लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एटा कराइनी तारा और दानव तारा

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

एटा कराइनी तारा और दानव तारा के बीच अंतर

एटा कराइनी तारा vs. दानव तारा

एटा कराइनी (Eta Carinae, η Carinae, η Car), जिसका बायर नाम भी यही है, कराइना तारामंडल में स्थित एक तारकीय मंडल है जिसमें कम-से-कम दो तारे हैं जिनकी मिली-जुली तेजस्विता हमारे सूरज से ५० लाख गुना है। यह हमारे सौर मंडल से ७,५०० प्रकाशवर्ष दूर है। १९वीं शताब्दी में एटा कराइनी का सापेक्ष कांतिमान ४ के आसपास आंका गया था लेकिन सन् १८३७-१८५६ काल में इसकी चमक में अचानक बढ़त होने लगी और ११ से १४ मार्च १८४३ काल में यह आकाश का दूसरे सबसे चमकदार तारा हो गया। इस घटना को महान विस्फोट (Great Eruption) कहा जाता है। इसके बाद यह धीरे-धीरे फीका पड़ने लगा और फिर दूरबीन के बिना दिखना बन्द हो गया। १९४० के बाद इसकी चमक फिर बढ़ने लगी और इसका सापेक्ष कांतिमान २०१४ में ४.५ पहुँच चुका था। पृथ्वी पर एटा कराइनी ३०° दक्षिण अक्षांश (लैटिट्यूड) से दक्षिण में परिध्रुवी है यानि लगभग ३०° उत्तर से ऊपर रहने वाले लोग इसे कभी नहीं देख सकते। . एक लाल दानव तारे और सूरज के अंदरूनी ढाँचे की तुलना खगोलशास्त्र में दानव तारा ऐसे तारे को बोलते हैं जिसका आकार और चमक दोनों उस से बढ़ के हो जो उसकी सतह के तापमान के आधार पर मुख्य अनुक्रम के किसी तारे के होते। ऐसे तारे आम तौर पर सूरज से १० से १०० गुना व्यास (डायामीटर) में बड़े होते हैं और चमक में १० से १००० गुना ज़्यादा रोशन होते हैं। अपने तापमान के हिसाब से ऐसे दानव तारे कई रंगों में मिलते हैं - लाल, नारंगी, नीले, सफ़ेद, वग़ैराह। महादानव तारे और परमदानव तारे इन दानव तारों से भी बड़े और अधिक रोशन होते हैं। .

एटा कराइनी तारा और दानव तारा के बीच समानता

एटा कराइनी तारा और दानव तारा आम में 2 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): तारा, सूर्य

तारा

तारे (Stars) स्वयंप्रकाशित (self-luminous) उष्ण गैस की द्रव्यमात्रा से भरपूर विशाल, खगोलीय पिंड हैं। इनका निजी गुरुत्वाकर्षण (gravitation) इनके द्रव्य को संघटित रखता है। मेघरहित आकाश में रात्रि के समय प्रकाश के बिंदुओं की तरह बिखरे हुए, टिमटिमाते प्रकाशवाले बहुत से तारे दिखलाई देते हैं। .

एटा कराइनी तारा और तारा · तारा और दानव तारा · और देखें »

सूर्य

सूर्य अथवा सूरज सौरमंडल के केन्द्र में स्थित एक तारा जिसके चारों तरफ पृथ्वी और सौरमंडल के अन्य अवयव घूमते हैं। सूर्य हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा पिंड है और उसका व्यास लगभग १३ लाख ९० हज़ार किलोमीटर है जो पृथ्वी से लगभग १०९ गुना अधिक है। ऊर्जा का यह शक्तिशाली भंडार मुख्य रूप से हाइड्रोजन और हीलियम गैसों का एक विशाल गोला है। परमाणु विलय की प्रक्रिया द्वारा सूर्य अपने केंद्र में ऊर्जा पैदा करता है। सूर्य से निकली ऊर्जा का छोटा सा भाग ही पृथ्वी पर पहुँचता है जिसमें से १५ प्रतिशत अंतरिक्ष में परावर्तित हो जाता है, ३० प्रतिशत पानी को भाप बनाने में काम आता है और बहुत सी ऊर्जा पेड़-पौधे समुद्र सोख लेते हैं। इसकी मजबूत गुरुत्वाकर्षण शक्ति विभिन्न कक्षाओं में घूमते हुए पृथ्वी और अन्य ग्रहों को इसकी तरफ खींच कर रखती है। सूर्य से पृथ्वी की औसत दूरी लगभग १४,९६,००,००० किलोमीटर या ९,२९,६०,००० मील है तथा सूर्य से पृथ्वी पर प्रकाश को आने में ८.३ मिनट का समय लगता है। इसी प्रकाशीय ऊर्जा से प्रकाश-संश्लेषण नामक एक महत्वपूर्ण जैव-रासायनिक अभिक्रिया होती है जो पृथ्वी पर जीवन का आधार है। यह पृथ्वी के जलवायु और मौसम को प्रभावित करता है। सूर्य की सतह का निर्माण हाइड्रोजन, हिलियम, लोहा, निकेल, ऑक्सीजन, सिलिकन, सल्फर, मैग्निसियम, कार्बन, नियोन, कैल्सियम, क्रोमियम तत्वों से हुआ है। इनमें से हाइड्रोजन सूर्य के सतह की मात्रा का ७४ % तथा हिलियम २४ % है। इस जलते हुए गैसीय पिंड को दूरदर्शी यंत्र से देखने पर इसकी सतह पर छोटे-बड़े धब्बे दिखलाई पड़ते हैं। इन्हें सौर कलंक कहा जाता है। ये कलंक अपने स्थान से सरकते हुए दिखाई पड़ते हैं। इससे वैज्ञानिकों ने निष्कर्ष निकाला है कि सूर्य पूरब से पश्चिम की ओर २७ दिनों में अपने अक्ष पर एक परिक्रमा करता है। जिस प्रकार पृथ्वी और अन्य ग्रह सूरज की परिक्रमा करते हैं उसी प्रकार सूरज भी आकाश गंगा के केन्द्र की परिक्रमा करता है। इसको परिक्रमा करनें में २२ से २५ करोड़ वर्ष लगते हैं, इसे एक निहारिका वर्ष भी कहते हैं। इसके परिक्रमा करने की गति २५१ किलोमीटर प्रति सेकेंड है। Barnhart, Robert K. (1995) The Barnhart Concise Dictionary of Etymology, page 776.

एटा कराइनी तारा और सूर्य · दानव तारा और सूर्य · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

एटा कराइनी तारा और दानव तारा के बीच तुलना

एटा कराइनी तारा 14 संबंध है और दानव तारा 8 है। वे आम 2 में है, समानता सूचकांक 9.09% है = 2 / (14 + 8)।

संदर्भ

यह लेख एटा कराइनी तारा और दानव तारा के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »