लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

काज़ुओ इशिगुरो और बॉब डिलन

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

काज़ुओ इशिगुरो और बॉब डिलन के बीच अंतर

काज़ुओ इशिगुरो vs. बॉब डिलन

काज़ुओ इशिगुरो ओबीई FRSA FRSL (カズオ・イシグロ या; जन्म 8 नवंबर 1954) एक ब्रिटिश उपन्यासकार, पटकथा लेखक, और लघु कहानी लेखक है। वह  नागासाकी, जापान में पैदा हुआ था; उसका परिवार 1960 में  इंग्लैंड में स्थानांतरित कर गया था, जब वह पांच साल का था। ईशिगुरु ने 1978 में अंग्रेजी और दर्शन में स्नातक की डिग्री के साथ केंट विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और 1980 में ईस्ट एंग्लिया के रचनात्मक लेखन पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय से मास्टर की उपाधि प्राप्त की। इशिगुरो को अंग्रेजी भाषाई दुनिया में मशहूर समकालीन कथालेखकों में से एक माना जाते है, इन्होनें चार मैन बुकर पुरस्कार नामांकन और 1989 के अपने उपन्यास 'The Remains of the Day' के लिए एक पुरस्कार भी जीत चुके हैं। उनका 2005 का उपन्यास, नेवर लेट मी गो, को 2005 के सर्वश्रेष्ठ उपन्यास के रूप में टाइम मैग्जिन द्वारा नामित किया गया था और 1923 से 2005 तक 100 सर्वश्रेष्ठ अंग्रेजी-भाषा के उपन्यासों की सूची में शामिल किया गया था। 2017 में, स्वीडिश अकादमी ने इशिगुरो को साहित्य में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया, जिसमें उन्होंने एक लेखक के रूप में उनके प्रशस्ति पत्र में "महान भावनात्मक बल के उपन्यासों में, दुनिया के साथ संबंध के हमारे विवेकपूर्ण भावनाओं को गहराई से खोल कर रख दिया" लिखा था। . बॉब डिलन और उसकी प्रेमिका जोआन बाएज़ बॉब डिलन एक अमेरिकी गीतकार, गायक, कलाकार, और लेखक है। वह अमेरिकी लोक संगीत के अलावा पॉप म्यूज़िक में भी काफी नाम कमा चुका है। बॉब 24 मई, 1941 को मिनेसोटा में पैदा हुआ था। उसका असली नाम रोबर्ट ऐलन ज़िमरमैन है। उसके दादा-दादी रूसी साम्रज्य (अब यूक्रेन) से अमरीका आये थे, और उनके सबसे प्राचीनतम ज्ञात पूर्वज तुर्की के यहूदी थे। उसके नाना-नानी लिथुआनिया के यहूदी थे। बॉब का बाप अब्राम ज़िम्मरमैन एक बिजली एप्लायंस की दुकान चलता था, और उसकी मैया का नाम बीट्राइस स्टोन थी। बड़ा हो कर बॉब न्यू यॉर्क में जा पहुंचा, जहाँ पर न्यू यॉर्क टाइम्स अख़बार ने उसके एक शो को रिव्यु किया। इसके बाद उसे जॉन हैमंड नाम के एक रिकॉर्ड प्रोड्यूसर ने ब्रेक दिया। बॉब की पहली एल्बम की सिर्फ 5000 कॉपी बिकी, पर धीरे-धीरे उसकी लोकप्रियता काफी बढ़ गयी। 1960 के दशक में उसने अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकार आंदोलन में हिस्सा लिया। 1966 में एक मोटरसाइकिल एक्सीडेंट में बॉब की हड्डी-पसली टूट गयी। पर जल्दी ही उसने दुबारा गाना-बजाना शुरू कर दिया। 1970 के दशक में बॉब का ईसाइयत की तरफ रुख हुआ, और उसने धार्मिक गॉस्पेल संगीत बजाना शुरू कर दिया। 1980 में उसने पॉप म्यूजिक के ओर रुख किया। 2000 में उसे ऑस्कर अवार्ड मिला, और 2016 में उसने गीतकार के रूप में साहित्य में नोबेल पुरस्कार जीता। .

काज़ुओ इशिगुरो और बॉब डिलन के बीच समानता

काज़ुओ इशिगुरो और बॉब डिलन आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): साहित्य में नोबेल पुरस्कार

साहित्य में नोबेल पुरस्कार

1901 में सुली प्रुधोम (1839-1907), एक फ्रांसीसी कवि और निबंधकार, साहित्य में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम व्यक्ति थे। 1901 से, साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार (Nobelpriset i litteratur) वार्षिक रूप से किसी भी देश के उस लेखक को दिया जाता है जिसने, सर अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के अनुसार, "साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो" (मूल स्वीडिश den som inom litteraturen har producerat det utmärktaste i idealisk riktning)। यद्यपि व्यक्ति का काम कभी कभी विशेष रूप से उल्लेखनीय नहीं होता, यहां पर काम से तात्पर्य पूरी तरह से लेखक के काम से है। इस बात का निर्णय स्वीडिश अकादमी ही लेती है कि किस वर्ष में यह पुरस्कार किसे दिया जाये.

काज़ुओ इशिगुरो और साहित्य में नोबेल पुरस्कार · बॉब डिलन और साहित्य में नोबेल पुरस्कार · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

काज़ुओ इशिगुरो और बॉब डिलन के बीच तुलना

काज़ुओ इशिगुरो 10 संबंध है और बॉब डिलन 14 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 4.17% है = 1 / (10 + 14)।

संदर्भ

यह लेख काज़ुओ इशिगुरो और बॉब डिलन के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »