लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

इस्लाम और केप वर्दे

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

इस्लाम और केप वर्दे के बीच अंतर

इस्लाम vs. केप वर्दे

इस्लाम (अरबी: الإسلام) एक एकेश्वरवादी धर्म है, जो इसके अनुयायियों के अनुसार, अल्लाह के अंतिम रसूल और नबी, मुहम्मद द्वारा मनुष्यों तक पहुंचाई गई अंतिम ईश्वरीय पुस्तक क़ुरआन की शिक्षा पर आधारित है। कुरान अरबी भाषा में रची गई और इसी भाषा में विश्व की कुल जनसंख्या के 25% हिस्से, यानी लगभग 1.6 से 1.8 अरब लोगों, द्वारा पढ़ी जाती है; इनमें से (स्रोतों के अनुसार) लगभग 20 से 30 करोड़ लोगों की यह मातृभाषा है। हजरत मुहम्मद साहब के मुँह से कथित होकर लिखी जाने वाली पुस्तक और पुस्तक का पालन करने के निर्देश प्रदान करने वाली शरीयत ही दो ऐसे संसाधन हैं जो इस्लाम की जानकारी स्रोत को सही करार दिये जाते हैं। . केप वर्दे गणराज्य या वर्दे अंतरीप गणराज्य (पुर्तगाली: Cabo Verde, उच्चारण: काबु वर्दि) एक द्वीप देश है जो उत्तरी अटलांटिक महासागर मे अफ्रीका के पश्चिमी तट से दूर मैकरोनेशिया पारिस्थितिकक्षेत्र मे एक द्वीपसमूह के रूप मे फैला है। पहले यह एक निर्जन द्वीप था और इसकी खोज पंद्रहवीं शताब्दी मे पुर्तगालियों ने की थी। बाद मे पुर्तगालियों ने यहाँ अपनी बस्तियाँ बसाईं। वर्दे अंतरीप ने 1975 में पुर्तगाल से स्वतंत्रता प्राप्त की। 2007 के बाद से यह देश एक विकासशील देश बन गया है जबकि इससे पहले इसकी गणना सबसे कम विकसित देशों मे की जाती थी। द्वीप की लगभग 20% जनसंख्या की दिन की प्रतिव्यक्ति कमाई $ 1.25 से भी कम है। .

इस्लाम और केप वर्दे के बीच समानता

इस्लाम और केप वर्दे आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): अफ़्रीका

अफ़्रीका

अफ़्रीका वा कालद्वीप, एशिया के बाद विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह 37°14' उत्तरी अक्षांश से 34°50' दक्षिणी अक्षांश एवं 17°33' पश्चिमी देशान्तर से 51°23' पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है। अफ्रीका के उत्तर में भूमध्यसागर एवं यूरोप महाद्वीप, पश्चिम में अंध महासागर, दक्षिण में दक्षिण महासागर तथा पूर्व में अरब सागर एवं हिन्द महासागर हैं। पूर्व में स्वेज भूडमरूमध्य इसे एशिया से जोड़ता है तथा स्वेज नहर इसे एशिया से अलग करती है। जिब्राल्टर जलडमरूमध्य इसे उत्तर में यूरोप महाद्वीप से अलग करता है। इस महाद्वीप में विशाल मरुस्थल, अत्यन्त घने वन, विस्तृत घास के मैदान, बड़ी-बड़ी नदियाँ व झीलें तथा विचित्र जंगली जानवर हैं। मुख्य मध्याह्न रेखा (0°) अफ्रीका महाद्वीप के घाना देश की राजधानी अक्रा शहर से होकर गुजरती है। यहाँ सेरेनगेती और क्रुजर राष्‍ट्रीय उद्यान है तो जलप्रपात और वर्षावन भी हैं। एक ओर सहारा मरुस्‍थल है तो दूसरी ओर किलिमंजारो पर्वत भी है और सुषुप्‍त ज्वालामुखी भी है। युगांडा, तंजानिया और केन्या की सीमा पर स्थित विक्टोरिया झील अफ्रीका की सबसे बड़ी तथा सम्पूर्ण पृथ्वी पर मीठे पानी की दूसरी सबसे बड़ी झीलहै। यह झील दुनिया की सबसे लम्बी नदी नील के पानी का स्रोत भी है। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि इसी महाद्वीप में सबसे पहले मानव का जन्म व विकास हुआ और यहीं से जाकर वे दूसरे महाद्वीपों में बसे, इसलिए इसे मानव सभ्‍यता की जन्‍मभूमि माना जाता है। यहाँ विश्व की दो प्राचीन सभ्यताओं (मिस्र एवं कार्थेज) का भी विकास हुआ था। अफ्रीका के बहुत से देश द्वितीय विश्व युद्ध के बाद स्वतंत्र हुए हैं एवं सभी अपने आर्थिक विकास में लगे हुए हैं। अफ़्रीका अपनी बहुरंगी संस्कृति और जमीन से जुड़े साहित्य के कारण भी विश्व में जाना जाता है। .

अफ़्रीका और इस्लाम · अफ़्रीका और केप वर्दे · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

इस्लाम और केप वर्दे के बीच तुलना

इस्लाम 98 संबंध है और केप वर्दे 12 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 0.91% है = 1 / (98 + 12)।

संदर्भ

यह लेख इस्लाम और केप वर्दे के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »