लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कैथोलिक धर्म और ट्रिनिटी कॉलेज, डबलिन

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

कैथोलिक धर्म और ट्रिनिटी कॉलेज, डबलिन के बीच अंतर

कैथोलिक धर्म vs. ट्रिनिटी कॉलेज, डबलिन

"बिशप" नामक उच्च पद पर नियुक्त एक कैथोलिक पादरी स्पेन में चलती दो ननें कैथोलिक धर्म या रोमन कैथोलिक धर्म ईसाई धर्म की एक मुख्य शाखा है जिसके अनुयायी रोम के वैटिकन नगर में स्थित पोप को अपना धर्माध्यक्ष मानते हैं। ईसाई धर्म की दूसरी मुख्य शाखा प्रोटेस्टैंट कहलाती है और उसके अनुयायी पोप के धार्मिक नेतृत्व को नहीं स्वीकारते। कैथोलिकों और प्रोटेस्टैंटों की धार्मिक मान्यताओं में और भी बड़े अंतर हैं। . सर्दियों में ट्रिनिटी कॉलेज के क्रिकॅट और रग्बी मैदानों के बीच का मार्ग ट्रिनिटी कॉलेज यूरोप के देश आयरलैण्ड की राजधानी डबलिन में स्थित एक प्रसिद्ध कॉलेज है जो डबलिन विश्वविद्यालय का एकमात्र कॉलेज है। इसकी स्थापना १५९२ में हुई थी। उन दिनों में आयरलैण्ड पर ब्रिटिश साम्राज्य था और ब्रिटेन की नीति थी के आयरलैण्ड के समाज में वहाँ की अधिकाँश कैथोलिक-धर्मी आबादी के ऊपर एक प्रोटॅस्टॅन्ट-धर्मी उच्च वर्ग बन जाए, क्योंकि ब्रिटेन स्वयं प्रोटॅस्टॅन्ट-मत का था। १७९३ तक यहाँ कैथोलिकों को दाख़िला नहीं मिलता था लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे उन्हें आने दिया गया। १८७३ के बाद इस कॉलेज ने उन्हें अध्यापक बनाने की भी छूट दे दी। कैथोलिक समुदाय को प्रोटॅस्टॅन्ट प्रभाव फैलने का डर था इसलिए १९७० तक अगर कोई कैथोलिक इस कॉलेज में भरती होना चाहता तो उसे अपने पादरी से अनुमति लेने की ज़रुरत थी। १९०४ तक महिलायों को यहाँ दाख़िला लेने में छूट नहीं थी, लेकिन १९०४ के बाद उन्हें दाख़िल करने लगा। ट्रिनिटी कॉलेज डबलिन के प्रसिद्ध कॉलेज ग्रीन (जिसका हिंदी अर्थ है "कॉलेज उद्यान") इलाक़े में स्थित है जो आयरलैण्ड की पुरानी संसद की इमारतों के पास पड़ता है। अब आयरलैण्ड की संसद डबलिन के किसी और क्षेत्र में है। कॉलेज में एक संग्राहलय है जहाँ ४५ लाख किताबे हैं, जिनमें से एक ८०० ईसवी में सम्पादित "बुक ऑफ़ कॅल्ज़" नामक इसाई-धर्म सम्बन्धी ग्रन्थ है। .

कैथोलिक धर्म और ट्रिनिटी कॉलेज, डबलिन के बीच समानता

कैथोलिक धर्म और ट्रिनिटी कॉलेज, डबलिन आम में 2 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): यूरोप, आयरलैण्ड

यूरोप

यूरोप पृथ्वी पर स्थित सात महाद्वीपों में से एक महाद्वीप है। यूरोप, एशिया से पूरी तरह जुड़ा हुआ है। यूरोप और एशिया वस्तुतः यूरेशिया के खण्ड हैं और यूरोप यूरेशिया का सबसे पश्चिमी प्रायद्वीपीय खंड है। एशिया से यूरोप का विभाजन इसके पूर्व में स्थित यूराल पर्वत के जल विभाजक जैसे यूराल नदी, कैस्पियन सागर, कॉकस पर्वत शृंखला और दक्षिण पश्चिम में स्थित काले सागर के द्वारा होता है। यूरोप के उत्तर में आर्कटिक महासागर और अन्य जल निकाय, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर और दक्षिण पश्चिम में काला सागर और इससे जुड़े जलमार्ग स्थित हैं। इस सबके बावजूद यूरोप की सीमायें बहुत हद तक काल्पनिक हैं और इसे एक महाद्वीप की संज्ञा देना भौगोलिक आधार पर कम, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक आधार पर अधिक है। ब्रिटेन, आयरलैंड और आइसलैंड जैसे देश एक द्वीप होते हुए भी यूरोप का हिस्सा हैं, पर ग्रीनलैंड उत्तरी अमरीका का हिस्सा है। रूस सांस्कृतिक दृष्टिकोण से यूरोप में ही माना जाता है, हालाँकि इसका सारा साइबेरियाई इलाका एशिया का हिस्सा है। आज ज़्यादातर यूरोपीय देशों के लोग दुनिया के सबसे ऊँचे जीवनस्तर का आनन्द लेते हैं। यूरोप पृष्ठ क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है, इसका क्षेत्रफल के १०,१८०,००० वर्ग किलोमीटर (३,९३०,००० वर्ग मील) है जो पृथ्वी की सतह का २% और इसके भूमि क्षेत्र का लगभग ६.८% है। यूरोप के ५० देशों में, रूस क्षेत्रफल और आबादी दोनों में ही सबसे बड़ा है, जबकि वैटिकन नगर सबसे छोटा देश है। जनसंख्या के हिसाब से यूरोप एशिया और अफ्रीका के बाद तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है, ७३.१ करोड़ की जनसंख्या के साथ यह विश्व की जनसंख्या में लगभग ११% का योगदान करता है, तथापि, संयुक्त राष्ट्र के अनुसार (मध्यम अनुमान), २०५० तक विश्व जनसंख्या में यूरोप का योगदान घटकर ७% पर आ सकता है। १९०० में, विश्व की जनसंख्या में यूरोप का हिस्सा लगभग 25% था। पुरातन काल में यूरोप, विशेष रूप से यूनान पश्चिमी संस्कृति का जन्मस्थान है। मध्य काल में इसी ने ईसाईयत का पोषण किया है। यूरोप ने १६ वीं सदी के बाद से वैश्विक मामलों में एक प्रमुख भूमिका अदा की है, विशेष रूप से उपनिवेशवाद की शुरुआत के बाद.

कैथोलिक धर्म और यूरोप · ट्रिनिटी कॉलेज, डबलिन और यूरोप · और देखें »

आयरलैण्ड

आयरलैण्ड (Éire एक द्वीप है उत्तर पश्चिम यूरोप में। यूरोप का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है और दुनिया में बीसवां सबसे बड़ा द्वीप है। पुर्व में संजयुक्त राजशाही है। .

आयरलैण्ड और कैथोलिक धर्म · आयरलैण्ड और ट्रिनिटी कॉलेज, डबलिन · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

कैथोलिक धर्म और ट्रिनिटी कॉलेज, डबलिन के बीच तुलना

कैथोलिक धर्म 15 संबंध है और ट्रिनिटी कॉलेज, डबलिन 4 है। वे आम 2 में है, समानता सूचकांक 10.53% है = 2 / (15 + 4)।

संदर्भ

यह लेख कैथोलिक धर्म और ट्रिनिटी कॉलेज, डबलिन के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »