लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कोदारी

सूची कोदारी

कोदारी नेपाल-चीन सीमा पर एक गाँव है जो तिब्बत स्वशासित प्रदेश से लगा हुआ है। कोदारी बागमती अंचल के सिंधुपालचोक जिला में स्थित है। इसके दूसरी तरफ़ झांगमु कस्बा है जो तिब्बत स्वशाषित प्रदेश के न्यालम प्रदेश में स्थित है। .

13 संबंधों: तिब्बत का पठार, नेपाल, नेपाल मानक समय, नेपाल के जिले, नेपाल के अञ्चल, बागमती प्रान्त, बोड स्वायत्त क्षेत्र, ल्हासा, सिंधुपालचोक जिला, गाँव, काठमाण्डु, कोशी अंचल, कोसी नदी

तिब्बत का पठार

तिब्बत का पठार हिमालय पर्वत शृंखला से लेकर उत्तर में टकलामकान रेगिस्तान तक फैला हुआ है तिब्बत का बहुत सा इलाक़ा शुष्क है तिब्बत का पठार (तिब्बती: བོད་ས་མཐོ།, बोड सा म्थो) मध्य एशिया में स्थित एक ऊँचाई वाला विशाल पठार है। यह दक्षिण में हिमालय पर्वत शृंखला से लेकर उत्तर में टकलामकान रेगिस्तान तक विस्तृत है। इसमें चीन द्वारा नियंत्रित बोड स्वायत्त क्षेत्र, चिंग हई, पश्चिमी सीश्वान, दक्षिण-पश्चिमी गांसू और उत्तरी यून्नान क्षेत्रों के साथ-साथ भारत का लद्दाख़ इलाक़ा आता है। उत्तर-से-दक्षिण तक यह पठार १,००० किलोमीटर लम्बा और पूर्व-से-पश्चिम तक २,५०० किलोमीटर चौड़ा है। यहाँ की औसत ऊँचाई समुद्र से ४,५०० मीटर (यानी १४,८०० फ़ुट) है और विशव के ८,००० मीटर (२६,००० फ़ुट) से ऊँचे सभी १४ पर्वत इसी क्षेत्र में या इसे इर्द-गिर्द पाए जाते हैं। इस इलाक़े को कभी-कभी "दुनिया की छत" कहा जाता है। तिब्बत के पठार का कुल क्षेत्रफल २५ लाख वर्ग किमी है, यानी भारत के क्षेत्रफल का ७५% और फ़्रांस के समूचे देश का चौगुना। .

नई!!: कोदारी और तिब्बत का पठार · और देखें »

नेपाल

नेपाल, (आधिकारिक रूप में, संघीय लोकतान्त्रिक गणराज्य नेपाल) भारतीय उपमहाद्वीप में स्थित एक दक्षिण एशियाई स्थलरुद्ध हिमालयी राष्ट्र है। नेपाल के उत्तर मे चीन का स्वायत्तशासी प्रदेश तिब्बत है और दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में भारत अवस्थित है। नेपाल के ८१ प्रतिशत नागरिक हिन्दू धर्मावलम्बी हैं। नेपाल विश्व का प्रतिशत आधार पर सबसे बड़ा हिन्दू धर्मावलम्बी राष्ट्र है। नेपाल की राजभाषा नेपाली है और नेपाल के लोगों को भी नेपाली कहा जाता है। एक छोटे से क्षेत्र के लिए नेपाल की भौगोलिक विविधता बहुत उल्लेखनीय है। यहाँ तराई के उष्ण फाँट से लेकर ठण्डे हिमालय की श्रृंखलाएं अवस्थित हैं। संसार का सबसे ऊँची १४ हिम श्रृंखलाओं में से आठ नेपाल में हैं जिसमें संसार का सर्वोच्च शिखर सागरमाथा एवरेस्ट (नेपाल और चीन की सीमा पर) भी एक है। नेपाल की राजधानी और सबसे बड़ा नगर काठमांडू है। काठमांडू उपत्यका के अन्दर ललीतपुर (पाटन), भक्तपुर, मध्यपुर और किर्तीपुर नाम के नगर भी हैं अन्य प्रमुख नगरों में पोखरा, विराटनगर, धरान, भरतपुर, वीरगंज, महेन्द्रनगर, बुटवल, हेटौडा, भैरहवा, जनकपुर, नेपालगंज, वीरेन्द्रनगर, त्रिभुवननगर आदि है। वर्तमान नेपाली भूभाग अठारहवीं सदी में गोरखा के शाह वंशीय राजा पृथ्वी नारायण शाह द्वारा संगठित नेपाल राज्य का एक अंश है। अंग्रेज़ों के साथ हुई संधियों में नेपाल को उस समय (१८१४ में) एक तिहाई नेपाली क्षेत्र ब्रिटिश इंडिया को देने पड़े, जो आज भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड तथा पश्चिम बंगाल में विलय हो गये हैं। बींसवीं सदी में प्रारंभ हुए जनतांत्रिक आन्दोलनों में कई बार विराम आया जब राजशाही ने जनता और उनके प्रतिनिधियों को अधिकाधिक अधिकार दिए। अंततः २००८ में जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि माओवादी नेता प्रचण्ड के प्रधानमंत्री बनने से यह आन्दोलन समाप्त हुआ। लेकिन सेना अध्यक्ष के निष्कासन को लेकर राष्ट्रपति से हुए मतभेद और टीवी पर सेना में माओवादियों की नियुक्ति को लेकर वीडियो फुटेज के प्रसारण के बाद सरकार से सहयोगी दलों द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद प्रचण्ड को इस्तीफा देना पड़ा। गौरतलब है कि माओवादियों के सत्ता में आने से पहले सन् २००६ में राजा के अधिकारों को अत्यंत सीमित कर दिया गया था। दक्षिण एशिया में नेपाल की सेना पांचवीं सबसे बड़ी सेना है और विशेषकर विश्व युद्धों के दौरान, अपने गोरखा इतिहास के लिए उल्लेखनीय रहे हैं और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के लिए महत्वपूर्ण योगदानकर्ता रही है। .

नई!!: कोदारी और नेपाल · और देखें »

नेपाल मानक समय

नेपाल मानक समय (NPT) नेपाल का समय मण्डल है। यह ग्रीनविच मानक समय से ५ घंटे ४५ मिनट आगे रहता है। काठमांडू यूटीसी से ५ घंटे ४१ मिनट आगे है। नेपाल मानक समय इसका ही औसत है। यानी जब ग्रीनविच इंगलैंड में रात के 12 बज रहे होते हैं तो नेपाल में सुबह के 5:45 बज रहे होते हैं। विश्व में दो ही समय मंडल यू टी सी से ४५ मिनट आगे हैं। पहला पूरे नेपाल में और दूसरा कैथम द्वीप पर। कैथम द्वीप का मानक समय भी यूटीसी से ४५ मिनट आगे का रहता है। वहाँ का मानक समय यूटीसी +१२:४५ है। .

नई!!: कोदारी और नेपाल मानक समय · और देखें »

नेपाल के जिले

२० सितम्बर २०१५ को जारी हुए नए संविधान के अनुसार नेपाल को ७ प्रदेशों (प्रान्तों) में बांटा गया है। सभी प्रदेशों के जिलों को मिलाकर फिलहाल ७५ जिले हैं। ३ नए जिले बनाये जा सकते हैं। नेपाल में जिले (नेपाली:जिल्ला) द्वितीय स्तर के प्रशासनिक विभाग हैं, जो प्रदेशों में विभाजित हैं। नेपाल में अब ७८ जिले हैं जो ७ प्रदेशों में व्यवस्थित हैं। प्रत्येक जिला जिला समन्वय समिति के अधीन प्रशासित हैं। स्थानीय तह निर्वाचन ऐन ०७३ के अनुसार अब गाउँपालिका (ग्रामपालिका) और नगरपालिका में निर्वाचित प्रमुख, उपप्रमुख, वार्ड अध्यक्ष और सदस्य सभी जिल्ला समन्वय समिति के प्रमुख के उम्मीदवार के रूप में खड़ा हो सकते हैं। जिल्ला समन्वय समिति के प्रमुख और उपप्रमुख चुने जाने के लिए मतदान करने का अधिकार सिर्फ ग्रामपालिका और नगरपालिका के प्रमुख और उपप्रमुख को होगा नियम में ऐसी व्यवस्था रखी गई है। जिले नगरपालिका और ग्रामपालिका (गाउँपालिका) में विभाजित हैं। पूरे नेपाल में ७४४ ग्रामपालिका और नगरपालिका हैं। .

नई!!: कोदारी और नेपाल के जिले · और देखें »

नेपाल के अञ्चल

२० सितम्बर २०१५ को नए संविधान लागू होने से पहले तक नेपाल १४ प्रशासनिक अंचलों में बंटा हुआ था, जो 75 जिलों में बटे हुए थें। १४ प्रशासनिक अंचलों को ५ विकास क्षेत्रों में बाँटा गया था। प्रत्येक जिले का एक प्रमुख होता है जिसे मुख्य जिला अधिकारी (Chief District Officer) या (CDO) कहते हैं और कानून और ब्यवस्था तथा विभिन्न सरकारी मंत्रालयों के क्षेत्र एजेंसियों के काम का समन्वय बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है। 350px श्रेणी:नेपाल के पूर्व शासन प्रणाली.

नई!!: कोदारी और नेपाल के अञ्चल · और देखें »

बागमती प्रान्त

बागमती अंचल Bagmati Zone नेपाल के मध्यमांचल विकास क्षेत्र का एक अंचल है। नेपालकी राजधानी काठमांडौ इसी अंचल में स्थित है। .

नई!!: कोदारी और बागमती प्रान्त · और देखें »

बोड स्वायत्त क्षेत्र

बोड (तिब्बती: བོད་རང་སྐྱོང་ལྗོངས་, पारंपारिक चीनी: 西藏自治區, सरल चीनी:西藏自治区) एक स्वायत् क्षेत है चीन मैं। श्रेणी:जनवादी गणराज्य चीन के स्वायत्त क्षेत्र.

नई!!: कोदारी और बोड स्वायत्त क्षेत्र · और देखें »

ल्हासा

ल्हासा चीन के स्वायत्त प्रांत तिब्बत की राजधानी है। श्रेणी:तिब्बत के नगर श्रेणी:ल्हासा विभाग श्रेणी:तिब्बत के विभाग श्रेणी:चीनी जनवादी गणराज्य के नगर.

नई!!: कोदारी और ल्हासा · और देखें »

सिंधुपालचोक जिला

सिंधुपालचोक जिला नेपाल का बागमती अंचल का एक जिला है। श्रेणी:नेपाल के जिले.

नई!!: कोदारी और सिंधुपालचोक जिला · और देखें »

गाँव

मध्य भारत का एक गाँव कैसल नाला, विल्टशायर, इंग्लैंड के गाँव के मुख्य सड़क पर. Masouleh गाँव, Gilan प्रांत, ईरान. Saifi गाँव के केंद्र Ville, बेरूत, लेबनान में मुख्य चौराहे Lötschental घाटी, स्विट्जरलैंड में एक अल्पाइन गाँव. ग्राम या गाँव छोटी-छोटी मानव बस्तियों को कहते हैं जिनकी जनसंख्या कुछ सौ से लेकर कुछ हजार के बीच होती है। प्राय: गाँवों के लोग कृषि या कोई अन्य परम्परागत काम करते हैं। गाँवों में घर प्राय: बहुत पास-पास व अव्यवस्थित होते हैं। परम्परागत रूप से गाँवों में शहरों की अपेक्षा कम सुविधाएं (शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य आदि की) होती हैं।इसे संस्कृत में ग्राम, गुजराती में गाम(गुजराती:ગામ), पंजाबी में पिंड कहते हैं। .

नई!!: कोदारी और गाँव · और देखें »

काठमाण्डु

काठमांडू (नेपालभाषा:येँ देय्, प्राचीन नेपालभाषा:ञे देय्, संस्कृत:कान्तिपुर नगर, नेपाली:काठमाडौँ), नेपाल की राजधानी है। यह नगर, समुद्रतल से 1300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं, और 50.8 वर्ग किमी में फैला हुआ हैं। काठमांडू नेपाल का सबसे बड़ा शहर है, जहां पर्यटक का सबसे ज्यादा आगमन होता हैं। चार ओर से पहाड़ियों से घिरा काठमांडू उपत्यका के पश्चिमी क्षेत्र में अवस्थित यह नगर, यूनेस्को की विश्‍व धरोहरों में शामिल हैं। यहाँ की रंगीन संस्कृति और परंपराओं के अलावा विशिष्ट शैली में बने शानदार घर सैलानियों को आकर्षिक करते हैं। यहाँ के विश्वप्रसिद्ध मंदिर, पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखते हैं। साथ ही यहां के प्राचीन बाजारों की रौनक भी देखते ही बनती है। .

नई!!: कोदारी और काठमाण्डु · और देखें »

कोशी अंचल

कोशी अंचल नेपाल के पुर्वांचल नेपाल में उत्तर से दक्षिण की ओर लंबाकार फैला हुआ है। इस प्रान्त के पूर्व में मेची प्रान्त दक्षीण में भारतीय राज्य बिहार पश्चिम में सगरमाथा प्रान्त तथा उत्तर में चीन का स्वशासित क्षेत्र तिब्बत स्थित है। नेपाल की सब से बड़ी नदी कोशी नदी के नाम से इस अंचल का नाम रखा गया है। इस प्रान्त में संखुआसभा जिला, भोजपुर जिला, धनकुटा जिला, तेरहाथुम जिला, सुनसरी जिला व मोरंग जिला स्थित हैं। इस प्रान्त के अन्य प्रमुख नगर हैं- धरान, विराटनगर, धनकुटा, इटहरी, खाँदवारी, म्यागलुंग, भोजपुर (नेपाल), दिगंला, लेटांग, बसन्तपुर और रंगेली। .

नई!!: कोदारी और कोशी अंचल · और देखें »

कोसी नदी

कोसी नदी एवं अन्य उत्तर भारतीय नदियाँ कोसी नदी या कोशी नदी नेपाल में हिमालय से निकलती है और बिहार में भीम नगर के रास्ते से भारत में दाखिल होती है। इसमें आने वाली बाढ से बिहार मेंबहुत तबाही होती है जिससे इस नदी को 'बिहार का अभिशाप' कहा जाता है। इसके भौगोलिक स्वरूप को देखें तो पता चलेगा कि पिछले 250 वर्षों में 120 किमी का विस्तार कर चुकी है। हिमालय की ऊँची पहाड़ियों से तरह तरह से अवसाद (बालू, कंकड़-पत्थर) अपने साथ लाती हुई ये नदी निरंतर अपने क्षेत्र फैलाती जा रही है। उत्तरी बिहार के मैदानी इलाकों को तरती ये नदी पूरा क्षेत्र उपजाऊ बनाती है। नेपाल और भारत दोनों ही देश इस नदी पर बाँध बना चुके हैं; हालाँकि कुछ पर्यावरणविदों ने इससे नुकसान की भी संभावना जतायी थी। यह नदी उत्तर बिहार के मिथिला क्षेत्र की संस्कृति का पालना भी है। कोशी के आसपास के क्षेत्रों को इसी के नाम पर कोशी कहा जाता है। .

नई!!: कोदारी और कोसी नदी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »