लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एज़टेक और मंगल ग्रह

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

एज़टेक और मंगल ग्रह के बीच अंतर

एज़टेक vs. मंगल ग्रह

एज़टेक १४वीं से १६वीं शताब्दी के मध्य मेक्सिको में एक साम्राज्य था। एज़टेक लोगों की राजधानी टेनोच्टिलन थी और वो वर्तमान मेक्सिको में बस गए थे। एज़टेक लोग नाहुआट्ल भाषा बोलते थे। एज़टेक लोगों की संस्कृति के कुछ अंग थे मानव बलि और मिथ्कीय जीवों पर विश्वास। इसके अतिरिक्त, एज़टेक लोगों का पंचांग बहुत ही सटिक था जिसमें ३६५ दिन होते थे। उनका एक धार्मिक पंचांग भी था जो २६० का होता था। एज़टेक मूल अमेरिकी लोग थे जो १५वीं और १६वीं शताब्दियों के मध्य मेक्सिको में रहा करते थे। वे लोग स्वयं को मेक्सिकी या नाहुआ कहते थे। एज़टेक की राजधानी थी, टेनोच्टिलन। यह उन द्वीपों से बना था जो एक झील में थे। उस समय टेनोच्टिलन विश्व के महानतम नगरों में से एक था। एज़टेक के एक प्रमुख देवता, क्वेट्ज़ाल्कोट्ल। एज़टेक बहुत से देवताओं में विश्वास रखते थे। क्वेट्ज़ाल्कोट्ल (पंख युक्त साँप), हुइत्जिलोपोच्टिलि (दक्षिण की हमिंग चिड़िया) और टेज़्काट्लिपोका (धुँए वाला दर्पण) इनमें प्रमुख थे। कभी-कभार एज़टेक अपने देवताओं को खुश करने के लिए मानव बलि भी देते थे। १५१९ और १५२१ के मध्य स्पेनी नेता हेर्नान कोर्टिस ने एज़टेक लोगों को परास्त किया और उनका साम्राज्य ले लिया। कुछ एज़टेक कोर्टिस के सैनिको से लड़ना नहीं चाहते थे क्योंकि वे समझते थे की वे देवता हैं। आज बहुत से मेक्सिको वासियों के एज़टेक और अन्य मूल अमेरिकी पूर्वज हैं। अभी भी मेक्सिको के लोग एज़टेक चिन्हों का उपयोग करते है। मेक्सिको के झंडे में जो कैक्टस पर मुँह में साँप को दबाए चील का चित्र है, वह एज़टेक का प्रतीक है। मेक्सिको नाम भी एक एज़टेक शब्द है। १६वीं शताब्दी में स्पेन द्वारा परस्त होने से पहले एज़टेक सभ्यता बहुत फली-फूली। एज़टेक लोग बहुत से ऐसे पौधे और सब्ज़ियाँ खाते थे जो मेक्सिको में सरलत से उगाए जा सकते थे। मक्का उनका मुख्य आहार था, जिसे वे मेज़ कहते थे। एक अन्य आहार था स्क्वैश। एज़टेक लोगों द्वारा छोटे-छोटे अपराधों के लिए भी कड़े दंड का प्रावधान था, जो आज हमारे लिए बहुत साधारण से हैं। निम्नलिखित अपराधों के लिए मृत्यु दंड का प्रवधान था: व्याभिचार, रुई के कपड़े पहनना (यदि आप एक सामान्य व्यक्ति हैं तो), हरे-भरे पेड़ को काटना, अपने खेत की बाड़ को अपने स्थान से हटाकर अपनी भूमि को बड़ा बनाना, किसी दूसरे की भूमि को छोटा बनाना, बड़ी चोरि और राजद्रोह। . मंगल सौरमंडल में सूर्य से चौथा ग्रह है। पृथ्वी से इसकी आभा रक्तिम दिखती है, जिस वजह से इसे "लाल ग्रह" के नाम से भी जाना जाता है। सौरमंडल के ग्रह दो तरह के होते हैं - "स्थलीय ग्रह" जिनमें ज़मीन होती है और "गैसीय ग्रह" जिनमें अधिकतर गैस ही गैस है। पृथ्वी की तरह, मंगल भी एक स्थलीय धरातल वाला ग्रह है। इसका वातावरण विरल है। इसकी सतह देखने पर चंद्रमा के गर्त और पृथ्वी के ज्वालामुखियों, घाटियों, रेगिस्तान और ध्रुवीय बर्फीली चोटियों की याद दिलाती है। हमारे सौरमंडल का सबसे अधिक ऊँचा पर्वत, ओलम्पस मोन्स मंगल पर ही स्थित है। साथ ही विशालतम कैन्यन वैलेस मैरीनेरिस भी यहीं पर स्थित है। अपनी भौगोलिक विशेषताओं के अलावा, मंगल का घूर्णन काल और मौसमी चक्र पृथ्वी के समान हैं। इस गृह पर जीवन होने की संभावना है। 1965 में मेरिनर ४ के द्वारा की पहली मंगल उडान से पहले तक यह माना जाता था कि ग्रह की सतह पर तरल अवस्था में जल हो सकता है। यह हल्के और गहरे रंग के धब्बों की आवर्तिक सूचनाओं पर आधारित था विशेष तौर पर, ध्रुवीय अक्षांशों, जो लंबे होने पर समुद्र और महाद्वीपों की तरह दिखते हैं, काले striations की व्याख्या कुछ प्रेक्षकों द्वारा पानी की सिंचाई नहरों के रूप में की गयी है। इन् सीधी रेखाओं की मौजूदगी बाद में सिद्ध नहीं हो पायी और ये माना गया कि ये रेखायें मात्र प्रकाशीय भ्रम के अलावा कुछ और नहीं हैं। फिर भी, सौर मंडल के सभी ग्रहों में हमारी पृथ्वी के अलावा, मंगल ग्रह पर जीवन और पानी होने की संभावना सबसे अधिक है। वर्तमान में मंगल ग्रह की परिक्रमा तीन कार्यशील अंतरिक्ष यान मार्स ओडिसी, मार्स एक्सप्रेस और टोही मार्स ओर्बिटर है, यह सौर मंडल में पृथ्वी को छोड़कर किसी भी अन्य ग्रह से अधिक है। मंगल पर दो अन्वेषण रोवर्स (स्पिरिट और् ओप्रुच्युनिटी), लैंडर फ़ीनिक्स, के साथ ही कई निष्क्रिय रोवर्स और लैंडर हैं जो या तो असफल हो गये हैं या उनका अभियान पूरा हो गया है। इनके या इनके पूर्ववर्ती अभियानो द्वारा जुटाये गये भूवैज्ञानिक सबूत इस ओर इंगित करते हैं कि कभी मंगल ग्रह पर बडे़ पैमाने पर पानी की उपस्थिति थी साथ ही इन्होने ये संकेत भी दिये हैं कि हाल के वर्षों में छोटे गर्म पानी के फव्वारे यहाँ फूटे हैं। नासा के मार्स ग्लोबल सर्वेयर की खोजों द्वारा इस बात के प्रमाण मिले हैं कि दक्षिणी ध्रुवीय बर्फीली चोटियाँ घट रही हैं। मंगल के दो चन्द्रमा, फो़बोस और डिमोज़ हैं, जो छोटे और अनियमित आकार के हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि यह 5261 यूरेका के समान, क्षुद्रग्रह है जो मंगल के गुरुत्व के कारण यहाँ फंस गये हैं। मंगल को पृथ्वी से नंगी आँखों से देखा जा सकता है। इसका आभासी परिमाण -2.9, तक पहुँच सकता है और यह् चमक सिर्फ शुक्र, चन्द्रमा और सूर्य के द्वारा ही पार की जा सकती है, यद्यपि अधिकांश समय बृहस्पति, मंगल की तुलना में नंगी आँखों को अधिक उज्जवल दिखाई देता है। .

एज़टेक और मंगल ग्रह के बीच समानता

एज़टेक और मंगल ग्रह आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

एज़टेक और मंगल ग्रह के बीच तुलना

एज़टेक 1 संबंध नहीं है और मंगल ग्रह 170 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (1 + 170)।

संदर्भ

यह लेख एज़टेक और मंगल ग्रह के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »