लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एडवर्ड मोजर

सूची एडवर्ड मोजर

एडवर्ड मोजर (जन्म २७ अप्रैल १९६२) नॉर्वे के मनोविज्ञानी, तंत्रिका विज्ञानी और ट्रॉनहैम, नॉर्वे स्थित नार्वेजियन यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एनटीएनयू) के कवली इंस्टिट्यूट फॉर सिस्टम्स न्यूरोसाइंस एंड सेंटर फॉर द बायोलॉजी ऑफ़ मेमोरी में संस्थान निदेशक हैं। मोजर और उनकी पत्नी मे-ब्रिट मोजर पीएचडी करने के एक वर्ष बाद १९९६ में एनटीएनयू में मनोविज्ञान और तंत्रिका-विज्ञान के सह-आचार्य (एसोशिएट प्रोफेसर) पद पर नियुक्त हुये। मोजर ने अपनी पत्नी के साथ विभिन्न पुरस्कार प्राप्त किये जिनमें लोइसा ग्रॉस होविट्ज़ प्राइज और कार्ल स्पेंसर लश्लेय अवार्ड भी शामिल हैं। २०१४ में उन्होंने जॉन ओकीफ़ के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया। .

6 संबंधों: तंत्रिका विज्ञान, न्यूरॉन, नॉर्वे, मे-ब्रिट मोजर, जर्मनी, जॉन ओकीफ़

तंत्रिका विज्ञान

तंत्रिका विज्ञान (Neuroscience) तन्त्रिका तन्त्र के वैज्ञानिक अध्ययन को कहते हैं। पारम्परिक रूप से यह जीवविज्ञान की शाखा माना जाता था लेकिन अब रसायन शास्त्र, संज्ञान शास्त्र, कम्प्यूटर विज्ञान, अभियान्त्रिकी, भाषाविज्ञान, गणित, आयुर्विज्ञान, आनुवंशिकी और अन्य सम्बन्धित विषयों (जैसे कि दर्शनशास्त्र, भौतिकी और मनोविज्ञान) के अंतर्विषयक सहयोग द्वारा परिभाषित है। तंत्रिका जीवविज्ञान (neurobiology) और तंत्रिका विज्ञान (neuroscience) को अक्सर एक ही अर्थ वाला माना जाता है हालाँकि यह सम्भव है कि भविष्य में जीवों से बाहर भी तंत्रिका व्यवस्था बनाई जा सके और उस सन्दर्भ में इन दोनों नामों में अंतर होगा। .

नई!!: एडवर्ड मोजर और तंत्रिका विज्ञान · और देखें »

न्यूरॉन

तंत्रिका कोशिकाओं तंत्रिकोशिका या तंत्रिका कोशिका (अंग्रेज़ी:न्यूरॉन) तंत्रिका तंत्र में स्थित एक उत्तेजनीय कोशिका है। इस कोशिका का कार्य मस्तिष्क से सूचना का आदान प्रदान और विश्लेषण करना है।। हिन्दुस्तान लाइव। १ फ़रवरी २०१० यह कार्य एक विद्युत-रासायनिक संकेत के द्वारा होता है। तंत्रिका कोशिका तंत्रिका तंत्र के प्रमुख भाग होते हैं जिसमें मस्तिष्क, मेरु रज्जु और पेरीफेरल गैंगिला होते हैं। कई तरह के विशिष्ट तंत्रिका कोशिका होते हैं जिसमें सेंसरी तंत्रिका कोशिका, अंतरतंत्रिका कोशिका और गतिजनक तंत्रिका कोशिका होते हैं। किसी चीज के स्पर्श छूने, ध्वनि या प्रकाश के होने पर ये तंत्रिका कोशिका ही प्रतिक्रिया करते हैं और यह अपने संकेत मेरु रज्जु और मस्तिष्क को भेजते हैं। मोटर तंत्रिका कोशिका मस्तिष्क और मेरु रज्जु से संकेत ग्रहण करते हैं। मांसपेशियों की सिकुड़न और ग्रंथियां इससे प्रभावित होती है। एक सामान्य और साधारण तंत्रिका कोशिका में एक कोशिका यानि सोमा, डेंड्राइट और कार्रवाई होते हैं। तंत्रिका कोशिका का मुख्य हिस्सा सोमा होता है। तंत्रिका कोशिका को उसकी संरचना के आधार पर भी विभाजित किया जाता है। यह एकध्रुवी, द्विध्रुवी और बहुध्रुवी (क्रमशः एकध्रुवीय, द्विध्रुवीय और बहुध्रुवीय) होते हैं। तंत्रिका कोशिका में कोशिकीय विभाजन नहीं होता है जिससे इसके नष्ट होने पर दुबारा प्राप्त नहीं किया जा सकता। किन्तु इसे स्टेम कोशिका के द्वारा प्राप्त किया जा सकता है। ऐसा भी देखा गया है कि अस्थिकणिका को तंत्रिका कोशिका में बदला जा सकता है। तंत्रिका कोशिका शब्द का पहली बार प्रयोग जर्मन शरीर विज्ञानशास्त्री हेनरिक विलहेल्म वॉल्डेयर ने किया था। २०वीं शताब्दी में पहली बार तंत्रिका कोशिका प्रकाश में आई जब सेंटिगयो रेमन केजल ने बताया कि यह तंत्रिका तंत्र की प्राथमिक प्रकार्य इकाई होती है। केजल ने प्रस्ताव दिया था कि तंत्रिका कोशिका अलग कोशिकाएं होती हैं जो कि विशिष्ट जंक्शन के द्वारा एक दूसरे से संचार करती है। तंत्रिका कोशिका की संरचना का अध्ययन करने के लिए केजल ने कैमिलो गोल्गी द्वारा बनाए गए सिल्वर स्टेनिंग तरीके का प्रयोग किया। मस्तिष्क में तंत्रिका कोशिका की संख्या प्रजातियों के आधार पर अलग होती है। एक आकलन के मुताबिक मानव मस्तिष्क में १०० अरब तंत्रिका कोशिका होते हैं। टोरंटो विश्वविद्यालय में हुए अनुसंधान में एक ऐसे प्रोभूजिन की पहचान हुई है जिसकी मस्तिष्क में तंत्रिकाओं के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। इस प्रोभूजिन की सहायता से मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को और समझना भी सरल होगा व अल्जामरर्स जैसे रोगों के कारण भी खोजे जा सकेंगे। एसआर-१०० नामक यह प्रोभूजिन केशरूकीय क्षेत्र में पाया जाता है साथ ही यह तंत्रिका तंत्र का निर्माण करने वाले जीन को नियंत्रित करता है। एक अमरीकी जरनल सैल (कोशिका) में प्रकाशित बयान के अनुसार स्तनधारियों के मस्तिष्क में विभिन्न जीनों द्वारा तैयार किए गए आनुवांशिक संदेशों के वाहन को नियंत्रित करता है। इस अध्ययन का उद्देश्य ऐसे जीन की खोज करना था जो मस्तिष्क में तंत्रिका कोशिका के निर्माण को नियंत्रित करते हैं। ऎसे में तंत्रिका कोशिका के निर्माण में इस प्रोभूजिन की महत्त्वपूर्ण भूमिका की खोज तंत्रिका कोशिका के विकास में होने वाली कई अपसामान्यताओं से बचा सकती है। वैज्ञानिकों के अनुसार मस्तिष्क में तंत्रिका कोशिका निर्माण के समय कुछ गलत संदेशों वाहन से तंत्रिका कोशिका का निर्माण प्रभावित होता है। तंत्रिका कोशिका का विकृत होना अल्जाइमर्स जैसी बीमारियों के कारण भी होता है। इस प्रोभूजिन की खोज के बाद इस दिशा में निदान की संभावनाएं उत्पन्न हो गई हैं। .

नई!!: एडवर्ड मोजर और न्यूरॉन · और देखें »

नॉर्वे

नॉर्वे (बूकमॉल नॉर्वेजियन: Kongeriket Norge कुङेरिकेत नोर्ये, नी-नॉर्वेजियन: Kongeriket Noreg कुङेरिकेत नुरेग) यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी है ओस्लो (en:Oslo)। इसकी मुख्य- और राजभाषा है नॉर्वेजियन भाषा। नोर्वे एक राजशाही है। इसके क्षेत्राधिकार् मे स्कैन्डेनेविअन प्रायद्वीप का पश्चिमी हिस्सा, यान मायेन और स्वाल्बार्द तथा बूवे नाम के आर्क्तिक द्वीप समूह आते हैं। नोर्वे का कुल क्शेत्रफल ३ लाख ८५ हजार दौ सौ बावन वर्ग किलोमीटर (१,४८,७४७ वर्ग मील) है और जनसन्ख्या लग्भग पचास लाख्। यह यूरोप मे न्यून्तम जनसन्ख्या घनत्त्व वाले देशो मे द्वीतीय स्थान पे आता है। देश की सीमाए पूर्व मे स्वीडन से लगती है और उत्तर मे कुछ क्षेत्र की सीमाए फ़िनलैण्ड और रूस से लगती हैं। नॉर्वे का रजा हराल्ड पांचवा है और उसकी प्रधानमंत्री जेन्स स्तोल्तेंबेर्ग है। नॉर्वे में 17 मई का दिन राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन 1814 ईसवी में नॉर्वे का संविधान बना था। देश के संसद को स्टोरटिंग कहा जाता है जिसके सदस्य हर चार साल बाद चुने जाते हैं। Bryggen (6-2007).jpg|Bergen Geiranger2.JPG|Geiranger Sognefjord, Norway.jpg|Sognefjord Vippetangen2.jpg|ओस्लो Vegaoyan.jpg|West Norway coast Mixed_Picea_(Spruce)_forest_from_Vestfold_county_in_Norway.jpg|Forest Norway National House.JPG|Norway Tradional House Troll_A_Platform.jpg|Oil platform .

नई!!: एडवर्ड मोजर और नॉर्वे · और देखें »

मे-ब्रिट मोजर

मे-ब्रिट मोजर (जन्म ४ जनवरी १९६३) नॉर्वे की मनोविज्ञानी, तंत्रिका विज्ञानी और ट्रॉनहैम, नॉर्वे स्थित नार्वेजियन यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एनटीएनयू) के कवली इंस्टिट्यूट फॉर सिस्टम्स न्यूरोसाइंस एंड सेंटर फॉर द बायोलॉजी ऑफ़ मेमोरी में संस्थापक निदेशक हैं। मोजर और उनके पति एडवर्ड मोजर पीएचडी करने के एक वर्ष बाद १९९६ में एनटीएनयू में मनोविज्ञान और तंत्रिका-विज्ञान के सह-आचार्य (एसोशिएट प्रोफेसर) पद पर नियुक्त हुये। मोजर ने अपने पति के साथ विभिन्न पुरस्कार प्राप्त किये जिनमें लोइसा ग्रॉस होविट्ज़ प्राइज और कार्ल स्पेंसर लश्लेय अवार्ड भी शामिल हैं। २०१४ में उन्होंने जॉन ओकीफ़ के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया। .

नई!!: एडवर्ड मोजर और मे-ब्रिट मोजर · और देखें »

जर्मनी

कोई विवरण नहीं।

नई!!: एडवर्ड मोजर और जर्मनी · और देखें »

जॉन ओकीफ़

जॉन ओकीफ़ (जन्म १९ नवम्बर १९३९) एक अमेरिकी तंत्रिका-विज्ञानी और इंस्टिट्यूट ऑफ़ कॉग्निटिव न्यूरोसाइंस तथा डिपार्टमेंट ऑफ़ एनाटोमी (यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन) में प्रोफेसर हैं। उन्हें प्लेस कोशिकाओं की हिपोकैम्पस में प्लेस कोशिकाओं एवं थीटा चरण पुरस्सरण में सामयिक कोडिंग के लिए जाना जाता है। उन्हें २०१४ में एडवर्ड मोजर और मे-ब्रिट मोजर के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें अमेरिका व ब्रिटेन दो देशों की नागरिकता प्राप्त है। .

नई!!: एडवर्ड मोजर और जॉन ओकीफ़ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »