लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एबर्डीनशायर और बॅल्मॉरल कासल

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

एबर्डीनशायर और बॅल्मॉरल कासल के बीच अंतर

एबर्डीनशायर vs. बॅल्मॉरल कासल

एबर्डीनशायर स्कॉटलैंड का परिषद क्षेत्र है। इसका नाम, पूर्व एबरडीनशायर काउंटी से पड़ा है। हालाँकि, दोनों की सीमाओं में ज़मीन आसमान का फर्क है। वर्त्तमान परिषद् क्षेत्र में कींकारडीनशायर और बर्कशायर काउंटी के हिस्सों से बना है। यह कुल ६,३१३ वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। एबर्डीनशायर की जनसँख्या 2011 की जनगणना के अनुसार 253,000 है। इस परिषद् क्षेत्र का मुख्यालय वुडहिल हाउस, एबरडीन है। यह स्कॉटलैंड का एकमात्र परिषद् क्षेत्र है, जिसका मुख्यालय, इसके क्षेत्र के बहार स्थित है। क्योंकि एबरडीन शहर स्वयं एबरडीन सिटी परिषद् क्षेत्र का हिस्सा है। इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मुख्यतः प्राथमिक उद्योगों(कृषि, मात्स्यिकी, वानिकी, अदि) पर आश्रित है, हालाँकि पिछले ४० वर्षों में तेल और गर उद्योगों के क्षेत्र में बढ़ोतरी के कारण यहाँ की अर्थव्यवस्था में कुछ बदलाव भी आया है। . बॅल्मॉरल कासल(अन्य वर्तनी:बैल्मॉरल कासल, बैल्मोरल कासल) (Balmoral Castle, ब्रिटिश उच्चारण:बॅल़्मॉरल् खास्ल्), एबरडीनशायर के रॉयल डीसाईड में स्थित एक हवेली-नुमा भवन है। यह एबरडीनशायर, स्कॉटलैंड में क्रैथी नमक गाँव के निकट स्थित है। यह बैलाटर से ६.२ मील पश्चिम में अवस्थित है। यह माहल सन् १८५२ से ही ब्रिटिश शाही परिवार के शाही निवासों में से एक रहा है, जब राजकुमार ऐल्बर्ट, महारानी विक्टोरिया के पति, द्वारा प्राथमिक क़िला समेत इस पूरी संपदा को निजी तौर पर खरीद गया था। यह महल, राजपरिवार की निजी संपत्ति है, बकिंघम पैलस जैसे अन्य महलों की तरह राजमुकुट की संपत्ति नहीं है। इस संपदा की खरीद की तुरंत बाद ऐसा आभास किया गया की, तकालीन हवेली, राजपरिवार के आवास-योग्य आकार की नहीं थी। अतः, वर्त्तमान कासल के निर्माण को शीघ्र ही आढ़त किया गया। इस निर्माणकार्य के वास्तुकार, एबरडीन के विलियम स्मिथ थे, हालाँकि, उनकी प्राथमिक नक़्शे में अल्बर्ट ने कुछ परिवर्तन भी फ़रामोश किये थे। यह महल स्कॉट्स बैरोनियाई वास्तुशैली की बेहतरीन मिसाल है, और इसे हिस्टोरिक स्कॉटलैंड द्वारा "A"-सूचित भवनों की श्रेणी में गिना जाता है। नवीनतम महल पर निर्माणकार्य, १८५६ में पूर्ण हुआ, तथा, कुछ समय पश्चात्, पुराने महल को ध्वस्त कर दिया गया। इस महल में, राजपरिवार के आगामी सदस्यों द्वारा अनेक सुधार व परिवर्तन और योगदान जोड़े गए। आज इस आपदा कुल ५०,००० एकर के क्षेत्रफल की भूमि पर फैला हुआ है। यह एक कार्यशील एस्टेट है, और इसमें, महल के अलावा, खेत, और जंगलों समेत पथरीले वीराने और दलदल भी हैं। साथ ही इसमें प्रबंधित व पोषित, घोड़े, मवेशियाँ और हिरणों को भी पाल जाता है। .

एबर्डीनशायर और बॅल्मॉरल कासल के बीच समानता

एबर्डीनशायर और बॅल्मॉरल कासल आम में 2 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): एबरडीन, स्कॉट्लैण्ड

एबरडीन

एबरडीन (स्कॉटलैंड का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर, स्कॉटलैंड के 32 स्थानीय सरकार परिषद क्षेत्रों में से एक और ब्रिटेन का 29वां सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। इसकी आधिकारिक आबादी गणना है। इसके उपनामों में शामिल हैं ग्रेनाईट सिटी, ग्रे सिटी और सिल्वर सिटी विथ द गोल्डेन सैंड्स. मध्य 18वीं और मध्य 20वीं सदियों के दौरान, एबरडीन की इमारतों में स्थानीय रूप से उत्खनित ग्रे ग्रेनाइट का समावेश हुआ करता था, जिसके अभ्रक चांदी की तरह चमका करते हैं। शहर में एक लंबा रेतीला समुद्र तट है। 1970 के दशक में उत्तरी सागर तेल की खोज के बाद से, इसका एक अन्य उपनाम ऑयल कैपिटल ऑफ़ यूरोप या एनर्जी कैपिटल ऑफ़ यूरोप रखा गया। कम से कम 8000 साल पहले एबरडीन के आसपास के क्षेत्र बसने लगे, जब डी और डोन नदियों के मुहानों के आसपास प्रागैतिहासिक गांव स्थापित हुए। 1319 में, रॉबर्ट द ब्रूस द्वारा एबरडीन को राजकीय नगर का दर्जा प्राप्त होने से आर्थिक रूप से शहर पूरी तरह बदल गया। 1495 में स्थापित एबरडीन विश्वविद्यालय और 1992 में विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त करने वाले रॉबर्ट गोर्डन विश्वविद्यालय, शहर के इन दो विश्वविद्यालयों के कारण एबरडीन उत्तर-पूर्व का शैक्षणिक केंद्र बना। मछली पकड़ने, कागज़ बनाने, जहाज निर्माण और वस्त्र जैसे उद्योगों से तेल उद्योग तथा एबरडीन बंदरगाह आगे निकल गये। एबरडीन हेलीपोर्ट दुनिया के सबसे व्यस्ततम वाणिज्यिक हेलीपोर्ट में से एक है और वहां का बंदरगाह स्कॉटलैंड के उत्तर-पूर्व में सबसे बड़ा है। एबरडीन ने ब्रिटेन इन ब्लूम प्रतियोगिता में दस बार रिकार्ड-तोड़ जीत हासिल की है, और एबरडीन अंतर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया है, जो एक बड़ा अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसमे लगभग 1000 सबसे प्रतिभाशाली युवा प्रदर्शनकारी कला कंपनियां भाग लेती हैं। .

एबरडीन और एबर्डीनशायर · एबरडीन और बॅल्मॉरल कासल · और देखें »

स्कॉट्लैण्ड

स्काटलैंड यूनाइटेड किंगडम का एक देश है। यह ग्रेट ब्रिटेन का उत्तरी भाग है। यह पहाड़ी देश है जिसका क्षेत्रफल ७८,८५० वर्ग किमी है। यह इंगलैंड के उत्तर में स्थित है। यहां की राजधानी एडिनबरा है। ग्लासगो यहाँ का सबसे बड़ा शहर है। स्कॉटलैण्ड की सीमा दक्षिण में इंग्लैंड से सटी है। इसके पूरब में उत्तरी सागर तथा दक्षिण-पश्चिम में नॉर्थ चैनेल और आयरिश सागर हैं। मुख्य भूमि के अलावा स्कॉटलैण्ड के अन्तर्गत ७९० से भी अधिक द्वीप हैं। यूँ तो स्कॉटलैंड यूनाइटेड किंगडम के अधीन एक राज्य है लेकिन यहाँ का अपना मंत्रिमंडल है। यहाँ की मुद्रा का रंग और उस पर बने चित्र भी लंदन के पौंड से कुछ अलग है। लेकिन उनकी मान्यता और मूल्य दोनों ही पौंड के समान है। यहाँ घूमने और लोगों से बात करने पर पता चलता है कि यहाँ के लोग इंग्लैंड सरकार से थोड़े से खफा रहते हैं। .

एबर्डीनशायर और स्कॉट्लैण्ड · बॅल्मॉरल कासल और स्कॉट्लैण्ड · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

एबर्डीनशायर और बॅल्मॉरल कासल के बीच तुलना

एबर्डीनशायर 4 संबंध है और बॅल्मॉरल कासल 10 है। वे आम 2 में है, समानता सूचकांक 14.29% है = 2 / (4 + 10)।

संदर्भ

यह लेख एबर्डीनशायर और बॅल्मॉरल कासल के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »