लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ओविएदो

सूची ओविएदो

ओविएदो उत्तरी स्पेन में आस्तुरियास सूबे की राजधानी है। जिस नगरपालिका में यह शहर मौजूद है उसका नाम भी ओविएदो है। शहर का नाम एक धार्मिक स्मारक ओविएदो का सुदारिम के नाम पर रखा गया, जिसका 9वीं सदी से बहुत आदर किया जाता है। इसके सभ से नजदीक खीखोन शहर है जो इससे 20 किलोमीटर पर स्थित है। समुन्द्र के नजदीक होने के कारण इसका मौसम समुंदरी तट के ऊपर स्थित शहरों की तरह ही है, चाहे कि यह तट ऊपर स्थित नहीं है। .

6 संबंधों: नगरपालिका, राजधानी, सांता मारिया देल नारांको, स्पेनी भाषा, आस्तुरियास, कामारा सांता

नगरपालिका

नगरपालिका (municipality) एक निश्चित भूभाग एवं जनसंख्या वाला प्रशासकीय संभाग (administrative division) होता है। यह किसी नगर, कस्बा या गाँव या उनके किसी भाग का द्योतक है। श्रेणी:प्रशासनिक विभाग.

नई!!: ओविएदो और नगरपालिका · और देखें »

राजधानी

राजधानी वह नगरपालिका होती है, जिसे किसी देश, प्रदेश, प्रान्त या अन्य प्रशासनिक ईकाई अथवा क्षेत्र में सरकार की गद्दी होने का प्राथमिक दर्जा हासिल होता है। राजधानी मिसाली तौर पर एक शहर होता है, जहाँ संबंधित सरकार के दफ़्तर और सम्मेलन -टिकाने स्थित होते हैं और आम तौर पर अपने क़ानून या संविधान द्वारा निर्धारित होती है। .

नई!!: ओविएदो और राजधानी · और देखें »

सांता मारिया देल नारांको

सांता मारिया देल नारांको गिरजाघर (Iglesia de Santa María del Naranco; Ilesia de Santa María'l Narancu) ओविएदो, स्पेन से 3 किलोमीटर की दूरी पर नारांको पहाड़ी के ऊपर स्थित एक रोमन कैथोलिक पूर्व-रोमांस्क गिरजाघर है। आस्तूरियास के रामीरो पहिले ने इसको एक शाही महिल के तौर पर बनवाने का हुक्म दिया था जिसमें 100 मीटर की दूरी पर स्थित सान मिगुएल दे लियो गिरजाघर भी शामिल था। इसका निर्माण 848 में पूरी हूई थी। दसंबर 1985 में इसको यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थान घोषित किया गया। इसको 1885 में बीएन दे इन्तेरेस कुल्तूराल घोषित किया गया। .

नई!!: ओविएदो और सांता मारिया देल नारांको · और देखें »

स्पेनी भाषा

स्पेनी भाषा (español एस्पान्योल / castellano कास्तेल्यानो) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आने वाली एक भाषा है। ये दुनिया की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। लगभग 40 करोड़ लोग एक देशीय भाषा के रूप में स्पेनिश बोलते हैं। ये इन सभी देशों की मुख्य- और राजभाषा है: स्पेन, अर्जेन्टीना, चिली, बोलीविया, पनामा, परागुए, पेरु, मेक्सिको, कोस्टा रीका, एल सैलवाडोर, क्यूबा, उरुग्वे, वेनेजुएला, आदि। '''गहरा लाल''' - राष्ट्रीय स्तर पर स्पेनी एकमात्र भाषा। '''नीला''' - राष्ट्रीय स्तर पर स्पेनी सह आधीकारिक भाषा। '''हल्का लाल''' - कुछ अमेरिकी राज्यों, नगरों और काउंटीयों में स्पेनी आधिकारिक भाषा। दूसरी भाषा के रूप में लगभग 6 करोड़ लोग स्पेनिश बोलते हैं और विदेशी भाषा के रूप में लगभग 2 करोड़ छात्र स्पेनिश बोलते हैं। स्पेनिश (मैन्डरिन और अंग्रेजी के बाद), दुनिया की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। स्पेनिश संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाओं में से एक है। यूरोपीय संघ में स्पेनिश का एक आधिकारिक भाषा के रूप में प्रयोग किया जाता है। अमेरिकी-अंग्रेजी के देशी वक्ताओं द्वारा सीखी जाने वाली सबसे लोकप्रिय दूसरी भाषा स्पेनिश है। 20वीं सदी के अंतिम दशकों से, एक विदेशी भाषा के रूप में स्पेनिश के अध्ययन की काफी वृद्धि हुई है। 21वीं सदी के बाद से, यह यकीनन अंग्रेजी के बाद दूसरी सबसे अधिक अध्ययन करी जाने वाली भाषा बन गई है। .

नई!!: ओविएदो और स्पेनी भाषा · और देखें »

आस्तुरियास

आस्तुरियास रियासत (स्पेनी: Principado de Asturias) स्पेन का एक स्वायत्त समुदाय (लगभग राज्य जैसे प्रशासकीय भाग) है। इसकी जनसँख्या सन् 2010 में 10,76,896 थी जो स्पेन के किसी भी अन्य स्वायत्त समुदाय से ज़्यादा है। क्षेत्रफल के हिसाब से यह 10,604 वर्ग किमी है। तुलना के लिए हरियाणा राज्य (44,212 वर्ग किमी) इसका चार गुना से भी ज़्यादा है। आस्तुरियास अंध महासागर की कैंटेब्रियाई सागर (Mar Cantábrico) नाम की शाखा का एक तटवर्ती क्षेत्र है। आस्तुरियास मध्य युग में आस्तुरियास साम्राज्य नाम का स्वतन्त्र राष्ट्र हुआ करता था। आस्तुरियास की अपनी एक आस्तुरियानु नाम की उपभाषा है। अस्तुरियास का सबसे प्रमुख नगर प्रान्त की राजधानी ओविडो (Oviedo) हैं.

नई!!: ओविएदो और आस्तुरियास · और देखें »

कामारा सांता

ओलवीएदो का कामारा सांता (Cámara Santa de Oviedo) ओलवीएदो, स्पेन में स्थित एक रोमन कैथोलिक पूर्व रोमांस्क गिरजाघर है। इसकी इमारत का निर्माण 9वीं सदी में एक महल के तौर पर आस्तूरियास के राजा अलफोंसो द्वीतीय के लिए बनाया गया था। दसंबर 1998 में इसको यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थान घोषित किया गया। .

नई!!: ओविएदो और कामारा सांता · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »