लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गुआम और फ़िलिपीन सागर

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

गुआम और फ़िलिपीन सागर के बीच अंतर

गुआम vs. फ़िलिपीन सागर

गुआम या ग्वाम (Guam), जिसे स्थानीय चामोर्रो भाषा में ग्वाहान (Guåhån) कहते हैं, प्रशान्त महासागर के पश्चिमी भाग में स्थित एक द्वीप है को प्रशासनिक रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका के अधीन है। इसकी राजधानी हगातना (Hagåtña) है, जिसका पूर्व नाम अगान्या (Agana, Agaña) हुआ करता था। यह मारियाना द्वीपसमूह का सबसे दक्षिणी और सबसे बड़ा द्वीप है, तथा साथ-ही-साथ माइक्रोनीशिया भूक्षेत्र का सबसे बड़ा द्वीप भी है। यहाँ का मूल निवासी समुदाय व उनकी भाषा दोनो "चामोर्रो" कहलाते हैं। . फ़िलिपीन सागर (Philippine Sea) फ़िलिपीन्ज़ से पूर्वोत्तर में स्थित एक सीमांत समुद्र है। इसका अनुमानित ५० लाख वर्ग किमी का क्षेत्रफल उत्तर प्रशान्त महासागर के पश्चिमी भाग का हिस्सा है। दक्षिणपश्चिम में इसकी सीमा फ़िलिपीन द्वीपसमूह (लूज़ोन, कतंदुआनेस, सामार, लेयते और मिन्दनाओ); दक्षिणपूर्व में हालमाहेरा, मोरोताइ, पालाउ, याप और उलिथि; पूर्व में गुआम, साइपैन और तीनियन; पूर्वोत्तर में बोनिन और इवो जीमा; पश्चिमोत्तर में जापान के होन्शू, शिकोकु और क्युशु द्वीप; तथा पश्चिम में ताइवान पड़ती हैं। इस सागर का फ़र्श एक द्रोणी (बेसिन) है जो भिन्न प्रकार की भूआकृतियों के लिए जानी जाती है, जिसमें भ्रंश उपस्थित हैं। प्लेट विवर्तनिकी के कारण इसकी उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी सीमाओं पर समुद्रसतह से ऊपर उभरी हुई महान चट्टानों द्वीप चापों के रूप में बनी हुई हैं जो इन सीमाओं पर सागर को घेरती हैं। फ़िलिपीन द्वीपसमूह, रयुक्यु द्वीपसमूह और मारियाना द्वीपसमूह इन द्वीप चापों के उदाहरण हैं। फ़िलिपीन सागर की एक और विशेषता बहुत ही गहरी महासागरीय गर्तों की उपस्थिति है, जिनमें फ़िलिपीन गर्त और पृथ्वी का सबसे गहरा स्थान मारियाना गर्त शामिल हैं। .

गुआम और फ़िलिपीन सागर के बीच समानता

गुआम और फ़िलिपीन सागर आम में 2 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): प्रशान्त महासागर, मारियाना द्वीपसमूह

प्रशान्त महासागर

श्रेणी:प्रशान्त महासागर प्रशान्त महासागरप्रशान्त महासागर अमेरिका और एशिया को पृथक करता है। यह विश्व का सबसे बड़ा तथा सबसे गहरा महासागर है। तुलनात्मक भौगौलिक अध्ययन से पता चलता है कि इस महासागर में पृथ्वी का भाग कम तथा जलीय क्षेत्र अधिक है। .

गुआम और प्रशान्त महासागर · प्रशान्त महासागर और फ़िलिपीन सागर · और देखें »

मारियाना द्वीपसमूह

मारियाना द्वीपसमूह प्रशान्त महासागर के पश्चिमी भाग में स्थित एक अर्धचन्द्र आकार का द्वीपसमूह है जिसके द्वीप १५ समुद्री ज्वालामुखियों के वे शिखर हैं जो समुद्रतल से ऊपर उभर आए हैं। इनमें से अधिकतर ज्वालामुखी सुप्त हैं। यह द्वीपसमूह जापान से पूर्व-दक्षिणपूर्व, हवाई से पश्चिम-दक्षिणपश्चिम, नया गिनी से उत्तर और फ़िलिपीन्ज़ से पूर्व में हैं और फ़िलिपीन सागर की पूर्वी सीमा परिभाषित करते हैं। यह माइक्रोनीशिया क्षेत्र का भाग माने जाते हैं। इस पूरे द्वीपसमूह पर संयुक्त राज्य अमेरिका का अधिकार है और प्रशासनिक रूप से इसे दो भागों में बाँटा गया है: उत्तरी मारियाना द्वीप और द्वीपसमूह के दक्षिणी अंत पर गुआम क्षेत्र। तीनियन और साइपैन उत्तरी मारियाना द्वीपों के मुख्य द्वीप हैं और ऐतिहासिक अवशेषों से पता चलता है कि तीनियन पूरे द्वीपसमूह का पहला द्वीप था जहाँ मानवों का डेरा डला। .

गुआम और मारियाना द्वीपसमूह · फ़िलिपीन सागर और मारियाना द्वीपसमूह · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

गुआम और फ़िलिपीन सागर के बीच तुलना

गुआम 15 संबंध है और फ़िलिपीन सागर 33 है। वे आम 2 में है, समानता सूचकांक 4.17% है = 2 / (15 + 33)।

संदर्भ

यह लेख गुआम और फ़िलिपीन सागर के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »