लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कल्पना चावला

सूची कल्पना चावला

कल्पना चावला (17 मार्च 1962 - 1 फ़रवरी 2003), एक भारतीय अमरीकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ थी और अंतरिक्ष में जाने वाली प्रथम भारतीय महिला थी। वे कोलंबिया अन्तरिक्ष यान आपदा में मारे गए सात यात्री दल सदस्यों में से एक थीं। .

36 संबंधों: चण्डीगढ़, टेक्सस, एडगर मिशेल, एम्स अनुसंधान केंद्र, डीप पर्पल, द हिन्दू, नासा, नासा अंतरिक्ष उड़ान पदक, न्यूयॉर्क नगर, नील आर्मस्ट्रांग, पंजाब इंजिनियरिंग कॉलेज, भारतीय रुपया, भारतीय अमरीकी, राकेश शर्मा, सनातन धर्म, संयुक्त राज्य की नागरिकता, स्कॉट केली, सोवियत संघ, हरियाणा, जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा, ज्योतिसर, वैमानिक अभियान्त्रिकी, वैज्ञानिक, खगोलयात्री, गणकीय तरल यांत्रिकी, आर्लिंग्टन का टॅक्सस विश्वविद्यालय, करनाल, कर्नाटक, कल्पना, कल्पना-1, क़्वीन (बैंड), कुरुक्षेत्र, कोलंबिया अन्तरिक्ष यान आपदा, कोलोराडो विश्वविद्यालय, अंतरिक्ष यान, ५१८२६ कल्पनाचावला

चण्डीगढ़

चण्डीगढ़, (पंजाबी: ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ), भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है, जो दो भारतीय राज्यों, पंजाब और हरियाणा की राजधानी भी है। इसके नाम का अर्थ है चण्डी का किला। यह हिन्दू देवी दुर्गा के एक रूप चण्डिका या चण्डी के एक मंदिर के कारण पड़ा है। यह मंदिर आज भी शहर में स्थित है। इसे सिटी ब्यूटीफुल भी कहा जाता है। चंडीगढ़ राजधानी क्षेत्र में मोहाली, पंचकुला और ज़ीरकपुर आते हैं, जिनकी २००१ की जनगणना के अनुसार जनसंख्या ११६५१११ (१ करोड़ १६ लाख) है। भारत की लोकसभा में प्रतिनिधित्व हेतु चण्डीगढ़ के लिए एक सीट आवण्टित है। वर्तमान सोलहवीं लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी की श्रीमति किरण खेर यहाँ से साँसद हैं। इस शहर का नामकरण दुर्गा के एक रूप ‘चंडिका’ के कारण हुआ है और चंडी का मंदिर आज भी इस शहर की धार्मिक पहचान है। नवोदय टाइम्स इस शहर के निर्माण में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की भी निजी रुचि रही है, जिन्होंने नए राष्ट्र के आधुनिक प्रगतिशील दृष्टिकोण के रूप में चंडीगढ़ को देखते हुए इसे राष्ट्र के भविष्य में विश्वास का प्रतीक बताया था। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शहरी योजनाबद्धता और वास्तु-स्थापत्य के लिए प्रसिद्ध यह शहर आधुनिक भारत का प्रथम योजनाबद्ध शहर है।, चंडीगढ़ के मुख्य वास्तुकार फ्रांसीसी वास्तुकार ली कार्बूजियर हैं, लेकिन शहर में पियरे जिएन्नरेट, मैथ्यु नोविकी एवं अल्बर्ट मेयर के बहुत से अद्भुत वास्तु नमूने देखे जा सकते हैं। शहर का भारत के समृद्ध राज्यों और संघ शसित प्रदेशों की सूची में अग्रणी नाम आता है, जिसकी प्रति व्यक्ति आय ९९,२६२ रु (वर्तमान मूल्य अनुसार) एवं स्थिर मूल्य अनुसार ७०,३६१ (२००६-०७) रु है। .

नई!!: कल्पना चावला और चण्डीगढ़ · और देखें »

टेक्सस

thumbnail टेक्सास (Texas) संयुक्त राज्य अमेरिका का एक दक्षिणी प्रान्त है। स्थिति: 31 डिग्री 40 मिनट उ. अ. तथा 98 डिग्री 30 मिनट पं॰ दे.। यह संयुक्त राज्य अमरीका के दक्षिणी मध्य राज्यों में से एक राज्य है। इसके पूर्व में लुइज़िऐना (Louisiana) और आरकैनसस (Arkansas), पश्चिम में न्यूमेक्सिको, उत्तर में आरकैनसस तथा ओक्लाहोमा (Oklahoma) तथा दक्षिण में मेक्सिको एवं मेक्सिको की खाड़ी स्थित है। इस राज्य का क्षेत्रफल 2,67,339 वर्ग मील है जिसमें से 3,695 वर्ग मील क्षेत्र जल से घिरा हुआ है। इसकी राजधानी ऑस्टिन (Austin) है। टक्सैस की ढाल गल्फ कोस्ट से उत्तर, उत्तर-पश्चिम और पश्चिम की ओर है। सुदूर उत्तर-पश्चिम तथा पश्चिम में इसकी ऊँचाई 4,000 फुट है। सुदूर पश्चिम में रॉकी पर्वतमाला की पूर्वी शाखा इसे पार करती है, जिसकी मुख्य चोटियाँ ग्वॉडलूप (Guadalupe) 8,715 फुट, लिवरमूर (Livermore) 8,382 फुट तथा ऐमॉरी (Emory) 7,835 फुट ऊँची हैं। यहाँ की मुख्य नदियाँ रीओग्रैंड, न्यूएसेस, सैन ऐनटोनिओ, ग्वॉडलूप, कॉलोरॉडो, ब्रैजस, ट्रिनिटी, नेचेज तथा साबीन हैं। टेक्सैस के निम्नलिखित चार प्राकृतिक भाग हैं: 1.

नई!!: कल्पना चावला और टेक्सस · और देखें »

एडगर मिशेल

एडगर मिशेल (अँग्रेजी: Edgar Dean Mitchell, 17 सितंबर 1930 - 4 फ़रवरी 2016) एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री थे, जिनका 4 फरवरी, 2016 को वेस्ट पाम बीच, फ्लोरिडा में निधन हो गया। वे 1971 में चंद्रमा से जुड़े अपोलो-14 मिशन के सदस्य थे। उनके साथ अपोलो-14 मिशन में एलन बी.

नई!!: कल्पना चावला और एडगर मिशेल · और देखें »

एम्स अनुसंधान केंद्र

एम्स अनुसंधान केंद्र (अंग्रेजी: Ames Research Center - ARC), आमतौर पर नासा एम्स के रूप में जाना जाता है, कैलिफोर्निया की सिलिकॉन वैली में मोफ्फेत फेडरल एयर फील्ड (en:Moffett Federal Airfield) पर स्थित एक प्रमुख नासा अनुसंधान केन्द्र है।.

नई!!: कल्पना चावला और एम्स अनुसंधान केंद्र · और देखें »

डीप पर्पल

डीप पर्पल (Deep Purple) 1968 में हर्टफोर्ड में गठित एक इंग्लिश हार्ड रॉक बैंड है। लेड ज़ेपलिन और ब्लैक सैबथ के साथ-साथ उनकी गिनती भी हेवी मेटल और आधुनिक हार्ड रॉक के अग्रणियों में की जाती है, हालांकि बैंड के कुछ सदस्यों ने किसी भी एक शैली में अपने आपको वर्गीकृत नहीं करने का प्रयास किया है। इस बैंड ने शास्त्रीय संगीत, ब्लूज़-रॉक, पॉप और उन्नतिशील रॉक तत्वों को भी शामिल किया। एक बार उन्हें गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा दुनिया के सबसे ऊंचे स्वर वाले बैंड के रूप में सूचीबद्ध किया गया था, और इन्होने दुनिया भर में 100 मिलियन से अधिक एल्बमों की बिक्री की है। VH1 के ग्रेटेस्ट आर्टिस्ट्स ऑफ़ हार्ड रॉक कार्यक्रम में डीप पर्पल को 22वां स्थान प्रदान किया गया था। बैंड को सदस्य मंडलियों के कई परिवर्तनों और एक आठ-वर्षीय अंतराल (1976–84) के दौर से गुजरना पड़ा है। 1968–76 की सदस्य मंडलियों को आम तौर पर मार्क I, II, III और IV के रूप में चिह्नित किया जाता है। उनके दूसरे और व्यावसायिक रूप से सबसे सफल सदस्य मंडली में इयान गिलान (गायन), रित्ची ब्लैकमोर (गिटार), जोन लॉर्ड (कीवर्ड), रोजर ग्लोवर (बास) और इयान पेस (ड्रम) शामिल थे। यह मंडली 1969 से लेकर 1973 तक कायम रही और इसे ब्लैकमोर और अन्य सदस्यों के बीच की कभी न भरने वाली खाई का निर्माण होने से पहले 1984 से लेकर 1989 तक और फिर 1993 में पुनर्जीवित किया गया। वर्तमान सदस्य मंडली में गिटार वादक स्टीव मोर्स काफी लंबे समय तक रहे, हालांकि 2002 में लॉर्ड के सेवा निवृत्त होने के बाद पेस ने बैंड की मूल सदस्यता कभी नहीं छोड़ी.

नई!!: कल्पना चावला और डीप पर्पल · और देखें »

द हिन्दू

द हिन्दू (द हिन्दू) भारत में प्रकाशित होने वाला एक दैनिक अंग्रेज़ी समाचार पत्र है। इसका मुख्यालय चेन्नई में है और इसका साप्ताहिक पत्रिका के रूप में प्रकाशन वर्ष 1878 में आरम्भ हुआ। यह दैनिक के रूप में वर्ष 1889 में आरम्भ हुआ। यह भारत के शीर्ष दैनिक अंग्रेज़ी समाचार पत्रों में से एक है। भारतीय पाठक सर्वेक्षण के 2014 के अनुसार यह भारत में पढ़े जाने वाले अंग्रेज़ी समाचार पत्रों में तीसरे स्थान पर है। पहले दो स्थानों पर द टाइम्स ऑफ़ इंडिया और हिन्दुस्तान टाइम्स पाये गये। द हिन्दू मुख्य रूप से दक्षिण भारत में पढ़ा जाता है और केरल एवं तमिलनाडु में सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला अंग्रेज़ी दैनिक समाचार पत्र है। वर्ष २०१० के आँकड़ों के अनुसार इस उद्यम में 1,600 से अधिक लोगों को काम दिया गया है और इसकी वार्षिक आय $200 मिलियन से अधिक है। इसकी आय के मुख्य स्रोतों में अंशदान और विज्ञापन प्रमुख हैं। वर्ष 1995 में अपना ऑनलाइन संस्करण उपलब्ध करवाने वाला, द हिन्दू प्रथम भारतीय समाचार पत्र है। नवम्बर 2015 के अनुसार, यह भारत के नौ राज्यों में 18 स्थानों से प्रकाशित होता है: बंगलौर, चेन्नई, हैदराबाद, तिरुवनन्तपुरम, विजयवाड़ा, कोलकाता, मुम्बई, कोयंबतूर, मदुरै, नोएडा, विशाखपट्नम, कोच्चि, मैंगलूर, तिरुचिरापल्ली, हुबली, मोहाली, लखनऊ, इलाहाबाद और मलप्पुरम। .

नई!!: कल्पना चावला और द हिन्दू · और देखें »

नासा

नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (हिन्दी अनुवाद:राष्ट्रीय वैमानिकी और अन्तरिक्ष प्रबंधन; National Aeronautics and Space Administration) या जिसे संक्षेप में नासा (NASA) कहते हैं, संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार की शाखा है जो देश के सार्वजनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों व एरोनॉटिक्स व एरोस्पेस संशोधन के लिए जिम्मेदार है। फ़रवरी 2006 से नासा का लक्ष्य वाक्य "भविष्य में अंतरिक्ष अन्वेषण, वैज्ञानिक खोज और एरोनॉटिक्स संशोधन को बढ़ाना" है। 14 सितंबर 2011 में नासा ने घोषणा की कि उन्होंने एक नए स्पेस लॉन्च सिस्टम के डिज़ाइन का चुनाव किया है जिसके चलते संस्था के अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में और दूर तक सफर करने में सक्षम होंगे और अमेरिका द्वारा मानव अंतरिक्ष अन्वेषण में एक नया कदम साबित होंगे। नासा का गठन नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस अधिनियम के अंतर्गत 19 जुलाई 1948 में इसके पूर्वाधिकारी संस्था नैशनल एडवाइज़री कमिटी फॉर एरोनॉटिक्स (एनसीए) के स्थान पर किया गया था। इस संस्था ने 1 अक्टूबर 1948 से कार्य करना शुरू किया। तब से आज तक अमेरिकी अंतरिक्ष अन्वेषण के सारे कार्यक्रम नासा द्वारा संचालित किए गए हैं जिनमे अपोलो चन्द्रमा अभियान, स्कायलैब अंतरिक्ष स्टेशन और बाद में अंतरिक्ष शटल शामिल है। वर्तमान में नासा अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को समर्थन दे रही है और ओरायन बहु-उपयोगी कर्मीदल वाहन व व्यापारिक कर्मीदल वाहन के निर्माण व विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है। संस्था लॉन्च सेवा कार्यक्रम (एलएसपी) के लिए भी जिम्मेदार है जो लॉन्च कार्यों व नासा के मानवरहित लॉन्चों कि उलटी गिनती पर ध्यान रखता है। .

नई!!: कल्पना चावला और नासा · और देखें »

नासा अंतरिक्ष उड़ान पदक

अंतरिक्ष मैं जाने वाले सभी यात्री जो की अंतरिक्ष से सफलता पूर्वक किसी खोज को सत्यापित कर पृथ्वी के हित के सूचना जुटाते हैं उनके लिए नासा अंतरिक्ष उड़ान पदक दिया जाता है जो की कल्पना चावला जी को भी उनके मरणोपरांत दिया गया था श्रेणी:पुरस्कार.

नई!!: कल्पना चावला और नासा अंतरिक्ष उड़ान पदक · और देखें »

न्यूयॉर्क नगर

न्यूयॉर्क के अन्य विकल्प के लिए देखे न्यूयॉर्क (बहुविकल्पी) न्यू यार्क अमेरिका का सबसे बड़ा और प्रमुख नगर है। यह न्यूयार्क राज्य में है, जो अमेरिका के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है। न्यूयार्क नगर १७९० से अमेरिका का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है, जबकि न्यूयार्क का महानगरीय क्षेत्र विश्व के सर्वाधिक जनसंख्या वाले महानगरीय क्षेत्रों में से एक है। यह विश्व का एक प्रमुख महानगर है और विश्व व्यापार, वाणिज्य, संस्कृति, फैशन और मनोरंजन पर इसका बहुत प्रभाव है। संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय यहाँ स्थित होने के कारण यह अन्तर्राष्ट्रीय मामलों का भी एक प्रमुख केन्द्र है। अटलांटिक की ओर मुख किए हुए विशाल बंदरगाह बाले इस महानगर में पाँच बरो (प्रशासनिक इकाईयाँ) हैं: ब्रॉन्क्स, ब्रुक्लिन, मैनहटन, क्वींस और स्टेटन द्वीप। नगर की अनुमानित जनसंख्या लगभग ८२ लाख है, जो ७९० वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में बसी हुई है, जो न्यूयार्क को अमेरिका का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला नगर बनाता है। न्यूयार्क महानगरीय क्षेत्र की अनुमानित १.८८ करोड़ की जनसंख्या भी अमेरिका में सर्वाधिक है, जो १७,४०० किमी२ क्षेत्रफल में बसी हुई है। .

नई!!: कल्पना चावला और न्यूयॉर्क नगर · और देखें »

नील आर्मस्ट्रांग

नील एल्डन आर्मस्ट्रांग (५ अगस्त १९३० – २५ अगस्त २०१२) एक अमेरिकी खगोलयात्री और चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति थे। इसके अलावा वे एक एयरोस्पेस इंजीनियर, नौसेना अधिकारी, परीक्षण पायलट, और प्रोफ़ेसर भी थे। खगोलयात्री (ऍस्ट्रोनॉट) बनने से पूर्व वे नौसेना में थे। नौसेना में रहते हुए उन्होंने कोरिया युद्ध में भी हिस्सा लिया। नौसेना के बाद उन्होंने पुरुडु विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि ली और तत्पश्चात् एक ड्राइडेन फ्लाईट रिसर्च सेंटर से जुड़े और एक परीक्षण पायलट के रूप में ९०० से अधिक उड़ानें भरीं। यहाँ सेवायें देने के बाद उन्होंने दक्षिण कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से परास्नातक की उपाधि हासिल की। आर्मस्ट्रांग को मुख्यतः अपोलो अभियान के खगोलयात्री के रूप में चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। इससे पहले वे जेमिनी अभियान के दौरान भी अंतरिक्ष यात्रा कर चुके थे। अपोलो ११, वह अभियान था जिसमें जुलाई १९६९ में पहली बार चंद्रमा पर मानव सहित कोई यान उतरा और आर्मस्ट्रांग इसके कमांडर थे। उनके अलावा इसमें बज़ एल्ड्रिन, जो चाँद पर उतरने वाले दूसरे व्यक्ति बने, और माइकल कॉलिंस जो चंद्रमा की कक्षा में चक्कर लगाते मुख्य यान में ही बैठे रहे, शामिल थे। अपने साथियों के साथ, इस उपलब्धि के लिये आर्मस्ट्रांग को राष्ट्रपति निक्सन के हाथों प्रेसिडेंसियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने उन्हें १९७८ में कॉंग्रेसनल स्पेस मेडल ऑफ ऑनर प्रदान किया और आर्मस्ट्रांग और उनके साथियों को वर्ष २००९ में कॉंग्रेसनल गोल्ड मेडल दिया गया। आर्मस्ट्रांग की मृत्यु, सिनसिनाती, ओहायो, में २५ अगस्त २०१२ को ८२ वर्ष की उम्र में बाईपास सर्जरी के पश्चात् हुई। .

नई!!: कल्पना चावला और नील आर्मस्ट्रांग · और देखें »

पंजाब इंजिनियरिंग कॉलेज

पंजाब इंजिनियरिंग कॉलेज आदर्शतमसो मा ज्योतिर्गमय (संस्कृत)अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलो (हिन्दी)Lead Us From Darkness to Light (अंग्रेजी) स्थापन१९२१-१९४७ लाहौर१९४७-१९५४ रुड़की१९५४-वर्तमान चंडीगढ प्रकारसार्वजनिक संचालकडॉक्टर विजय गुप्ता स्थानचंडीगढ, भारत परिसर१४६ एकड़ (०.६ km²), शहरी पूर्वस्नातक१५०० वेबसाइट पंजाब इंजिनियरिंग कॉलेज, या पेक चंडीगढ स्थित एक प्रमुख अभियांत्रिकी एवं तकनिकी महाविद्यालय हैं। यह १९२१ से १९४७ तक लाहौर में स्थपित था। भारत के विभाजन के बाद १९४७ से १९५४ तक रुड़की में स्थापना कि गई। १९५४ से वर्तमान तक कॉलेज चंडीगढ में स्थित हैं। २००४ तक पंजाब विश्वविद्यालय से सम्बद्ध के बाद कॉलेज स्नातक एवं अन्य उच्च उपाधियाँ प्रदान कर सकता है। .

नई!!: कल्पना चावला और पंजाब इंजिनियरिंग कॉलेज · और देखें »

भारतीय रुपया

भारतीय रुपया (प्रतीक-चिह्न: 8px; कोड: INR) भारत की राष्ट्रीय मुद्रा है। इसका बाज़ार नियामक और जारीकर्ता भारतीय रिज़र्व बैंक है। नये प्रतीक चिह्न के आने से पहले रुपये को हिन्दी में दर्शाने के लिए 'रु' और अंग्रेजी में Re.

नई!!: कल्पना चावला और भारतीय रुपया · और देखें »

भारतीय अमरीकी

अमरीका में बसे १७ लाख भारतीय अमेरिकी भारत और अमेरिका के बीच मजबूत कङी बनाते हैं। सैनफ्रांसिस्को-लॉस एंजेलस, न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी, शिकागो, डैट्रायट, ह्यूस्टन, एटलांटा, मायामी-आरलैंडो-टैंपा और वाशिंगटन डी. सी. के बड़े क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपस्थिति है। १९६० और १९७० के दशकों में अमरीका आए पहले भारतीयों में डॉक्टर, वैज्ञानिक और इंजीनियर (अभियान्त्रक) जैसे पेशों के लोग थे पर हाल ही में बहुत से अन्य पेशों के लोग भी आने लगे हैं। भारतीय अमेरिकियों ने बहुत सी संस्थाएं और संगठन बनाये हुए हैं जो मुख्य रूप से भाषा के आधार पर और कुछेक व्यवसाय के आधार पर बनाये गये हैं। संपन्नता बढ़ने से, ख़ासकर सूचना तकनीक और बायोटेक्नोलॉजी क्षेत्रों में, यह समुदाय राजनीति के क्षेत्र में भी लगातार सक्रीय भूमिका निभा रहे हैं। भारतीय अमेरिकी समुदाय की बढ़ती हुई राजनीतिक चेतना और प्रभाव का एक महत्वपूर्ण परिणाम कांग्रेशनल कॉकस ऑन इंडिया एंड इंडियन अमेरिकन्स के रूप में सामने आया है। निचले सदन में इस कॉकस के सदस्यों की संख्या १३० है और सदन में यह किसी एक देश से संबंधित सबसे बड़ा गुट है। इस गुट और भारतीय अमेरिकी समुदाय दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण है और उनकी कोशिश है कि दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश अतीत को भुला दें और अपनी नीतियों और हितों में मजबूत तालमेल बनायें श्रेणी:भारतीय अमेरिकी.

नई!!: कल्पना चावला और भारतीय अमरीकी · और देखें »

राकेश शर्मा

(W.A.y) whats about youth Club |name .

नई!!: कल्पना चावला और राकेश शर्मा · और देखें »

सनातन धर्म

सनातन धर्म: (हिन्दू धर्म, वैदिक धर्म) अपने मूल रूप हिन्दू धर्म के वैकल्पिक नाम से जाना जाता है।वैदिक काल में भारतीय उपमहाद्वीप के धर्म के लिये 'सनातन धर्म' नाम मिलता है। 'सनातन' का अर्थ है - शाश्वत या 'हमेशा बना रहने वाला', अर्थात् जिसका न आदि है न अन्त।सनातन धर्म मूलत: भारतीय धर्म है, जो किसी ज़माने में पूरे वृहत्तर भारत (भारतीय उपमहाद्वीप) तक व्याप्त रहा है। विभिन्न कारणों से हुए भारी धर्मान्तरण के बाद भी विश्व के इस क्षेत्र की बहुसंख्यक आबादी इसी धर्म में आस्था रखती है। सिन्धु नदी के पार के वासियो को ईरानवासी हिन्दू कहते, जो 'स' का उच्चारण 'ह' करते थे। उनकी देखा-देखी अरब हमलावर भी तत्कालीन भारतवासियों को हिन्दू और उनके धर्म को हिन्दू धर्म कहने लगे। भारत के अपने साहित्य में हिन्दू शब्द कोई १००० वर्ष पूर्व ही मिलता है, उसके पहले नहीं। हिन्दुत्व सनातन धर्म के रूप में सभी धर्मों का मूलाधार है क्योंकि सभी धर्म-सिद्धान्तों के सार्वभौम आध्यात्मिक सत्य के विभिन्न पहलुओं का इसमें पहले से ही समावेश कर लिया गया था। .

नई!!: कल्पना चावला और सनातन धर्म · और देखें »

संयुक्त राज्य की नागरिकता

संयुक्त राज्य की नागरिकता एक दर्जा हैं, जिससे विशेष अधिकार, कर्तव्य और लाभ अपरिहार्य होते हैं। नागरिकता को अधिकारों का होने का अधिकार समझा जाता हैं, क्योंकि, यह उत्तरवर्ती अधिकारों के समूह, जैसे कि, संयुक्त राज्य में रहने और काम करने का अधिकार, और संघीय सहायता प्राप्त करने का अधिकार, का आधार-स्थम्भ हैं। .

नई!!: कल्पना चावला और संयुक्त राज्य की नागरिकता · और देखें »

स्कॉट केली

स्कॉट केली एक अमरीकी अंतरिक्ष यात्री हैं, जो अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में लगभग एक वर्ष रहने के लिए जाने जाते हैं। केली का पहला अंतरिक्ष यान स्पेस शटल डिस्कवरी के पायलट के रूप में था, दिसंबर 1 999 में एसटीएस -103 के दौरान। यह हबल स्पेस टेलीस्कॉप के लिए तीसरा सर्विसिंग मिशन था, और यह आठ दिनों के लिए चली थी। केली का दूसरा अंतरिक्ष यान एसटीएस -118 के मिशन कमांडर के रूप में था, जो अगस्त 2007 में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए 12-दिवसीय अंतरिक्ष शटल मिशन था। केली का तीसरा अंतरिक्ष यान आईएसएस पर एक्सपीडिशन 26 के कमांडर थे। वह 9 अक्टूबर 2010 को एक रूसी सोयुज अंतरिक्ष यान पर पहुंचा, एक्सपिडिशन 25 के दौरान, और यह समाप्त होने तक एक फ्लाइट इंजीनियर के रूप में काम किया। उन्होंने 25 नवंबर 2010 को स्टेशन की कमान संभाली, 26 अभियान की शुरुआत में आधिकारिक तौर पर शुरू हुआ जब अंतरिक्ष यान सोयूज़ टीएमए -19 अंडकोल्ड, स्टेशन के पिछले कमांडर डगलस एच। व्हीलॉक को ले गए। 16 मार्च 2011 को सोयुज टीएमए 01 एम के प्रस्थान के साथ अभियान 26 का समापन हुआ। यह केली की पहली लंबी अवधि अंतरिक्ष उड़ान थी नवंबर 2012 में, केली को मिखाइल कोर्नियेंको के साथ, एक विशेष 340 दिन के लिए चुना गया, ताकि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए वर्षभर का मिशन किया जा सके। अंतरिक्ष में उनका वर्ष 27 मार्च 2015 को एक्स्पिशडन 43 की शुरुआत के साथ शुरू हुआ, जिसमें निरन्तर 44 अभियान और 45 के दौरान जारी रखा गया था, जो दोनों ने केली का आदेश दिया था। उन्होंने 29 फरवरी 2016 को टिमोथी कोपरा को आदेश पारित किया, जब आईएसएस 11 महीने का मिशन समाप्त हुआ। वह 1 मार्च 2016 को सोयुज टीएमए -18 एम पर धरती पर लौट आया। अक्टूबर 2015 में, उन्होंने अंतरिक्ष के खर्च में 520 अंकों की कुल संचित संख्या के लिए रिकॉर्ड बनाया। यह रिकॉर्ड 2016 में अंतरिक्ष यात्री जैफ विलियम्स द्वारा खोला गया था। तथाकथित आईएसएस साल के लंबे मिशन के लिए, केली ने अंतरिक्ष में लगातार 340 दिन (11 महीने, 3 दिन) खर्च किए। केली के समान जुड़वां भाई, मार्क केली, एक पूर्व अंतरिक्ष यात्री है केली भाई अंतरिक्ष में यात्रा करने वाले एकमात्र भाई हैं। 12 मार्च 2016 को, कैली ने अप्रैल 2016 के लिए अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की। .

नई!!: कल्पना चावला और स्कॉट केली · और देखें »

सोवियत संघ

सोवियत संघ (रूसी भाषा: Сове́тский Сою́з, सोवेत्स्की सोयूज़; अंग्रेज़ी: Soviet Union), जिसका औपचारिक नाम सोवियत समाजवादी गणतंत्रों का संघ (Сою́з Сове́тских Социалисти́ческих Респу́блик, Union of Soviet Socialist Republics) था, यूरेशिया के बड़े भूभाग पर विस्तृत एक देश था जो १९२२ से १९९१ तक अस्तित्व में रहा। यह अपनी स्थापना से १९९० तक साम्यवादी पार्टी (कोम्युनिस्ट पार्टी) द्वारा शासित रहा। संवैधानिक रूप से सोवियत संघ १५ स्वशासित गणतंत्रों का संघ था लेकिन वास्तव में पूरे देश के प्रशासन और अर्थव्यवस्था पर केन्द्रीय सरकार का कड़ा नियंत्रण रहा। रूसी सोवियत संघीय समाजवादी गणतंत्र (Russian Soviet Federative Socialist Republic) इस देश का सबसे बड़ा गणतंत्र और राजनैतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र था, इसलिए पूरे देश का गहरा रूसीकरण हुआ। यही कारण रहा कि विदेश में भी सोवियत संघ को अक्सर गलती से 'रूस' बोल दिया जाता था। .

नई!!: कल्पना चावला और सोवियत संघ · और देखें »

हरियाणा

हरियाणा उत्तर भारत का एक राज्य है जिसकी राजधानी चण्डीगढ़ है। इसकी सीमायें उत्तर में हिमाचल प्रदेश, दक्षिण एवं पश्चिम में राजस्थान से जुड़ी हुई हैं। यमुना नदी इसके उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश राज्यों के साथ पूर्वी सीमा को परिभाषित करती है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली हरियाणा से तीन ओर से घिरी हुई है और फलस्वरूप हरियाणा का दक्षिणी क्षेत्र नियोजित विकास के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल है। यह राज्य वैदिक सभ्यता और सिंधु घाटी सभ्यता का मुख्य निवास स्थान है। इस क्षेत्र में विभिन्न निर्णायक लड़ाइयाँ भी हुई हैं जिसमें भारत का अधिकत्तर इतिहास समाहित है। इसमें महाभारत का महाकाव्य युद्ध भी शामिल है। हिन्दू मतों के अनुसार महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में हुआ (इसमें भगवान कृष्ण ने भागवत गीता का वादन किया)। इसके अलावा यहाँ तीन पानीपत की लड़ाइयाँ हुई। ब्रितानी भारत में हरियाणा पंजाब राज्य का अंग था जिसे १९६६ में भारत के १७वें राज्य के रूप में पहचान मिली। वर्तमान में खाद्यान और दुध उत्पादन में हरियाणा देश में प्रमुख राज्य है। इस राज्य के निवासियों का प्रमुख व्यवसाय कृषि है। समतल कृषि भूमि निमज्जक कुओं (समर्सिबल पंप) और नहर से सिंचित की जाती है। १९६० के दशक की हरित क्रान्ति में हरियाणा का भारी योगदान रहा जिससे देश खाद्यान सम्पन्न हुआ। हरियाणा, भारत के अमीर राज्यों में से एक है और प्रति व्यक्ति आय के आधार पर यह देश का दूसरा सबसे धनी राज्य है। वर्ष २०१२-१३ में देश में इसकी प्रति-व्यक्ति १,१९,१५८ (अर्थव्यवस्था के आकार के आधार पर भारत के राज्य देखें) और वर्ष २०१३-१४ में १,३२,०८९ रही। इसके अतिरिक्त भारत में सबसे अधिक ग्रामीण करोड़पति भी इसी राज्य में हैं। हरियाणा आर्थिक रूप से दक्षिण एशिया का सबसे विकसित क्षेत्र है और यहाँ कृषि एवं विनिर्माण उद्योग ने १९७० के दशक से निरंतर वृद्धि का प्राप्त की है। भारत में हरियाणा यात्रि कारों, द्विचक्र वाहनों और ट्रैक्टरों के निर्माण में सर्वोपरी राज्य है। भारत में प्रति व्यक्ति निवेश के आधार पर वर्ष २००० से राज्य सर्वोपरी स्थान पर रहा है। .

नई!!: कल्पना चावला और हरियाणा · और देखें »

जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा

जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा या जे आर डी टाटा (२९ जुलाई, १९०४ - २९ नवंबर, १९९३) भारत के वायुयान उद्योग और अन्य उद्योगो के अग्रणी थे। वे रतनजी दादाभाई टाटा और उनकी फ्रांसीसी पत्नी सुज़ेन्न ब्रीरे (en:Suzanne Briere) के पांच संतानो मे से दुसरे थे। वे दशको तक टाटा ग्रुप के निर्देशक रहे और इस्पात, इंजीनीयरींग, होट्ल, वायुयान और अन्य उद्योगो का भारत मे विकास किया। १९३२ में उन्होंने टाटा एयरलाइंस शुरू की। भारत के लिए महान इंजीनियरिंग कंपनी खोलने के सपने के साथ उन्होंने १९४५ में टेल्को की शूरूवात की जो मूलतः इंजीनियरिंग और लोकोमोटिव के लिए थी। उन्हे वर्ष १९५७ मे पद्म विभुशण और १९९२ में भारत रत्न से सम्मनित किया गया। .

नई!!: कल्पना चावला और जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा · और देखें »

ज्योतिसर

पवित्र वटवृक्ष जिसके नीचे भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। ज्योतिसर हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में स्थित एक कस्बा है। यह एक हिन्दू तीर्थ है जो कुरुक्षेत्र-पहोवा मार्ग पर थानेसर से पाँच किमी पश्चिम में स्थित है। माना जाता है कि यहीं पर भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। 'ज्योति' का अर्थ 'प्रकाश' है तथा 'सर' का अर्थ 'तालाब'। यहाँ एक बरगद का वृक्ष है जिसके बारे में मान्यता है कि इसी वट वृक्ष के नीचे कृष्ण ने अर्जुन को उपदेश दिया था और यहीं अर्जुन को अपना विराट रूप दिखाया था। .

नई!!: कल्पना चावला और ज्योतिसर · और देखें »

वैमानिक अभियान्त्रिकी

वैमानिक अभियान्त्रिकी (en:Aeronautical engineering) विमानों (en:Aircrafts) की अभिकल्पना, निर्माण और प्रचालन करने का विज्ञान, कला और कार्य है। ये वैमानिक और अन्तरिक्षीय अभियान्त्रिकी (en:Aerospace engineering) के दो मुख्य हिस्सों में से एक है। .

नई!!: कल्पना चावला और वैमानिक अभियान्त्रिकी · और देखें »

वैज्ञानिक

रूस शोधकर्ता नई पृथ्वी की खाड़ी में प्रयोगशाला अनुसंधान के लिए सामग्री इकट्ठा। कोई भी व्यक्ति जो ज्ञान प्राप्ति के लिये विधिवत (systematic) रूप से कार्यरत हो उसे वैज्ञानिक (scientist) कहते हैं। किन्तु एक सीमित परिभाषा के अनुसार वैज्ञानिक विधि का अनुसरण करते हुए किसी क्षेत्र में ज्ञानार्जन करने वाले व्यक्ति को वैज्ञानिक कहते हैं। .

नई!!: कल्पना चावला और वैज्ञानिक · और देखें »

खगोलयात्री

खगोलयात्री या अंतरिक्षयात्री या खगोलबाज़ ऐसे व्यक्ति को कहते हैं जो पृथ्वी के वायुमंडल से ऊपर जाकर अंतरिक्ष में प्रवेश करे। वर्तमान काल में यह अधिकतर विश्व की कुछ सरकारों द्वारा चलाए जा रहे अंतरिक्ष शोध कार्यक्रमों के अंतर्गत अंतरिक्ष-यानों में सवार यात्रियों को कहा जाता है, हालाँकि हाल में कुछ निजी कम्पनियाँ भी अंतरिक्ष-यान में पर्यटकों को वायुमंडल से ऊपर ले जाने वाले यानों के विकास में जुटी हुई हैं। .

नई!!: कल्पना चावला और खगोलयात्री · और देखें »

गणकीय तरल यांत्रिकी

गणकीय तरल यांत्रिकी द्वारा नासा के यान ऑर्बिटर के पार्श्व प्रवाह क्षेत्र का अनुमानित चित्र गणकीय तरल गतिकी या अभिकलनीय तरल गतिकी (Computational Fluid Dynamics or CFD), तरल यांत्रिकी (fluid mechanics) और गणक विधियों का एक एक मिश्र विषय है जिसमें आंकिक विधियों (Numerical Methods) की मदद से तरल गति के जटिल समीकरणों का हल निकाला जाता है। संगणकों के आ जाने से इस विषय में शोध और विकास के कार्य तेजी से चलने लगे हैं। .

नई!!: कल्पना चावला और गणकीय तरल यांत्रिकी · और देखें »

आर्लिंग्टन का टॅक्सस विश्वविद्यालय

आर्लिंग्टन का टॅक्सस विश्वविद्यालय एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय है जो, आर्लिंग्टन, टेक्सास में स्थित है। इस समय विश्वविद्यालय में २८,००० से ऊपर विद्यार्थी नामांकित हैं। इसकी स्थापना १८९५ में की गई थी। .

नई!!: कल्पना चावला और आर्लिंग्टन का टॅक्सस विश्वविद्यालय · और देखें »

करनाल

हरियाणा में स्थित करनाल इस नाम के जिले का मुख्यालय शहर है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग 1 पर चण्डीगढ़ से 126 कि॰मी॰ की दूरी पर यमुना नदी के किनारे स्थित है। घरौंड़ा, नीलोखेड़ी, असन्ध, इन्द्री और तरावड़ी इसके मुख्य दर्शनीय स्‍थल हैं। करनाल में अनेक फैक्ट्रियां हैं। इन फैक्ट्रियों में वनस्पति तेल, इत्र और शराब तैयार की जाती है। इसके अलावा यह अपने अनाज, कपास और नमक के बाजार के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर मुख्यत: धान की खेती की जाती है। यह धान उच्च गुणवत्ता वाला होता है और इसका निर्यात विदेशों में किया जाता है। इसकी उत्तर-पश्चिम दिशा में कुरूक्षेत्र, पश्चिम में जीन्द व कैथल, दक्षिण में पानीपत और पूर्व में उत्तर प्रदेश स्थित है। पर्यटक यहां पर अनेक पर्यटक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। इनमें कलन्दर शाह गुम्बद, छावनी चर्च और सीता माई मन्दिर आदि प्रमुख हैं। यह सभी बहुत खूबसूरत हैं और पर्यटकों को बहुत पसंद आते हैं। करनाल के एक छोटे से गाँव मदनपुर का एक लडका जिसका नाम कमल कशयप ह वह अपनी तीर्व बूद्धि के लिए पूरे हरियाणा में मशहूर है। .

नई!!: कल्पना चावला और करनाल · और देखें »

कर्नाटक

कर्नाटक, जिसे कर्णाटक भी कहते हैं, दक्षिण भारत का एक राज्य है। इस राज्य का गठन १ नवंबर, १९५६ को राज्य पुनर्गठन अधिनियम के अधीन किया गया था। पहले यह मैसूर राज्य कहलाता था। १९७३ में पुनर्नामकरण कर इसका नाम कर्नाटक कर दिया गया। इसकी सीमाएं पश्चिम में अरब सागर, उत्तर पश्चिम में गोआ, उत्तर में महाराष्ट्र, पूर्व में आंध्र प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में तमिल नाडु एवं दक्षिण में केरल से लगती हैं। इसका कुल क्षेत्रफल ७४,१२२ वर्ग मील (१,९१,९७६ कि॰मी॰²) है, जो भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र का ५.८३% है। २९ जिलों के साथ यह राज्य आठवां सबसे बड़ा राज्य है। राज्य की आधिकारिक और सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है कन्नड़। कर्नाटक शब्द के उद्गम के कई व्याख्याओं में से सर्वाधिक स्वीकृत व्याख्या यह है कि कर्नाटक शब्द का उद्गम कन्नड़ शब्द करु, अर्थात काली या ऊंची और नाडु अर्थात भूमि या प्रदेश या क्षेत्र से आया है, जिसके संयोजन करुनाडु का पूरा अर्थ हुआ काली भूमि या ऊंचा प्रदेश। काला शब्द यहां के बयालुसीम क्षेत्र की काली मिट्टी से आया है और ऊंचा यानि दक्कन के पठारी भूमि से आया है। ब्रिटिश राज में यहां के लिये कार्नेटिक शब्द का प्रयोग किया जाता था, जो कृष्णा नदी के दक्षिणी ओर की प्रायद्वीपीय भूमि के लिये प्रयुक्त है और मूलतः कर्नाटक शब्द का अपभ्रंश है। प्राचीन एवं मध्यकालीन इतिहास देखें तो कर्नाटक क्षेत्र कई बड़े शक्तिशाली साम्राज्यों का क्षेत्र रहा है। इन साम्राज्यों के दरबारों के विचारक, दार्शनिक और भाट व कवियों के सामाजिक, साहित्यिक व धार्मिक संरक्षण में आज का कर्नाटक उपजा है। भारतीय शास्त्रीय संगीत के दोनों ही रूपों, कर्नाटक संगीत और हिन्दुस्तानी संगीत को इस राज्य का महत्त्वपूर्ण योगदान मिला है। आधुनिक युग के कन्नड़ लेखकों को सर्वाधिक ज्ञानपीठ सम्मान मिले हैं। राज्य की राजधानी बंगलुरु शहर है, जो भारत में हो रही त्वरित आर्थिक एवं प्रौद्योगिकी का अग्रणी योगदानकर्त्ता है। .

नई!!: कल्पना चावला और कर्नाटक · और देखें »

कल्पना

विगत प्रत्यक्षानात्मक अनुभवों (पास्ट पर्सेप्चुअल एक्स्पीरिएन्सेज़) का बिंबों और विचारों (इमेजेज़ ऐंड आइडियाज़) के रूप में, विचारणात्मक स्तर पर, रचनात्मक नियोजन कल्पना (इमैजिनेशन) है। कल्पना की मानसिक प्रक्रिया के अतंर्गत वास्तव में दो प्रकार की मानसिक प्रक्रियाएँ निहित हैं – प्रथम, विगत संवेदनशीलताओं का प्रतिस्मरण, बिंबों एवं विचारों के रूप अर्थात स्मृति, द्वितीय, उन प्रतिस्मृत अनुभवों की एक नए संयोजन में रचना। लेकिन कल्पना में इन दोनों प्रकार की क्रियाओं का इतना अधिक सम्मिश्रण रहता है कि न तो इनका अलग-अलग अध्ययन ही किया जा सकता है और न इनकी अलग-अलग स्पष्ट अनुभूति ही व्यक्तिविशेष को हो पाती है। इसी कारण कल्पना को एक उच्चस्तरीय जटिल प्रकार की मानसिक प्रक्रिया कहा जाता है। .

नई!!: कल्पना चावला और कल्पना · और देखें »

कल्पना-1

कल्पना-1 (Kalpana-1) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा लांच पहला मौसम समर्पित उपग्रह है। इसको ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान द्वारा 12 सितंबर 2002, 10:24:00 यु.टी.सी पर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लांच किया गया था। इसे मैटसैट के नाम से भी जाना जाता है। .

नई!!: कल्पना चावला और कल्पना-1 · और देखें »

क़्वीन (बैंड)

क़्वीन एक ब्रिटिश रॉक बैंड है, जिसका गठन में लंदन में 1970 में हुआ था। फ्रेडी मर्करी (मुख्य गायक, पियानो वादक), ब्रायन में (मुख्य गिटार वादक, गायक), रोजर टेलर (ड्रम, आवाज), और जॉन डीकॉन (बास गिटार) उसके शुरुवाती सदस्य थे। क़्वीन्स के शुरुवाती कार्य प्रगतिशील रॉक, हार्ड रॉक और हैवी मेटल से प्रभावित थे। लेकिन बैंड बाद में धीरे-धीरे वो और अधिक पारंपरिक, पॉप रॉक और रेडियो प्रिय संगीत करने लगता है। इसके गठन से पहले, ब्रायन मई और रोजर टेलर एक साथ एक बैंड स्माइल में करते थे। फ्रेडी मर्करी (जाने जाते हैं, अपने जन्म के नाम फारोख "ईेडी" बुल्सारा से) स्माइल के एक प्रशंसक थे जिन्होंने उन्हें अधिक विस्तृत मंच और रिकॉर्डिंग तकनीकों के साथ प्रयोग करने के लिये प्रोत्साहित किया। मर्करी १९७० में बैंड में शामिल हो गए और बैंड का नया नाम, क्वीन रखने का सुझाव दिया। जॉन डीकॉन १९७३ में बैंड के पहले एल्बम की रिकॉर्डिंग से पहले बैंड में भर्ती किये गये थे। क़्वीन १९७४ में ब्रिटेन के संगीत बाजार में अपने दूसरे एल्बम, क़्वीन २ के साथ उतरे, लेकिन वर्षांत में शीयर हर्ट अटैक व 1975 में एल्बम ए नाइट एट ओपेरा ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय सफलता व ख्याति दिलाई। एल्बम के गाने विशेष रूप से बोहेमियन धुन ९ हफ्तों तक संगीत बाजार में शीर्ष पर रहा और बैंड व उसके वीडियो को प्रसिद्ध कर दिया। उनके 1977 के एलबम न्यूज ऑफ़ द वर्ल्ड के गाने,"वी विल रॉक यू" और "वी आर चैम्पियन" खेल आयोजनों के लिये मुख्य जोशीले धुन बन गए। 1980 के दशक की शुरुवात में, क़्वीन दुनिया में सबसे बड़ा स्टेडियम रॉक बैंड बन गया था। उनका 1985 का लाइव एड संगीत कार्यक्रम इतिहास के विभिन्न संगीत प्रदर्शनों में सर्वश्रेष्ठ में से एक और 2005 में किये गये एक औद्योगिक सर्वेक्षण के अनुसार सबसे अच्छा माना गया। 1991 में मर्करी की ब्रोन्कोनिमोनिया से मृत्यु हो गई। डीकॉन 1997 में सेवानिवृत्त हो गये। तब से ब्रायन और फ्रेडी ने कभी कभी एक साथ प्रदर्शन किया है। श्रेणी:संगीत बैंड.

नई!!: कल्पना चावला और क़्वीन (बैंड) · और देखें »

कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र(Kurukshetra) हरियाणा राज्य का एक प्रमुख जिला और उसका मुख्यालय है। यह हरियाणा के उत्तर में स्थित है तथा अम्बाला, यमुना नगर, करनाल और कैथल से घिरा हुआ है तथा दिल्ली और अमृतसर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलमार्ग पर स्थित है। इसका शहरी इलाका एक अन्य एटिहासिक स्थल थानेसर से मिला हुआ है। यह एक महत्वपूर्ण हिन्दू तीर्थस्थल है। माना जाता है कि यहीं महाभारत की लड़ाई हुई थी और भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश यहीं ज्योतिसर नामक स्थान पर दिया था। यह क्षेत्र बासमती चावल के उत्पादन के लिए भी प्रसिद्ध है। .

नई!!: कल्पना चावला और कुरुक्षेत्र · और देखें »

कोलंबिया अन्तरिक्ष यान आपदा

1 फ़रवरी 2003 को टेक्सास, लुईसियना में कोलंबिया अंतरिक्ष यान दुर्घटना का शिकार हुआ। यह हादसा उस समय हुआ जब कोलंबिया अन्तरिक्ष यान पृथ्वी के वातावरण में पुन: वापस आ रहा था। दुर्घटना में सभी सात अंतरिक्ष यात्री मारे गये। इनमें माइकल फिलिप एंडरसन, कल्पना चावला, डेविड ब्राउन, लॉरेल क्लॉर्क, रिक हसबैंड, विलियम मैककूल और इलान रेमोन शामिल थे। .

नई!!: कल्पना चावला और कोलंबिया अन्तरिक्ष यान आपदा · और देखें »

कोलोराडो विश्वविद्यालय

कोलोराडो विश्वविद्यालय (CU-Boulder, UCB officially; Colorado and CU colloquially) एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय है। यह बाउल्डर,.

नई!!: कल्पना चावला और कोलोराडो विश्वविद्यालय · और देखें »

अंतरिक्ष यान

इंजन चालू होने के कुछ ही क्षण बाद ''कोलम्बिया'' नामक अंतरिक्ष यान। वह यान जो कि अन्तरिक्ष अथवा व्योम में जाने के काम आता है उसे अंतरिक्ष यान (अंग्रेज़ी: "Spacecraft") कहते हैं। .

नई!!: कल्पना चावला और अंतरिक्ष यान · और देखें »

५१८२६ कल्पनाचावला

५१८२६ कल्पनाचावला (2001 OB34)एक उल्का (लघुग्रह) है। इसका नाम भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के सम्मन में रखा गया है। इस ग्रह की खोज को खत्म करने के बाद कोलंबिया में १ फ़रवरी २००३ को अंतरिक्षयान दुर्घटना में कल्पना की मौत हो गई थी। .

नई!!: कल्पना चावला और ५१८२६ कल्पनाचावला · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »