लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एऍसपी.नेट और विज़ुअल बेसिक

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

एऍसपी.नेट और विज़ुअल बेसिक के बीच अंतर

एऍसपी.नेट vs. विज़ुअल बेसिक

ASP.NET एक वेब एप्लीकेशन फ्रेमवर्क है जिसका विकास एवं विपणन माइक्रोसॉफ्ट द्वारा प्रोगामर को डायनामिक वेब साइट, वेब एप्लीकेशन एवं वेब सेवायें निर्मित करने की अनुमति हेतु किया गया है।.NET फ्रेमवर्क के संस्करण 1.0 के साथ इसे पहली बार जनवरी 2002 में जारी किया गया था एवं यह माइक्रोसॉफ्ट की एक्टिव सर्वर पेजिज़ (ASP) प्रौद्योगिकी का उत्तराधिकारी है। ASP.NET का निर्माण कॉमन लैग्वेज रनटाइम (CLR) पर किया गया है जिससे प्रोगामरों को कोई भी सहायक.NET भाषा का प्रयोग करते हुए ASP.NET कोड लिखने की सुविधा होती है। ASP.NET SOAP एक्सटेंशन फ्रेमवर्क ASP.NET कंपोनेंट को SOAP संदेशों को प्रक्रियारत करने की सुविधा प्रदान करता है। . (विज़ुअल बेसिक) (Visual Basic VB), Microsoft (माइक्रोसॉफ्ट) द्वारा इसके COM प्रोग्रामिंग मॉडल (प्रतिरूप) के लिए विकसित किया गया तीसरी-पीढ़ी का इवेंट-ड्राइवेन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज और इंटिग्रेटेड डेवलपमेंट एनवायरनमेंट (IDE) है। ग्राफिकल डेवलपमेंट की अपनी विशेषताओं और BASIC (बेसिक) परिवार का सदस्य होने के कारण VB को प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सीखने और प्रयोग करने की दृष्टि से अपेक्षाकृत सरल माना जाता है। Visual Basic (विज़ुअल बेसिक) की व्युत्पत्ति BASIC (बेसिक) से हुई। यह ग्राफिकल यूज़र इंटरफेस (GUI) के रैपिड ऐप्लिकेशन डेवलपमेंट (RAD), डेटा ऐक्सेस ऑब्जेक्ट्स, रिमोट डेटा ऑब्जेक्ट्स, या ऐक्टिव-एक्स (ActiveX) डेटा ऑब्जेक्ट्स के द्वारा डेटाबेस के ऐक्सेस और ऐक्टिव-एक्स (ActiveX) कंट्रोल्स और ऑब्जेक्ट्स के निर्माण को सक्षम बनाता है। स्क्रिप्टिंग लेंग्वेज, जैसे कि VBA और VBScript (VBस्क्रिप्ट) के सिंटैक्स (वाक्य विन्यास) तो वैसे विज़ुअल बेसिक (Visual Basic) के जैसे ही है पर उनके प्रदर्शन में अंतर है। एक प्रोग्रामर Visual Basic (विज़ुअल बेसिक) के साथ दिए गए कॉम्पोनेंट्स (संघटक भागों) का प्रयोग करके किसी ऐप्लिकेशन को इकठ्ठा कर सकता है। विज़ुअल बेसिक में लिखे गए प्रोग्राम Windows API (विंडोज़ API) का भी प्रयोग कर सकते हैं, लेकिन ऐसा करने के लिए एक्स्टर्नल फंक्शन डिक्लेयरेशंस की आवश्यकता होती है। आख़िरी बार 1998 में इसका छठा संस्करण रिलीज़ किया गया था। Microsoft (माइक्रोसॉफ्ट) का विस्तारित समर्थन मार्च 2008 में समाप्त हो गया जिसके बाद Visual Basic.NET (विज़ुअल बेसिक.नेट) (जो अब केवल विजुअल बेसिक के नाम से जाना जाता है) इसका नामज़द उत्तराधिकारी बना। .

एऍसपी.नेट और विज़ुअल बेसिक के बीच समानता

एऍसपी.नेट और विज़ुअल बेसिक आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): डेटाबेस

डेटाबेस

किसी कम्प्यूटर प्रणाली पर संचित आंकडे (डेटा) को कम्प्यूटर डेटाबेस कहते है। इन आंकडों को किसी विशेष पद्दति का अनुसरण करते हुए संग्रह किया जाता है। इन आंकडों के आधार एक किसी प्रश्न (जिज्ञासा) का समाधान शीघ्रता से प्राप्त किया जा सकता है। प्रश्न पूछने के लिये एक विशेष कम्प्यूटर भाषा का प्रयोग किया जाता है। जिज्ञासा के समाधान के रूप में प्राप्त आंकडे सम्यक निर्णय लेने में सहायक होते हैं। ऐसे कम्प्यूटर प्रोग्राम जो कम्प्यूटर पर आंकडों को संग्रह करने, उनका प्रबन्धन (आंकडे जोडना, परिवर्तित करना, परिवर्धित करना आदि) करने एवं आकडों पर आधारित प्रश्न पूछने के काम आते हैं, उन्हे डेटाबेस प्रबन्धन प्रणाली (डी बी एम एस) कहते है। जिज्ञासा (query) का एक उदाहरण: किसी संस्था के कर्मचारियों के डेटाबेस पर यह जिज्ञासा की जा सकती है कि कौन-कौन से कर्मचारी ३० वर्ष से कम उम्र के हैं तथा जिनकी आय ३ लाख रूपये वार्षिक से अधिक है। डेटाबेस की सबसे महत्वपूर्ण संकल्पना (कांसेप्ट) यह है कि डेटाबेस रिकॉर्डो (छोटी-छोटी सूचनाओं) का संग्रह है। .

एऍसपी.नेट और डेटाबेस · डेटाबेस और विज़ुअल बेसिक · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

एऍसपी.नेट और विज़ुअल बेसिक के बीच तुलना

एऍसपी.नेट 20 संबंध है और विज़ुअल बेसिक 16 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 2.78% है = 1 / (20 + 16)।

संदर्भ

यह लेख एऍसपी.नेट और विज़ुअल बेसिक के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »