लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कोशिका और ग्राम अभिरंजन

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

कोशिका और ग्राम अभिरंजन के बीच अंतर

कोशिका vs. ग्राम अभिरंजन

कोशिका कोशिका (Cell) सजीवों के शरीर की रचनात्मक और क्रियात्मक इकाई है और प्राय: स्वत: जनन की सामर्थ्य रखती है। यह विभिन्न पदार्थों का वह छोटे-से-छोटा संगठित रूप है जिसमें वे सभी क्रियाएँ होती हैं जिन्हें सामूहिक रूप से हम जीवन कहतें हैं। 'कोशिका' का अंग्रेजी शब्द सेल (Cell) लैटिन भाषा के 'शेलुला' शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ 'एक छोटा कमरा' है। कुछ सजीव जैसे जीवाणुओं के शरीर एक ही कोशिका से बने होते हैं, उन्हें एककोशकीय जीव कहते हैं जबकि कुछ सजीव जैसे मनुष्य का शरीर अनेक कोशिकाओं से मिलकर बना होता है उन्हें बहुकोशकीय सजीव कहते हैं। कोशिका की खोज रॉबर्ट हूक ने १६६५ ई० में किया।"... ग्राम अभिरंजन (Gram staining) या ग्राम प्रणाली (Gram's method) बैक्टीरिया की अनेक जीववैज्ञानिक जातियों को दो बड़े गुटों में विभाजित करने की एक विधि है। इसमें किसी भी बैक्टीरिया के समूह को क्रिस्टल वायोलेट (crystal violet) नामक रंग से रंगा जाता है। अपनी कोशिका भित्ति (कोशिकाओं की दिवारों के भौतिक व रासायनिक गुणों के आधार पर कुछ जातियों की कोशिकाएँ नीला रंग पकड़ लेती हैं जबकि अन्य रंगहीन रहती हैं। इन सब पर फिर गुलाबी रंग उडेलने से नीले रंग पकड़ चुकी कोशिकाएँ नीली या जामुनी रहती हैं जबकि रंगहीन कोशिकाएँ गुलाबी या लाल रंगी जाती हैं। किसी भी नमूने में उपस्थित बैक्टीरिया की पहचान करने के लिये ग्राम अभिरंजन अक्सर सर्वप्रथम परीक्षण होता है। नीले रंगे जाने वाले बैक्टीरिया को "ग्राम-धनात्मक" (Gram positive) और नीला न रंगे जाने वालों को "ग्राम-ऋणात्मक" (Gram negative) कहा जाता है। इस परीक्षण का आविष्कार डेनमार्क के हान्स क्रिस्चन ग्राम ने करा था और इसका नाम उन्हीं पर रखा गया है। ध्यान दें कि इसमें वज़न से सम्बन्धित ग्राम मापन का कोई लेना-देना नहीं। .

कोशिका और ग्राम अभिरंजन के बीच समानता

कोशिका और ग्राम अभिरंजन आम में 2 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): जीवाणु, कोशिका भित्ति

जीवाणु

जीवाणु जीवाणु एक एककोशिकीय जीव है। इसका आकार कुछ मिलिमीटर तक ही होता है। इनकी आकृति गोल या मुक्त-चक्राकार से लेकर छड़, आदि आकार की हो सकती है। ये अकेन्द्रिक, कोशिका भित्तियुक्त, एककोशकीय सरल जीव हैं जो प्रायः सर्वत्र पाये जाते हैं। ये पृथ्वी पर मिट्टी में, अम्लीय गर्म जल-धाराओं में, नाभिकीय पदार्थों में, जल में, भू-पपड़ी में, यहां तक की कार्बनिक पदार्थों में तथा पौधौं एवं जन्तुओं के शरीर के भीतर भी पाये जाते हैं। साधारणतः एक ग्राम मिट्टी में ४ करोड़ जीवाणु कोष तथा १ मिलीलीटर जल में १० लाख जीवाणु पाए जाते हैं। संपूर्ण पृथ्वी पर अनुमानतः लगभग ५X१०३० जीवाणु पाए जाते हैं। जो संसार के बायोमास का एक बहुत बड़ा भाग है। ये कई तत्वों के चक्र में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं, जैसे कि वायुमंडलीय नाइट्रोजन के स्थरीकरण में। हलाकि बहुत सारे वंश के जीवाणुओं का श्रेणी विभाजन भी नहीं हुआ है तथापि लगभग आधी प्रजातियों को किसी न किसी प्रयोगशाला में उगाया जा चुका है। जीवाणुओं का अध्ययन बैक्टिरियोलोजी के अन्तर्गत किया जाता है जो कि सूक्ष्म जैविकी की ही एक शाखा है। मानव शरीर में जितनी भी मानव कोशिकाएं है, उसकी लगभग १० गुणा संख्या तो जीवाणु कोष की ही है। इनमें से अधिकांश जीवाणु त्वचा तथा अहार-नाल में पाए जाते हैं। हानिकारक जीवाणु इम्यून तंत्र के रक्षक प्रभाव के कारण शरीर को नुकसान नहीं पहुंचा पाते। कुछ जीवाणु लाभदायक भी होते हैं। अनेक प्रकार के परजीवी जीवाणु कई रोग उत्पन्न करते हैं, जैसे - हैजा, मियादी बुखार, निमोनिया, तपेदिक या क्षयरोग, प्लेग इत्यादि.

कोशिका और जीवाणु · ग्राम अभिरंजन और जीवाणु · और देखें »

कोशिका भित्ति

एक यूकैरियोटिक पादप कोशिका का चित्र, कोशिका भित्ति को हरे रंग से दिखाया गया है। जीवाणु एवं वनस्पति कोशिकाओं में कोशिका झिल्ली के बाहर निर्जीव, पारगम्य तथा मोटी दीवाल पायी जाती है उसे कोशिका भित्ति कहते हैं। वनस्पति कोशिका में यह कोशिका झिल्ली के बाहर किन्तु जीवाणु में स्लाइम पर्त के नीचे रहती है। कुछ निम्न श्रेणी के एक कोशिकीय पौधे, वनस्पति की जनन कोशिका एवं प्राणी कोशिका में कोशिका भित्ति नहीं होती। कोशिका भित्ति का निर्माण सेलूलोज, पेक्टोज तथा अन्य निर्जीव पदार्थों द्वारा होता है। कोशिका भित्ति में दो परतें होती हैं जिनके मध्य लमेला नामक दीवाल होती है। कोशिका भित्ति का मुख्य कार्य कोशिका को आकृति प्रदान करना एवं प्रोटोप्लाज्म की रक्षा करना है। .

कोशिका और कोशिका भित्ति · कोशिका भित्ति और ग्राम अभिरंजन · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

कोशिका और ग्राम अभिरंजन के बीच तुलना

कोशिका 25 संबंध है और ग्राम अभिरंजन 8 है। वे आम 2 में है, समानता सूचकांक 6.06% है = 2 / (25 + 8)।

संदर्भ

यह लेख कोशिका और ग्राम अभिरंजन के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »