लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एडिनबर्ग और क्रकाउ

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

एडिनबर्ग और क्रकाउ के बीच अंतर

एडिनबर्ग vs. क्रकाउ

एडिनबर्ग या एडिनबर (Edinburgh,अंग्रेजी उच्चारण: / ए॑डिन्बर / Dùn Èideann डुन एडिऽन्न), स्कॉटलैंड की राजधानी, एवं ग्लासगो के बाद, स्कॉटलैंड का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह स्काॅटलैन्ड के लोथियन क्षेत्र में फ़ाॅर्थ के नदमुख के दक्षिणी तट पर स्थित है। वर्ष 2013 के हिसाब से,इस शहर की आबादी 5,00,000 के करीब है। 15वीं सदी से ही यह ऐतिहासिक शहर स्कॉटलैंड की राजधानी है। शुरुआत से ही स्काॅटियाई राजशाही के सारे महत्वपूर्ण प्रशासनिक भवन इसी शहर में ही स्थित हुआ करते थे, परंतू 1603 और 1707 के बीच, इंग्लैंड से विलय के पश्चात इस शहर की काफ़ी राजनैतिक ताकत लंदन चली गई। 1999 में स्कॉटिश संसद को स्वायत्त रूप से शाही धोषणा द्वारा स्थापित किया गया तब से यह शहर स्काॅटलैंड की संसद व स्काॅटलैंड में राजगद्दी का आसन है। स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय संग्रहालय, स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय पुस्तकालय और स्कॉटलैंड की अन्य महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संस्थाओं के मुख्यालय व नेशनल गैलरी यहीं एडिनबर्ग में स्थित हैं। आर्थिक रूप से, यह यूके में लंदन के बाहर का सबसे बड़ा वित्तीय केंद्र है। एडिनबर्ग का इतिहास काफ़ी लम्बा है, एवं यहां कई ऐतिहासिक इमारतों को भी अच्छी तरह से संरक्षित देखे जा सकते हैं। एडिनबर्ग कासल, हाॅलीरूड पैलेस, सेंट जाइल्स कैथेड्रल और कई अन्य महत्वपूर्ण ऐतिहासिक इमारतें यहां स्थित हैं। एडिनबर्ग का ओल्ड टाउन और न्यू टाउन, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं। 2004 में, एडिनबर्ग विश्व साहित्य में पहला शहर बन गया। साथी यह ऐतिहासिक रूप से शिक्षा का भी एक विकसित केन्द्र रहा है, यहाँ स्थित, एडिनबर्ग विश्वविद्यालय, ब्रिटेन के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है, एवं यह अब भी दुनिया के शीर्ष सिक्षा संस्थानों में शामिल है। इसके अलावा एडिनबर्ग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और यहां आयोजित किये गए अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी विश्वविख्यात समारोहों में से एक है। लंडन के बाद ब्रिटेन में, एडिनबर्ग दूसरा सबसे बड़ा पर्यटन केन्द्र है। . क्रकाउ पोलैंड का ए॰ प्रांत है जो उत्तर में कील्से प्रांत, पूर्व में जेजाँड प्रांत, पश्चिम में स्लास्क प्रांत तथा दक्षिण में चेकोस्लोवाकिया देश से घिरा है। इस प्रांत पर १९३९ ई. में जर्मनों ने अधिकार कर लिया था। १९४५ ई. में उन्होंने उसे पोलैंड को लौटाया। इस प्रांत का क्षेत्रफल ६,१४६ वर्गमील है। इसमें विस्चुला और उसकी डूनाजेक और विस्लोका बहती हैं। इसका उत्तरी भाग उपजाऊ मैदान है किंतु मध्य भाग पठारीय है। इसके बोचनिया और वीलिज्का के नमक के खान प्राचीनकाल से प्रख्यात रहे हैं। इस प्रांत का अधिकांश भाग पोलैंड के प्रथम विभाजन के समय आस्ट्रिया के अधिकार में था और १९१८ ई. तक पश्चिमी गैलीशिया कहलाता था। द्वितीय महायुद्ध के समय जर्मन सेना युद्ध आरम्भ के प्रथम सप्ताह में ही इस प्रांत में घुस आई थी। क्रकॉउ प्रांत के मुख्य नगर का नाम भी क्रकॉउ ही है। वह विस्चुला नदी के बाएँ किनारे पर बसा है और सामरिक दृष्टि से उसका महत्व है। कहा जाता है कि ७०० ई. में यहाँ पोलिश राजकुमार क्राक ने ए॰ दुर्ग स्थापित किया था। १०वीं शती में वह बोहोमिया में सम्मिलित कर लिया गया था। १२४१ ई. में तातारियों के आक्रमण के फलस्वरूप नगर ए॰ दम नष्ट हो गया था। बाद में जर्मन प्रवासियों ने इसे फिर से बसाया। और समृद्ध किया। १३०५ ई. में पोलैंड नरेश लैडिस्लाउस लोकीटेक ने इसे अपनी राजधानी बनाया। १७९९ में इस पर आस्ट्रिया ने अधिकार किया; १८०९ ई. में नैपोलियन ने इसे वासरसा के डची का अंग बनाया। १८४६ ई. में इसपर आस्ट्रिया का प्रभुत्व स्थापित हुआ। प्रथम महायुद्ध की समाप्ति पर यह पोलिश गणतंत्र में सम्मिलित किया गया। यहाँ के मुख्य उद्योग मशीन, कृषि-यन्त्र, रसायन, साबुन, तंबाकू हैं। किंतु यह नगर मुख्यत: व्यापारिक केन्द्र है। यहाँ निकटवर्ती प्रदेशों से माल आता और जाता है। श्रेणी:पोलैण्ड के प्रान्त.

एडिनबर्ग और क्रकाउ के बीच समानता

एडिनबर्ग और क्रकाउ आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

एडिनबर्ग और क्रकाउ के बीच तुलना

एडिनबर्ग 113 संबंध है और क्रकाउ 3 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (113 + 3)।

संदर्भ

यह लेख एडिनबर्ग और क्रकाउ के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »