लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

खाई युद्ध

सूची खाई युद्ध

खाई युद्ध (Trench warfare) स्थल-युद्ध का वह प्रकार है जिसमें अधिकांशतः खाई में छिपकर शत्रु पर हमला किया जाता है। यह युद्ध प्रथम विश्वयुद्ध के समय पश्चिमी मोर्चे पर खूब लड़ा गया था। खाई युद्ध की विशेषता है कि खाई में स्थित होने के कारण सैनिक, शत्रु के छोटे आग्नेयास्त्रों से बचे रहते हैं और बहुत सीमा तक आर्टिलरी से भी बचे रहते हैम। .

3 संबंधों: पहला विश्व युद्ध, औद्योगिक युद्ध, आर्थिक युद्ध

पहला विश्व युद्ध

पहला विश्व युद्ध 1914 से 1918 तक मुख्य तौर पर यूरोप में व्याप्त महायुद्ध को कहते हैं। यह महायुद्ध यूरोप, एशिया व अफ़्रीका तीन महाद्वीपों और समुंदर, धरती और आकाश में लड़ा गया। इसमें भाग लेने वाले देशों की संख्या, इसका क्षेत्र (जिसमें यह लड़ा गया) तथा इससे हुई क्षति के अभूतपूर्व आंकड़ों के कारण ही इसे विश्व युद्ध कहते हैं। पहला विश्व युद्ध लगभग 52 माह तक चला और उस समय की पीढ़ी के लिए यह जीवन की दृष्टि बदल देने वाला अनुभव था। क़रीब आधी दुनिया हिंसा की चपेट में चली गई और इस दौरान अंदाज़न एक करोड़ लोगों की जान गई और इससे दोगुने घायल हो गए। इसके अलावा बीमारियों और कुपोषण जैसी घटनाओं से भी लाखों लोग मरे। विश्व युद्ध ख़त्म होते-होते चार बड़े साम्राज्य रूस, जर्मनी, ऑस्ट्रिया-हंगरी (हैप्सबर्ग) और उस्मानिया ढह गए। यूरोप की सीमाएँ फिर से निर्धारित हुई और अमेरिका निश्चित तौर पर एक 'महाशक्ति ' बन कर उभरा। .

नई!!: खाई युद्ध और पहला विश्व युद्ध · और देखें »

औद्योगिक युद्ध

औद्योगिक युद्ध (Industrial warfare), युद्ध के इतिहास के उस काल को इंगित करता है जिसमें राष्ट्र-राज्यों का उदय हुआ जो बड़ी-बड़ी थलसेनाएँ, जलसेनाएं तथा वायुसेनाएँ बनाने और रखने में सक्षम थे। यह काल १९वीं शताब्दी के आरम्भिक दिनों में हुए औद्योगिक क्रांति से लेकर परमाणु युग के आरम्भ तक का काल है। .

नई!!: खाई युद्ध और औद्योगिक युद्ध · और देखें »

आर्थिक युद्ध

आर्थिक युद्ध (economic warfare या economic war) की परिभाषा इस प्रकार की जाती है- .

नई!!: खाई युद्ध और आर्थिक युद्ध · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »