लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कॉमनवेल्थ और सर्वहित

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

कॉमनवेल्थ और सर्वहित के बीच अंतर

कॉमनवेल्थ vs. सर्वहित

कॉमनवेल्थ (Commonwealth) ब्रिटेन के इतिहास में उन राजनैतिक इकाईयों को कहा जाता था जो राजाओं-सम्राटों की बजाय साधारण नाकरिकों के सर्वहित के नाम पर स्थापित हुई हो। इसमें अंग्रेज़ी गृहयुद्ध के बाद 1649–53 और 1659–60 काल में ऑलिवर क्रॉमवेल और उसके पुत्र व उत्तराधिकारी के नेतृत्व में स्थापित "इंगलैंड का कॉमनवेल्थ" भी एक उदाहरण था। आधुनिक काल में यह "गणतंत्र" के बराबर माना जाता है। वर्तमान में तीन देशों के औपचारिक नाम में यह शब्द पाया जाता है: ऑस्ट्रेलिया कॉमनवेल्थ, बाहामास कॉमनवेल्थ और दोमिनिका कॉमनवेल्थ। कुछ अंग्रेज़ीभाषी देशों के राज्यों के सरकारी नामों में भी यह शब्द मिलता है, मसलन संयुक्त राज्य अमेरिका के पेनसिलवेनिया राज्य का औपचारिक नाम "पेनसिलवेनिया का कॉमनवेल्थ" (Commonwealth of Pennsylvania) है। . दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र और राजनीति में सर्वहित (common good, common weal) किसी संगठन, समुदाय, राज्य, राष्ट्र या अन्य जन-समूह के सभी या अधिकांश सदस्यों की भलाई के ध्येय को कहते हैं, जिसे नागरिकता, सामूहिक प्रयास, सरकरी परियोजनाओं या अन्य विधियों द्वारा प्राप्त करने की कोशिश करी जाती है। सामाजिक जीवन में ऐसी कई परिस्थितियाँ होती हैं जिसमें अगर सभी लोग केवल अपने लाभ के लिए काम करे तो सभी को हानि पहुँचती है जबकि सर्वहित को ध्यान में रखकर काम करने से सभी के जीवनस्तर में सुधार होता है। मसलन किसी भी नागरिक के लिए कर (टैक्स) न देना उसके निजी फ़ायदे में माना जा सकता है लेकिन यही सर्वहित में सभी से कर न लिया जाए तो यातायात, रक्षा, शिक्षा, अपराध की रोकथाम, आपातकालीन सहायता, इत्यादि लगभग जीवन के सभी पहलुओं पर बुरा प्रभाव पड़ता है। .

कॉमनवेल्थ और सर्वहित के बीच समानता

कॉमनवेल्थ और सर्वहित आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): राजनीति

राजनीति

नागरिक स्तर पर या व्यक्तिगत स्तर पर कोई विशेष प्रकार का सिद्धान्त एवं व्यवहार राजनीति (पॉलिटिक्स) कहलाती है। अधिक संकीर्ण रूप से कहें तो शासन में पद प्राप्त करना तथा सरकारी पद का उपयोग करना राजनीति है। राजनीति में बहुत से रास्ते अपनाये जाते हैं जैसे- राजनीतिक विचारों को आगे बढ़ाना, कानून बनाना, विरोधियों के विरुद्ध युद्ध आदि शक्तियों का प्रयोग करना। राजनीति बहुत से स्तरों पर हो सकती है- गाँव की परम्परागत राजनीति से लेकर, स्थानीय सरकार, सम्प्रभुत्वपूर्ण राज्य या अन्तराष्ट्रीय स्तर पर। .

कॉमनवेल्थ और राजनीति · राजनीति और सर्वहित · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

कॉमनवेल्थ और सर्वहित के बीच तुलना

कॉमनवेल्थ 14 संबंध है और सर्वहित 4 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 5.56% है = 1 / (14 + 4)।

संदर्भ

यह लेख कॉमनवेल्थ और सर्वहित के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »