लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एर्त फान डेर नियर और डेनमार्क

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

एर्त फान डेर नियर और डेनमार्क के बीच अंतर

एर्त फान डेर नियर vs. डेनमार्क

एर्त फान डेर नियर (Aert van der Neer, या Aernout या Artus १६०३-१६७७) डेनमार्क का कलाकार था। फान डेर नियर एम्स्टर्डेम में उत्पन्न हुआ। प्रारंभ से ही उसे अपने पैरों पर खड़ा होना पड़ा, फलत: बाहर एक उच्चाधिकारी के यहाँ उसने नौकरी कर ली। पर वहाँ उसका मन न लगा और कुछ समय बाद वह पुन: एम्स्टर्डैम लौट आया। विवाह के पश्चात् छह संतानों के बड़े परिवार के कारण उसे अनेक आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जिंदगी से लगातार लड़ाई और कशमकश करते हुए उसे एक शराब की दुकान खोलने के लिए भी बाध्य होना पड़ा; लेकिन बाद में उसका दु:खद परिणाम हुआ। तत्पश्चात् चित्रकारी और कलासाधना ही उसका ध्येय बन गया। शीतकाल के कतिपय सजीव दृश्यों का चित्रण करने के अतिरिक्त नहरों, नदी-निर्झरों और प्राकृतिक दृश्यचित्र - जिनमें अधिकतर उषाकालीन अथवा संध्या समय के बनते-मिटते मोहक नजारे तथा चाँदनी रातों की शुभ्र ज्योत्स्ना का प्रसार और संमोहन है- उसने बड़ी की तन्मयता से आंके हैं। इस दिशा में कोई भी समकालिक कलाकार उसकी तुलना में नहीं ठहर सकता था। छाया प्रकाश का धूमिल आलोक और जल में झिलमिलाती सूर्य अथवा चंद्रमा की स्निग्ध, धवल रश्मियाँ या नदी किनारे पर किसी आकाशचुंबित भव्य भवन के झरोखे और खिड़कियों का झिलमिल झिलमिल प्रतिबिंब-इन सब दृश्यांकनों में वह बड़ी ही सुकुमार, कोमल कल्पना साकार करने में सफल हो जाता था। उसके शिष्यों में उसके पुत्रों ने भी उससे दीक्षा ली और उसकी प्रेरणा से कला-सर्जन की ओर वे प्रवृत्त हुए। . डेनमार्क या डेनमार्क राजशाही (डैनिश: Danmark या Kongeriget Danmark) स्कैंडिनेविया, उत्तरी यूरोप में स्थित एक देश है। इसकी भूसीमा केवल जर्मनी से मिलती है, जबकी उत्तरी सागर और बाल्टिक सागर इसे स्वीडन से अलग करते हैं। यह देश जूटलैंड प्रायद्वीप पर हज़ारों द्वीपों में फैला हुआ है। डेनमार्क ने लंबे समय तक बाल्टिक सागर को जाने वाले मार्गों को नियंत्रित किया है और इस जलराशी को डैनिश खाड़ी के नाम से जाना जाता है। इसके छोटे आकार के विपरीत इसकी समुद्री सीमा बहुत लम्बी है लगभग ७,३१४ किमी। डेनमार्क अधिकांशतः एक समतल देश है और समुद्र तल से अधिकतम ऊँचाई वाला स्थान केवल १७० मीटर ऊँचा है। फ़रो द्वीप समूह और ग्रीनलैंड डेनमार्क के अधीनस्थ है। २००८ के वैश्विक शांति सूचकांक के अनुसार डेनमार्क, आइसलैंड के बाद विश्व का सबसे शांत देश है। २००८ के ही भ्रष्टाचार दृष्टिकोण सूचकांक के अनुसार यह विश्व के सबसे कम भ्रष्ट देशों में से है और न्यूज़ीलैंड और स्वीडन के साथ पहले स्थान पर है। मोनोक्ल पत्रिका के २००८ के एक सर्वेक्षण के अनुसार इसकी राजधानी कॉपनहेगन रहने योग्य सर्वाधिक उपयुक्त नगर है। वर्ष २००९ में देश की अनुमानित जनसंख्या ५५,१९,२५९ है। .

एर्त फान डेर नियर और डेनमार्क के बीच समानता

एर्त फान डेर नियर और डेनमार्क आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

एर्त फान डेर नियर और डेनमार्क के बीच तुलना

एर्त फान डेर नियर 4 संबंध है और डेनमार्क 49 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (4 + 49)।

संदर्भ

यह लेख एर्त फान डेर नियर और डेनमार्क के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »