लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

क्रोएशिया और सकल घरेलू उत्पाद के अनुसार देशों की सूची (नाममात्र)

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

क्रोएशिया और सकल घरेलू उत्पाद के अनुसार देशों की सूची (नाममात्र) के बीच अंतर

क्रोएशिया vs. सकल घरेलू उत्पाद के अनुसार देशों की सूची (नाममात्र)

क्रोएशिया दक्षिण पूर्व यूरोप यानि बाल्कन में पानोनियन प्लेन, और भूमध्य सागर के बीच बसा एक देश है। देश का दक्षिण और पश्चिमी किनारा एड्रियाटिक सागर से मिलता है। देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर जगरेब है, जो तट से भीतर स्थित है। एड्रियाटिक सागर ते किनारे कोई हज़ार द्वीप हैं, इस समुद्र के किनारे पर्यटन के लिए उपयुक्त परिस्थितियाँ हैं। पूर्व यूगोस्लाविविया के देश इनके पड़ोसी हैं जैसे - उत्तर में स्लोवेनिया और हंगरी, उत्तर पूर्व में सर्बिया, पूर्व में बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना और दक्षिण पूर्व में मोंटेंग्रो से इसकी सीमाएं मिलती हैं। एड्रियाटिक सागर के पार इटली है (350 km) जिसका द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान यहाँ उपस्थिति थी। यहाँ के निवासी मुख्यतः क्रोएट हैं जो अपने आपको ह्राओत कहते हैं। यहाँ की भाषा भी पूर्वी स्लाविक वर्ग में आती है। आज जिसे क्रोएशिया के नाम से जाना जाता है, वहां सातवीं शताब्दी में क्रोट्स ने कदम रखा था। उन्होंने राज्य को संगठित किया। तामिस्लाव प्रथम का 925 ई. में राज्याभिषेक किया गया और क्रोएशिया राज्य बना। राज्य के रूप में क्रोएशिया ने अपनी स्वायत्तता करीबन दो शताब्दियों तक बरकरार रखी और राजा पीटर क्रेशमिर चतुर्थ और जोनीमिर के शासन के दौरान अपनी ऊंचाई पर पहुंचा। वर्ष 1102 में पेक्टा समझौता के माध्यम से क्रोएशिया के राजा ने हंगरी के राजा के साथ विवादास्पद समझौता किया। वर्ष 1526 में क्रोएशियन संसद ने फ्रेडिनेंड को हाउस ऑफ हाब्सबर्ग से सिहांसन पर आरुढ़ किया। 1918 में क्रोएशिया ने आस्ट्रिया-हंगरी से अलग होने की घोषणा कर यूगोस्लाविया राज्य में सहस्थापक के रूप में जुड़ गया। द्वितीय विश्व युद्ध के समय नाजियों ने क्रोएशिया के क्षेत्र पर कब्जा जमा स्वतंत्र राज्य क्रोएशिया की स्थापना की। युद्ध खत्म होने के बाद क्रोएशिया दूसरे यूगोस्लाविया के संस्थापक सदस्य के रूप में शामिल हो गया। 25 जून 1991 में क्रोएशिया ने स्वतंत्रता की घोषणा करते हुए संप्रभु राज्य बन गया। . सकल घरेलू उत्पाद' (जीडीपी), बाजार में एक वर्ष में राष्ट्र के सभी अंतिम माल और सेवाओं का मूल्य है। वित्तीय और सांख्यिकीय संस्थानों के द्वारा बाजार या सरकारी अधिकारी विनिमय दरों पर गणना कर, नाममात्र सकल घरेलू उत्पाद के अनुमान के अनुसार देशों को क्रमबद्ध किया जाता हैं। नाममात्र सकल घरेलू उत्पाद में देशों में रहने की लागत को सम्मलित नहीं किया जाता है, और इसी के कारण देश की मुद्रा की विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव के आधार पर, इसमें एक वर्ष से दूसरे वर्ष की गणना में बहुत अंतर हो सकता हैं। इस तरह के उतार-चढ़ाव के कारण अगले देश की एक साल से दूसरे साल की श्रेणी में परिवर्तन हो जाता है, भले ही उनकी आबादी के जीवन स्तर में मामूली या कोई भी फर्क न पड़ा हो। राष्ट्रीय धन की तुलना भी अक्सर क्रय शक्ति समानता (पीपीपी) के आधार पर, विभिन्न देशों में रहने की लागत में अंतर को बराबर करने के लिए किया जाता है। पीपीपी मोटे तौर पर, विनिमय दर की समस्या को हटा देता हैं लेकिन इसकी अपनी ही कमियां है; जैसे यह अंतरराष्ट्रीय व्यापार में आर्थिक उत्पादन के मूल्य को प्रतिबिंबित नहीं करता है, इसके साथ ही, नाममात्र का सकल घरेलू उत्पाद की तुलना में इसमें अधिक मूल्य निरूपण की आवश्यकता होती है। कुल मिलाकर, पीपीपी प्रति व्यक्ति के आंकड़े, नाममात्र सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति की अपेक्छा कम विश्वसनीय होते हैं।.

क्रोएशिया और सकल घरेलू उत्पाद के अनुसार देशों की सूची (नाममात्र) के बीच समानता

क्रोएशिया और सकल घरेलू उत्पाद के अनुसार देशों की सूची (नाममात्र) आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

क्रोएशिया और सकल घरेलू उत्पाद के अनुसार देशों की सूची (नाममात्र) के बीच तुलना

क्रोएशिया 14 संबंध है और सकल घरेलू उत्पाद के अनुसार देशों की सूची (नाममात्र) 6 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (14 + 6)।

संदर्भ

यह लेख क्रोएशिया और सकल घरेलू उत्पाद के अनुसार देशों की सूची (नाममात्र) के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »