लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कैप्टन अमेरिका

सूची कैप्टन अमेरिका

कैप्टन अमेरिका (अंग्रेजी; Captain America) मार्वेल कॉमिक्स का एक काल्पनिक किरदार है। इसका निर्माण जोए साइमन और जैक किर्बी ने टाइमली कॉमिक्स के लिए किया था। यह मार्च 1941 को पहली बार प्रकाशित हुआ था। इसे एक देशभक्त सैनिक के रूप में दिखाया गया है जो अपने शक्ति से द्वितीय विश्वयुद्ध में लड़ाई करता है। यह टाइमली कोमिक्स का उस समय का सबसे अधिक प्रसिद्ध किरदार था। इसके प्रसिद्धि का प्रभाव युद्ध पर भी पड़ रहा था और इस कारण इसे 1950 में बंद कर दिया गया और उसके कुछ ही वर्षों के बाद 1953 में यह फिर से प्रकाशित होने लगा। उसके बाद थोड़े ही समय तक यह प्रकाशित हुआ और 1964 में इसे मार्वेल कॉमिक्स ने प्रकाशित करना शुरू किया। तब से यह प्रकाशन में बना हुआ है। कैप्टन अमेरिका का पुस्तक 2011 में 100 सबसे अच्छे कॉमिक्स में 6वें स्थान पर था। .

14 संबंधों: द्वितीय विश्वयुद्ध, नाज़ी जर्मनी, न्यूयॉर्क, फाल्कन, फ्रैंकलिन डेलानो रूज़वेल्ट, बकी बार्न्स, ब्लैक विडो, मार्वल कॉमिक्स, मैनहटन, ललित कला, संयुक्त राज्य, आयरिश लोग, अवेंजर्स, अंग्रेज़ी भाषा

द्वितीय विश्वयुद्ध

द्वितीय विश्वयुद्ध १९३९ से १९४५ तक चलने वाला विश्व-स्तरीय युद्ध था। लगभग ७० देशों की थल-जल-वायु सेनाएँ इस युद्ध में सम्मलित थीं। इस युद्ध में विश्व दो भागों मे बँटा हुआ था - मित्र राष्ट्र और धुरी राष्ट्र। इस युद्ध के दौरान पूर्ण युद्ध का मनोभाव प्रचलन में आया क्योंकि इस युद्ध में लिप्त सारी महाशक्तियों ने अपनी आर्थिक, औद्योगिक तथा वैज्ञानिक क्षमता इस युद्ध में झोंक दी थी। इस युद्ध में विभिन्न राष्ट्रों के लगभग १० करोड़ सैनिकों ने हिस्सा लिया, तथा यह मानव इतिहास का सबसे ज़्यादा घातक युद्ध साबित हुआ। इस महायुद्ध में ५ से ७ करोड़ व्यक्तियों की जानें गईं क्योंकि इसके महत्वपूर्ण घटनाक्रम में असैनिक नागरिकों का नरसंहार- जिसमें होलोकॉस्ट भी शामिल है- तथा परमाणु हथियारों का एकमात्र इस्तेमाल शामिल है (जिसकी वजह से युद्ध के अंत मे मित्र राष्ट्रों की जीत हुई)। इसी कारण यह मानव इतिहास का सबसे भयंकर युद्ध था। हालांकि जापान चीन से सन् १९३७ ई. से युद्ध की अवस्था में था किन्तु अमूमन दूसरे विश्व युद्ध की शुरुआत ०१ सितम्बर १९३९ में जानी जाती है जब जर्मनी ने पोलैंड पर हमला बोला और उसके बाद जब फ्रांस ने जर्मनी पर युद्ध की घोषणा कर दी तथा इंग्लैंड और अन्य राष्ट्रमंडल देशों ने भी इसका अनुमोदन किया। जर्मनी ने १९३९ में यूरोप में एक बड़ा साम्राज्य बनाने के उद्देश्य से पोलैंड पर हमला बोल दिया। १९३९ के अंत से १९४१ की शुरुआत तक, अभियान तथा संधि की एक शृंखला में जर्मनी ने महाद्वीपीय यूरोप का बड़ा भाग या तो अपने अधीन कर लिया था या उसे जीत लिया था। नाट्सी-सोवियत समझौते के तहत सोवियत रूस अपने छः पड़ोसी मुल्कों, जिसमें पोलैंड भी शामिल था, पर क़ाबिज़ हो गया। फ़्रांस की हार के बाद युनाइटेड किंगडम और अन्य राष्ट्रमंडल देश ही धुरी राष्ट्रों से संघर्ष कर रहे थे, जिसमें उत्तरी अफ़्रीका की लड़ाइयाँ तथा लम्बी चली अटलांटिक की लड़ाई शामिल थे। जून १९४१ में युरोपीय धुरी राष्ट्रों ने सोवियत संघ पर हमला बोल दिया और इसने मानव इतिहास में ज़मीनी युद्ध के सबसे बड़े रणक्षेत्र को जन्म दिया। दिसंबर १९४१ को जापानी साम्राज्य भी धुरी राष्ट्रों की तरफ़ से इस युद्ध में कूद गया। दरअसल जापान का उद्देश्य पूर्वी एशिया तथा इंडोचायना में अपना प्रभुत्व स्थापित करने का था। उसने प्रशान्त महासागर में युरोपीय देशों के आधिपत्य वाले क्षेत्रों तथा संयुक्त राज्य अमेरीका के पर्ल हार्बर पर हमला बोल दिया और जल्द ही पश्चिमी प्रशान्त पर क़ब्ज़ा बना लिया। सन् १९४२ में आगे बढ़ती धुरी सेना पर लगाम तब लगी जब पहले तो जापान सिलसिलेवार कई नौसैनिक झड़पें हारा, युरोपीय धुरी ताकतें उत्तरी अफ़्रीका में हारीं और निर्णायक मोड़ तब आया जब उनको स्तालिनग्राड में हार का मुँह देखना पड़ा। सन् १९४३ में जर्मनी पूर्वी युरोप में कई झड़पें हारा, इटली में मित्र राष्ट्रों ने आक्रमण बोल दिया तथा अमेरिका ने प्रशान्त महासागर में जीत दर्ज करनी शुरु कर दी जिसके कारणवश धुरी राष्ट्रों को सारे मोर्चों पर सामरिक दृश्टि से पीछे हटने की रणनीति अपनाने को मजबूर होना पड़ा। सन् १९४४ में जहाँ एक ओर पश्चिमी मित्र देशों ने जर्मनी द्वारा क़ब्ज़ा किए हुए फ़्रांस पर आक्रमण किया वहीं दूसरी ओर से सोवियत संघ ने अपनी खोई हुयी ज़मीन वापस छीनने के बाद जर्मनी तथा उसके सहयोगी राष्ट्रों पर हमला बोल दिया। सन् १९४५ के अप्रैल-मई में सोवियत और पोलैंड की सेनाओं ने बर्लिन पर क़ब्ज़ा कर लिया और युरोप में दूसरे विश्वयुद्ध का अन्त ८ मई १९४५ को तब हुआ जब जर्मनी ने बिना शर्त आत्मसमर्पण कर दिया। सन् १९४४ और १९४५ के दौरान अमेरिका ने कई जगहों पर जापानी नौसेना को शिकस्त दी और पश्चिमी प्रशान्त के कई द्वीपों में अपना क़ब्ज़ा बना लिया। जब जापानी द्वीपसमूह पर आक्रमण करने का समय क़रीब आया तो अमेरिका ने जापान में दो परमाणु बम गिरा दिये। १५ अगस्त १९४५ को एशिया में भी दूसरा विश्वयुद्ध समाप्त हो गया जब जापानी साम्राज्य ने आत्मसमर्पण करना स्वीकार कर लिया। .

नई!!: कैप्टन अमेरिका और द्वितीय विश्वयुद्ध · और देखें »

नाज़ी जर्मनी

नाज़ी जर्मनी, नाट्सी जर्मनी या तीसरा राइख (Drittes Reich, "द्रीत्तेस रय्ख़्") १९३३ और १९४५ के बीच जर्मनी के लिए इतिहासकारों द्वारा सामान्य नाम दिया गया है, जब जर्मनी पर अडोल्फ़ हिटलर के नेतृत्व वाली नेशनल सोशलिस्ट जर्मन कार्यकर्ता पार्टी (NSDAP) का एकछत्र राज्य था। इसके अतिरिक्त इसे - नाजीवादी जर्मनी (Das nazistische Deutschland "दस नत्सीस्तिशे दोय्च्लन्द्") तथा सहस्रवर्षीय साम्राज्य (Das Tausendjähriges Reich "दस थाउज़ेन्द्येरिगेस रय्ख़्") भी कहा जाता है। तृतीय साम्राज्य वैमार गणराज्य के बाद सत्ता में आया, जब 4 मार्च 1933 को राष्ट्रीय-समाजवादी जर्मन श्रमिकों की पार्टी ने (NSDAP "एन-एस-दे-आ-पे", Die Nationalsozialistische Deutsche Arbeiterpartei "दी नत्सिओनाल-सोत्सिअलीस्तिशे दोय्चे आर्बाय्तेर्पर्ताय") हिटलर के नेतृत्व में राजसत्ता हथिया ली। ३० जनवरी १९३३ को अडोल्फ़ हिटलर जर्मनी का चांसलर बना और जल्दी ही सारे विरोध को ख़त्म करके वह उस देश का इकलौता नेता बन बैठा। देश ने उसे फ़्युअरर (जर्मन भाषा में लीडर) कहकर पूजना शुरु कर दिया और सारी ताक़त उसके हाथ में सौंप दी। इतिहासकारों ने बड़ी सभाओं में उसके वाक्चातुर्य और कमरे में हुयी बैठकों में उसकी आँखों से होने वाले मंत्रमुग्ध लोगों का ज़ोर देकर बताया है। शनैः शनैः यह बात प्रचलन में आ गई कि फ़्युअरर का वचन विधि से भी ऊपर है। दरअसल यह मत लोगों के बीच हिटलर के मतप्रचालन (propaganda) मंत्री गॅबॅल्स ने रखा था जिसे प्रथम विश्वयुद्ध और वर्साय की संधि से सताई गई जनता ने दोनों हाथों से हड़प लिया। सरकार के शीर्षस्थ अधिकारी केवल हिटलर को रिपोर्ट देते थे और उसी की नीतियों का अनुसरण भी करते थे, हालांकि उनकी कार्यशैली में कुछ हद तक स्वायत्ता बरक़रार थी। .

नई!!: कैप्टन अमेरिका और नाज़ी जर्मनी · और देखें »

न्यूयॉर्क

यह लेख न्यूयॉर्क प्रांत के बारे में है। शहर के लिए देखे - न्यूयॉर्क शहर, अन्य विकल्प के लिए देखे न्यूयॉर्क (बहुविकल्पी) न्यूयॉर्क (New York) पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य अमेरिका में एक राज्य है। न्यूयॉर्क उन तेरह उपनिवेश में से एक था जिसने संयुक्त राज्य का गठन किया था। राज्य के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क शहर, में राज्य की 40% से अधिक आबादी रहती हैं। राज्य की दो-तिहाई जनसंख्या न्यू यॉर्क महानगरीय क्षेत्र में रहती है, और करीब 40% लोग लांग आईलैंड में रहते हैं। राज्य और शहर का नाम 17 वीं सदी के ड्यूक ऑफ यॉर्क यानी के इंग्लैंड के भावी राजा जेम्स द्वितीय के ऊपर रखा गया है। न्यूयॉर्क शहर संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और एक वैश्विक शहर है। न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय है। इसे दुनिया के सांस्कृतिक, वित्तीय और मीडिया राजधानी के रूप में वर्णित किया गया है और साथ ही यह दुनिया का आर्थिक रूप से सबसे शक्तिशाली शहर है। अन्य बड़े शहर हैं बफ़ेलो, रोचेस्टर, योंकर्स, और सिरैक्यूज़, जबकि राज्य की राजधानी अल्बानी है। राज्य की सीमा न्यू जर्सी और पेन्सिलवेनिया से दक्षिण में और कनेक्टिकट, मैसाचुसेट्स और वरमॉण्ट से पूर्व में लगती है। न्यूयार्क में यूरोपीय लोगों के आगमन से पहले कई सौ वर्षों तक अल्गोनक्वियन और इरक़ुओअन बोलने वाले मूल अमेरिकी जनजातियां बसी हुई थी। आने वाले पहले यूरोपीय लोग फ्रांसीसी उपनिवेशवादियों थे। 1609 में इस क्षेत्र पर डच के लिए हेनरी हडसन द्वारा दावा किया गया, जिन्होंने एक न्यू नीदरलैंड नाम से कॉलोनी बसाई। 1664 में इंग्लैंड ने डच से कॉलोनी लेकर उस पर का कब्जा कर लिया। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 1,97,45,289 हैं। इस हिसाब से इसका सभी राज्यों में चौथा स्थान हुआ। क्षेत्र के मामले में इसका स्थान 27वां है। लगभग 70% जनता सिर्फ अंग्रेजी बोलती है, 15% स्पेनी, 3% चीनी, बाकी अन्य। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: कैप्टन अमेरिका और न्यूयॉर्क · और देखें »

फाल्कन

सैम्युएल थॉमस विल्सन, जो अपने अन्य नाम, सैम विल्सन या फाल्कन से अधिक प्रसिद्ध है, मार्वल कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में दिखने वाला एक काल्पनिक सुपरहीरो है। लेखक स्टेन ली और कलाकार जीन कोलन द्वारा बनाया गया यह चरित्र पहली बार कैप्टन अमेरिका #११७ (१९६९) में दिखाई दिया। सुपरहीरो फाल्कन के तौर पर सैम विल्सन दो मशीनी पंखों का प्रयोग उड़ने के लिए करता है, जो उसे पक्षियों पर सीमित टेलिपाथिक नियंत्रण प्रदान करते हैं। स्टीव राॅजर्स के सन्यास ले लेने के बाद सैम कैप्टन अमेरिका के रूप में उसका स्थान ग्रहण करता है,Captain America: Sam Wilson #6.

नई!!: कैप्टन अमेरिका और फाल्कन · और देखें »

फ्रैंकलिन डेलानो रूज़वेल्ट

फ्रैंकलिन डेलानो रूज़वेल्ट फ्रैंकलिन डेलानो रूज़वेल्ट(जनवरी 30, 1882- अप्रैल 12, 1945) अमेरिका के 32वें राष्ट्रपति थे। वे द्वितीय विश्वयुद्ध और वैश्विक आर्थिक मंदी के दौरान बीसवीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्तियों में से थे। राष्ट्रपति पद के लिए वे चार बार चुने गए और 1933 से 1945 तक इस पर बने रहे। वे अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे जिन्होंने दो बार से ज्यादा इस पद की शोभा बढ़ाई। 1930 के दशक में वैश्विक आर्थिक मंदी के दौरान, उन्होंने रोजगार बढ़ाने, अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और आर्थिक सुधार के लिए कई बैंकों और एजेंसियों से समझोता किया। इनमें वर्क्स प्रोग्रेस एडमिनिशट्रेशन(पीपीए), नेशनल रिकवरी एडमिनिस्ट्रेशन(एनआरए) और एग्रीकल्चरल एडजस्टमेंट एडमिनिस्ट्रेशन(एएए) शामिल हैं। हालांकि द्वितीय विश्वयुद्ध शुरू होने तक अर्थव्यवस्था नहीं सुधरी, लेकिन उन्होंने फेडेरल डिपोजिट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन(एफडीआईसी), टेनिज वेली ऑथरिटी(टीवीए) और यूएस सेक्यूरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन जैसे कार्यक्रमों की शुरूआत की। उनके कुछ अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में सोशल सेक्युरिटी सिस्टम और नेशनल लेबर रिलेशन बोर्ड की स्थापना शामिल है। जब अंग्रेजों ने धूरी राष्ट्रों के साथ युद्ध छेड़ दी, तो रुजावेल्ट ने विंसटन चर्चिल को मदद का हाथ बढ़ाया और दिसंबर 1941 में औपचारिक रूप से अमेरिका द्वितीय विश्वयुद्ध में शामिल हो गया। उसी दौरान उन्होंने मूल्यों पर रोक लगाई और लोगों को नियंत्रित दर जरूरी चीजें मुहैया करवाई। जापान द्वारा पर्ल हार्बर पर हमले और नाजियों तथा फ़ासीवादी जर्मनों द्वारा अमेरिका के खिलाफ युद्ध छेड़े जाने के बाद रूजवेल्ट ने जापानी अमेरिकियों, जर्मन अमेरिकियों और इतालवी अमेरिकियों के लिए अंतिम संस्कार की व्यवस्था लागू की, जो युद्ध में मारे गए। ये डेमोक्रैट पार्टी से थे। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति.

नई!!: कैप्टन अमेरिका और फ्रैंकलिन डेलानो रूज़वेल्ट · और देखें »

बकी बार्न्स

जेम्स बुकानन बार्न्स, जो अपने अन्य नाम, बकी बार्न्स या विंटर सोल्जर से अधिक प्रसिद्ध है, मार्वल कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में दिखने वाला एक काल्पनिक सुपरहीरो है। जो साइमन और जैक किर्बी द्वारा बनाया गया यह चरित्र पहली बार कैप्टन अमेरिका #१ (१९४१) में कैप्टन अमेरिका के सहयोगी के रूप में दिखाई दिया। बकी के रूप में प्रचलित बुकी बार्न्स कैप्टन अमेरिका के साथ विभिन्न युद्धों में भाग लेता था। इसकी मृत्यु के बाद इसे २००५ में विंटर सोल्जर के रूप में पुनः प्रकाशित किया जाने लगा। स्टीव राॅजर्स की कथित मृत्यु के बाद बकी कैप्टन अमेरिका भी बना है। अभिनेता सेबस्टियन स्टेन मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फिल्मों में बकी तथा विंटर सोल्जर की भूमिका निभा रहे हैं। स्टेन बकी के रूप में २०११ की फिल्म कैप्टन अमेरिका: द फर्स्ट अवेंजर में दिखे थे, और फिर विंटर सोल्जर के रूप में कैप्टन अमेरिका: विंटर सोल्जर (२०१४), ऐंट-मैन (२०१५), और कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर (२०१६), और ब्लैक पैंथर (२०१८) में अभिनय कर चुके हैं, और वह ही एमसीयू की आगामी अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर, और उसके सीक्वल में भी विंटर सोल्जर की भूमिका का निर्वहन करेंगे। .

नई!!: कैप्टन अमेरिका और बकी बार्न्स · और देखें »

ब्लैक विडो

नताशा आलियानोवा रोमानोवा, जो अपने अन्य नाम; नताशा रोमनॉफ या ब्लैक विडो से अधिक प्रचलित है, मार्वल कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में दिखने वाली एक काल्पनिक सुपरहीरो है। यह चरित्र पहली बार टेल्स ऑफ़ सस्पेंस #५२ (अप्रैल १९६४) में प्रकाशित हुआ था, और इसे संपादक-प्लॉटर स्टैन ली, लेखक डॉन रीको और कलाकार डॉन हैक ने बनाया था। ब्लैक विडो को प्रारम्भ में एक रूसी गुप्तचर के रूप में दर्शाया गया था, जो आयरन मैन की कॉमिक श्रृंखला में खलनायिका थी। वह बाद में अमेरिका चली गई, जहां वह शील्ड एजेंसी के लिए जासूसी करने लगी, और इसके कुछ समय बाद ही सुपर हीरो टीम अवेंजर्स की सदस्य बन गई। अभिनेत्री स्कार्लेट जोहानसन मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फिल्मों में नताशा रोमनॉफ की भूमिका निभा रही हैं। जोहानसन आयरन मैन २ (२०११), द अवेंजर्स (२०१२), कैप्टन अमेरिका: विंटर सोल्जर (२०१४), अवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्ट्रॉन (२०१५), और कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर (२०१७) में ब्लैक विडो का अभिनय कर चुकी हैं, और वह ही एमसीयू की आगामी अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर, और उसके सीक्वल में भी ब्लैक विडो की भूमिका का निर्वहन करेंगी। .

नई!!: कैप्टन अमेरिका और ब्लैक विडो · और देखें »

मार्वल कॉमिक्स

मार्वेल वर्ल्डवाइड, इंक (Marvel Worldwide, Inc.) या साधारणतः मार्वल कॉमिक्स एक अमरीकी कंपनी है जो कॉमिक्स पुस्तकें प्रकाशित करती है। २००९ में द वाल्ट डिज़्नी कंपनी ने मार्वल इंटरटेनमेंट को खरीद लिया जो मार्वल वर्ल्डवाइड की मातृ कंपनी है। मार्वेल की शुरुआत १९३९ में टाइमली पब्लिकेशंस के नाम से हुई और शुतुआत १९५० में यह एटलस कॉमिक्स बन गई। मार्वल के आधुनिक युग की शुरुआत १९६१ में हुई और आगे चलकर इसने फैंटास्टिक फोर व स्टेन ली, जैक किर्बी और स्टीव डीटको द्वारा बनाए गए अन्य सुपरहीरो के शीर्षकों वाले कॉमिक्स जारी किए। मार्वल में स्पाइडर-मैन, द एक्स मैन, आयरन मैन, द हल्क, द फैंटास्टिक फोर, थॉर, कैप्टन अमेरिका जैसे सुपरहीरो व डॉक्टर डूम, ग्रीन गोब्लिन, मैगनेटो, गलैकटस और रेड स्कल जैसे खलनायक शामिल है। इसके अधिकतर पात्र एक काल्पनिक विश्व मार्वल ब्रह्मांड में वास्तविक शहरों जैसे न्यूयॉर्क, लॉस ऐन्जेलिस और शिकागो में स्थित है। .

नई!!: कैप्टन अमेरिका और मार्वल कॉमिक्स · और देखें »

मैनहटन

न्यू जर्सी के हैमिल्टन पार्क से मैनहटन. मैनहटन न्यूयॉर्क शहर के नगरों में से एक है। हडसन नदी के मुंहाने पर मुख्य रूप से मैनहटन द्वीप पर स्थित, इस नगर की सीमाएं न्यूयॉर्क राज्य के न्यूयॉर्क प्रान्त नामक एक मूल प्रान्त की सीमाओं के समान हैं। इसमें मैनहटन द्वीप और कई छोटे-छोटे समीपवर्ती द्वीप: रूज़वेल्ट द्वीप, रंडाल्स द्वीप, वार्ड्स द्वीप, गवर्नर्स द्वीप, लिबर्टी द्वीप, एलिस द्वीप, 523 यू.एस.

नई!!: कैप्टन अमेरिका और मैनहटन · और देखें »

ललित कला

सौंदर्य या लालित्य के आश्रय से व्यक्त होने वाली कलाएँ ललित कला (Fine arts) कहलाती हैं। अर्थात वह कला जिसके अभिवंयजन में सुकुमारता और सौंदर्य की अपेक्षा हो और जिसकी सृष्टि मुख्यतः मनोविनोद के लिए हो। जैसे गीत, संगीत, नृत्य, नाट्य, तथा विभिन्न प्रकार की चित्रकलाएँ। .

नई!!: कैप्टन अमेरिका और ललित कला · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: कैप्टन अमेरिका और संयुक्त राज्य · और देखें »

आयरिश लोग

आयरलैण्ड के लोगों को आयरिश लोग कहा जाता है। श्रेणी:आयरिश लोग श्रेणी:कैथोलिक लोग.

नई!!: कैप्टन अमेरिका और आयरिश लोग · और देखें »

अवेंजर्स

अवेंजर्स मार्वल कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में प्रदर्शित एक काल्पनिक सुपरहीरो टीम है। यह टीम पहली बार अवेंजर्स #१ (कवर-दिनांक सितम्बर १९६३) में दिखाई दी, जो लेखक-संपादक स्टैन ली और कलाकार/सहयोगी जैक किर्बी द्वारा बनाई गई थी। अवेंजर्स ली और किर्बी की पिछली सुपर हीरो टीम, ऑल-विनर्स स्क्वाड का नवीकरण है, जो मार्वल कॉमिक्स की पूर्ववर्ती कॉमिक किताब, टाइमली कॉमिक्स में प्रकाशित हुईं थी। "अर्थ्स माइटिएस्ट सुपरहीरोज़" (पृथ्वी के सबसे महान नायक) लेबल वाली इस टीम के संस्थापक सदस्य ऐंट-मैन, हल्क, आयरन मैन, थॉर, और वास्प थे। ऐंट-मैन इश्यू #२ द्वारा जायंट मैन बन गया था। इश्यू #४ में बर्फ में फंसे कैप्टन अमेरिका की खोज की गई, और फिर पुनर्जीवित होने के बाद वह इस समूह में शामिल हो गया। "अवेंजर्स अस्सेम्ब्ल!" के युद्धघोष के लिए प्रसिद्ध इस टीम में मनुष्य, म्यूटेंट, अमानुष, एंड्राइड, एलियंस, अलौकिक प्राणी, और यहां तक ​​कि पूर्व खलनायक भी शामिल किये जा चुके हैं। यह टीम कॉमिक पुस्तकों के बाहर भी कई तरह की माध्यमों में प्रकाशित हुई है, जिसमें कई एनिमेटेड टेलीविज़न श्रृंखलाएं और वीडियो फिल्में शामिल हैं। जोस विडन द्वारा निर्देशित २०१२ की लाइव एक्शन फीचर फिल्म द अवेंजर्स ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड सेट करे थे, जिसमें से एक २०७.४ मिलियन डॉलर की सप्ताहांत कमाई के साथ उत्तरी अमेरिका में सबसे बड़ी शुरुआत था। अवेंजर्स पर आधारित दूसरी फिल्म, अवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्ट्रॉन १ मई २०१५ को जारी की गई, और इसके बाद ४ मई २०१८ को अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर और ३ मई २०१९ में इसी कड़ी की एक अज्ञात फिल्म रिलीज किया जाना निर्धारित है। .

नई!!: कैप्टन अमेरिका और अवेंजर्स · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: कैप्टन अमेरिका और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

स्टीव राॅजर्स

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »