लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एप्पल इंक॰ और यूटा

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

एप्पल इंक॰ और यूटा के बीच अंतर

एप्पल इंक॰ vs. यूटा

ऐप्पल इंक॰ एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर उत्पादों का डिजाइन और विनिर्माण करता है। ऐप्पल मैकिन्टौश, आईपॉड और आईफ़ोन जैसे हार्डवेयर उत्पादों के लिए प्रसिद्ध है। राजस्व के मामले में अैप्पल सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी है एवं सैमसंग और नोकिया के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी मोबाइल फोन निर्माता है। कंपनी की स्थापना 1 अप्रैल 1976 को हुई और 3 जनवरी 1977 को इसे ऐप्पल कंप्यूटर इंक॰ के नाम से निगमित किया गया था। कंपनी नाम से "कंप्यूटर" शब्द 9 जनवरी 2007 को हटा दिया गया था, जिस दिन स्टीव जॉब्स ने पहला आईफ़ोन पेश कर, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स की ओर बढ़ रहे कंपनी के ध्यान को दर्शाया। मई 2013 के रूप में, एप्पल चौदह देशों में 408 रिटेल स्टोर के साथ-साथ ऑनलाइन अैप्पल स्टोर और आईट्यून्स स्टोर भी चलाता है, जो की दुनिया का सबसे बड़ा संगीत बाज़ार है। मार्च 2013 के रूप में अमरीकी $415 बिलियन के अनुमानित मूल्य के साथ ऐप्पल बाजार पूंजीकरण के मामले में दुनिया में सबसे बड़ा सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाला निगम है। 29 सितंबर 2012 के रूप में, विश्व भर में कंपनी के 72,800 स्थायी पूर्णकालिक और 3,300 अस्थायी पूर्णकालिक कर्मचारी थे। 2012 में अैप्पल का वार्षिक राजस्व कुल $156 बिलियन था। . संयुक्त राज्य अमेरिका में यूटा राज्य की भौगोलिक स्थिति यूटा (अंग्रेज़ी: Utah) संयुक्त राज्य अमेरिका की मुख्यभूमि के पश्चिमी अर्ध-भाग के मध्य में स्थित एक राज्य है। 4 जनवरी 1896 को अमेरिकी संघ में सम्मिलित होने वाला यह 45वाँ राज्य था। यह अमेरिका का क्षेत्रफल के आधार पर तेरहवाँ सबसे बड़ा, जनसंख्या के आधार पर तेतीसवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या घनत्व के आधार पर दसवाँ सबसे कम सघन राज्य है। यूटा का क्षेत्रफल 2,19,887 वर्ग किमी है और कुल जनसंख्या लगभग 29 लाख है जिसमें से 80% के लगभग लोग सॉल्ट लेक सिटी केन्द्रित वॉसाच फ़्रण्ट के आसपास निवास करते हैं। इस राज्य का जनसंख्या घनत्व 13.2/किमी2 है। यूटा की सीमाएँ पूर्व में कॉलोराडो, पूर्वोत्तर में वायोमिंग, उत्तर में इडाहो, दक्षिण में एरिज़ोना, और पश्चिम में नेवादा राज्यों से मिलती हैं। दक्षिण-पश्चिम में नया मेक्सिको का एक कोना भी यूटा की सीमा से मिलता है। लगभग 62% यूटावासी मॉर्मन सम्प्रदाय (ईसाई धर्म का एक सम्प्रदाय) को मानने वाले हैं और यह सम्प्रदाय यूटा की संस्कृति और दैनिक जीवन को बहुत प्रभावित करता है। चर्च ऑफ़ जीज़स क्राइस्ट ऑफ़ लेटर डे सेण्ट्स का वैश्विक मुख्यालय इस राज्य की राजधानी सॉल्ट लेक सिटी में स्थित है। यूटा अमेरिका का धार्मिक दृष्टि से सर्वाधिक सजातीय राज्य है और मॉर्मन सम्प्रदाय की बहुलता वाला एकमात्र राज्य है और एकमात्र ऐसा राज्य है जहाँ की अधिकतर जनसंख्या केवल एक ही चर्च की सदस्य है। यह राज्य परिवहन, शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी और शोध, सरकारी सेवाओं, और खनन का एक केन्द्र है; और बाहरी मनोरंजन के लिए एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। 2013 में संयुक्त राज्य जनगणना ब्यूरो के अनुमान अनुसार यूटा की जनसंख्या अमेरिका में दूसरी सर्वाधिक तेजी से बढ़ रही है। सेण्ट जॉर्ज 2000 से 2005 के बीच सबसे तेजी से बढ़ने वाला महानगरीय क्षेत्र था। यूटा की मध्य-मूल्य औसत आय भी अमेरिकी राज्यों में 14वें स्थान पर थी और समायोजित जीवन यापन की लागत के आधार पर दूसरे। इस राज्य की मध्य-मूल्य औसत आय 50,614 $ है। एक 2012 गैलप राष्ट्रीय सर्वेक्षण अनुसार यूटा समग्र रूप से 13 दूरन्देशी मापकों के आधार पर रहने के लिए "सबसे अच्छा राज्य" था जैसे आर्थिक, जीवन-शैली, और स्वास्थ्य सम्बन्धी अवेक्षणी मात्रिक इत्यादि। .

एप्पल इंक॰ और यूटा के बीच समानता

एप्पल इंक॰ और यूटा आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

एप्पल इंक॰ और यूटा के बीच तुलना

एप्पल इंक॰ 29 संबंध है और यूटा 15 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (29 + 15)।

संदर्भ

यह लेख एप्पल इंक॰ और यूटा के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »