लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ओरेसंड सेतु और स्कैण्डिनेवियाई देश

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

ओरेसंड सेतु और स्कैण्डिनेवियाई देश के बीच अंतर

ओरेसंड सेतु vs. स्कैण्डिनेवियाई देश

ओरेसण्ड सेतु (Øresundsbroen, Öresundsbron, संयुक्त संकरित नाम: Øresundsbron) स्कैनिया, (दक्षिणतम स्वीडन) एवं डेनमार्क के बीच बना एक द्विमार्गीय रेलमार्ग एवं द्विमार्गीय सड़क सेतु-सुरंग है। यह मार्ग रज्जु कर्षण सेतु रूप में लगभग 8 कि.मी (5 मील) स्वीडिश तट से एक कृत्रिम द्वीप पेबरहोम तक जाता है, जो इस जलडमरुमध्य के बीचोंबीच स्थित है। इस कड़ी का दूसरा भाग एक 4 कि.मी (2.5 मील) लंबी सुरंग द्वारा पेबरहोम से एक डेनिश द्वीप अमेजर तक जाता है। ओरेसण्ड सेतु यूरोप का सबसे लंबा सड़क एवं रेल सेतु है। इसके द्वारा दो बड़े महानगरीय क्षेत्रों: डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन और स्वीडन के महानगर, माल्मो को जोड़ता है। इस सेतु के द्वारा स्कैंडिनेविया के रेल एवं सड़क मार्ग जाल मध्य एवं पश्चिमी यूरोप से जुड़ते हैं। अन्तर्राष्ट्रीय यूरोपियाई मार्ग ई२० इसी सड़क द्वारा और ओरसंड रेलमार्ग भी इसी रेलकड़ी द्वारा जुड़ते हैं। ग्रेट बेल्ट फ़िक्स्ड लिंक द्वारा ज़ीलैंड को फ़नेन और अन्ततः जटलैंड प्रायद्वीप से जोड़ने के बाद ओरेसंड सेतु के पूरा होने के बाद से मध्य और पश्चिमी यूरोप स्कैंडिनेविया से रेल एवं सड़कमार्ग द्वारा जुड़ गए हैं। ओरेसंड सेतु की अभिकल्पना डेनिश वास्तुकार जोड़ी डिस्सिंग एवं वेट्लिंग ने की थी। इस सेतु को दो भागों में बनाने और दूसरे भाग को भी सेतु न उठाकर सुरंग बनाने के जटिल एवं अतिरिक्त व्यय का मुख्य कारण निकटवर्ती कोपनहेगन विमानक्षेत्र के वायु यातायात मार्ग में हस्तक्षेप से बचने, जलमार्ग द्वारा जलपोतों के लिये बाधा न बनकर उन्हें खुला पहले जैसा जलमार्ग देने एवं शीतऋतु में बह कर आने वाले हिमखण्ड से जलडमरुमध्य को बाधित होने से बचाना था। ओरेसण्ड सेतु डेनमार्क-स्वीडन अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पार करता है, पर शेन्जन समझौते एवं नॉर्डिक पासपोर्ट संघ के अनुसार प्रायः यहां कोई पासपोर्ट जाँच नहीं की जाती है। कभी कभार यादृच्छिक कस्टम जाँच स्वीडन प्रवेश के टोल बूथ्स पर की जाती है, पर डेनमार्क प्रवेश पर वह भी नहीं होती। ओरेसंड सेतु को २००२ का IABSE उत्कृष्ट संरचना पुरस्कार (आउटस्टैण्डिंग स्ट्रक्चर अवार्ड) मिला था। . स्केंडिनेविया प्रायद्वीप में उत्तरी यूरोप के आने वाले देशों को स्कैंडिनेवियाई देश कहते हैं इनमें नॉर्वे, स्वीडन व डेनमार्क आते हैं। इनके अलावा फिनलैंड, आइसलैंड एवं फैरो द्वीपसमूह के संग ये नॉर्डिक देश भी कहलाते हैं। .

ओरेसंड सेतु और स्कैण्डिनेवियाई देश के बीच समानता

ओरेसंड सेतु और स्कैण्डिनेवियाई देश आम में 3 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): डेनमार्क, यूरोप, स्वीडन

डेनमार्क

डेनमार्क या डेनमार्क राजशाही (डैनिश: Danmark या Kongeriget Danmark) स्कैंडिनेविया, उत्तरी यूरोप में स्थित एक देश है। इसकी भूसीमा केवल जर्मनी से मिलती है, जबकी उत्तरी सागर और बाल्टिक सागर इसे स्वीडन से अलग करते हैं। यह देश जूटलैंड प्रायद्वीप पर हज़ारों द्वीपों में फैला हुआ है। डेनमार्क ने लंबे समय तक बाल्टिक सागर को जाने वाले मार्गों को नियंत्रित किया है और इस जलराशी को डैनिश खाड़ी के नाम से जाना जाता है। इसके छोटे आकार के विपरीत इसकी समुद्री सीमा बहुत लम्बी है लगभग ७,३१४ किमी। डेनमार्क अधिकांशतः एक समतल देश है और समुद्र तल से अधिकतम ऊँचाई वाला स्थान केवल १७० मीटर ऊँचा है। फ़रो द्वीप समूह और ग्रीनलैंड डेनमार्क के अधीनस्थ है। २००८ के वैश्विक शांति सूचकांक के अनुसार डेनमार्क, आइसलैंड के बाद विश्व का सबसे शांत देश है। २००८ के ही भ्रष्टाचार दृष्टिकोण सूचकांक के अनुसार यह विश्व के सबसे कम भ्रष्ट देशों में से है और न्यूज़ीलैंड और स्वीडन के साथ पहले स्थान पर है। मोनोक्ल पत्रिका के २००८ के एक सर्वेक्षण के अनुसार इसकी राजधानी कॉपनहेगन रहने योग्य सर्वाधिक उपयुक्त नगर है। वर्ष २००९ में देश की अनुमानित जनसंख्या ५५,१९,२५९ है। .

ओरेसंड सेतु और डेनमार्क · डेनमार्क और स्कैण्डिनेवियाई देश · और देखें »

यूरोप

यूरोप पृथ्वी पर स्थित सात महाद्वीपों में से एक महाद्वीप है। यूरोप, एशिया से पूरी तरह जुड़ा हुआ है। यूरोप और एशिया वस्तुतः यूरेशिया के खण्ड हैं और यूरोप यूरेशिया का सबसे पश्चिमी प्रायद्वीपीय खंड है। एशिया से यूरोप का विभाजन इसके पूर्व में स्थित यूराल पर्वत के जल विभाजक जैसे यूराल नदी, कैस्पियन सागर, कॉकस पर्वत शृंखला और दक्षिण पश्चिम में स्थित काले सागर के द्वारा होता है। यूरोप के उत्तर में आर्कटिक महासागर और अन्य जल निकाय, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर और दक्षिण पश्चिम में काला सागर और इससे जुड़े जलमार्ग स्थित हैं। इस सबके बावजूद यूरोप की सीमायें बहुत हद तक काल्पनिक हैं और इसे एक महाद्वीप की संज्ञा देना भौगोलिक आधार पर कम, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक आधार पर अधिक है। ब्रिटेन, आयरलैंड और आइसलैंड जैसे देश एक द्वीप होते हुए भी यूरोप का हिस्सा हैं, पर ग्रीनलैंड उत्तरी अमरीका का हिस्सा है। रूस सांस्कृतिक दृष्टिकोण से यूरोप में ही माना जाता है, हालाँकि इसका सारा साइबेरियाई इलाका एशिया का हिस्सा है। आज ज़्यादातर यूरोपीय देशों के लोग दुनिया के सबसे ऊँचे जीवनस्तर का आनन्द लेते हैं। यूरोप पृष्ठ क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है, इसका क्षेत्रफल के १०,१८०,००० वर्ग किलोमीटर (३,९३०,००० वर्ग मील) है जो पृथ्वी की सतह का २% और इसके भूमि क्षेत्र का लगभग ६.८% है। यूरोप के ५० देशों में, रूस क्षेत्रफल और आबादी दोनों में ही सबसे बड़ा है, जबकि वैटिकन नगर सबसे छोटा देश है। जनसंख्या के हिसाब से यूरोप एशिया और अफ्रीका के बाद तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है, ७३.१ करोड़ की जनसंख्या के साथ यह विश्व की जनसंख्या में लगभग ११% का योगदान करता है, तथापि, संयुक्त राष्ट्र के अनुसार (मध्यम अनुमान), २०५० तक विश्व जनसंख्या में यूरोप का योगदान घटकर ७% पर आ सकता है। १९०० में, विश्व की जनसंख्या में यूरोप का हिस्सा लगभग 25% था। पुरातन काल में यूरोप, विशेष रूप से यूनान पश्चिमी संस्कृति का जन्मस्थान है। मध्य काल में इसी ने ईसाईयत का पोषण किया है। यूरोप ने १६ वीं सदी के बाद से वैश्विक मामलों में एक प्रमुख भूमिका अदा की है, विशेष रूप से उपनिवेशवाद की शुरुआत के बाद.

ओरेसंड सेतु और यूरोप · यूरोप और स्कैण्डिनेवियाई देश · और देखें »

स्वीडन

स्वीडन (स्वीडिश: Konungariket Sverige कूनुङारीकेत् स्वेरिये) यूरोपीय महाद्वीप में उत्तर में स्केंडिनेविया प्रायद्वीप में स्थित एक देश है। स्टॉकहोल्म इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। स्वीडिश भाषा इसकी मुख्य और राजभाषा है। यहाँ एक संवैधानिक और लोकतान्त्रिक राजतन्त्र है। स्वीडन के पश्चिम एवं उत्तर में नॉर्वे, पूर्व में फ़िनलैंड तथा दक्षिण में डेनमार्क स्थित हैं। स्वीडन का पूरा क्षेत्रफल 528447 वर्ग किलोमीटर का है, जिसमे से 407340 वर्ग किलोमीटर थल क्षेत्र, 40080 वर्ग किलोमीटर में नदियाँ और झील तथा 81027 वर्ग किलोमीटर समुद्र क्षेत्र है। इस तरह यह यूरोपियन यूनियन में तीसरा सबसे बड़ा देश है। यहाँ की जनसँख्या वर्तमान में लगभग एक करोड़ दस लाख है। .

ओरेसंड सेतु और स्वीडन · स्कैण्डिनेवियाई देश और स्वीडन · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

ओरेसंड सेतु और स्कैण्डिनेवियाई देश के बीच तुलना

ओरेसंड सेतु 22 संबंध है और स्कैण्डिनेवियाई देश 23 है। वे आम 3 में है, समानता सूचकांक 6.67% है = 3 / (22 + 23)।

संदर्भ

यह लेख ओरेसंड सेतु और स्कैण्डिनेवियाई देश के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »