लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ईथरनेट और ओएसआई प्रतिमान

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

ईथरनेट और ओएसआई प्रतिमान के बीच अंतर

ईथरनेट vs. ओएसआई प्रतिमान

कैट-5 केबल पर अधिक प्रयोग किया जाने वाला, एक मानक 8P8C (प्रायः RJ45 कहलाता है) कनेक्टर, मुख्य रूप से ईथरनेट नेटवर्क में प्रयोग किया जाने वाला केबल। ईथरनेट, लोकल एरिया नेटवर्क तैयार करने का एक प्रोटोकॉल होता है। यह १९७० के आरंभिक दशक से चली आ रही विश्वसनीय नेटवर्किग उपलब्ध कराने वाली सेवा है। इसकी अभिकल्पना १९७३ में बॉब मेटकॉफ ने की थी। बाद में डिजिटल, इंटेल और जेरॉक्स के प्रयासों से यह लोकल एरिया नेटवर्क का एक मानक प्रतिरूप बन गया। ईथरनेट केबलों के माध्यम से विस्तार किया जाता है। इसके केबल कई रूपों में उपलब्ध होते हैं।|हिन्दुस्तान लाइव। ७ जून २०१० इसमें CAT3, CAT5, CAT5ई और CAT6 सबसे अधिक प्रचलित हैं। इनकी डिजाइन इनके प्रयोग पर निर्भर होती है और इनकी कीमत गुणवत्ता के अनुसार बढ़ती जाती है। ईथरनेट केबिल का प्रयोग प्रायः उच्च-गति वाले कंप्यूटर नेटवर्क के लिए किया जाता है। साथ ही इसका प्रयोग ब्रॉडबैंड के लिए भी होता है। कंप्यूटर के साथ लैन/ईथरनेट को जोड़ने के लिए कंप्यूटर में ईथरनेट कार्ड की आवश्यकता पड़ती है। एक लोकल एरिया नेटवर्क में कुछ आवश्यक चीजें होती हैं, जैसे, दो या दो से अधिक कंप्यूटर, जो नेटवर्क से जुड़े हों, हर कंप्यूटर में एक नेटवर्क इंटरफेस कार्ड, कंप्यूटर को जोड़ने के लिए एक ईथरनेट केबिल, नेटवर्क यातायात को निर्देशित करने के लिए एक नेटवर्किंग हब और समर्थक सॉफ्टवेयर। नेटवर्क इंटरफेस कार्ड को हर कंप्यूटर में लगाकर इसे एक विशेष एड्रेस आवंटित किया जाता है। हर इंटरफेस कार्ड एक ईथरनेट केबिल के माध्यम से केन्द्रीय हब से जुड़ा होता है। इस हब में लोकल एरिया नेटवर्क के सारे डाटा को प्राप्त और पुनर्निर्देशित किया जाता है। इस तरह ईथरनेट, आंकड़ों के संग्रह, उनकी शेयरिंग के साथ ही प्रिंटर्स, फैक्स मशीन और स्कैनर के पूरे सिस्टम का समूह तैयार करता है। १९९० के दशक का एक नेटवर्क इंटरफेस कार्ड। यह एक संयोजन कार्ड (कॉम्बिनेशन) है जो दोनों, समाक्षीय-आधारित, 10BASE2 के प्रयोग से (कनेक्टर BNC, बाएं) और ट्विस्टेड-पेयर आधारित 10BASE-T, RJ45 का उपयोग कर (8P8C मॉड्यूलर योजक, दाहिना), पर कार्य करता है। ईथरनेट प्रणाली का विस्तार करने हेतु तारों का बड़ा जंजाल फैला होता है। इन तारों को बड़े ही व्यवस्थित ढंग से स्रोत से गंतव्य तक पहुंचाना होता है, जिससे कि किसी समस्या के समय तारों की पहचान हो सके साथ ही सुधार भी संभव हो। इस समस्या से निबटने हेतु बेतार ईथरनेट भी प्रचलन में आ गये हैं जिनमें वेव का प्रयोग किया जाता है। इसमें वायरलेस नेटवर्क इंटरफेस कार्ड का प्रयोग होता है, जिसमें एक एंटीना लगा होता है। ये नेटवर्क अपेक्षाकृत अधिक मजबूत होता है लेकिन इसमें अतिरिक्त सुरक्षा की आवश्यकता होती है, क्योंकि तारों को तो किन्हीं निश्चित कंप्यूटरों से जोड़ा जा सकता है, किन्तु जब सारा डाटा बेतार वातावरण में उपलब्ध हो तो कोई भी कंप्यूटर इसे प्राप्त कर सकता है। अतः इसके लिये पासकी आदि कूटशब्दों का प्रयोग किया जाता है। ईथरनेट के विकल्प के रूप में आईबीएम के तैयार किए गए प्रोटोकॉल और एटीएम (तुल्यकालिक स्थानांतरण माध्यम/एसाइनोक्रोनस ट्रांसफर मोड) तकनीक का भी प्रयोग किया जा सकता है। . खुली प्रणाली अंतर्संपर्क संदर्भ प्रतिमान (ओएसआई रेफ़रेंस मॉडल या "ओएसआई प्रतिमान"), परतदार संचार व संगणक जाल नवाचार अभिकल्प के लिए एक भावात्मक वर्णन है। इसका विकास खुली प्रणाली अतंरसंपर्क (ओएसआई) उपक्रम के तौर पर किया गया था। मूलभूत रूप में ये जाल संरचना को सात परतों में विभाजित करताहै, ऊपर से नीचे के क्रम में ये हैं, अनुप्रयोग, प्रस्तुतीकरण, सत्र, यातायात, जाल, सामग्री-कड़ी, व भौतिक परत। अतः इसे अक्सर "ओएसआई सात परती प्रतिमान" भी कहा जाता है। हर परत, सैद्धांतिक रूप से समान कृत्यों का समूह है, जो अपने से ऊपर वाली परत को सेवा प्रदान करता है और अपने से नीचे वाली परत से सेवाएँ प्राप्त करता है। हर परत में एक "दृष्टांत" ऊपर वाली परत के दृष्टांतों को सेवा प्रदान करता है और नीचे वाली परतों से सेवा करने का अनुरोध करता है। उदाहरण के लिए किसी जाल में त्रुटिहीन संपर्क प्रदान करने वाली परत ऊपर मौजूद अनुप्रयोगों को वांछित पथ प्रदान करता है और यह करने के लिए अपने से निचली परत से पुलिंदे लेने-देने का अनुरोध करता है ताकि पथ की सामग्री तैयार हो सके। सिद्धांततः एक परत में मौजूद दो दृष्टांत आपस में संपर्क करने के लिए उसी परत के एक समस्तरीय नवाचार जुड़ाव का इस्तेमाल करते हैं। ओएसआई-प्रतिमान में संपर्क (परत ३ से ५ का उदाहरण) .

ईथरनेट और ओएसआई प्रतिमान के बीच समानता

ईथरनेट और ओएसआई प्रतिमान आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): अंतरराष्ट्रीय व्यापार मशीन निगम

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मशीन निगम

--> -->, इसका उपनाम है, बहुराष्ट्रीय कम्प्यूटर प्रौद्योगिकी है और परामर्शी (consulting) निगम (corporation) का मुख्यालय अर्मोंक, न्यू यार्क (Armonk, New York), सयुंक्त राष्ट्र अमेरिका में है। १९ वीं शताब्दी के अनवरत इतिहास के साथ सुचना प्रोद्यौगिकी कंपनियों में से यह एक है आई बी एं कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेर बनाता और बेचता है और मेंफ्रम कंप्यूटर (mainframe computer) से नानो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र तक आधार भुत सेवाएं, होस्टिंग सेवाएं (hosting services) और परामर्शी सेवाएं (consulting services) भी प्रदान करता है। आई बी एं अपने हाल ही के इतिहास के कारण 388,000 कर्मचारियों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी कंप्यूटर कंपनी के रूप में जाना जाता है, आई बी एं विश्व की सबसे बड़ी सुचना प्रौद्योगिकी नियोजक है।हेवलेट पेकार्ड (Hewlett-Packard) के गिरने के बावजूद 2006, तक के कुल आय में यह सबसे अधिक लाभदायक रहा। अमेरिका पर आधारित अन्य प्रोद्यौगिकी कंपनी में आई बी एं सबसे अधिक पेटंट है। तक़रीबन १७० देशों में इसके इंजिनियर और परामर्शी हैं और आई बी एं अनुसन्धान (IBM Research) के लिए दुनिया भर में आठ प्रयोगशालाएं हैं। आई बी एं के कर्मचारियों ने तीन नोबेल पुरस्कार, चार टूरिंग पुरूस्कार (Turing Award), पाँच राष्ट्रीय प्रोद्यौगिकी पदक (National Medals of Technology) और पाँच राष्ट्रीय विज्ञानं पदक (National Medals of Science) अर्जित की है। पिछले वर्षों में आई बी एं चिप निर्माता के रूप में दुनिया के शीर्ष २० अर्धचालक बिक्री नेता (Worldwide Top 20 Semiconductor Sales Leaders) में आता है और 2007 में दुनिया भर के बृहत् सॉफ्टवेर कंपनियों में आई बी एं का दूसरा स्थान था। .

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मशीन निगम और ईथरनेट · अंतरराष्ट्रीय व्यापार मशीन निगम और ओएसआई प्रतिमान · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

ईथरनेट और ओएसआई प्रतिमान के बीच तुलना

ईथरनेट 7 संबंध है और ओएसआई प्रतिमान 10 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 5.88% है = 1 / (7 + 10)।

संदर्भ

यह लेख ईथरनेट और ओएसआई प्रतिमान के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »