लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कॉलोराडो और संयुक्त राज्य जनगणना ब्यूरो

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

कॉलोराडो और संयुक्त राज्य जनगणना ब्यूरो के बीच अंतर

कॉलोराडो vs. संयुक्त राज्य जनगणना ब्यूरो

संयुक्त राज्य अमेरिका में कॉलोराडो राज्य की स्थिति कॉलोराडो (अंग्रेज़ी: Colorado) संयुक्त राज्य अमेरिका का एक राज्य है। यह अमेरिका के मध्य-पश्चिम में दक्षिणी रॉकी पर्वतों को अपने में समाए हुए हैं। यह अमेरिका में क्षेत्रफल के आधर पर 8वाँ और जनसंख्या के आधार पर 22वाँ सबसे बड़ा राज्य है। संयुक्त राज्य जनगणना ब्यूरो के अनुसार 1 जुलाई 2014 को कॉलोराडो की जनसंख्या 53,55,866 थी, जो 2010 में हुई जनगणना की तुलना में 6.5% अधिक थी। इसका क्षेत्रफल 2,69,837 वर्ग किमी है। इस राज्य का नाम कॉलोराडो नदी के नाम पर पड़ा, जिसका नाम स्पेनी यात्रियों ने रियो कोलोराडो (Río Colorado) रखा था। कॉलोराडो के राज्यक्षेत्र को 28 फ़रवरी 1861 को संघटित किया गया था और अमेरिकी राष्ट्रपति यूलिसिस ऍस ग्राण्ट ने 1 अगस्त 1876 को एक उद्घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर कर इसे अमेरिका में सम्मिलित किया। कॉलोराडो को "शतकीय राज्य" (Centennial State) भी कहा जाता है जो इसका उपनाम है क्योंकि यह अमेरिकी स्वतन्त्रता की घोषणा के सौ वर्ष पूरे होने के 28 दिन बाद राज्य बना था। कॉलोराडो की सीमाएँ उत्तर में वायोमिंग, पूर्वोत्तर में नॅब्रास्का, पूर्व में कैन्सस, दक्षिणपूर्व में ओक्लाहोमा, दक्षिण में नया मॅक्सिको, पश्चिम में यूटा, और दक्षिण-पश्चिम में एरिज़ोना से मिलती हैं। कॉलोराडो अपने जीवन्त परिदृश्य के लिए प्रख्यात है जो पर्वतों, वनों, ऊँचे मैदानों, मेसू, घाटियों, पठारों, नदियों, और रेतीली भूमियों से अटा पड़ा है। इसकी राजधानी डॅनवर है जो इस राज्य का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर भी है। इस राज्य के लोगों को अंग्रेज़ी में "कॉलोरैडन्स" (Coloradans) कहते हैं, यद्यपि पुराना शब्द "कॉलोरैडोअन" (Coloradoan) अभी भी प्रयुक्त किया जाता है। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य. अमेरिकी जनगणना ब्यूरो का 2014 में लोगो। संयुक्त राज्य जनगणना ब्यूरो (अंग्रेज़ी: The United States Census Bureau (USCB); आधिकारिक रूप से जनगणना का ब्यूरो (अंग्रेज़ी: Bureau of the Census) जैसा टाइटल 13 यू.ऍस.सी. § 11 में परिभाषित है), संयुक्त राज्य संघीय सांख्यिकी प्रणाली की प्रमुख ऐजन्सी है जिसपर अमेरिकी लोगों और अर्थव्यवस्था से सम्बन्धित आँकड़े जुटाने का दायित्व है। जनगणना ब्यूरो का मुख्य उद्देश्य है प्रति दस वर्ष में जनगणना करना जिसके आधार पर अमेरिका के राज्यों को उनकी जनसंख्या के आधार पर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में सीटें आवण्टित होती हैं। दशकीय जनगणना के अतिरिक्त, जनगणना ब्यूरो निरन्तर अन्य बहुत प्रकार की जनगणनाएँ संचालित करता है जिनमें से कुछ हैं अमेरिकी समुदाय सर्वेक्षण, संयुक्त राज्य आर्थिक जनगणना, और वर्तमान जनसंख्या सर्वेक्षण। इसके अतिरिक्त संघीय सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले आर्थिक और विदेश-व्यापार सम्बन्धी आँकड़ो में आम तौर पर जनगणना ब्यूरो द्वारा उपलब्ध कराए गए भी सम्मिलित होते हैं। जनगणना ब्यूरो द्वारा संचालित किए जाने वाले विभिन्न जनगणनाओं और सर्वेक्षणों से उपल्ब्ध आँकड़ो के आधार पर प्रतिवर्ष 400 अरब डॉलर की संघीय निधि का वितरण किया जाता है और जिससे राज्यों, स्थानीय समुदायों, और व्यवसायों को सुविज्ञ निर्णय लेने में सहायता मिलती है। जनगणना ब्यूरो, संयुक्त राज्य वाणिज्य विभाग के अधीन है और इसके निदेशक का चयन अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है। इस ऐजन्सी की स्थापना 1 जुलाई 1903 को की गई थी और इसका मुख्यालय सूटलैण्ड, मैरिलैण्ड में स्थित है। इसके कुल कर्मचारियों की संख्या 5,593 (2006 में) है और इसका वार्षिक बजट 2009 से 2011 के दौरान इस प्रकार था: 2009 में 3.1 अरब डॉलर, 2010 में 7.2 अरब डॉलर, और 2011 में 1.3 अरब डॉलर। .

कॉलोराडो और संयुक्त राज्य जनगणना ब्यूरो के बीच समानता

कॉलोराडो और संयुक्त राज्य जनगणना ब्यूरो आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

अंग्रेज़ी भाषा और कॉलोराडो · अंग्रेज़ी भाषा और संयुक्त राज्य जनगणना ब्यूरो · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

कॉलोराडो और संयुक्त राज्य जनगणना ब्यूरो के बीच तुलना

कॉलोराडो 12 संबंध है और संयुक्त राज्य जनगणना ब्यूरो 5 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 5.88% है = 1 / (12 + 5)।

संदर्भ

यह लेख कॉलोराडो और संयुक्त राज्य जनगणना ब्यूरो के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »