लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कॅथ्रीन डॉयर सुलिवन और हबल अंतरिक्ष दूरदर्शी

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

कॅथ्रीन डॉयर सुलिवन और हबल अंतरिक्ष दूरदर्शी के बीच अंतर

कॅथ्रीन डॉयर सुलिवन vs. हबल अंतरिक्ष दूरदर्शी

कॅथ्रीन डॉयर सुलिवन का जन्म ३ अक्टूबर १९५१ को हुआ था। वह अमेरिकन भूविज्ञानी और NASA की अंतरिक्ष यात्री थी। उनका जन्म न्यू जर्सी के पैटरसन शहर में हुआ था। उन्होंने १९६९ में अपनी ग्रेजुएशन कैलिफ़ोर्निया के वुडलैंड हिल्स ज़िले के विलियम होवार्ड टाफ्ट हाई स्कूल से प्राप्त की। १९७३ में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से उन्हें पृथ्वी विज्ञान में विज्ञान स्नातक की डिग्री से सम्मानित किया गया। और १९७८ में भूविज्ञान में उन्होंने पीएच.डी हासिल की डलहौजी विश्वविद्यालय से। जब वह डलहौजी में थी तब उन्होंने कई समुद्र विज्ञान अभियानों में भाग लिया, अटलांटिक और प्रशांत महासागरों की गहराई का भी अधयन्न किया। १९८८ में सुलिवन एक समुद्र विज्ञान अधिकारी के रूप में अमेरिकी नौसेना रिजर्व में शामिल हुई और २००६ में कप्तान के रूप में रिटायर हुई। उन्होंने राष्ट्रीय समुद्रीय और वायुमंडलीय प्रशासन के लिए मुख्य वैज्ञानिक के रूप में कार्य किया। और नासा से पहले, सुलिवन ने एक समुद्र विज्ञानी के रूप में अलास्का में काम किया। ११ अक्टूबर १९८४ में, सुलिवन ने पहली बार अंतरिक्ष यान के बाहर पृथ्वी के वायुमंडल से परे गतिविधि की अपने अंतरिक्ष शटल चुनौती के दौरान जो की प्रशंसनीय थी। सुलिवान और मिशन विशेषज्ञ डेविड लीस्त्मा ने ३.५ घंटे की अंतरिक्ष सैर की जिसमे उन्होंने एक डिजाइन संचालित किया जो की यह पर्दर्शित करता था की उपग्रह कक्ष में ईंधन भरा जा सकता है। उनके आठ दिन के मिशन के दौरान चालक दल ने पृथ्वी विकिरण बजट सैटेलाइट तैनात की जिसमे उन्होंने पृथ्वी की वैज्ञानिक अवलोकन OSTA-3 पल्लेट के साथ आयोजित किया।अप्रैल १९९० में सुलिवन ने STS-31 पर चालक दल के रूप में कार्य किया जो की २४ अप्रैल, १९९० को कैनेडी स्पेस सेंटर, फ्लोरिडा से निकला था। अपने पांच दिवसीय मिशन के दौरान अंतरिक्ष शटल डिस्कवरी पर सवार चालक दल के सदस्यों ने हबल स्पेस टेलीस्कोप तैनात की और भारहीनता के प्रभाव और चुंबकीय क्षेत्र का आयोजन चाप भी देखा। उन्होंने बहुत से कैमरों को,कार्गो खाड़ी कैमरों आइमैक्स ३८० मील की दूरी के अपने रिकॉर्ड की स्थापना की ऊंचाई से पृथ्वी की टिप्पणियों की स्थापना की। उन्होंने पृथ्वी के ७६ ग्र्हस्थल १२१ घंटो में पूरे किये और २९ अप्रैल १९९० को एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस, कैलिफोर्निया को उतरा। डॉ सुलिवन ने STS-45 के मिशन में पेलोड के कमांडर के रूप में सेवा की जो की पहला स्पेसलैब मिशन था जो की ग्रह पृथ्वी के लिए नासा के मिशन को समर्पित किया गया था। कॅथ्रीन डॉयर सुलिवन ने १९९३ में NASA को छोड़ने से पहले उन्होंने तीन अंतरिक्ष शटल मिशन पर उड़ान भरी और अंतरिक्ष में ५३२ घंटे लॉग इन किया। . हबल अंतरिक्ष दूरदर्शी (Hubble Space Telescope (HST)) वास्तव में एक खगोलीय दूरदर्शी है जो अंतरिक्ष में कृत्रिम उपग्रह के रूप में स्थित है, इसे २५ अप्रैल सन् १९९० में अमेरिकी अंतरिक्ष यान डिस्कवरी की मदद से इसकी कक्षा में स्थापित किया गया था। हबल दूरदर्शी को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ' नासा ' ने यूरोपियन अंतरिक्ष एजेंसी के सहयोग से तैयार किया था। अमेरिकी खगोलविज्ञानी एडविन पोंवेल हबल के नाम पर इसे ' हबल ' नाम दिया गया। यह नासा की प्रमुख वेधशालाओं में से एक है। पहले इसे वर्ष १९८३ में लांच करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन कुछ तकनीकी खामियों और बजट समस्याओं के चलते इस परियोजना में सात साल की देरी हो गई। वर्ष १९९० में इसे लांच करने के बाद वैज्ञानिकों ने पाया कि इसके मुख्य दर्पण में कुछ खामी रह गई, जिससे यह पूरी क्षमता के साथ काम नहीं कर पा रहा है। वर्ष १९९३ में इसके पहले सर्विसिंग मिशन पर भेजे गए वैज्ञानिकों ने इस खामी को दूर किया। यह एक मात्र दूरदर्शी है, जिसे अंतरिक्ष में ही सर्विसिंग के हिसाब से डिजाइन किया गया है। वर्ष २००९ में संपन्न पिछले सर्विसिंग मिशन के बाद उम्मीद है कि यह वर्ष २०१४ तक काम करता रहेगा, जिसके बाद जेम्स वेब खगोलीय दूरदर्शी को लांच करने कि योजना है। .

कॅथ्रीन डॉयर सुलिवन और हबल अंतरिक्ष दूरदर्शी के बीच समानता

कॅथ्रीन डॉयर सुलिवन और हबल अंतरिक्ष दूरदर्शी आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): अंतरिक्ष

अंतरिक्ष

किसी ब्रह्माण्डीय पिण्ड, जैसे पृथ्वी, से दूर जो शून्य (void) होता है उसे अंतरिक्ष (Outer space) कहते हैं। यह पूर्णतः शून्य (empty) तो नहीं होता किन्तु अत्यधिक निर्वात वाला क्षेत्र होता है जिसमें कणों का घनत्व अति अल्प होता है। इसमें हाइड्रोजन एवं हिलियम का प्लाज्मा, विद्युतचुम्बकीय विकिरण, चुम्बकीय क्षेत्र तथा न्युट्रिनो होते हैं। सैद्धान्तिक रूप से इसमें 'डार्क मैटर' dark matter) और 'डार्क ऊर्जा' (dark energy) भी होती है। .

अंतरिक्ष और कॅथ्रीन डॉयर सुलिवन · अंतरिक्ष और हबल अंतरिक्ष दूरदर्शी · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

कॅथ्रीन डॉयर सुलिवन और हबल अंतरिक्ष दूरदर्शी के बीच तुलना

कॅथ्रीन डॉयर सुलिवन 3 संबंध है और हबल अंतरिक्ष दूरदर्शी 7 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 10.00% है = 1 / (3 + 7)।

संदर्भ

यह लेख कॅथ्रीन डॉयर सुलिवन और हबल अंतरिक्ष दूरदर्शी के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »