लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

केप कॉलोनी और बांटूस्तान

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

केप कॉलोनी और बांटूस्तान के बीच अंतर

केप कॉलोनी vs. बांटूस्तान

केप कॉलोनी यानि केप उपनिवेश, जिसे आम तौर पर केप ऑफ़ गुड होप कहा जाता था, अफ़्रीकी महाद्वीप के दक्षिणी छोर पर, वर्त्तमान दक्षिण अफ़्रीका और नामीबिया के स्थान पर स्थित एक ब्रिटिश उपनिवेश था, जिसे अंग्रेज़ों ने नीदरलैंड को हरा कर कब्ज़ा किया था। इसका नाम केप ऑफ़ गुड होप के नाम पर पड़ा था, जिसके आसपास डच लोगों ने अपने उपनिवेश को स्थापित किया था। डच लोगों ने १९६५ में कप ऑफ़ गुड होप के तट पर डच केप कॉलोनी स्थापित की थी, जिसे धीरे-धीरे अफ़्रीकी भूमि के भीतर विस्तार कर एक बहुत बड़े भूखंड पर कब्ज़ा क्र लिया गया। अंग्रेजों ने इसपर १९७५ में पहली बार, और अंत्यतः १८०२ में अंत्यतः पूरी तरह कब्ज़ा कर लिया था। यह ब्रिटिश साम्राज्य का एक उपनिवेश के रूप में शासित किया जाता था। १८७२ में यह एक स्वशासित उपनिवेश बन गया। १९१० में केप कॉलोनी, दक्षिणी अफ्रीका में स्थित अन्य तीन उपनिवेशों के साथ मिल कर दक्षिण अफ़्रीकी संघ में सम्मिलित हो गया। . बांटूस्तान (Bantustan) उन क्षेत्रों को कहा जाता था जहाँ अपार्थाइड नामक रंगभेद नीति के अंतर्गत दक्षिण अफ़्रीका की श्वेतवर्णीय तानाशाही सरकार ने कृत्रिम रूप से कुछ तथाकथित देशों की स्थापना कर दी थी और यह कहना आरम्भ कर दिया था कि दक्षिण अफ़्रीका के श्यामवर्णी लोग दक्षिण अफ़्रीका के नागरिक नहीं बल्कि इन छोटे अलग देशों के नागरिक हैं। दक्षिण अफ़्रीका में अफ़्रीकी श्यामवर्णी लोगों की भारी बहुसंख्या थी और इन बांटूस्तानों को बनाकर श्वेतवर्णीय व्यवस्था इस तथ्य को झुठलाने का प्रयास कर रही थी। यही बांटूस्तान की नीति दक्षिण-पश्चिमी अफ़्रीका में भी अपनाई गई जहाँ दक्षिण अफ़्रीका का क़ब्ज़ा था और आज नामीबिया कहलाता है। कुल मिलाकर दस बांटूस्तान दक्षिण अफ़्रीका में और दस बांटूस्तान दक्षिण-पश्चिमी अफ़्रीका में स्थापित किये गये। अक्सर यह कई छोटे हिस्सों में खंडित थे। दक्षिण अफ़्रीका के सिवाय विश्व के किसी भी अन्य देश ने इन्हें मान्यता नहीं दी और इनकी स्थापना को कालों पर हो रहे अत्याचार का ही भाग ठहराया। १९९४ में जब दक्षिण अफ़्रीका में रंगभेद से मुक्ति हुई तो नये संविधान में इन बांटूस्तानों का तुरंत अंत कर दिया गया। इनके क्षेत्रों को दक्षिण अफ़्रीका के पुनर्गठित प्रान्तों में विलय कर दिया गया। .

केप कॉलोनी और बांटूस्तान के बीच समानता

केप कॉलोनी और बांटूस्तान आम में 2 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): दक्षिण अफ़्रीका, नामीबिया

दक्षिण अफ़्रीका

दक्षिण अफ़्रीका (साउथ अफ़्रीका भी कहा जाता है, अंग्रेज़ी उच्चारण: साउथ् ऍफ़्रिक) अफ़्रीका महाद्वीप के दक्षिणी छोर पर स्थित एक गणराज्य है। इसकी सीमाएँ उत्तर में नामीबिया, बोत्सवाना और ज़िम्बाब्वे और उत्तर-पूर्व में मोज़ाम्बिक़ और स्वाज़ीलैंड के साथ लगती हैं, जबकि लेसूथो एक स्वतंत्र देश है, जो पूरी तरह से दक्षिण अफ़्रीका से घिरा हुआ है। आधुनिक मानव की बसाहट दक्षिण अफ़्रीका में एक लाख साल पुरानी है। यूरोपीय लोगों के आगमन के दौरान क्षेत्र में रहने वाले बहुसंख्यक स्थानीय लोग आदिवासी थे, जो अफ़्रीका के विभिन्न क्षेत्रों से हजार साल पहले आए थे। 4थी-5वीं सदी के दौरान बांतू भाषी आदिवासी दक्षिण को ओर बढ़े और दक्षिण अफ़्रीका के वास्तविक निवासियों, खोई सान लोगों, को विस्थापित करने के साथ-साथ उनके साथ शामिल भी हो गए। यूरोपीय लोगों के आगमन के दौरान कोसा और ज़ूलु दो बड़े समुदाय थे। केप समुद्री मार्ग की खोज के करीबन डेढ़ शताब्दी बाद 1962 में डच ईस्ट इंडिया कंपनी ने उस जगह पर खानपान केंद्र (रिफ्रेशमेंट सेंटर) की स्थापना की, जिसे आज केप टाउन के नाम से जाना जाता है। 1806 में केप टाउन ब्रिटिश कॉलोनी बन गया। 1820 के दौरान बुअर (डच, फ्लेमिश, जर्मन और फ्रेंच सेटलर्ज़) और ब्रिटिश लोगों के देश के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्रों में बसने के साथ ही यूरोपीय बसाहट में वृद्धि हुई। इसके साथ ही क्षेत्र पर क़ब्ज़े के लिए कोसा, जुलू और अफ़्रिकानरों के बीच झड़पें भी बढ़ती गई। हीरे और बाद में सोने की खोज के साथ ही 19वीं सदी में द्वंद शुरू हो गया, जिसे अंग्रेज़-बुअर युद्ध के नाम से जाना जाता है। हालाँकि ब्रिटिश ने बुअरों पर युद्ध में जीत हासिल कर ली थी, लेकिन 1910 में दक्षिण अफ़्रीका को ब्रिटिश डोमिनियन के तौर पर सीमित स्वतंत्रता प्रदान की। 1961 में दक्षिण अफ़्रीका को गणराज्य का दर्जा मिला। देश के भीतर और बाहर विरोध के बावजूद सरकार ने रंगभेद की नीति को जारी रखा। 20वीं सदी में देश की दमनकारी नीतियों के विरोध में बहिष्कार करना शुरू किया। काले दक्षिण अफ़्रीकी और उनके सहयोगियों के सालों के अंदरुनी विरोध, कार्रवाई और प्रदर्शन के परिणामस्वरूप आख़िरकार 1990 में दक्षिण अफ़्रीकी सरकार ने वार्ता शुरू की, जिसकी परिणति भेदभाव वाली नीति के ख़त्म होने और 1994 में लोकतांत्रिक चुनाव से हुई। देश फिर से राष्ट्रकुल देशों में शामिल हुआ। दक्षिण अफ़्रीका, अफ़्रीका में जातीय रूप से सबसे ज़्यादा विविधताओं वाला देश है और यहाँ अफ़्रीका के किसी भी देश से ज़्यादा सफ़ेद लोग रहते हैं। अफ़्रीकी जनजातियों के अलावा यहाँ कई एशियाई देशों के लोग भी हैं जिनमे सबसे ज़्यादा भारत से आये लोगों की संख्या है। .

केप कॉलोनी और दक्षिण अफ़्रीका · दक्षिण अफ़्रीका और बांटूस्तान · और देखें »

नामीबिया

नाम्बिया (या नामीबिया) दक्षिणी अफ्रीका का एक देश है जिसकी राजधानी विंडहॉक हैं। इसके पड़ोसी देश हैं - अंगोला, बोत्सवाना और दक्षिण अफ्रीका। देश का पश्चिमी भाग कालाहारी मरुस्थल के क्षेत्रों में से एक है। यहाँ के मूल वासियों में बुशमैन, दामाका जातियों का नाम आता है - जर्मनी ने १८८४ में इसको अपना उपनिवेश बनाया और प्रथम विश्युद्ध के बाद यह दक्षिण अफ्रीका का क्षेत्र बन गया। नामिब मरुस्थल भी यहीं है। .

केप कॉलोनी और नामीबिया · नामीबिया और बांटूस्तान · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

केप कॉलोनी और बांटूस्तान के बीच तुलना

केप कॉलोनी 8 संबंध है और बांटूस्तान 4 है। वे आम 2 में है, समानता सूचकांक 16.67% है = 2 / (8 + 4)।

संदर्भ

यह लेख केप कॉलोनी और बांटूस्तान के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »