लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

क्रिस्टोफ़र नोलन और द डार्क नाईट (फ़िल्म)

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

क्रिस्टोफ़र नोलन और द डार्क नाईट (फ़िल्म) के बीच अंतर

क्रिस्टोफ़र नोलन vs. द डार्क नाईट (फ़िल्म)

क्रिस्टोफ़र "एडवर्ड" नोलेन (Christopher Edward Nolan) (उच्चारण; /ˈnoʊlən/; जन्मतिथि 30 जुलाई 1970) एक अंग्रेज-अमेरिकी फ़िल्म निर्देशक, लेखक और निर्माता हैं। उन्हें इतिहास में व्यावसायिक रूप सबसे कामयाब निर्देशक, तथा 21वीं सदी के बेहद सफल और प्रशंसनीय फ़िल्मकारों में से एक माना जाता है। उन्होंने अपनी पहली निर्देशकीय पारी फ़िल्म फाॅलोइंग (1998) से शुरूआत की, लेकिन नोलेन की दूसरी फ़िल्म मोमेन्टो (2000) ने, उनके प्रति ध्यानाकर्षण दिलाया। अपनी स्वतंत्र तौर पर निर्मित फ़िल्मों को मिली प्रशंसा ने अगली बार नोलेन को बड़े बजट की थ्रिलर फ़िल्म इन्सोमनिया (2002) और मिस्ट्री-ड्रामा प्रधान द प्रेस्टिज में फ़िल्मांकन का अवसर प्राप्त हुआ। हालाँकि उनकी प्रसिद्धि और समीक्षात्मक सफलता तब चरम पर आई जब उनकी द डार्क नाईट ट्रायलाॅजी (2005-2012), इंसेप्शन (2010), और इंटरस्टेलर (2014) रिलीज हुई। उनकी नौ फ़िल्मों ने वर्ल्डवाईड अमेरिकी $4.2 बिलियन डाॅलर से अधिक की कमाई बटोरी और ऑस्कर अवार्ड में 26 नामांकन और सात खिताबों के साथ कामयाब रही। नोलेन की अधिकांश फ़िल्मों के सह-लेखन में उनके छोटे भाई, जोनाथन नोलेन ने सहयोग दिया है और साथ उनकी निर्माता कंपनी सिनकाॅपी इनकाॅर्पेरेट के संचालन में उनकी पत्नी एमा थाॅमस भी भागीदारी निभाती है। नोलेन की फ़िल्मों में कई विषयों पर आधारित होते हैं जैसे दर्शनशास्त्र, समाजिक-विज्ञान और नीतिपरक अवधारणाओं, मानवीय सदाचार की खोज, काल-निर्माण तथा स्मृतियों का लचीला स्वभाव एवं निजी पहचान। उनके काम करने के ढंग में कई सारे अकाल्पनिक तत्वों जैसे लौकिक परिवर्तन, आत्मावादी दृष्टिकोण, अरेखित कहानियाँ, व्यवहारपूर्ण स्पेशल इफैक्टस, और दृश्यात्मक भाषाओं एवं भावात्मक वर्णनों के बीच उनके अनुरूप संबंध व्यक्त करना आदि का समावेश रहता है। . द डार्क नाईट (The Dark Night) 2008 की सुपरहीरो प्रधान, अंग्रेजी भाषा की फिल्म हैं जिसमें क्रिस्टोफ़र नोलान ने निर्देशक-निर्माता एवं सह-लेखक काम किया है। डीसी काॅमिक्स के काल्पनिक नायक बैटमैन पर आधारित, नोलान द्वारा बैटमैन फिल्म सिरिज का यह दूसरी भाग है जो 2005 की बैटमैन बिगेन्स का सिक्विल है, जिसमें क्रिश्चियन बेल, माइकल कैन, हेथ लेजर, गैरी ऑल्डमैन, आराॅन एक्हार्ट, मैगी गिलेनहाल, और माॅर्गन फ्रीमैन अभिनय कर रहे हैं। शहर में व्याप्त माफिया के संगठित अपराधियों के उन्मूलन के लिए बैटमैन (बेल), पुलिस लेफ्टिनेंट जेम्स गाॅर्डन (ऑल्डमैन) और नवनिर्वाचित डिस्ट्रिक अटाॅर्नी (वकील अधिवक्ता) हार्वी डेन्ट (एक्हार्ट) इस जंग को जीतने के लिए सर्वस्व दाँव लगा देते हैं। जब तक उनकी यह साझेदारी कारगर साबित होती, माफिया अपने बचाव के लिए बैटमैन का रुख "द जोकर"(लेजर) नाम के एक मास्टरमाइंड और अर्धविक्षिप्त अपराधी के साथ भिड़ा देते हैं, जिसे अब गाॅथम शहर में उसके उपद्रवों द्वारा अराजकता जैसी परिस्थिति फैलने से रोकना हैं। नाॅलान ने फिल्म की कहानी के अधिकांश हिस्से 1940 की 'द जोकर' और 1988 की ग्राफिक नाॅवेल 'द किलिंग जाॅक' और 'द टू-फेस' हार्वे डेन्ट के लिए 1996 की 'द लाॅन्ग हैलोविन' से प्रभावित होकर आपस में पिरोया है। 'द डार्क नाईट' का नाम 1940 के बैटमैन काॅमिक्स (लेखक बिल फिगर) के पहले सिरिज के तौर पर ली गई है। फिल्म 'द डार्क नाईट' के काल्पनिक शहर गाॅथम की रूप सरंचना के लिए शिकागो को मुख्य रूप से चुना गया, अधिकांश भाग युनाइटेड स्टेट, युनाइटेड किंगडम और हाँगकाँग में फिल्माया गया। जोकर की अपियरिंस और कई विहंगम एक्शन दर्श्यों के लिए डायरेक्टर क्रिस्टोफर नाॅलान ने आईमैक्स कैमरों का उपयोग किया हैं। यह फिल्म दिवंगत अभिनेता हिथ लेजर को श्रद्धांजलि दी गई है, जिनका फिल्म के सम्पूर्ण होने के बाद प्रदर्शन होने के छह माह पूर्व जनवरी 22, 2008, को देहांत हो गया। जिसका कारण उनके दैनिक ड्रग के विषैले मिश्रणों को बताया जाता है, मिडिया में इस आकस्मिक खबर का फिल्म दर्शकों पर तत्काल प्रभाव पड़ाl वाॅर्नर ब्रोस.

क्रिस्टोफ़र नोलन और द डार्क नाईट (फ़िल्म) के बीच समानता

क्रिस्टोफ़र नोलन और द डार्क नाईट (फ़िल्म) आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): शिकागो

शिकागो

right शिकागो अमरीका के इलिनाय प्रांत का पश्चिम-मध्य में सबसे बड़ा शहर है तीस लाख आबादी वाला यह शहर अमरीका का तीसरा सबसे बड़ी आबादी वाला शहर है। मिशिगन झील के दक्षिणी नोंक पर स्थित शिकागो विश्व का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है। यहाँ तीस से भी अधिक रेलमार्ग मिलते हैं। मिशिगन झील पर स्थित होने के कारण यह एक उत्तम बन्दरगाह का भी कार्य करता है। यह मक्का पेटी के उत्तरी सिरे पर स्थित है। यह संसार में गल्ला और मांस की सबसे बड़ी मंडी है। यहाँ विश्व के सबसे अधिक पशु काटे जाते हैं। इसी से इसे विश्व का कसाईखाना कहते हैं। यहाँ से मक्का खिलाकर मोटा किये हुए जानवरों को काटकर उनका मांस डिब्बों में भरकर बाहर भेजा जाता है। यहाँ कृषि-यंत्रों, आटा पीसने, कागज, लुग्दी, इस्पात, मोटर गाड़ियों के उपकरण, वायुयान के पुर्जों, वस्त्र एवं जलयान का निर्माण किया जाता है। दक्षिणी शिकागो में तेलशोधक केन्द्र है। शिकागो मेट्रोपालिटिन क्षेत्र जिसे बोलचाल की भाषा में शिकागोलैंड के नाम से भी जाना जाता है अमरीकी परिवहन व्यवस्था, अमरीकी संस्कृति, अमरीकी राजनीति, अमरीकी शिक्षा और अमरीकी अर्थव्यवस्था का एक बड़ा केंद्र है। शिकागो को पश्चिम मध्य अमरीका की व्यवसायिक और सांस्कृतिक राजधानी भी कहते हैं। इस शहर की स्थापना 1833 में लेक मिशिगन एवं मिसिसिपी नदी के बीच की गयी थी। इस क्षेत्र के निकट स्थित गैरी लौह-इस्पात उद्योग का केन्द्र है। .

क्रिस्टोफ़र नोलन और शिकागो · द डार्क नाईट (फ़िल्म) और शिकागो · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

क्रिस्टोफ़र नोलन और द डार्क नाईट (फ़िल्म) के बीच तुलना

क्रिस्टोफ़र नोलन 14 संबंध है और द डार्क नाईट (फ़िल्म) 25 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 2.56% है = 1 / (14 + 25)।

संदर्भ

यह लेख क्रिस्टोफ़र नोलन और द डार्क नाईट (फ़िल्म) के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »