लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ईसान

सूची ईसान

ईसान या फाक ईसान (थाई: ภาคอีสาน) थाईलैण्ड का पूर्वोत्तरी भाग है। इसका नाम संस्कृत व पालि के ऐशान शब्द से उत्पन्न हुआ है, जिसका अर्थ "पूर्वोत्तर" होता है। थाईलैण्ड में देश को एक छह-क्षेत्रीय विभाजन में देखा जाना सबसे अधिक प्रचलित है और उस विधि के अनुसार यह देश का सबसे बड़ा क्षेत्र है। इसका अधिकांश भाग खोरात पठार पर स्थित है। उत्तर और पूर्व में मीकांग नदी इसे लाओस देश से अलग करती है जबकि दक्षिण में यह कम्बोडिया के साथ सीमावर्ती है। पश्चिम में फेत्चबून पहाड़ियाँ इसे उत्तरी और मध्य थाईलैण्ड से अलग करती है। .

31 संबंधों: चइयफूम प्रान्त, थाई भाषा, थाईलैण्ड, थाईलैण्ड के प्रान्त, नखोन फनोम प्रान्त, नखोन रात्चासीमा प्रान्त, नोंग बुआ लम फू प्रान्त, नोंग खाइ प्रान्त, पालि भाषा, फेत्चबून पहाड़ियाँ, बुएंग कान प्रान्त, बुरीरम प्रान्त, महा साराखाम प्रान्त, मुकदाहान प्रान्त, मीकांग नदी, यसोथोन प्रान्त, रोइ एत प्रान्त, लाओस, लोइ प्रान्त, संस्कृत भाषा, सकोन नखोन प्रान्त, सुरीन प्रान्त, सीसाकेत प्रान्त, खोन कैन प्रान्त, खोरात पठार, कम्बोडिया, कालासिन प्रान्त, अम्नत चारोएन प्रान्त, उत्तरी थाईलैण्ड, उदोन थानी प्रान्त, उबोन रात्चाथानी प्रान्त

चइयफूम प्रान्त

चइयफूम थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तरी भाग (ईसान क्षेत्र) में खोरात पठार पर स्थित है। .

नई!!: ईसान और चइयफूम प्रान्त · और देखें »

थाई भाषा

थाई भाषा (थाई: ภาษาไทย) थाईलैंड की मातृभाषा और राष्ट्रभाषा है और यहाँ के ९५% लोग यही भाषा बोलते हैं। .

नई!!: ईसान और थाई भाषा · और देखें »

थाईलैण्ड

श्यामदेश (थाईलैण्ड) जिसका प्राचीन भारतीय नाम श्यामदेश है दक्षिण पूर्वी एशिया में एक देश है। इसकी पूर्वी सीमा पर लाओस और कम्बोडिया, दक्षिणी सीमा पर मलेशिया और पश्चिमी सीमा पर म्यानमार है। थाईलैण्ड को सियाम के नाम से भी जाना जाता है जो ११ मई, १९४९ तक थाईलैण्ड का अधिकृत नाम था। थाई शब्द का अर्थ थाई भाषा में आज़ाद होता है। यह शब्द थाई नागरिको के सन्दर्भ में भी इस्तेमाल किया जाता है। इस वजह से कुछ लोग विशेष रूप से यहाँ बसने वाले चीनी लोग, थाईलैंड को आज भी सियाम नाम से पुकारना पसन्द करते हैं। थाईलैण्ड की राजधानी बैंकाक है। .

नई!!: ईसान और थाईलैण्ड · और देखें »

थाईलैण्ड के प्रान्त

थाईलैण्ड एक एकात्मक राज्य है जो प्रशासनिक रूप से ७६ प्रान्तों में बांटा गया है। थाई भाषा में यह "चंगवत" (थाई: จังหวัด, changwat) कहलाते हैं। इनके अलावा राष्ट्रीय राजधानी बैंकॉक को एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में सम्मिलित किया गया है। .

नई!!: ईसान और थाईलैण्ड के प्रान्त · और देखें »

नखोन फनोम प्रान्त

नखोन फनोम थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तरी भाग (ईसान क्षेत्र) में स्थित है और मीकांग नदी की घाटी पर विस्तृत है। .

नई!!: ईसान और नखोन फनोम प्रान्त · और देखें »

नखोन रात्चासीमा प्रान्त

नखोन रात्चासीमा थाईलैण्ड का एक प्रान्त है, जो कभी-कभी खोरात भी कहलाता है। यह देश के पूर्वोत्तरी भाग (ईसान क्षेत्र) में स्थित है और खोरात पठार के पश्चिमी भाग पर फैला हुआ है। यह क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों के आधार पर थाईलैण्ड का सबसे बड़ा प्रान्त है। यह कम्बोडिया के समीप है (हालाँकि उस देश से सीमावर्ती नहीं है) और ऐतिहासिक रूप से ख्मेर संस्कृति से बहुत प्रभावित रहा है। .

नई!!: ईसान और नखोन रात्चासीमा प्रान्त · और देखें »

नोंग बुआ लम फू प्रान्त

नोंग बुआ लम फू थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तरी भाग (ईसान क्षेत्र) में खोरात पठार के मध्य पर स्थित है। .

नई!!: ईसान और नोंग बुआ लम फू प्रान्त · और देखें »

नोंग खाइ प्रान्त

नोंग खाइ थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तरी भाग (ईसान क्षेत्र) में खोरात पठार पर स्थित है। .

नई!!: ईसान और नोंग खाइ प्रान्त · और देखें »

पालि भाषा

ब्राह्मी तथा भाषा '''पालि''' है। पालि प्राचीन उत्तर भारत के लोगों की भाषा थी। जो पूर्व में बिहार से पश्चिम में हरियाणा-राजस्थान तक और उत्तर में नेपाल-उत्तरप्रदेश से दक्षिण में मध्यप्रदेश तक बोली जाती थी। भगवान बुद्ध भी इन्हीं प्रदेशो में विहरण करते हुए लोगों को धर्म समझाते रहे। आज इन्ही प्रदेशों में हिंदी बोली जाती है। इसलिए, पाली प्राचीन हिन्दी है। यह हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में की एक बोली या प्राकृत है। इसको बौद्ध त्रिपिटक की भाषा के रूप में भी जाना जाता है। पाली, ब्राह्मी परिवार की लिपियों में लिखी जाती थी। .

नई!!: ईसान और पालि भाषा · और देखें »

फेत्चबून पहाड़ियाँ

फेत्चबून पहाड़ियाँ थाईलैण्ड के फेत्चबून, फित्सनुलोक, लोइ और चइयफूम प्रान्तों में विस्तृत एक पर्वतमाला है। इसमें दो सामानांतर चलने वाली श्रेणियाँ हैं जिनके बीच में पा सक नदी कि घाटी है। फेत्चबून पहाड़ियाँ थाईलैण्ड के ईसान क्षेत्र को उत्तरी और मध्य थाईलैण्ड से अलग करती है। .

नई!!: ईसान और फेत्चबून पहाड़ियाँ · और देखें »

बुएंग कान प्रान्त

बुएंग कान थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तरी भाग (ईसान क्षेत्र) में खोरात पठार पर स्थित है और इसकी पूर्वी व उत्तरी सीमाएँ लाओस से साथ लगी हुई हैं। .

नई!!: ईसान और बुएंग कान प्रान्त · और देखें »

बुरीरम प्रान्त

बुरीरम थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तरी भाग (ईसान क्षेत्र) में खोरात पठार के दक्षिणी भाग पर स्थित है। इस क्षेत्र में कई मृत ज्वालामुखी हैं। प्रान्त की दक्षिणपूर्वी सीमाएँ कम्बोडिया से लगती हैं। .

नई!!: ईसान और बुरीरम प्रान्त · और देखें »

महा साराखाम प्रान्त

महा साराखाम थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तरी भाग (ईसान क्षेत्र) में खोरात पठार पर स्थित है। .

नई!!: ईसान और महा साराखाम प्रान्त · और देखें »

मुकदाहान प्रान्त

मुकदाहान थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तरी भाग (ईसान क्षेत्र) में खोरात पठार पर स्थित है। इसकी पूर्वी सीमा लाओस देश के साथ लगी हुई है और मीकांग नदी द्वारा परिभाषित है। .

नई!!: ईसान और मुकदाहान प्रान्त · और देखें »

मीकांग नदी

मेकाङ नदी का मार्ग थाईलैण्ड विआंग खान में मेकाङ नदी पर सूर्योदय का दृष्य मेकांग विश्व की प्रमुख नदियों में से है जो तिब्बत से शुरु होकर चीन के युनान प्रान्त, म्यानमार, थाईलैंड, लाओस तथा कम्बोडिया से होकर बहती है। लंबाई के अनुसार यह विश्व की १३वीं सबसे बड़ी नदी है और प्रवाह के आयतन दर के अनुसार १०वीं। बहाव में अनियतता तथा जलप्रपातों के कारण से इसका अधिकांश भाग नौकाओं के लिये अगम्य है। .

नई!!: ईसान और मीकांग नदी · और देखें »

यसोथोन प्रान्त

यसोथोन थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तरी भाग (ईसान क्षेत्र) में स्थित है और ची नदी के मैदान पर विस्तृत है। .

नई!!: ईसान और यसोथोन प्रान्त · और देखें »

रोइ एत प्रान्त

रोइ एत थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तरी भाग (ईसान क्षेत्र) में स्थित है। .

नई!!: ईसान और रोइ एत प्रान्त · और देखें »

लाओस

लाओस (आधिकारिक रूप से लाओस जनवादी लोकतान्त्रिक गणतन्त्र) दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। इसकी सीमाएं उत्तर पश्चिम में म्यान्मार और चीन से, पूर्व में कंबोडिया, दक्षिण में वियतनाम और पश्चिम में थाईलैंड से मिलती है। इसे हजार हाथियो की भूमि भी कहा जाता है। .

नई!!: ईसान और लाओस · और देखें »

लोइ प्रान्त

लोइ या लोय थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तरी भाग (ईसान क्षेत्र) में खोरात पठार पर स्थित है। इसकी उत्तर्री सीमा लाओस देश से लगी हुई है। प्रान्तीय राजधानी का नाम भी लोइ (शहर) है और यह पहाड़ों से घिरा हुआ है जिनपर अक्सर धुंध रहती है। .

नई!!: ईसान और लोइ प्रान्त · और देखें »

संस्कृत भाषा

संस्कृत (संस्कृतम्) भारतीय उपमहाद्वीप की एक शास्त्रीय भाषा है। इसे देववाणी अथवा सुरभारती भी कहा जाता है। यह विश्व की सबसे प्राचीन भाषा है। संस्कृत एक हिंद-आर्य भाषा हैं जो हिंद-यूरोपीय भाषा परिवार का एक शाखा हैं। आधुनिक भारतीय भाषाएँ जैसे, हिंदी, मराठी, सिन्धी, पंजाबी, नेपाली, आदि इसी से उत्पन्न हुई हैं। इन सभी भाषाओं में यूरोपीय बंजारों की रोमानी भाषा भी शामिल है। संस्कृत में वैदिक धर्म से संबंधित लगभग सभी धर्मग्रंथ लिखे गये हैं। बौद्ध धर्म (विशेषकर महायान) तथा जैन मत के भी कई महत्त्वपूर्ण ग्रंथ संस्कृत में लिखे गये हैं। आज भी हिंदू धर्म के अधिकतर यज्ञ और पूजा संस्कृत में ही होती हैं। .

नई!!: ईसान और संस्कृत भाषा · और देखें »

सकोन नखोन प्रान्त

सकोन नखोन थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तरी भाग (ईसान क्षेत्र) में खोरात पठार पर स्थित है। इसकी दक्षिणी सीमा पर फू फान पहाड़ियाँ स्थित हैं। .

नई!!: ईसान और सकोन नखोन प्रान्त · और देखें »

सुरीन प्रान्त

सुरीन थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तरी भाग (ईसान क्षेत्र) में स्थित है। इसकी दक्षिणी सीमा कम्बोडिया देश के साथ लगी हुई है। .

नई!!: ईसान और सुरीन प्रान्त · और देखें »

सीसाकेत प्रान्त

सीसाकेत थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तरी भाग (ईसान क्षेत्र) में खोरात पठार पर स्थित है। इसकी दक्षिणी सीमा कम्बोडिया देश के साथ लगी हुई है। प्रान्त में लाओ लोग बहुसंख्या में है लेकिन ख्मेर लोगों का भी बड़ा समुदाय है। .

नई!!: ईसान और सीसाकेत प्रान्त · और देखें »

खोन कैन प्रान्त

खोन कैन थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तरी भाग (ईसान क्षेत्र) में खोरात पठार पर स्थित है। .

नई!!: ईसान और खोन कैन प्रान्त · और देखें »

खोरात पठार

खोरात पठार, जो कोरात पठार भी कहलाता है, पूर्वोत्तरी थाईलैण्ड के ईसान क्षेत्र में एक पठार है। इसका नाम नखोन रात्चासीमा के नाम के संक्षिप्तिकरण से बना है। .

नई!!: ईसान और खोरात पठार · और देखें »

कम्बोडिया

कंबोडिया जिसे पहले कंपूचिया के नाम से जाना जाता था दक्षिण पूर्व एशिया का एक प्रमुख देश है जिसकी आबादी १,४२,४१,६४० (एक करोड़ बयालीस लाख, इकतालीस हज़ार छे सौ चालीस) है। नामपेन्ह इस राजतंत्रीय देश का सबसे बड़ा शहर एवं इसकी राजधानी है। कंबोडिया का आविर्भाव एक समय बहुत शक्तिशाली रहे हिंदू एवं बौद्ध खमेर साम्राज्य से हुआ जिसने ग्यारहवीं से चौदहवीं सदी के बीच पूरे हिन्द चीन (इंडोचायना) क्षेत्र पर शासन किया था। कंबोडिया की सीमाएँ पश्चिम एवं पश्चिमोत्तर में थाईलैंड, पूर्व एवं उत्तरपूर्व में लाओस तथा वियतनाम एवं दक्षिण में थाईलैंड की खाड़ी से लगती हैं। मेकोंग नदी यहाँ बहने वाली प्रमुख जलधारा है। कंबोडिया की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से वस्त्र उद्योग, पर्यटन एवं निर्माण उद्योग पर आधारित है। २००७ में यहाँ केवल अंकोरवाट मंदिर आनेवाले विदेशी पर्यटकों की संख्या ४० लाख से भी ज्यादा थी। सन २००७ में कंबोडिया के समुद्र तटीय क्षेत्रों में तेल एवं गैस के विशाल भंडार की खोज हुई, जिसका व्यापारिक उत्पादन सन २०११ से होने की उम्मीद है जिससे इस देश की अर्थव्यवस्था में काफी परिवर्तन होने की अपेक्षा की जा रही है। .

नई!!: ईसान और कम्बोडिया · और देखें »

कालासिन प्रान्त

कालासिन थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तरी भाग (ईसान क्षेत्र) में खोरात पठार पर स्थित है। .

नई!!: ईसान और कालासिन प्रान्त · और देखें »

अम्नत चारोएन प्रान्त

अम्नत चारोएन थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित है और लाओस देश के साथ सीमावर्ती है। यह मीकांग नदी की घाटी में स्थित है। .

नई!!: ईसान और अम्नत चारोएन प्रान्त · और देखें »

उत्तरी थाईलैण्ड

भौगोलिक रूप से उत्तरी थाईलैण्ड एक पहाड़ी क्षेत्र है जिसकी कई पर्वतमालाएं पड़ोस के बर्मा और लाओस देशों में भी विस्तृत शान पहाड़ियों का भाग हैं। हालाँकि थाईलैण्ड के अन्य भागों की तरह यह भी एक गरम क्षेत्र है, इसकी अधिक ऊँचाई के कारण यहाँ मौसमी बदलाव भी अधिक दिखते हैं। थाईलैण्ड में देश को एक छह-क्षेत्रीय विभाजन में देखा जाना सबसे अधिक प्रचलित है लेकिन देश की औपचारिक प्रशासन-प्रणाली में इसकी कोई मान्यता नहीं है। ऐतिहासिक रूप से यह लान्ना राज्य और उसकी संस्कृति की गृहभूमि है। .

नई!!: ईसान और उत्तरी थाईलैण्ड · और देखें »

उदोन थानी प्रान्त

उदोन थानी थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तरी भाग (ईसान क्षेत्र) में खोरात पठार पर स्थित है। .

नई!!: ईसान और उदोन थानी प्रान्त · और देखें »

उबोन रात्चाथानी प्रान्त

उबोन रात्चाथानी थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तरी भाग (ईसान क्षेत्र) में स्थित है। इसकी उत्तरी और पूर्वी सीमाएँ लाओस के साथ और दक्षिणी सीमा कम्बोडिया के साथ लगी हुई है। प्रान्त में लाओ लोग बहुसंख्या में है लेकिन ख्मेर लोगों का भी बड़ा समुदाय है। .

नई!!: ईसान और उबोन रात्चाथानी प्रान्त · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »