लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एटलस (चंद्रमा)

सूची एटलस (चंद्रमा)

एटलस (Atlas), शनि का एक आतंरिक उपग्रह है। यह 1980 (12 नवम्बर से पहले किसी समय) में वॉयेजर से मिली छवियों से रिचर्ड टेराइल द्वारा खोजा गया तथा से पदनामित हुआ। यह 1983 में अधिकारिक तौर पर ग्रीक पौराणिक पात्र एटलस पर नामित हुआ था क्योंकि यह छल्लों को अपने कंधो पर ठीक वैसे ही थाम कर रखता है जिस तरह एटलस पृथ्वी को आकाश में उठाकर रखता है। यह सेटर्न XV तौर पर भी नामित है। .

5 संबंधों: त्वरण, शनि, जूलियन दिन, वॉयेजर प्रथम, कैसिनी-होयगेन्स

त्वरण

विभिन्न प्रकार के त्वरण के अन्तर्गत गति में वस्तु की समान समयान्तराल बाद स्थितियाँ दोलन करता हुआ लोलक: इसका वेग एवं त्वरण तीर द्वारा दर्शाया गया है। वेग एवं त्वरण दोनों का परिमाण एवं दिशा हर क्षण बदल रही है। किसी वस्तु के वेग परिवर्तन की दर को त्वरण (Acceleration) कहते हैं। इसका मात्रक मीटर प्रति सेकेण्ड2 होता है तथा यह एक सदिश राशि हैं। या, उदाहरण: माना समय t.

नई!!: एटलस (चंद्रमा) और त्वरण · और देखें »

शनि

कोई विवरण नहीं।

नई!!: एटलस (चंद्रमा) और शनि · और देखें »

जूलियन दिन

जूलियन दिन (Julian day) जूलियन काल के आरम्भ से गुज़रे हुए कुल दिवसों की गिनती है। जूलियन काल का आरम्भ दोपहर के १२ बजे जनवरी १, ४७१३ ईसापूर्व को माना जाता है। इसका प्रयोग मुख्य रूप से खगोलशास्त्री करते हैं। मसलन जनवरी १, २००० के १२ बजे की जूलियन दिन संख्या (Julian day number) २४,५१,५४५ है। जूलियन दिवस (Julian date) उस आरम्भिक क्षण से व्यतीत हुए दिवसों की गिनती है, जिसमें वर्तमान क्षण तक को गिना जाता है (यानि इस गिनती में अन्त का अधूरा दिन भी शामिल है)। उदाहरण के लिए जनवरी १, २०१३ के ००:३०:००.० बजे समन्वित सार्वत्रिक समय का जूलियन दिवस २४,५६,२९३.५२०८३३ था। .

नई!!: एटलस (चंद्रमा) और जूलियन दिन · और देखें »

वॉयेजर प्रथम

वोयेजर प्रथम अंतरिक्ष यान एक ७२२ कि.ग्रा का रोबोटिक अंतरिक्ष प्रोब था। इसे ५ सितंबर, १९७७ को लॉन्च किया गया था। वायेजर १ अंतरिक्ष शोध यान एक ८१५ कि.ग्रा वजन का मानव रहित यान है जिसे हमारे सौर मंडल और उसके बाहर की खोज के लिये प्रक्षेपित किया गया था। यह अभी भी (मार्च २००७) कार्य कर रहा है। यह नासा का सबसे लम्बा अभियान है। इस यान ने गुरू और शनि ग्रहों की यात्रा की है और यह यान इन महाकाय ग्रहों के चन्द्रमा की तस्वीरें भेजने वाला पहला शोध यान है। वायेजर १ मानव निर्मित सबसे दूरी पर स्थित वस्तु है और यह पृथ्वी और सूर्य दोनों से दूर अनंत अंतरिक्ष में अभी भी गतिशील है। न्यू हॉराइज़ंस शोध यान जो इसके बाद छोड़ा गया था, वायेजर १ की तुलना में कम गति से चल रहा है इसलिये वह कभी भी वायेजर १ को पीछे नहीं छोड़ पायेगा। .

नई!!: एटलस (चंद्रमा) और वॉयेजर प्रथम · और देखें »

कैसिनी-होयगेन्स

छल्लों के आगे कैसिनी शोध यान का काल्पनिक चित्रण कैसिनी-होयगेन्स (Cassini-Huygens) एक अंतरिक्ष यान मिशन है जो सन् २००४ से हमारे सौर मंडल के दूसरे सबसे बड़े ग्रह शनि और उसके प्राकृतिक उपग्रहों का अध्ययन कर रहा है। यह १९९७ में पृथ्वी से रोकेट के ज़रिये छोड़ा गया और इस मिशन में शनि के इर्द-गर्द कक्षा (ऑरबिट) में घूमने वाला एक कृत्रिम उपग्रह और शनि के सबसे बड़े चन्द्रमा टाइटन पर उतरना वाला एक यान शामिल थे। टाइटन पर उतरने वाले यान का नाम 'होयगेन्स' था और २००५ में वह मुख्य कैसिनी यान से अलग होकर उस उपग्रह पर उतरा। कैसिनी सन् २०१५ तक शनि की परिक्रमा करके उसकी तस्वीरें लेता रहेगा और उसपर जानकारी एकत्रिक कर के पृथ्वी की ओर प्रसारित करता रहेगा। २०१५ में उसे शनि के भयंकर वायुमंडल में गिराकर ध्वस्त का दिया जाएगा।, Michele Dougherty, Larry Esposito, Springer, 2009, ISBN 978-1-4020-9216-9, David Michael Harland, Springer, 2007, ISBN 978-0-387-26129-4 .

नई!!: एटलस (चंद्रमा) और कैसिनी-होयगेन्स · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »