लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कॉनकॉर्ड और चीनी जनवादी गणराज्य

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

कॉनकॉर्ड और चीनी जनवादी गणराज्य के बीच अंतर

कॉनकॉर्ड vs. चीनी जनवादी गणराज्य

Aérospatiale-BAC Concorde एक टर्बोजेट-चालित यात्री विमान, एक सुपरसोनिक परिवहन (SST) है। यह इंग्लैंड और फ्रांसिसि सरकार का संयुक्त उत्पाद है। इसका निर्माण एयरोस्पेशियल और ब्रितानी विमान निगमकी संयुक्त प्रौद्योगिकी से हुआ है। इसने 1969 में पहली बार उड़ान भरा तथा 1976 से अपनी सेवाएं देनी प्रारंभ कर दी। इसकी सेवाएं अगले 27 वर्षों तक जारी रही। इसने लंदन के हीथ्रो (ब्रिटिश एयरवेज़) और पेरिस के चार्ल्स डे गॉले हवाई अड्डे से न्यूयॉर्क और वाशिंगटन डीसीके लिए नियमित रूप से उड़ाने भरी। रिकॉर्ड गति से चलने वाले इस विमान ने अन्य विमानों की तुलना में इस ट्रांस-अटलांटिक दूरी को आधे समय में तय की। इसलिए यह विमानन कंपनियों और यात्रियों के लिए काफी लाभप्रद साबित हुआ। इस तरह के केवल 20 विमानों का निर्माण किया गया जो इस बात का द्योतक है कि इसका विकास आर्थिक दृष्टि से नुकसानदायक था। इस विमान को खरीदने के लिए एयर फ़्रांस और ब्रिटिश एयरवेज़ को उनकी सरकारों द्वारा आर्थिक सहायता दी गई थी। 25 जुलाई 2000 को एयर फ्रांस का न्युयॉर्क की उड़ान पर जा रहा कॉनकॉर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें 113 लोगों की मृत्यु हो गई थी। इस एकमात्र दुर्घटना, 11 सितंबर 2001 के हमलों से उत्पन्न होने वाले आर्थिक प्रभाव और अन्य कारकों के परिणामस्वरूप, 24 अक्टूबर 2003 में इसका प्रचालन बंद कर दिया गया। 26 नवम्बर 2003 को इसने आखिरी उड़ान भरी। एक पूर्व एयर फ़्रांस कॉनकॉर्ड (F-BTSD) की बहाली का प्रयास जारी है और आशा व्यक्त की जा रही है कि वह 2012 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक समय पर उड़ान भरेगा। यह कई संस्थाओं द्वारा विमानन प्रतीक के रूप में सम्मानित हुआ। . चीनी जनवादी गणराज्य (चीनी: 中华人民共和国) जिसे प्रायः चीन नाम से भी सम्बोधित किया जाता है, पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है। १.३ अरब निवासियों के साथ यह विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है और ९६,४१,१४४ वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ यह रूस और कनाडा के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा क्षेत्रफल वाला देश है। इतना विशाल क्षेत्रफल होने के कारण इसकी सीमा से लगते देशों की संख्या भी विश्व में सर्वाधिक (रूस के बराबर) है जो इस प्रकार है (उत्तर से दक्षिणावर्त्त): रूस, मंगोलिया, उत्तर कोरिया, वियतनाम, लाओस, म्यान्मार, भारत, भूटान, नेपाल, तिबत देश,पाकिस्तान, अफ़्गानिस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान और कज़ाख़िस्तान। उत्तर पूर्व में जापान और दक्षिण कोरिया मुख्य भूमि से दूरी पर स्थित हैं। चीनी जनवादी गणराज्य की स्थापना १ अक्टूबर, १९४९ को हुई थी, जब साम्यवादियों ने गृहयुद्ध में कुओमिन्तांग पर जीत प्राप्त की। कुओमिन्तांग की हार के बाद वे लोग ताइवान या चीनी गणराज्य को चले गए और मुख्यभूमि चीन पर साम्यवादी दल ने साम्यवादी गणराज्य की स्थापना की। लेकिन चीन, ताईवान को अपना स्वायत्त क्षेत्र कहता है जबकि ताइवान का प्रशासन स्वयं को स्वतन्त्र राष्ट्र कहता है। चीनी जनवादी गणराज्य और ताइवान दोनों अपने-अपने को चीन का वैध प्रतिनिधि कहते हैं। चीन विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जो अभी भी अस्तित्व में है। इसकी सभ्यता ५,००० वर्षों से अधिक भी पुरानी है। वर्तमान में यह एक "समाजवादी गणराज्य" है, जिसका नेतृत्व एक दल के हाथों में है, जिसका देश के २२ प्रान्तों, ५ स्वायत्तशासी क्षेत्रों, ४ नगरपालिकाओं और २ विशेष प्रशासनिक क्षेत्रों पर नियन्त्रण है। चीन विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य भी है। यह विश्व का सबसे बड़ा निर्यातक और दूसरा सबसे बड़ा आयातक है और एक मान्यता प्राप्त नाभिकीय महाशक्ति है। चीनी साम्यवादी दल के अधीन रहकर चीन में "समाजवादी बाज़ार अर्थव्यवस्था" को अपनाया जिसके अधीन पूंजीवाद और अधिकारवादी राजनैतिक नियन्त्रण सम्मित्लित है। विश्व के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक ढाँचे में चीन को २१वीं सदी की अपरिहार्य महाशक्ति के रूप में माना और स्वीकृत किया जाता है। यहाँ की मुख्य भाषा चीनी है जिसका पाम्परिक तथा आधुनिक रूप दोनों रूपों में उपयोग किया जाता है। प्रमुख नगरों में बीजिंग (राजधानी), शंघाई (प्रमुख वित्तीय केन्द्र), हांगकांग, शेन्ज़ेन, ग्वांगझोउ इत्यादी हैं। .

कॉनकॉर्ड और चीनी जनवादी गणराज्य के बीच समानता

कॉनकॉर्ड और चीनी जनवादी गणराज्य आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): सोवियत संघ

सोवियत संघ

सोवियत संघ (रूसी भाषा: Сове́тский Сою́з, सोवेत्स्की सोयूज़; अंग्रेज़ी: Soviet Union), जिसका औपचारिक नाम सोवियत समाजवादी गणतंत्रों का संघ (Сою́з Сове́тских Социалисти́ческих Респу́блик, Union of Soviet Socialist Republics) था, यूरेशिया के बड़े भूभाग पर विस्तृत एक देश था जो १९२२ से १९९१ तक अस्तित्व में रहा। यह अपनी स्थापना से १९९० तक साम्यवादी पार्टी (कोम्युनिस्ट पार्टी) द्वारा शासित रहा। संवैधानिक रूप से सोवियत संघ १५ स्वशासित गणतंत्रों का संघ था लेकिन वास्तव में पूरे देश के प्रशासन और अर्थव्यवस्था पर केन्द्रीय सरकार का कड़ा नियंत्रण रहा। रूसी सोवियत संघीय समाजवादी गणतंत्र (Russian Soviet Federative Socialist Republic) इस देश का सबसे बड़ा गणतंत्र और राजनैतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र था, इसलिए पूरे देश का गहरा रूसीकरण हुआ। यही कारण रहा कि विदेश में भी सोवियत संघ को अक्सर गलती से 'रूस' बोल दिया जाता था। .

कॉनकॉर्ड और सोवियत संघ · चीनी जनवादी गणराज्य और सोवियत संघ · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

कॉनकॉर्ड और चीनी जनवादी गणराज्य के बीच तुलना

कॉनकॉर्ड 38 संबंध है और चीनी जनवादी गणराज्य 108 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 0.68% है = 1 / (38 + 108)।

संदर्भ

यह लेख कॉनकॉर्ड और चीनी जनवादी गणराज्य के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »