लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

इटली और ईवान आईवाज़ोवस्की

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

इटली और ईवान आईवाज़ोवस्की के बीच अंतर

इटली vs. ईवान आईवाज़ोवस्की

इटली यूरोप महाद्वीप के दक्षिण में स्थित एक देश है जिसकी मुख्यभूमि एक प्रायद्वीप है। इटली के उत्तर में आल्प्स पर्वतमाला है जिसमें फ्रांस, स्विट्ज़रलैंड, ऑस्ट्रिया तथा स्लोवेनिया की सीमाएँ आकर लगती हैं। सिसली तथा सार्डिनिया, जो भूमध्य सागर के दो सबसे बड़े द्वीप हैं, इटली के ही अंग हैं। वेटिकन सिटी तथा सैन मरीनो इटली के अंतर्गत समाहित दो स्वतंत्र देश हैं। इटली, यूनान के बाद यूरोप का दूसरा का दूसरा प्राचीनतम राष्ट्र है। रोम की सभ्यता तथा इटली का इतिहास देश के प्राचीन वैभव तथा विकास का प्रतीक है। आधुनिक इटली 1861 ई. में राज्य के रूप में गठित हुआ था। देश की धीमी प्रगति, सामाजिक संगठन तथा राजनितिक उथल-पुथल इटली के 2,500 वर्ष के इतिहास से संबद्ध है। देश में पूर्वकाल में राजतंत्र था जिसका अंतिम राजघराना सेवाय था। जून, सन् 1946 से देश एक जनतांत्रिक राज्य में परिवर्तित हो गया। इटली की राजधानी रोम प्राचीन काल के एक शक्ति और प्रभाव से संपन्न रोमन साम्राज्य की राजधानी रहा है। ईसा के आसपास और उसके बाद रोमन साम्राज्य ने भूमध्य सागर के क्षेत्र में अपनी प्रभुता स्थापित की थी जिसके कारण यह संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में आधुनिक यूरोप की आधारशिला के तौर पर माना जाता है। तथा मध्यपूर्व (जिसे भारतीय परिप्रेक्ष्य में मध्य-पश्च भी कह सकते हैं) के इतिहास में भी रोमन साम्राज्य ने अपना प्रभाव डाला था और उनसे प्रभावित भी हुआ था। आज के इटली की संस्कृति पर यवनों (ग्रीक) का भी प्रभाव पड़ा है। इटली की जनसंख्या २००८ में ५ करोड़ ९० लाख थी। देश का क्षेत्रफल ३लाख वर्ग किलोमीटर के आसपास है। १९९१ में यहाँ की सरकार के शीर्ष पदस्थ अधिकारियों में व्याप्त भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ जिसके बाद यहाँ की राजनैतिक सत्ता और प्रशासन में कई बदलाव आए हैं। रोम यहाँ की राजधानी है और अन्य प्रमुख नगरों में वेनिस, मिलान इत्यादि का नाम लिया जा सकता है। . ईवान कॉन्स्टेनटिनोविच आईवाज़ोवस्की (Ива́н Константи́нович Айвазо́вский, Հովհաննես Այվազովսկի Hovhannes Ayvazovski); 29 जुलाई 18172 मई 1900) एक रूसी प्रकृतवादी चित्रकार थे। उन्हें इतिहास के महानतम सामुद्रिक कलाकारों में से एक माना जाता है। बचपन में ईसाई बनने पर इनका नाम Hovhannes Aivazian रखा गया था। इनका जन्म काला सागर के तटीय शहर फिओदोसिया में एक आर्मेनियाई परिवार में हुआ था और ये जीवन भर मुख्यत: अपने मूल प्रांत क्रीमिया में ही रहे। इम्पीरियल अकादमी ऑफ आर्ट्स में अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद ये यूरोप घूमने गये और १८४० में कुछ समय तक इटली में रहे। फ़िर वो रूस वापस आ गये और रूसी नौसेना में आधिकारिक चित्रकार की हैसियत से नौकरी करने लगे। आईज़ोवस्की के तत्कालीन रूसी साम्राज्य के सैन्य व राजनीतिक प्रबुद्ध जनों से अच्छे संबंध थे और वो अक्सर सैन्य सम्मेलनों में शामिल हुआ करते थे। शासक रोमानोव घराना उन्हें बहुत मानता था, उनके कार्यों को प्रायोजित करता था व साम्राज्य में उनका आजीवन बहुत सम्मान रहा। रूस में किसी अत्यंत ही मनोरम व खूबसुरत वस्तु या दृश्य की प्रशंसा करने के लिये एंटोन शेखोव द्वारा आईज़ोवस्की के सम्मान में कहा गया वाक्य यह तो आईज़ोवस्की के चित्रकारी के काबिल है ("worthy of Aivazovsky's brush") अभी भी प्रयोग किया जाता है। अपने काल के सर्वाधिक प्रसिद्ध रूसी कलाकारों में से एक आईज़ोवस्की रूस के बाहर भी उतने ही प्रचलित थे। संयुक्त राज्य अमेरिका व यूरोप में उनके कई सारे व्यक्तिगत प्रदर्शनियाँ लगीं जो बहुत सराही गयीं। अपने लगभग ६० वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने ६००० से ज्यादा चित्र बनाए, जिसकी वजह से उन्हें उस काल का सफलतम चित्रकार माना जाता है। उनके अधिकतर कार्य समुद्री दृश्य हैं, लेकिन उन्होंने युद्ध के दृश्य, आर्मेनियाई विषय-वस्तु और वर्णनात्मक चित्रांकन भी किए हैं। आईज़ोवस्की के अधिकतर कार्य रूसी, आर्मेनियाई व यूक्रेनी संग्रहालयों में रक्खे हैं। .

इटली और ईवान आईवाज़ोवस्की के बीच समानता

इटली और ईवान आईवाज़ोवस्की आम में 3 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): फ़्लोरेन्स, यूरोप, इतालवी भाषा

फ़्लोरेन्स

यह इटली का एक प्रमुख नगर है। .

इटली और फ़्लोरेन्स · ईवान आईवाज़ोवस्की और फ़्लोरेन्स · और देखें »

यूरोप

यूरोप पृथ्वी पर स्थित सात महाद्वीपों में से एक महाद्वीप है। यूरोप, एशिया से पूरी तरह जुड़ा हुआ है। यूरोप और एशिया वस्तुतः यूरेशिया के खण्ड हैं और यूरोप यूरेशिया का सबसे पश्चिमी प्रायद्वीपीय खंड है। एशिया से यूरोप का विभाजन इसके पूर्व में स्थित यूराल पर्वत के जल विभाजक जैसे यूराल नदी, कैस्पियन सागर, कॉकस पर्वत शृंखला और दक्षिण पश्चिम में स्थित काले सागर के द्वारा होता है। यूरोप के उत्तर में आर्कटिक महासागर और अन्य जल निकाय, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर और दक्षिण पश्चिम में काला सागर और इससे जुड़े जलमार्ग स्थित हैं। इस सबके बावजूद यूरोप की सीमायें बहुत हद तक काल्पनिक हैं और इसे एक महाद्वीप की संज्ञा देना भौगोलिक आधार पर कम, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक आधार पर अधिक है। ब्रिटेन, आयरलैंड और आइसलैंड जैसे देश एक द्वीप होते हुए भी यूरोप का हिस्सा हैं, पर ग्रीनलैंड उत्तरी अमरीका का हिस्सा है। रूस सांस्कृतिक दृष्टिकोण से यूरोप में ही माना जाता है, हालाँकि इसका सारा साइबेरियाई इलाका एशिया का हिस्सा है। आज ज़्यादातर यूरोपीय देशों के लोग दुनिया के सबसे ऊँचे जीवनस्तर का आनन्द लेते हैं। यूरोप पृष्ठ क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है, इसका क्षेत्रफल के १०,१८०,००० वर्ग किलोमीटर (३,९३०,००० वर्ग मील) है जो पृथ्वी की सतह का २% और इसके भूमि क्षेत्र का लगभग ६.८% है। यूरोप के ५० देशों में, रूस क्षेत्रफल और आबादी दोनों में ही सबसे बड़ा है, जबकि वैटिकन नगर सबसे छोटा देश है। जनसंख्या के हिसाब से यूरोप एशिया और अफ्रीका के बाद तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है, ७३.१ करोड़ की जनसंख्या के साथ यह विश्व की जनसंख्या में लगभग ११% का योगदान करता है, तथापि, संयुक्त राष्ट्र के अनुसार (मध्यम अनुमान), २०५० तक विश्व जनसंख्या में यूरोप का योगदान घटकर ७% पर आ सकता है। १९०० में, विश्व की जनसंख्या में यूरोप का हिस्सा लगभग 25% था। पुरातन काल में यूरोप, विशेष रूप से यूनान पश्चिमी संस्कृति का जन्मस्थान है। मध्य काल में इसी ने ईसाईयत का पोषण किया है। यूरोप ने १६ वीं सदी के बाद से वैश्विक मामलों में एक प्रमुख भूमिका अदा की है, विशेष रूप से उपनिवेशवाद की शुरुआत के बाद.

इटली और यूरोप · ईवान आईवाज़ोवस्की और यूरोप · और देखें »

इतालवी भाषा

इतालवी (अथवा इटैलियन) भाषा (Italiano ईतालियानो) इटली की मुख्य और राजभाषा है। ये हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आती है। इसकी जननी लातिनी है। इसकी लिपि रोमन लिपि है। ये स्विट्ज़रलैंड के दो कैण्टन की भी राजभाषा है। कोर्सिका (फ्रांसीसी), त्रियेस्ते (यूगोस्लाविया) के कुछ भाग तथा सानमारीनो के छोटे से प्रजातंत्र में भी इतालवी बोली जाती है। .

इटली और इतालवी भाषा · इतालवी भाषा और ईवान आईवाज़ोवस्की · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

इटली और ईवान आईवाज़ोवस्की के बीच तुलना

इटली 43 संबंध है और ईवान आईवाज़ोवस्की 24 है। वे आम 3 में है, समानता सूचकांक 4.48% है = 3 / (43 + 24)।

संदर्भ

यह लेख इटली और ईवान आईवाज़ोवस्की के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »