लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

क्यूबेक और फर्स्ट नेशन्स

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

क्यूबेक और फर्स्ट नेशन्स के बीच अंतर

क्यूबेक vs. फर्स्ट नेशन्स

क्यूबेक (Québec, Quebec) कनाडा का पूर्व-मध्य में स्थित एक प्रान्त है। यह कनाडा का एकमात्र प्रान्त है जहाँ फ़्रान्सीसी भाषी लोग बहुमत में हैं और जहाँ प्रान्तीय स्तर पर केवल फ़्रान्सीसी आधिकारिक भाषा है। क्यूबेक, कनाडा का क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है और देश का दूसरा सबसे बड़ा प्रशासनिक विभाग है; केवल नूनावूत क्षेत्र बड़ा है। यह पश्चिम में ओण्टारियो, जेम्स खाड़ी और हडसन खाड़ी से घिरा हुआ है, उत्तर में हडसन जलसन्धि और उंगावा खाड़ी से, पूर्व में सेंट लॉरेंस खाड़ी और न्यूफ़ाउण्डलैण्ड और लैब्राडोर और नया ब्रन्स्विक प्रान्तों से घिरा हुआ है। दक्षिण की ओर यह अमेरिकी राज्य मेन, नया हेम्पशायर, वेरमॉण्ट और न्यूयार्क से घिरा हुआ है। इस प्रान्त की समुद्री सीमाएं नूनावूत, प्रिन्स एड्वर्ड द्वीप और नोवा स्कॉटिया से भी लगती हुई हैं। . फ़र्स्ट नेशन्स (First Nations), (Premières Nations) यानि प्राथमिक देश विभिन्न कनाडा के आदिवासीयों जो कि ना ही ईनुइट और ना ही मेटिस लोग, कनाडा हैं केल इये सामूहिक रूप से उपयोग किया जाने वाला शब्द है। कनाडा में वर्तमान में कुल 634 पंजीकृत फ़र्स्ट नेशन सरकारें या समूह हैं, जिनमें से लगभग आधे ओंटारियो और ब्रिटिश कोलम्बिया में हैं। कनाडा के नौकरी निष्पक्षता कानून के तहत फ़र्स्ट नेशन्स महिलाओं, अल्पसंख्यकों, विकलांगों के साथ-साथ एक मान्यता प्राप्त समूह हैं। स्टैटिसटिक्स कनाडा के नियमानुसार फ़र्स्ट नेशन्स को अल्पसँख्यक नहीं माना जाता है और वो एक मान्य समूह हैं। जैसे भारत में अनुसूचित जनजाति एक अलग मान्यता प्राप्त समूह है। कनाडा में "फ़र्स्ट नेशन्स" शब्द आम बोलचाल में अमेरिका के मूल निवासियों के लिये पहले प्रयुक्त होने वाले शब्द "इंडियन्स" की जगह अस्तित्व में आया। कनाडा से बाहर इस शब्द का उपयोग करने वाले लोगों में पैसिफिक पश्चिमोत्तर में रहने वाले कैसकेडियाई और मूल अमेरिकी आदिवासीयों के समर्थक हैं। आदिवासियों द्वारा स्वयं को संबोधित करने का एक नया चलन है अपने आदिवासी या राष्ट्रीय पहचान का इस्तेमाल। जैसे मैं हूँ हैदा, या "हम हैं क्वानितियाई," जो कि विभिन्न आदिवासी समूहों की पहचान बताती है। उत्तर अमेरिकी मूल निवासियों की संस्कृति हजारों वर्श पुरानी है। उनके कुछ मौखिक परम्पराएँ ऐतिहासिक घटनाओं को सही-सही बतलाती हैं, जैसे कि कासकाडिया का भूकम्प और अट्ठारहवीं सदी का सीक कोन ज्वालामुखी विस्फ़ोट। लिखित दस्तावेजीकरण पंद्रहवीं सदी के उत्तरार्द्ध में यूरोपीय लोगों के आने और उपनिवेशीकरण के बाद से शुरु हुआ। चरवाहों, पशुपालकों, व्यापारियों, अन्वेषकों, ईसाई पादरियों द्वारा बताये गये यूरोपीय दस्तावेज ऐतिहासिक संस्कृतियों के बारे में बताते हैं। इसके अलावा पुरातात्विक और भाषाई अध्धयनों से शोधकरताओं को कनाडा के आदिवासियों की पुरानी संस्कृति को समझने में बहुत मदद मिली है। संयुक्त राज्य अमेरिका के रेड इंडियन्स आदिवासियों के मुकाबले कनाडियाई आदिवासियों से यूरोपीय संपर्क कम हिंसक रहा है। बाद के आर्थिक विकास के साथ यह कम हिंसक संघर्ष फ़र्स्ट नेशन आदिवासियों को कनाडा की संस्कृति पर अपनी मूल पहचान बचाते हुए प्रभाव डालने में महत्वपूर्ण रहा है। .

क्यूबेक और फर्स्ट नेशन्स के बीच समानता

क्यूबेक और फर्स्ट नेशन्स आम में 3 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): फ़्रान्सीसी भाषा, ओण्टारियो, कनाडा

फ़्रान्सीसी भाषा

फ़्रांसीसी भाषा (फ़्रांसीसी: français उच्चारण: फ़्रांसे) एक रोमांस भाषा है जो विश्वभर में लगभग ९ करोड़ लोगों द्वारा प्रथम भाषा के रूप में बोली जाती है। मूल रूप से इस भाषा को बोलने वाले अधिकांश लोग फ़्राँस में रहते हैं जहाँ इस भाषा का जन्म हुआ था। इस भाषा को बोलने वाले अन्य क्षेत्र ये हैं- अधिकांश कनाडा, बेल्जियम, स्विटज़रलैंड, अफ़्रीकी फ़्रेंकोफ़ोन, लक्ज़म्बर्ग और मोनाको। फ्रांसी भाषा १९ करोड़ लोगों द्वारा दूसरी भाषा के रूप में और अन्य २० करोड़ द्वारा अधिग्रहित भाषा के रूप में बोली जाती है। विश्व के ५४ देशों में इस भाषा को बोलने वालों की अच्छी भली संख्या है। फ़्रांसीसी रोमन साम्राज्य की लैटिन भाषा से निकली भाषा है, जैसे अन्य राष्ट्रीय भाषाएँ - पुर्तगाली, स्पैनिश, इटालियन, रोमानियन और अन्य अल्पसंख्यक भाषाएँ जैसे कैटेलान इत्यादि। इस भाषा के विकासक्रम में इसपर मूल रोमन गौल की कैल्टिक भाषाओं और बाद के रोमन फ़्रैकिश आक्रमणकारियों की जर्मनेक भाषा का प्रभाव पड़ा। यह २९ देशों में एक आधिकारिक भाषा है, जिनमें से अधिकांशतः ला फ़्रेंकोफ़ोनी नामक फ़्रांसीसी भाषी देशों के समुह से हैं। यह सयुंक्त राष्ट्र की सभी संस्थाओं की और अन्य बहुत से अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की भी आधिकारिक भाषा है। यूरोपीय संघ के अनुसार, उसके २७ सदस्य राष्ट्रों के १२.९ करोड़ (४९,७१,९८,७४० का २६%) लोग फ़्रांसीसी बोल सकते हैं, किसमें से ६.५ करोड़ (१२%) मूलभाष्ई हैं और ६.९ करोड़ (१४%) इसे दूसरी भाषा के रूप में बोल सकते हैं, जो इसे अंग्रेज़ी और जर्मन के बाद संघ की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा बनाता है। इसके अतिरिक्त २० वीं शताब्दी के प्रारंभ में अंग्रेज़ी के अधिरोहण से पहले, फ़्रांसीसी यूरोपीय और औपनिवेशिक शक्तियों के मध्य कूटनीति और संवाद की प्रमुख भाषा थी और साथ ही साथ यूरोप के शिक्षित वर्ग की बोलचाल की भाषा भी थी। .

क्यूबेक और फ़्रान्सीसी भाषा · फर्स्ट नेशन्स और फ़्रान्सीसी भाषा · और देखें »

ओण्टारियो

अधिक विकल्पों के लिए यहां जाएं - ओण्टारियो (बहुविकल्पी) ओण्टारियो कनाडा के दस प्रान्तों में सबसे अधिक क्षेत्रफल और जनसंख्या वाला राज्य है। श्रेणी:ओण्टारियो.

ओण्टारियो और क्यूबेक · ओण्टारियो और फर्स्ट नेशन्स · और देखें »

कनाडा

कोई विवरण नहीं।

कनाडा और क्यूबेक · कनाडा और फर्स्ट नेशन्स · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

क्यूबेक और फर्स्ट नेशन्स के बीच तुलना

क्यूबेक 14 संबंध है और फर्स्ट नेशन्स 19 है। वे आम 3 में है, समानता सूचकांक 9.09% है = 3 / (14 + 19)।

संदर्भ

यह लेख क्यूबेक और फर्स्ट नेशन्स के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »