हम Google Play स्टोर पर Unionpedia ऐप को पुनर्स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं
🌟हमने बेहतर नेविगेशन के लिए अपने डिज़ाइन को सरल बनाया!
Instagram Facebook X LinkedIn

एडवर्ड बर्नस्टीन और ज़्यूरिख़

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

एडवर्ड बर्नस्टीन और ज़्यूरिख़ के बीच अंतर

एडवर्ड बर्नस्टीन vs. ज़्यूरिख़

एडवर्ड बर्नस्टीन (Eduard Bernstein; ६ जनवरी १८५० – १८ दिसम्बर १९३२) जर्मनी के एक राजनेता तथा मार्क्सवादी सिद्धान्तकार थे। वे जर्मनी के सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (एसपीडी) के एक सदस्य थे। उनके कार्ल मार्क्स और फ्रेडरिक एंगेल्स के साथ घनिष्ठ संबंध थे, लेकिन उन्होंने मार्क्सवादी सोच में त्रुटियों को देखकर मार्क्सवाद द्वारा आयोजित विचारों की प्रखर आलोचना कराते हुये मार्क्सवादी भौतिकवादी सिद्धांत की जांच करने की चुनौती दी। उन्होंने मार्क्सवादी सिद्धांत के महत्वपूर्ण हिस्सों को खारिज कर दिया जो हेगेलियन आध्यात्मिक तत्वों पर आधारित थे, इसके साथ-साथ उन्होंने हेगेलियन द्वैतवादी परिप्रेक्ष्य को भी खारिज कर दिया। बर्नस्टीन ने प्रारंभिक मार्क्सवाद को अपने अपरिपक्व रूप में प्रतिष्ठित किया और अपनी पार्टी के मार्क्सवादी परंपरागत समझ को संशोधित करने का प्रयास किया। इसका उद्देश्य पार्टी के व्यवहार को वास्तविकता के करीब लाना तथा मार्क्सवाद के अंतर्निहित सिद्धान्तों के अनुरूप प्रेरित करना था, क्योंकि उनकी पार्टी रूढ़िवादी मार्क्सवाद को समर्थन देती थी और वे रूढ़िवादी सिद्धान्तों का विरोध करते थे। उन्होंने औरों की तरह न केवल मार्क्सवाद के इस तनाव को महसूस किया वरन् उन दोनों धाराओं के अन्तर को महसूस कर एक का चयन भी कर लिया और उन्होंने मार्क्सवाद में क्रांति की अपरिहार्यता को अस्वीकृत करने के बाद भी स्वयं को सच्चा मार्क्सवादी कहना न छोड़ा। . frames जूरिक या ज़्यूरिख़ (जर्मन: Zürich त्सुरिख़्) स्विट्ज़रलैंड का सबसे बड़ा शहर है। साथ ही यह शहर स्विट्ज़रलैंड की राजधानी भी है। यह शहर स्विट्ज़रलैंड का व्यवसाय एवं संस्कृति का मुख्य केन्द्र है और इसे दुनिया के ग्लोबल शहरों में से एक माना जाता है। २००६ एवं २००७ में हुए कई सर्वों के अनुसार इसे सबसे बेहतरीन जीवन गुणवत्ता का शहर माना गया है। यह स्विट्सरलैंड के ज़ूरिक उपमंडल की राजधानी तथा इस देश का सर्वप्रमुख औद्योगिक, व्यापारिक, शैल्पिक और बैंकों के व्यापार का नगर है। यह स्विट्सरलैंड का सबसे घना और रमणीक नगर है। इसका अधिकांश भाग झील को सुखाकर बनाया गया है। प्राचीन भाग अब भी सघन है, लेकिन नए भाग में चौड़ी सड़कें तथा सुंदर भवन हैं। लिम्मत नदी इस नगर को दो भागों में बाँटती है, लघु नगर एवं बृहत्‌ नगर। ये दोनों भाग 11 पुलों द्वारा एक दूसरे से संबद्ध हैं। झील के समीप असंख्य बल्ली आवासगृह हैं। यहाँ कई प्राचीन भवन दर्शनीय हैं, जिनमें सबसे सुंदर ग्रास मूंस्टर या प्रापस्ती गिरजाघर लिम्मत नदी के दाएँ किनारे पर है। इस गिरजाघर की दीवारों पर 24 लौकिक धर्मनियम लिखे हैं। इसके समीप ही बालिकाओं का विद्यालय है, जहाँ 12वीं और 13वीं शताब्दी के रोमन वास्तुकला के अवशेष हैं। लिम्मत के बाएँ किनारे पर ज़ूरिक का दूसरा बड़ा गिरजाघर फ्राऊ मूस्टर (आब्ती) 12वीं शताब्दी का है। सेंट पीटर गिरजाघर सबसे पुराना है। इनके अतिरिक्त और कई गिरजाघर हैं। सेंट्रल पुस्तकालय में 1916 ईo में सात लाख पुस्तकें थीं, जहाँ प्रसिद्ध समाजसुधारक तथा उपदेशक ज्विंगली, बुर्लिगर, लेडी जेन और शीलर आदि के पत्र भी सुरक्षित हैं। यहाँ प्राचीन अभिलेखों का भंडार है तथा यहाँ सन्‌ 1885 में स्थापित ज्विंगली की प्रतिमा है। नवीन भवनों में राष्ट्रीय संग्रहालय सबसे भव्य है, जिसमें स्विट्सरलैंड के सभी कालों एवं कलाओं का अद्भूत संग्रह है। ज़ूरिक शिक्षा का प्रसिद्ध केंद्र है। यहाँ विश्वविद्यालय, प्राविधिक संस्थान तथा अन्य विद्यालय हैं। यहाँ का वानस्पतिक बाग संसार के प्रसिद्ध वानस्पतिक बागों में से एक है। इस नगर में रेशमी एवं सूती वस्त्र, मशीनों के पुर्जे, मोमबत्ती, साबुन, सुर्ती, छींट का कपड़ा (calico), कागज तथा चमड़े की वस्तुएँ बनाने के उद्योग हैं। श्रेणी:ज़्यूरिख़ कैन्टन श्रेणी:स्विट्ज़रलैंड के शहर.

एडवर्ड बर्नस्टीन और ज़्यूरिख़ के बीच समानता

एडवर्ड बर्नस्टीन और ज़्यूरिख़ आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

एडवर्ड बर्नस्टीन और ज़्यूरिख़ के बीच तुलना

एडवर्ड बर्नस्टीन 4 संबंध है और ज़्यूरिख़ 3 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (4 + 3)।

संदर्भ

यह लेख एडवर्ड बर्नस्टीन और ज़्यूरिख़ के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें: