लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ओड़िशा के लोकसभा सदस्य

सूची ओड़िशा के लोकसभा सदस्य

क्षेत्रचयनित सांसददल 1.

27 संबंधों: चौदहवीं लोकसभा, झारखंड मुक्ति मोर्चा, ढेन्कानाल जिला, देवगढ, धर्मेंद्र प्रधान, नबरंगपुर, पुरी, फुलबनी, बलांगिर जिला, बालेश्वर, ब्रह्मपुर, बीजू जनता दल, भद्रक, भारतीय जनता पार्टी, भुवनेश्वर, मयूरभंज जिला, संबलपुर, सुंदरगढ, जाजपुर, जगतसिंहपुर, गिरिधर गमांग, कटक, कलाहान्डी, कांग्रेस, केन्दरपाड़ा, कोरापुट, अर्जुन चरण सेठी

चौदहवीं लोकसभा

भारत में चौदहवीं लोकसभा का गठन अप्रैल-मई 2004 में होनेवाले आमचुनावोंके बाद हुआ था। .

नई!!: ओड़िशा के लोकसभा सदस्य और चौदहवीं लोकसभा · और देखें »

झारखंड मुक्ति मोर्चा

झारखंड मुक्ति मोर्चा जे एम एम या झामुमो भारत की एक क्षेत्रीय राजनैतिक दल है जिसका प्रभाव क्षेत्र नव-सृजित झारखंड एवं उड़ीसा, बंगाल तथा छत्तीसगढ के कुछ आदिवासी इलाकों में है। .

नई!!: ओड़िशा के लोकसभा सदस्य और झारखंड मुक्ति मोर्चा · और देखें »

ढेन्कानाल जिला

ढेंकानाल भारतीय राज्य ओड़िशा का एक जिला है। यह भारत के अत्यंत पिछड़े जिलों में से एक है। यहाँ भारतीय जनसंचार संस्थान की एक शाखा है जिसकी वज़ह से इसे देश के अन्य स्थानों पर जाना जाता है। .

नई!!: ओड़िशा के लोकसभा सदस्य और ढेन्कानाल जिला · और देखें »

देवगढ

देवगढ भारत के राजस्थान प्रान्त के राजसमंद जिला का एक क़स्बा है। श्रेणी:शहर.

नई!!: ओड़िशा के लोकसभा सदस्य और देवगढ · और देखें »

धर्मेंद्र प्रधान

धर्मेन्द्र प्रधान (जन्म: २६ जून १९६९) भारतीय जनता पार्टी के नेता तथा भारत के वरिष्ठ सदन राज्यसभा के सदस्य हैं। वे पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस के राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) हैं। वे वर्ष २०१२ में बिहार से रज्यसभा के लिये चुने गये थे। वे चौदहवीं लोकसभा में ओड़ीसा के देवगढ़ से सांसद चुने गये थे। वे ओड़ीसा की १२वीं विधान सभा के भी सदस्य थे (२०००-२००४)। वे डॉ धर्मेन्द्र प्रधान के पुत्र हैं जो भाजपा के भूतपूर्व सांसद थे। .

नई!!: ओड़िशा के लोकसभा सदस्य और धर्मेंद्र प्रधान · और देखें »

नबरंगपुर

नवरंगपुर भारत के उड़ीसा राज्य का एक शहर है। यह नबरंगपुर जिला मुख्यालय है। समुद्र तल से 2000 फीट की ऊंचाई पर स्थित नवरंगपुर पूर्व में कालाहांडी, दक्षिण में कोरापुट और पश्चिम व उत्तर दिशा में छत्तीसगढ़ से घिरा हुआ है। 5135 वर्ग किलोमीटर में फैला यह जिला 1992 में गठित हुआ था। यहां से बहने वाली इन्द्रवती नदी नवरंगपुर और कोरापुट जिले को अलग करती है। यह जिला भरपूर खनिजों के साथ-साथ वन्यजीवों के लिए भी प्रसिद्ध है। पेंथर, तेंदुए, टाईगर, हेना, भैंस, काला भालू, बिसन, सांभर और बार्किंग डीयर जैसे पशुओं को यहां देखा जा सकता है। यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में मां पेन्द्रानी मंदिर, शहिद मीनार, खटिगुडा बांध, मां भंडाराघरानी मंदिर और भगवान जगन्नाथ मंदिर शामिल हैं। साथ ही यहां का रथयात्रा पर्व सैलानियों को खूब लुभाता है। .

नई!!: ओड़िशा के लोकसभा सदस्य और नबरंगपुर · और देखें »

पुरी

पुरी भारत के ओड़िशा प्रान्त का एक जिला है। भारत के चार पवित्रतम स्थानों में से एक है पुरी, जहां समुद्र इस शहर के पांव धोता है। कहा जाता है कि यदि कोई व्यक्ति यहां तीन दिन और तीन रात ठहर जाए तो वह जीवन-मरण के चक्कर से मुक्ति पा लेता है। पुरी, भगवान जगन्नाथ (संपूर्ण विश्व के भगवान), सुभद्रा और बलभद्र की पवित्र नगरी है, हिंदुओं के पवित्र चार धामों में से एक पुरी संभवत: एक ऐसा स्थान है जहां समुद्र के आनंद के साथ-साथ यहां के धार्मिक तटों और 'दर्शन' की धार्मिक भावना के साथ कुछ धार्मिक स्थलों का आनंद भी लिया जा सकता है। पुरी एक ऐसा स्थान है जिसे हजारों वर्षों से कई नामों - नीलगिरी, नीलाद्रि, नीलाचल, पुरुषोत्तम, शंखक्षेत्र, श्रीक्षेत्र, जगन्नाथ धाम, जगन्नाथ पुरी - से जाना जाता है। पुरी में दो महाशक्तियों का प्रभुत्व है, एक भगवान द्वारा सृजित है और दूसरी मनुष्य द्वारा सृजित है। .

नई!!: ओड़िशा के लोकसभा सदस्य और पुरी · और देखें »

फुलबनी

फुलबनी उडी़सा प्रान्त का एक शहर है। श्रेणी:ओड़िशा के शहर.

नई!!: ओड़िशा के लोकसभा सदस्य और फुलबनी · और देखें »

बलांगिर जिला

बोलांगिर या बलांगीर भारतीय राज्य ओड़िशा का एक जिला है। बलांगीर ओड़िशा के पश्चिमी भाग के प्रमुख व्यापारिक नगरों में से एक है। यह शहर महाराजाओं के काल में सुन्दर रीति से बसाया गया था। बलांगीर सम्बलपुर से 141 किलोमीटर दूर है और यहाँ अभी भी पुराने फैशन के सुन्दर और शान्तिपूर्ण स्थल विद्यमान हैं। बलांगीर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का स्थल रहा है। सौन्दर्यपूर्ण और आकर्षक तत्वों में रत्न के समान जादू जैसे दृश्य के लिए गन्धमार्दन के पहाड़ी झरने और महानदी के पर्वतीय स्थलों गुजरने के स्थल प्रमुख हैं। यहाँ वर्ष के अधिकांश समय में गर्म और शुष्क जलवायु रहती है। यहाँ सर्दियाँ भी कठिन किन्तु सुखद होतीं हैं। इसलिए यहाँ सर्दियों में आना अच्छा होता है। .

नई!!: ओड़िशा के लोकसभा सदस्य और बलांगिर जिला · और देखें »

बालेश्वर

बालेश्वर भारत के ओड़िशा प्रान्त का एक जिला है। श्रेणी:शहर.

नई!!: ओड़िशा के लोकसभा सदस्य और बालेश्वर · और देखें »

ब्रह्मपुर

ब्रह्मपुर(ओड़िआ: ବ୍ରହ୍ମପୁର, जो रेशम नगरी के नाम से जाना जाता है, ओड़िशा राज्य का प्रमुख एबं पुरातन नगरों में से एक है। ब्रह्मपुर भारत के पूर्व तट से लगा है। यह नगर, रेशम के शाढी, मंदिर एवं इसकी संस्क्रूति के लिए प्रसिध है। ब्रह्मपुर की जनसंख्या 2009 (संभाभित) के अनुसार 4 लाख से ज्यादा है। .

नई!!: ओड़िशा के लोकसभा सदस्य और ब्रह्मपुर · और देखें »

बीजू जनता दल

बीजू जनता दल (बीजद) ('''ବିଜୁ ଜନତା ଦଳ'''.) भारतीय राज्य ओडिशा का एक राज्यस्तरीय राजनीतिक दल है जिसका नेतृत्व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के पुत्र नवीन पटनायक करते हैं। इसकी स्थापना २६ दिसम्बर १९९७ को हुई। .

नई!!: ओड़िशा के लोकसभा सदस्य और बीजू जनता दल · और देखें »

भद्रक

भद्रक भारत के उड़ीसा प्रान्त का एक जिला है। श्रेणी:शहर.

नई!!: ओड़िशा के लोकसभा सदस्य और भद्रक · और देखें »

भारतीय जनता पार्टी

भारतीय जनता पार्टी (संक्षेप में, भाजपा) भारत के दो प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक हैं, जिसमें दूसरा दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस है। यह राष्ट्रीय संसद और राज्य विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और प्राथमिक सदस्यता के मामले में यह दुनिया का सबसे बड़ा दल है।.

नई!!: ओड़िशा के लोकसभा सदस्य और भारतीय जनता पार्टी · और देखें »

भुवनेश्वर

भुवनेश्वर (भुबनेस्वर भी) ओडिशा की राजधानी है। यंहा के निकट कोणार्क में विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर स्थित है। भुवनेश्‍वर भारत के पूर्व में स्थित ओडिशा राज्‍य की राजधानी है। यह बहुत ही खूबसूरत और हरा-भरा प्रदेश है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है। यह जगह इतिहास में भी अपना महत्‍वपूर्ण स्‍थान रखता है। तीसरी शताब्‍दी ईसा पूर्व में यहीं प्रसिद्ध कलिंग युद्ध हुआ था। इसी युद्ध के परिणामस्‍वरुप अशोक एक लड़ाकू योद्धा से प्रसिद्ध बौद्ध अनुयायी के रूप में परिणत हो गया था। भुवनेश्‍वर को पूर्व का काशी भी कहा जाता है। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि यह एक प्रसिद्ध बौद्ध स्‍थल भी रहा है। प्राचीन काल में 1000 वर्षों तक बौद्ध धर्म यहां फलता-फूलता रहा है। बौद्ध धर्म की तरह जैनों के लिए भी यह जगह काफी महत्‍वपूर्ण है। प्रथम शताब्‍दी में यहां चेदी वंश का एक प्रसिद्ध जैन राजा खारवेल' हुए थे। इसी तरह सातवीं शताब्‍दी में यहां प्रसिद्ध हिंदू मंदिरों का निर्माण हुआ था। इस प्रकार भुवनेश्‍वर वर्तमान में एक बहुसांस्‍कृतिक शहर है। ओडिशा की इस वर्तमान राजधानी का निमार्ण इंजीनियरों और वास्‍तुविदों ने उपयोगितावादी सिद्धांत के आधार पर किया है। इस कारण नया भुवनेश्‍वर प्राचीन भुवनेश्‍वर के समान बहुत सुंदर तथा भव्‍य नहीं है। यहां आश्‍चर्यजनक मंदिरों तथा गुफाओं के अलावा कोई अन्‍य सांस्‍कृतिक स्‍थान देखने योग्‍य नहीं है। .

नई!!: ओड़िशा के लोकसभा सदस्य और भुवनेश्वर · और देखें »

मयूरभंज जिला

मयूरभंज ओड़िशा राज्य का एक अनुसूचित जिला है (पाँचवी अनुसूची के अन्तर्गत)। इसका मुख्यालय बारिपदा में है। यह अनुसूचित जनजाति बहुल जिला है। संथाल और हो यहाँ की मुख्य भाषाएँ हैं। शहरी इलाकों मे उड़िया भाषा का भी प्रयोग होता है। यहां का मुख्य आकर्षण है सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान। यह जिला पूर्व में बालेश्वर, दक्षिण में केंदुझरगढ़ तथा उत्तर एवं परिश्चम में झारखण्ड के के सिंहभूम जिले से घिरा है। जिले के दक्षिण में मेघासनी पहाड़ी सागरतल से ३,८२४ फुट तक ऊँची है। यहाँ पर लोहा बड़ी मात्रा में निकाला जाता है। अभ्रक भी मिलता है। मयूरभंज एक समय में ओड़ीशा का एक महत्‍वपूर्ण साम्राज्‍य था। भारत की स्वतन्त्रता के बाद भी इस राज्‍य का अस्तित्‍व बरकरार था। लेकिन 1 जनवरी 1949 में इसे ओड़ीशा में शामिल किया था। प्रकृति की अनुपम सुंदरता यहां बिखरी पड़ी है। प्राकृतिक सुंदरता के अलावा इस स्थान को कला, जूट मिल्स, तुषार मिल, पत्थर की कारीगरी और चरखा मिल के लिए भी जाना जाता है। बुढाबलंग नदी इस क्षेत्र की सुंदरता में और वृद्धि करती है। बारीपदा, सिमलिपाल राष्ट्रीय उद्यान, खिचिं, किचकेश्वरी मंदिर, मानात्री आदि यहां के लोकप्रिय दर्शनीय स्थल हैं। .

नई!!: ओड़िशा के लोकसभा सदस्य और मयूरभंज जिला · और देखें »

संबलपुर

संबलपुर भारत के उड़ीसा प्रान्त का एक जिला है। इसका नाम 'समलेश्वरी देवी' के नाम पर पड़ा है जो शक्तिरूपा हैं और इस क्षेत्र में पूज्य देवी हैं। संबलपुर, भुवनेश्वर से ३२१ किमी की दूरी पर है। इतिहास में इसे 'संबलक', 'हीराखण्ड', 'ओडियान' (उड्डियान), 'ओद्र देश', 'दक्षिण कोशल' और 'कोशल' आदि नामों से संबोधित किया गया है। महानदी इस जिले को विभक्त करती है। यह जिला तरंगित समतल है, जिसमें कई पहाड़ियाँ हैं। इनमें से सबसे बड़ी पहाड़ी ३०० वर्ग मील में फैली हुई है। जिले में महानदी के पश्चिमी भाग में सघन खेती होती है और पूर्वी भाग के अधिकांश में जंगल हैं। जिले में हीराकुड पर बाँध बनाकर सिंचाई के लिए जल एवं उद्योगों के लिए विद्युत् प्राप्त की जा रही है। महानदी और इब नदी के संगमस्थल के समीप हीराकुड में स्वर्णबालू एवं हीरा पाया गया है। संबलपुर, छत्तीसगढ़ और ओड़िशा राज्यों के बीच स्थित है और दोनों प्रान्तों को जोड़ता है। महानदी के बायें किनारे पर स्थित यह नगर कभी हीरों के व्यवसाय का केन्द्र था। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त सूती और रेशमी बुनावट (टशर रेशम) की वस्त्र-कारीगरी (इकत), आदिवासी समृद्ध विरासत और प्रचुर जंगल भूमि के लिए प्रसिद्ध है। नगर की पृष्ठभूमि में वनाच्छादित पहाड़ियाँ स्थित हैं, जिनके कारण नगर सुंदर लगता है। संबलपुर ओड़िशा के जादूई पश्चिमी भाग का प्रवेश द्वार के रूप में सेवारत है। यह राज्य के उत्तरी प्रशासकीय मंडल का मंडल मुख्यालय है - जो एक महत्वपूर्ण और व्यावसायिक और शिक्षा केन्द्र हैं। .

नई!!: ओड़िशा के लोकसभा सदस्य और संबलपुर · और देखें »

सुंदरगढ

सुंदरगढ भारत के उड़ीसा प्रान्त का एक जिला है। श्रेणी:शहर.

नई!!: ओड़िशा के लोकसभा सदस्य और सुंदरगढ · और देखें »

जाजपुर

जाजपुर भारत के उड़ीसा प्रान्त का एक जिला है। श्रेणी:शहर.

नई!!: ओड़िशा के लोकसभा सदस्य और जाजपुर · और देखें »

जगतसिंहपुर

जगतसिंहपुर भारत के ओड़िशा प्रान्त का एक नगर एवं जगतसिंहपुर जिले का मुख्यालय है। श्रेणी:ओड़िशा के शहर‎.

नई!!: ओड़िशा के लोकसभा सदस्य और जगतसिंहपुर · और देखें »

गिरिधर गमांग

गिरिधर गमांग (जन्म: ८ अप्रैल १९४३) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। .

नई!!: ओड़िशा के लोकसभा सदस्य और गिरिधर गमांग · और देखें »

कटक

कटक भारत के ओड़िशा प्रान्त का एक नगर है। यह कटक जिला के अन्दर आता है। कटक ओड़िशा का एक प्राचीन नगर है, जो रौप्य नगर (Silver City) के नाम से भी जाना जाता है। इसका इतिहास एक हजार वर्ष से भी ज्‍यादा पुराना है। करीब नौ शताब्दियों तक कटक ओड़िशा की राजधानी रहा और आज यहां की व्‍यावयायिक राजधानी के रूप में जाना जाता है। केशरी वंश के समय यहां बने सैनिक शिविर कटक के नाम पर इस शहर का नाम रखा गया था। यहां के किले, मंदिर और संग्रहालय पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। कटक वर्तमान ओड़िशा की मध्ययुगीन राजधानी था, जिसे पद्मावती भी कहते थे। यह नगर महानदी और उसकी सहायक नदी काठजोड़ी के मिलन स्थल पर बना है। .

नई!!: ओड़िशा के लोकसभा सदस्य और कटक · और देखें »

कलाहान्डी

कालाहांडी उड़ीसा के कलाहान्डी जिले का एक शहर है। ओड़िशा का वर्तमान कलाहान्डी जिला प्राचीन काल में दक्षिण कोसल का हिस्सा था। आजादी के बाद इसे ओड़िशा में शामिल कर लिया गया। उत्तर दिशा से यह नवपाडा और बालंगीर, दक्षिण में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और पूर्व में बूध एवं रायगढ़ जिलों से घिरा हुआ है। पूर्वी सीमा पर स्थित भवानीपटना जिला मुख्यालय है। 8197 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैले इस जिले में जूनागढ़, करलापट, खरियर, अंपानी, बेलखंडी, योगीमठ और पातालगंगा आदि प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। .

नई!!: ओड़िशा के लोकसभा सदस्य और कलाहान्डी · और देखें »

कांग्रेस

कांग्रेस का आशय इन सब से है।.

नई!!: ओड़िशा के लोकसभा सदस्य और कांग्रेस · और देखें »

केन्दरपाड़ा

केन्दरपाड़ा भारत के उड़ीसा प्रान्त का एक जिला है। केन्दरपाड़ा.

नई!!: ओड़िशा के लोकसभा सदस्य और केन्दरपाड़ा · और देखें »

कोरापुट

कोरापुट (କୋରାପୁଟ) उडी़सा प्रान्त का एक शहर है। प्रकृति ने दक्षिणी उड़ीसा के कोरापुट जिले पर अपनी खूबसूरती जमकर बिखेरी है। यहां के हरे-भरे घास के मैदान, जंगल, झरने, तंग घाटियां आदि सैलानियों को खूब आकर्षित करती हैं। 8534 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला यह जिला बंगाल की खाड़ी से काफी निकट है। देवमाली जिले की सबसे ऊंची चोटी है जिसकी ऊंचाई 5484 फीट है। दुगुमा, बागरा और खांडाहाटी झरनों से यह जिला और जीवंत हो उठता है। कोरापुट में बने मंदिर, मठ, मध्य काल के स्मारक, आदि अतीत की कहानी कहते प्रतीत होते हैं। इन्हें देखने के लिए पर्यटकों का यहां नियमित आना-जाना लगा रहता है। .

नई!!: ओड़िशा के लोकसभा सदस्य और कोरापुट · और देखें »

अर्जुन चरण सेठी

अर्जुन चरण सेठी भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद हैं। 2014 के चुनावों में इन्होंने ओडिशा की भद्रक सीट से बीजू जनता दल की ओर से भाग लिया। .

नई!!: ओड़िशा के लोकसभा सदस्य और अर्जुन चरण सेठी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ओड़ीशा के लोकसभा सदस्य, उड़ीसा के लोकसभा सदस्य

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »