हम Google Play स्टोर पर Unionpedia ऐप को पुनर्स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं
🌟हमने बेहतर नेविगेशन के लिए अपने डिज़ाइन को सरल बनाया!
Instagram Facebook X LinkedIn

गंगनम स्टाइल और टाइम (अंग्रेज़ी पत्रिका)

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

गंगनम स्टाइल और टाइम (अंग्रेज़ी पत्रिका) के बीच अंतर

गंगनम स्टाइल vs. टाइम (अंग्रेज़ी पत्रिका)

"गंगनम स्टाइल" (강남스타일) दक्षिण कोरियाई संगीतज्ञ साइ का एक के-पॉप एकल गाना है। यह गाना जुलाई 2012 में उनके छठे स्टूडियो एल्बम साइ ६ (सिक्स रूल्स), भाग १ के अन्तर्गत्त विमोचित हुआ था और दक्षिण कोरिया के गाओन चार्ट पर प्रथम स्थान पर अंकित हुआ। दिनांक 21 दिसम्बर 2012 को, "गंगनम स्टाइल" यू ट्यूब वीडियो पर एक करोड़ अवलोकन को पार करने वाला प्रथम वीडियो बना। तक के आंकड़ों के अनुसार, इस संगीत वीडियो को 1.486 करोड़ बार यू ट्यूब पर देखा गया है और यह इस जालस्थल का सर्वाधिक अवलोकित वीडियो बना है। इसने जस्टिन बीबर के एकल "बेबी" को मात दी। शब्दावली "गंगनम स्टाइल" कोरियाई भाषा का नवीन गढ़ित शब्द है, जिसका अर्थ दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के गंगनम जिले की जीवन-शैली से है। यह गाना एवं इसका संगीत वीडियो अगस्त 2012 में अति प्रचलित हुआ एवं तब से विश्व भर में काफ़ी प्रसिद्धि प्राप्त कर चुका है। "गंगनम स्टाइल" को मिले-जुले से लेकर सकारात्मक समीक्षाएं प्राप्त हुई हैं। इसका प्रमुख कारण है इसकी आकर्षक धुन तथा संगीत वीडियो में साइ के मनोरंजक नृत्य तालों एवं विश्व के विभिन्न स्थानों पर जीवंत प्रदर्शनों में की गयी नृत्य चालों के कारण हुआ है। सितंबर 2012 में, "गंगनम स्टाइल" को गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सर्वाधिक पसंद की जाने वाली वीडियो के रूप में अंकित किया गया। कालांतर में इसे एमटीवी यूरोप संगीत एवार्ड्स द्वारा सर्वश्रेष्ठ वीडियो भी घोषित्य किया गया।| यह वीडियो विश्व भर के समूहों, संगठनों एवं व्यक्तियों द्वारा कई पैरोडीज़ लिखने तथा पैरिस, रोम एवं मिलान में समूह नृत्यों की प्रेरणा भी बना, जिनमें दस हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया था। 2012 की नव वर्ष पूर्व संध्या को दस लाख लोगों ने न्यू यॉर्क शहर के टाइम्स स्क्वायर में साइ एवं रैप-गायक एमसी हैमर द्वारा किये गये प्रदर्शन को देखा; यही प्रदर्शन बर्लिन के ब्रैण्डनबर्ग गेट पर भी हुआ था। . टाइम (Time) अमेरिकी साप्ताहिक समाचार पत्रिका है जिसका प्रकाशन न्यू यॉर्क शहर से होता है। इसकी स्थापना 1923 में हुई थी और कई दशकों तक इस पर हॅनरी ल्यूस का प्रभुत्व रहा। टाइम के विश्व में कई विभिन्न संस्करण प्रकाशित होते हैं। यूरोपीय संस्करण टाइम यूरोप (पूर्व नाम: टाइम अटलांटिक) का प्रकाशन लंदन से होता है और यह मध्य पूर्व, अफ़्रीका और 2003 से लॅटिन अमेरिका को कवर करता है। एशियाई संस्करण टाइम एशिया हॉन्ग कॉन्ग से संचालित होता है। दक्षिण प्रशांत संस्करण सिडनी में आधारित है और इसमें ऑस्ट्रेलिया व न्यूज़ीलैंड सहित प्रशांत महासागर के द्वीप समूह कवर किए जाते हैं। 2008 में टाइम ने अपना कनाडा में स्थापित विज्ञापनदाता संस्करण बंद कर दिया था। साप्ताहिक समाचार पत्रिकाओं की श्रेणी में टाइम का संचलन विश्व में सर्वाधिक है। वर्ष 2014 के अनुसार, इसका कुल संचलन 3,281,557 प्रतियों का है, जो इसे अमेरिका की सर्वाधिक संचलन वाली सभी पत्रिकाओं में दसवाँ, तथा साप्ताहिक पत्रिकाओं में दूसरा स्थान देता है। मई 2006 से अक्टूबर 2013 तक इस पत्रिका के प्रबंध संपादक रिचर्ड स्टॅंगॅल थे, जिसके बाद से नॅन्सी गिब्स इस पद पर हैं। .

गंगनम स्टाइल और टाइम (अंग्रेज़ी पत्रिका) के बीच समानता

गंगनम स्टाइल और टाइम (अंग्रेज़ी पत्रिका) आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

गंगनम स्टाइल और टाइम (अंग्रेज़ी पत्रिका) के बीच तुलना

गंगनम स्टाइल 18 संबंध है और टाइम (अंग्रेज़ी पत्रिका) 15 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (18 + 15)।

संदर्भ

यह लेख गंगनम स्टाइल और टाइम (अंग्रेज़ी पत्रिका) के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें: