लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गंभीर रूप से विलुप्तप्राय

सूची गंभीर रूप से विलुप्तप्राय

IUCN लाल सूची की गंभीर रूप से विलुप्तप्राय, श्रेणी उच्चतम जोखिम वाली जंगली प्रजातियों को आवंटित की गयी है। गंभीर रूप से विलुप्तप्राय का अर्थ उस प्रजाति से है जिसके सदस्यों की संख्या या तो बहुत कम हो गयी है, या फिर आने वाली तीन पीढ़ियों के दौरान यह संख्या 80% तक गिर जाएगी। IUCN किसी प्रजाति को तब तक विलुप्त नहीं मानता जब तक इसके लिए एक व्यापक, लक्षित सर्वेक्षण ना किया गया हो, संभवतः विलुप्त, प्रजातियों को भी गंभीर रूप से विलुप्तप्राय के रूप में सूचीबद्ध किया जाता है। बर्डलाइफ इंटरनेशनल ने इन प्रजातियों को एक नयी आदर्श श्रेणी 'संभवतः विलुप्त' में वर्गीकृत करने का सुझाव दिया गया है। .

3 संबंधों: विलुप्ति, आईयूसीएन लाल सूची, अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ

विलुप्ति

मॉरीशस का डोडो पक्षी मानव शिकार के कारण विलुप्त हो गया जीव विज्ञान में विलुप्ति (extinction) उस घटना को कहते हैं जब किसी जीव जाति का अंतिम सदस्य मर जाता है और फिर विश्व में उस जाति का कोई भी जीवित जीव अस्तित्व में नहीं होता। अक्सर ऐसा इसलिए होता है क्योंकि किसी जीव का प्राकृतिक वातावरण बदल जाता है और उसमें इन बदली परिस्थितियों में पनपने और जीवित रहने की क्षमता नहीं होती। अंतिम सदस्य की मृत्यु के साथ ही उस जाति में प्रजनन द्वारा वंश वृद्धि की संभावनाएँ समाप्त हो जाती हैं। पारिस्थितिकी में कभी कभी विलुप्ति शब्द का प्रयोग क्षेत्रीय स्तर पर किसी जीव प्रजाति की विलुप्ति से भी लिया जाता है। अध्ययन से पता चला है कि अपनी उत्पत्ति के औसतन १ करोड़ वर्ष बाद जाति विलुप्त हो जाती है, हालांकि कुछ जातियाँ दसियों करोड़ों वर्षों तक जारी रहती हैं। पृथ्वी पर मानव के विकसित होने से पहले विलुप्तियाँ प्राकृतिक वजहों से हुआ करती थीं। माना जाता है कि पूरे इतिहास में जितनी भी जातियाँ पृथ्वी पर उत्पन्न हुई हैं उनमें से लगभग ९९.९% विलुप्त हो चुकी हैं।, Denise Walker, Evans Brothers, 2006, ISBN 978-0-237-53010-5,...

नई!!: गंभीर रूप से विलुप्तप्राय और विलुप्ति · और देखें »

आईयूसीएन लाल सूची

#D59D00nbspअसुरक्षित संकटग्रस्त जातियों की IUCN लाल सूची जिसे IUCN लाल सूची या रेड डाटा सूची (अंग्रेजी: IUCN Red List) भी कहते हैं, सन् १९६३ में गठित विश्व-भर में पौधों और पशुओं की जातियों की संरक्षण स्थिति की सबसे व्यापक तालिका है। अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) विश्व-स्तर पर विभिन्न जातियों की संरक्षण-स्थिति पर निगरानी रखने वाला सर्वोच्च संगठन है। क्षेत्रीय लाल सूचियों की एक शृंखला विश्व के विभिन्न देशों तथा संगठनों द्वारा किसी एक राजनीतिक प्रबंधन इकाई के अंतर्गत जातियों के विलुप्त होने के जोखिम का आकलन कर, तैयार की जाती हैं।, Chef Charles Oppman, pp.

नई!!: गंभीर रूप से विलुप्तप्राय और आईयूसीएन लाल सूची · और देखें »

अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ

अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (अंग्रेजी:International Union for Conservation of Nature), प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए समर्पित एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है। संगठन का घोषित लक्ष्य, विश्व की सबसे विकट पर्यावरण और विकास संबंधी चुनौतियों के लिए व्यावहारिक समाधान खोजने में सहायता करना है। संघ विश्व के विभिन्न संरक्षण संगठनों के नेटवर्क से प्राप्त जानकारी के आधार पर "लाल सूची" प्रकाशित करता है, जो विश्व में सबसे अधिक संकटग्रस्त प्रजातियों को दर्शाती है। CBS News Online, 2007-09-12.

नई!!: गंभीर रूप से विलुप्तप्राय और अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

घोर-संकटग्रस्त जाति, गंभीर रूप से विलुप्तप्राय प्रजातियां

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »