लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

क्रकाउ और मलेरिया

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

क्रकाउ और मलेरिया के बीच अंतर

क्रकाउ vs. मलेरिया

क्रकाउ पोलैंड का ए॰ प्रांत है जो उत्तर में कील्से प्रांत, पूर्व में जेजाँड प्रांत, पश्चिम में स्लास्क प्रांत तथा दक्षिण में चेकोस्लोवाकिया देश से घिरा है। इस प्रांत पर १९३९ ई. में जर्मनों ने अधिकार कर लिया था। १९४५ ई. में उन्होंने उसे पोलैंड को लौटाया। इस प्रांत का क्षेत्रफल ६,१४६ वर्गमील है। इसमें विस्चुला और उसकी डूनाजेक और विस्लोका बहती हैं। इसका उत्तरी भाग उपजाऊ मैदान है किंतु मध्य भाग पठारीय है। इसके बोचनिया और वीलिज्का के नमक के खान प्राचीनकाल से प्रख्यात रहे हैं। इस प्रांत का अधिकांश भाग पोलैंड के प्रथम विभाजन के समय आस्ट्रिया के अधिकार में था और १९१८ ई. तक पश्चिमी गैलीशिया कहलाता था। द्वितीय महायुद्ध के समय जर्मन सेना युद्ध आरम्भ के प्रथम सप्ताह में ही इस प्रांत में घुस आई थी। क्रकॉउ प्रांत के मुख्य नगर का नाम भी क्रकॉउ ही है। वह विस्चुला नदी के बाएँ किनारे पर बसा है और सामरिक दृष्टि से उसका महत्व है। कहा जाता है कि ७०० ई. में यहाँ पोलिश राजकुमार क्राक ने ए॰ दुर्ग स्थापित किया था। १०वीं शती में वह बोहोमिया में सम्मिलित कर लिया गया था। १२४१ ई. में तातारियों के आक्रमण के फलस्वरूप नगर ए॰ दम नष्ट हो गया था। बाद में जर्मन प्रवासियों ने इसे फिर से बसाया। और समृद्ध किया। १३०५ ई. में पोलैंड नरेश लैडिस्लाउस लोकीटेक ने इसे अपनी राजधानी बनाया। १७९९ में इस पर आस्ट्रिया ने अधिकार किया; १८०९ ई. में नैपोलियन ने इसे वासरसा के डची का अंग बनाया। १८४६ ई. में इसपर आस्ट्रिया का प्रभुत्व स्थापित हुआ। प्रथम महायुद्ध की समाप्ति पर यह पोलिश गणतंत्र में सम्मिलित किया गया। यहाँ के मुख्य उद्योग मशीन, कृषि-यन्त्र, रसायन, साबुन, तंबाकू हैं। किंतु यह नगर मुख्यत: व्यापारिक केन्द्र है। यहाँ निकटवर्ती प्रदेशों से माल आता और जाता है। श्रेणी:पोलैण्ड के प्रान्त. मलेरिया या दुर्वात एक वाहक-जनित संक्रामक रोग है जो प्रोटोज़ोआ परजीवी द्वारा फैलता है। यह मुख्य रूप से अमेरिका, एशिया और अफ्रीका महाद्वीपों के उष्ण तथा उपोष्ण कटिबंधी क्षेत्रों में फैला हुआ है। प्रत्येक वर्ष यह ५१.५ करोड़ लोगों को प्रभावित करता है तथा १० से ३० लाख लोगों की मृत्यु का कारण बनता है जिनमें से अधिकतर उप-सहारा अफ्रीका के युवा बच्चे होते हैं। मलेरिया को आमतौर पर गरीबी से जोड़ कर देखा जाता है किंतु यह खुद अपने आप में गरीबी का कारण है तथा आर्थिक विकास का प्रमुख अवरोधक है। मलेरिया सबसे प्रचलित संक्रामक रोगों में से एक है तथा भंयकर जन स्वास्थ्य समस्या है। यह रोग प्लास्मोडियम गण के प्रोटोज़ोआ परजीवी के माध्यम से फैलता है। केवल चार प्रकार के प्लास्मोडियम (Plasmodium) परजीवी मनुष्य को प्रभावित करते है जिनमें से सर्वाधिक खतरनाक प्लास्मोडियम फैल्सीपैरम (Plasmodium falciparum) तथा प्लास्मोडियम विवैक्स (Plasmodium vivax) माने जाते हैं, साथ ही प्लास्मोडियम ओवेल (Plasmodium ovale) तथा प्लास्मोडियम मलेरिये (Plasmodium malariae) भी मानव को प्रभावित करते हैं। इस सारे समूह को 'मलेरिया परजीवी' कहते हैं। मलेरिया के परजीवी का वाहक मादा एनोफ़िलेज़ (Anopheles) मच्छर है। इसके काटने पर मलेरिया के परजीवी लाल रक्त कोशिकाओं में प्रवेश कर के बहुगुणित होते हैं जिससे रक्तहीनता (एनीमिया) के लक्षण उभरते हैं (चक्कर आना, साँस फूलना, द्रुतनाड़ी इत्यादि)। इसके अलावा अविशिष्ट लक्षण जैसे कि बुखार, सर्दी, उबकाई और जुखाम जैसी अनुभूति भी देखे जाते हैं। गंभीर मामलों में मरीज मूर्च्छा में जा सकता है और मृत्यु भी हो सकती है। मलेरिया के फैलाव को रोकने के लिए कई उपाय किये जा सकते हैं। मच्छरदानी और कीड़े भगाने वाली दवाएं मच्छर काटने से बचाती हैं, तो कीटनाशक दवा के छिडकाव तथा स्थिर जल (जिस पर मच्छर अण्डे देते हैं) की निकासी से मच्छरों का नियंत्रण किया जा सकता है। मलेरिया की रोकथाम के लिये यद्यपि टीके/वैक्सीन पर शोध जारी है, लेकिन अभी तक कोई उपलब्ध नहीं हो सका है। मलेरिया से बचने के लिए निरोधक दवाएं लम्बे समय तक लेनी पडती हैं और इतनी महंगी होती हैं कि मलेरिया प्रभावित लोगों की पहुँच से अक्सर बाहर होती है। मलेरिया प्रभावी इलाके के ज्यादातर वयस्क लोगों मे बार-बार मलेरिया होने की प्रवृत्ति होती है साथ ही उनमें इस के विरूद्ध आंशिक प्रतिरोधक क्षमता भी आ जाती है, किंतु यह प्रतिरोधक क्षमता उस समय कम हो जाती है जब वे ऐसे क्षेत्र मे चले जाते है जो मलेरिया से प्रभावित नहीं हो। यदि वे प्रभावित क्षेत्र मे वापस लौटते हैं तो उन्हे फिर से पूर्ण सावधानी बरतनी चाहिए। मलेरिया संक्रमण का इलाज कुनैन या आर्टिमीसिनिन जैसी मलेरियारोधी दवाओं से किया जाता है यद्यपि दवा प्रतिरोधकता के मामले तेजी से सामान्य होते जा रहे हैं। .

क्रकाउ और मलेरिया के बीच समानता

क्रकाउ और मलेरिया आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

क्रकाउ और मलेरिया के बीच तुलना

क्रकाउ 3 संबंध है और मलेरिया 92 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (3 + 92)।

संदर्भ

यह लेख क्रकाउ और मलेरिया के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »