लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एलेन ट्यूरिंग और रैखिक बीजगणित

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

एलेन ट्यूरिंग और रैखिक बीजगणित के बीच अंतर

एलेन ट्यूरिंग vs. रैखिक बीजगणित

एलेन मैथिसन ट्यूरिंग (अंग्रेज़ी: Alan Mathison Turing) (२३ जून १९१२ - ७ जून १९५४) एक अंग्रेज़ गणितज्ञ और कम्प्युटर वैज्ञानिक थे। वह डिजिटल कम्प्यूटरों पर काम करने वाले सर्वप्रथम लोगों में से थे। वह पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने कम्प्यूटर के बहुप्रयोग की बात सोची। उन्होंने लोगों को बताया की कम्प्यूटर अलग-अलग प्रोग्रामों को चला सकता है। ट्युरिंग ने १९३६ में ट्युरिंग यंत्र का विचार प्रस्तुत किया। यह एक काल्पनिक यंत्र था जो अनुदेशों के समूह पर काम करता था। ट्यूरिंग ने ट्यूरिंग परिणक्षण के बारे में भी विचार किया। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान, ट्यूरिंग जर्मन गूढ़लेखों को तोड़ने के प्रयासों में महत्वपूर्ण भागीदार थे। कूटलेखन विश्लेषण (क्रिप्टैनालिसिस) के आधार पर उन्होंने दोनों ऐनिग्मा यंत्र और लॉरेज़ एस ज़ेड ४०/४२ (एक टेलीटाइप कूटलेखन संलग्न जिसे ब्रिटिशों द्वारा "ट्यूनी" (Tunny) कूटनामित किया गया था) को तोड़ा और कुछ समय के लिए वे जर्मन नौसैनिक संकेत को पढ़ने वाले अनुभाग, हट ८ (Hut 8) के प्रमुख भी रहे। एलेन ट्यूरिंग समलैंगिक थे। १९५२ में उन्होंने ये माना की उन्होंने एक पुरुष से यौन संबंध बनाए थे। उस समय इंग्लैड में समलैंगिकता अपराध था। एक ब्रिटिश न्यायालय में उनपर मुकदमा चलाया गया और इस अपराध का दोषी पाया गया और उनसे एक चुनाव करने के लिए कहा गया। उन्हें कारागृह में जाने या "रासायनिक बधियापन" (अपनी यौन उश्रृखंलता को कम करने के लिए एस्ट्रोजन जैसे महिला अंतःस्रावों का सेवन) में से किसी एक को चुनना था। उन्होंने अंतःस्रावों को चुना। पर इस कारण वे नपुंसक (यौनक्रिया करने में असमर्थ) हो गए और इस से उनके स्तन उग आए। इन दुष्प्रभावो को दो वर्षों तक झेलने के बाद, उन्होनें १९५४ में एक सायनाइड युक्त सेब खाकर आत्महत्या कर ली। इस प्रकार का उपचार अब बहुत अनुपयुक्त माना जाता है, जो चिकित्सा की नैतिकता और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकारों के विरुद्ध माना जाता है और बहुत से चिकित्सकों द्वारा कदाचार माना जाता है। श्रेणी:गणितज्ञ श्रेणी:१९५४ में निधन श्रेणी:1912 में जन्मे लोग श्रेणी:ब्रिटिश लोग. रैखिक बीजगणित (Linear algebra) गणित की एक शाखा है जो सदिश आकाश (वेक्टर स्पेस) तथा उन आकाशों के बीच रैखिक प्रतिचित्रण से सम्बन्धित है। रैखिक बीजगणित का आरम्भ अनेकों अज्ञात राशियों वाले युगपत समीकरणों के हल से हुआ। ऐसे समीकरण प्रायः मैट्रिक्स और सदिशों का उपयोग करके निरूपित किए जाते हैं। शुद्ध गणित और अनुप्रयुक्त गणित- दोनों में ही रैखिक बीजगणित की केन्द्रीय भूमिका है। कैलकुलस और रैखिक गणित के सम्मिलित प्रयोग से रैखिक अवकल समीकरण हल किए जाते हैं। रैखिक बीजगणित की तकनीकें (विधियाँ) वैश्लेषिक ज्यामिति, इंजीनियरी, भौतिकी, प्राकृतिक विज्ञान, संगणक विज्ञान, कम्प्यूतर एनिमेशन और सामाजिक विज्ञान (मुखयतः अर्थशास्त्र) में प्रयुक्त होती हैं। रैखिक बीजगणित के सिद्धान्त और विधियाँ अत्यन्त विकसित हैं। इसी लिए अरैखिक गणितीय मॉडलों को भी कभी-कभी सन्निकट रैखिक मॉडलों से निरूपित कर दिया जाता है जिससे उन्हें हल करने में सुविधा हो जाती है। श्रेणी:रैखिक बीजगणित.

एलेन ट्यूरिंग और रैखिक बीजगणित के बीच समानता

एलेन ट्यूरिंग और रैखिक बीजगणित आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

एलेन ट्यूरिंग और रैखिक बीजगणित के बीच तुलना

एलेन ट्यूरिंग 2 संबंध है और रैखिक बीजगणित 12 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (2 + 12)।

संदर्भ

यह लेख एलेन ट्यूरिंग और रैखिक बीजगणित के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »