लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गुइलिन और चीनी जनवादी गणराज्य

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

गुइलिन और चीनी जनवादी गणराज्य के बीच अंतर

गुइलिन vs. चीनी जनवादी गणराज्य

गुइलिन का एक नज़ारा चीन के गुआंगशी प्रान्त में गुइलिन (पीले रंग वाला विभाग) गुइलिन (桂林, Guilin) जनवादी गणराज्य चीन के दक्षिण में स्थित गुआंगशी प्रांत के पूर्वोत्तरी भाग में ली नदी के पश्चिमी किनारे पर स्थित एक विभाग का दर्जा रखने वाले शहर का नाम है। चीनी भाषा में इस शहर के नाम का मतलब 'सिलंग के वन' है क्योंकि इस नगर में बहुत से सिलंग के बेहद ख़ुशबूदार फूलों वाले वृक्ष पाए जाते हैं। . चीनी जनवादी गणराज्य (चीनी: 中华人民共和国) जिसे प्रायः चीन नाम से भी सम्बोधित किया जाता है, पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है। १.३ अरब निवासियों के साथ यह विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है और ९६,४१,१४४ वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ यह रूस और कनाडा के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा क्षेत्रफल वाला देश है। इतना विशाल क्षेत्रफल होने के कारण इसकी सीमा से लगते देशों की संख्या भी विश्व में सर्वाधिक (रूस के बराबर) है जो इस प्रकार है (उत्तर से दक्षिणावर्त्त): रूस, मंगोलिया, उत्तर कोरिया, वियतनाम, लाओस, म्यान्मार, भारत, भूटान, नेपाल, तिबत देश,पाकिस्तान, अफ़्गानिस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान और कज़ाख़िस्तान। उत्तर पूर्व में जापान और दक्षिण कोरिया मुख्य भूमि से दूरी पर स्थित हैं। चीनी जनवादी गणराज्य की स्थापना १ अक्टूबर, १९४९ को हुई थी, जब साम्यवादियों ने गृहयुद्ध में कुओमिन्तांग पर जीत प्राप्त की। कुओमिन्तांग की हार के बाद वे लोग ताइवान या चीनी गणराज्य को चले गए और मुख्यभूमि चीन पर साम्यवादी दल ने साम्यवादी गणराज्य की स्थापना की। लेकिन चीन, ताईवान को अपना स्वायत्त क्षेत्र कहता है जबकि ताइवान का प्रशासन स्वयं को स्वतन्त्र राष्ट्र कहता है। चीनी जनवादी गणराज्य और ताइवान दोनों अपने-अपने को चीन का वैध प्रतिनिधि कहते हैं। चीन विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जो अभी भी अस्तित्व में है। इसकी सभ्यता ५,००० वर्षों से अधिक भी पुरानी है। वर्तमान में यह एक "समाजवादी गणराज्य" है, जिसका नेतृत्व एक दल के हाथों में है, जिसका देश के २२ प्रान्तों, ५ स्वायत्तशासी क्षेत्रों, ४ नगरपालिकाओं और २ विशेष प्रशासनिक क्षेत्रों पर नियन्त्रण है। चीन विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य भी है। यह विश्व का सबसे बड़ा निर्यातक और दूसरा सबसे बड़ा आयातक है और एक मान्यता प्राप्त नाभिकीय महाशक्ति है। चीनी साम्यवादी दल के अधीन रहकर चीन में "समाजवादी बाज़ार अर्थव्यवस्था" को अपनाया जिसके अधीन पूंजीवाद और अधिकारवादी राजनैतिक नियन्त्रण सम्मित्लित है। विश्व के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक ढाँचे में चीन को २१वीं सदी की अपरिहार्य महाशक्ति के रूप में माना और स्वीकृत किया जाता है। यहाँ की मुख्य भाषा चीनी है जिसका पाम्परिक तथा आधुनिक रूप दोनों रूपों में उपयोग किया जाता है। प्रमुख नगरों में बीजिंग (राजधानी), शंघाई (प्रमुख वित्तीय केन्द्र), हांगकांग, शेन्ज़ेन, ग्वांगझोउ इत्यादी हैं। .

गुइलिन और चीनी जनवादी गणराज्य के बीच समानता

गुइलिन और चीनी जनवादी गणराज्य आम में 2 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): हान चीनी, गुआंगशी

हान चीनी

चीन में विभिन्न जातियों का फैलाव - हान चीनी पूर्व की ओर गाढ़े ख़ाकी रंग में हैं हान चीनी (चीनी: 汉族, हानज़ू या हानरेन) चीन की एक जाति और समुदाय है। आबादी के हिसाब से यह विश्व की सब से बड़ी मानव जाति है। कुल मिलाकर दुनिया में १,३१,०१,५८,८५१ हान जाति के लोग हैं, यानी सन् २०१० में विश्व के लगभग २०% जीवित मनुष्य हान जाति के थे। चीन की जनसँख्या के ९२% लोग हान नसल के हैं। इसके अलावा हान लोग ताइवान में ९८% और सिंगापुर में ७८% होने के नाते उन देशों में भी बहुतायत में हैं। हज़ारों साल के इतिहास में बहुत सी अन्य जातियाँ और क़बीले समय के साथ हान जाति में मिलते चले गए जिस से वर्तमान हान समुदाय में बहुत सांस्कृतिक, सामाजिक और आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक) विविधताएँ हैं।, Nature Publishing Group, 2004 .

गुइलिन और हान चीनी · चीनी जनवादी गणराज्य और हान चीनी · और देखें »

गुआंगशी

गुआंगशी (चीनी: 广西, अंग्रेज़ी: Guangxi) जनवादी गणराज्य चीन के दक्षिणी भाग में स्थित एक प्रांत है। इस प्रान्त की राजधानी नाननींग (南宁, Nanning) है। चीनी प्रशासन प्रणाली में इसे एक 'स्वशासित' (ऑटोनोमस) प्रदेश का दर्जा हासिल है। क्योंकि इस प्रांत में बहुत से झुआंग लोग बसते हैं इसलिए इसका औपचारिक नाम गुआंगशी झुआंग स्वशासित प्रदेश (广西壮族自治区, गुआंगशी झुआंगज़ू ज़िझिचू, Guangxi Zhuang Autonomous Region) है।, Graham Hutchings, Harvard University Press, 2003, ISBN 978-0-674-01240-0,...

गुआंगशी और गुइलिन · गुआंगशी और चीनी जनवादी गणराज्य · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

गुइलिन और चीनी जनवादी गणराज्य के बीच तुलना

गुइलिन 17 संबंध है और चीनी जनवादी गणराज्य 108 है। वे आम 2 में है, समानता सूचकांक 1.60% है = 2 / (17 + 108)।

संदर्भ

यह लेख गुइलिन और चीनी जनवादी गणराज्य के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »