लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

क्यूरोसिटी (रोवर)

सूची क्यूरोसिटी (रोवर)

क्यूरोसिटी (Curiosity) नासा के द्वारा मंगल पर मंगल विज्ञान प्रयोगशाला के साथ भेजा गया रोवर है। .

12 संबंधों: एटलस 5, नासा, बोइंग, मंगल, मंगल विज्ञान प्रयोगशाला, मंगल ग्रह के मिशन की सूची, मंगल २०२०, रोवर (अंतरिक्ष यान), स्पिरिट रोवर, गेल क्रेटर, ओप्रुच्युनिटी रोवर, केप केनवरल एयर फोर्स स्टेशन

एटलस 5

एटलस V (Atlas V या Atlas 5) रॉकेट एटलस परिवार में सक्रिय एक प्रक्षेपण यान रॉकेट परिवार है। एटलस V पूर्व में लॉकहीड मार्टिन द्वारा संचालित किया गया था। और अब लॉकहीड मार्टिन-बोइंग के संयुक्त उद्यम यूनाइटेड लांच अलायन्स (ULA) द्वारा संचालित है। प्रत्येक एटलस V रॉकेट अपने पहले चरण में एक रूस निर्मित आरडी-180 इंजन का उपयोग करता है। जो मिट्टी का तेल और तरल ऑक्सीजन को जला कर थ्रस्ट उत्पन करता है। .

नई!!: क्यूरोसिटी (रोवर) और एटलस 5 · और देखें »

नासा

नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (हिन्दी अनुवाद:राष्ट्रीय वैमानिकी और अन्तरिक्ष प्रबंधन; National Aeronautics and Space Administration) या जिसे संक्षेप में नासा (NASA) कहते हैं, संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार की शाखा है जो देश के सार्वजनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों व एरोनॉटिक्स व एरोस्पेस संशोधन के लिए जिम्मेदार है। फ़रवरी 2006 से नासा का लक्ष्य वाक्य "भविष्य में अंतरिक्ष अन्वेषण, वैज्ञानिक खोज और एरोनॉटिक्स संशोधन को बढ़ाना" है। 14 सितंबर 2011 में नासा ने घोषणा की कि उन्होंने एक नए स्पेस लॉन्च सिस्टम के डिज़ाइन का चुनाव किया है जिसके चलते संस्था के अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में और दूर तक सफर करने में सक्षम होंगे और अमेरिका द्वारा मानव अंतरिक्ष अन्वेषण में एक नया कदम साबित होंगे। नासा का गठन नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस अधिनियम के अंतर्गत 19 जुलाई 1948 में इसके पूर्वाधिकारी संस्था नैशनल एडवाइज़री कमिटी फॉर एरोनॉटिक्स (एनसीए) के स्थान पर किया गया था। इस संस्था ने 1 अक्टूबर 1948 से कार्य करना शुरू किया। तब से आज तक अमेरिकी अंतरिक्ष अन्वेषण के सारे कार्यक्रम नासा द्वारा संचालित किए गए हैं जिनमे अपोलो चन्द्रमा अभियान, स्कायलैब अंतरिक्ष स्टेशन और बाद में अंतरिक्ष शटल शामिल है। वर्तमान में नासा अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को समर्थन दे रही है और ओरायन बहु-उपयोगी कर्मीदल वाहन व व्यापारिक कर्मीदल वाहन के निर्माण व विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है। संस्था लॉन्च सेवा कार्यक्रम (एलएसपी) के लिए भी जिम्मेदार है जो लॉन्च कार्यों व नासा के मानवरहित लॉन्चों कि उलटी गिनती पर ध्यान रखता है। .

नई!!: क्यूरोसिटी (रोवर) और नासा · और देखें »

बोइंग

thumb .

नई!!: क्यूरोसिटी (रोवर) और बोइंग · और देखें »

मंगल

यदि आपका मतलब कुछ और था तो यहां जाएं -मंगल (बहुविकल्पी) मंगल का अर्थ होता है शुभ, पावन, कुशल इत्यादि। .

नई!!: क्यूरोसिटी (रोवर) और मंगल · और देखें »

मंगल विज्ञान प्रयोगशाला

मंगल विज्ञान प्रयोगशाला (अंग्रेज़ी: Mars Science Laboratory, मार्ज़ साइन्स लबोरेटोरी) अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसन्धान परिषद्, नासा, की एक योजना है जिसके अंतर्गत मंगल ग्रह पर एक पहियों पर घूमने-फिरने वाला यान उतारा जाएगा जो उस ग्रह पर छानबीन करके पृथ्वी पर बैठे वैज्ञानिकों को तस्वीरें और जानकारी भेजेगा। किसी अन्य ग्रह पर ऐसे घूमने वाले यान को अंग्रेज़ी में "रोवर" (rover) कहा जाता है और इस योजना में भेजे गए रोवर का नाम "क्युरियौसिटि" (Curiosity), यानी "जिज्ञासा" है। यह २६ नवम्बर २०११ को पृथ्वी से राकेट पर मंगल की ओर रवाना हुआ था और अगस्त २०१२ में मंगल पर गेल क्रेटर नाम के क्रेटर की तह में उतरेगा। क्युरियौसिटि यान वहाँ पर मिटटी और पत्थरों की जाँच कर के वैज्ञानिकों को यह अंदाज़ा लगाने में मदद करेगा की क्या मंगल पर कभी भी जीवन पनपने के लिए अनुकूल वातावरण मौजूद था या नहीं। अकार में यह रोवर एक आम गाड़ी से ज़रा बड़ा है। मंगल विज्ञान प्रयोगशाला योजना का कुल ख़र्चा २.५ अरब अमेरिकी डालर अनुमानित किया गया है। .

नई!!: क्यूरोसिटी (रोवर) और मंगल विज्ञान प्रयोगशाला · और देखें »

मंगल ग्रह के मिशन की सूची

| सोवियत संघ | आर्बिटर | | Failed to orbit | Proton-K/D |- | मैरीनर 7 | 27 March 1969 | नासासंयुक्त राज्य अमेरिका | फ्लाइब्य | | | Atlas SLV-3C Centaur-D |- | 2M No.522 | 2 April 1969 | सोवियत संघ | आर्बिटर | | Failed to orbit | Proton-K/D |- | मैरीनर 8 | 9 May 1971 | नासासंयुक्त राज्य अमेरिका | आर्बिटर | | Failed to orbit | Atlas SLV-3C Centaur-D |- | Kosmos 419(3MS No.170) | 10 May 1971 | सोवियत संघ | आर्बिटर | | Never left LEO; upper stage burn timer set incorrectly | Proton-K/D |- | मैरीनर 9 | 30 May 1971 | नासासंयुक्त राज्य अमेरिका | आर्बिटर | | Entered orbit on 14 November 1971, deactivated 516 days after entering orbit | Atlas SLV-3C Centaur-D |- | मंगल 2(4M No.171) | 19 May 1971 | सोवियत संघ | आर्बिटर | | Entered orbit 27 November 1971, operated for 362 orbits.

नई!!: क्यूरोसिटी (रोवर) और मंगल ग्रह के मिशन की सूची · और देखें »

मंगल २०२०

मंगल २०२० (Mars 2020) नासा के द्वारा मंगल पर 2020 में भेजा जाने वाला रोवर है। यह रोवर क्यूरोसिटी रोवर के डिज़ाइन पर आधारित होगा। .

नई!!: क्यूरोसिटी (रोवर) और मंगल २०२० · और देखें »

रोवर (अंतरिक्ष यान)

अमेरिकी अपोलो १५ मिशन के तहत चन्द्रमा पर भेजा गया "लूनर रोवर" जिसपर दो आदमी सवारी कर सकते थे रोवर (अंग्रेज़ी: rover) ऐसे वाहन को कहते हैं जो किसी अन्य ग्रह या खगोलीय वस्तु पर घूमने-फिरने की क्षमता रखता हो। कुछ रोवर रोबोट होते हैं और बिना किसी व्यक्ति की मौजूदगी के चलते हैं और कुछ मनुष्यों को स्थान-से-स्थान ले जाने के लिए बने होते हैं। आम तौर पर रोवर किसी ग्रह पर किसी अन्य यान के अन्दर ले जाए जाते हैं जो उस ग्रह की सतह पर उतरता हो। उदहारण के लिए नवम्बर २०१० में मंगल विज्ञान प्रयोगशाला योजना के अंतर्गत एक "क्युरियौसिटि" (Curiosity) नाम का रोवर मंगल ग्रह के लिए रवाना किया गया। .

नई!!: क्यूरोसिटी (रोवर) और रोवर (अंतरिक्ष यान) · और देखें »

स्पिरिट रोवर

कोई विवरण नहीं।

नई!!: क्यूरोसिटी (रोवर) और स्पिरिट रोवर · और देखें »

गेल क्रेटर

गेल क्रेटर का नक़्शा (रंग नकली हैं) गेल (अंग्रेज़ी: Gale) मंगल ग्रह पर स्थित एक क्रेटर है। यह आइलीज़ियम पलैनिटिया (Elysium Planitia) नाम के इलाके के निचले हिस्से में स्थित है। इसका गोल आकार है और इसका व्यास (डायामीटर) लगभग १५४ किलोमीटर है। माना जाता है कि यह आज से ३.५ से ३.८ अरब साल पहले हुए एक प्रहार से बना था। इसका नाम वॉल्टर फ़्रेडेरिक गेल नाम के खगोलशास्त्री पर रखा गया था जिसने १९वीं सदी ईसवी में मंगल पर काफ़ी अनुसंधान किया था। नवम्बर २०११ में अमेरिका ने एक क्युरियौसिटि नामक शोध यान मंगल की तरफ़ भेजा। अगर यह प्रयास कामयाब रहा तो अगस्त २०१२ में यह गेल क्रेटर में उतरेगा और उस क्रेटर के बारे में बहुत सी जानकारी पृथ्वी की ओर भेजेगा। .

नई!!: क्यूरोसिटी (रोवर) और गेल क्रेटर · और देखें »

ओप्रुच्युनिटी रोवर

कोई विवरण नहीं।

नई!!: क्यूरोसिटी (रोवर) और ओप्रुच्युनिटी रोवर · और देखें »

केप केनवरल एयर फोर्स स्टेशन

श्रेणी:अमेरीका के रॉकेट प्रक्षेपण स्थल.

नई!!: क्यूरोसिटी (रोवर) और केप केनवरल एयर फोर्स स्टेशन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »