लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एशिया और नामपेन्ह

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

एशिया और नामपेन्ह के बीच अंतर

एशिया vs. नामपेन्ह

एशिया या जम्बुद्वीप आकार और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है, जो उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। पश्चिम में इसकी सीमाएं यूरोप से मिलती हैं, हालाँकि इन दोनों के बीच कोई सर्वमान्य और स्पष्ट सीमा नहीं निर्धारित है। एशिया और यूरोप को मिलाकर कभी-कभी यूरेशिया भी कहा जाता है। एशियाई महाद्वीप भूमध्य सागर, अंध सागर, आर्कटिक महासागर, प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर से घिरा हुआ है। काकेशस पर्वत शृंखला और यूराल पर्वत प्राकृतिक रूप से एशिया को यूरोप से अलग करते है। कुछ सबसे प्राचीन मानव सभ्यताओं का जन्म इसी महाद्वीप पर हुआ था जैसे सुमेर, भारतीय सभ्यता, चीनी सभ्यता इत्यादि। चीन और भारत विश्व के दो सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश भी हैं। पश्चिम में स्थित एक लंबी भू सीमा यूरोप को एशिया से पृथक करती है। तह सीमा उत्तर-दक्षिण दिशा में नीचे की ओर रूस में यूराल पर्वत तक जाती है, यूराल नदी के किनारे-किनारे कैस्पियन सागर तक और फिर काकेशस पर्वतों से होते हुए अंध सागर तक। रूस का लगभग तीन चौथाई भूभाग एशिया में है और शेष यूरोप में। चार अन्य एशियाई देशों के कुछ भूभाग भी यूरोप की सीमा में आते हैं। विश्व के कुल भूभाग का लगभग ३/१०वां भाग या ३०% एशिया में है और इस महाद्वीप की जनसंख्या अन्य सभी महाद्वीपों की संयुक्त जनसंख्या से अधिक है, लगभग ३/५वां भाग या ६०%। उत्तर में बर्फ़ीले आर्कटिक से लेकर दक्षिण में ऊष्ण भूमध्य रेखा तक यह महाद्वीप लगभग ४,४५,७९,००० किमी क्षेत्र में फैला हुआ है और अपने में कुछ विशाल, खाली रेगिस्तानों, विश्व के सबसे ऊँचे पर्वतों और कुछ सबसे लंबी नदियों को समेटे हुए है। . फ़्नोम पेन्ह,पूर्व नाम क्रोंग चक्तोमुक या क्रोंग चक्तोमुक सेरीमोंगकुल, दक्षिण पूर्व एशिया के देश कम्बोडिया की राजधानी एवं सर्वाधिक जनसंख्या वाली नगरी है। यह टोन्ले साप एवं मेकांग नदी के तट पर स्थित है। फ्नोम पेन्ह कम्बोडिया के फ़्रान्सीसी उपनिवेश का से ही यहां की राजधाणी बनी हुई है और राष्ट्र के आर्थिक, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में विकसित हुआ है। कभी एशिया का मोती नाम से प्रसिद्ध, यह शहर १९२० में फ़्रान्सीसी निर्मित हिन्द-चीन के मोहकतम नगरों में गिना जाता था। सियाम रीप और सिहानुकविले के साथ साथ फ़्नोम पेन्ह कम्बोडिया के महत्त्वपूर्ण वैश्विक एवं अन्तर्देशीय पर्यटक गन्तव्यों में आता है। १४३४ में स्थापना किया गया यह नगर अपने सुन्दर एवं आकर्षक ऐतिहासिक स्थापत्य के लिये जाना जाता है। यहां ग्रैण्ड बुलिचर्ड के निकटस्थ बहुत सी फ़्रान्सीसी औपनिवेशीय इमारतें अभी भी दिखाई देती हैं। टोन्ले सैप, मीकांग नदी एवं बस्सक नदी के तट पर बसे फ़्नोम पेन्ह महानगरीय क्षेत्र की कुल जनसंख्या १५ लाख है। कम्बोडिया की कुल जनसंख्या १ करोड ४८ लाख है। बाएँ बाएँ श्रेणी:कम्बोडिया श्रेणी:एशिया में राजधानियाँ श्रेणी:कम्बोडिया के प्रान्त श्रेणी:नोम पेन्ह श्रेणी:कम्बोडिया में नगर .

एशिया और नामपेन्ह के बीच समानता

एशिया और नामपेन्ह आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

एशिया और नामपेन्ह के बीच तुलना

एशिया 45 संबंध है और नामपेन्ह 3 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (45 + 3)।

संदर्भ

यह लेख एशिया और नामपेन्ह के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »