लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

इथियोपिया और बेनिशंगुल-गुमुज़ प्रदेश

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

इथियोपिया और बेनिशंगुल-गुमुज़ प्रदेश के बीच अंतर

इथियोपिया vs. बेनिशंगुल-गुमुज़ प्रदेश

इथियोपिया (गिइज़: ኢትዮጵያ, इत्योप्प्या) अफ्रीका के सींग में स्थित एक स्थल-रुद्ध देश है जो सरकारी तौर पर इथियोपिया संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में जाना जाता है। यह अफ़्रीका का दूसरा सबसे ज़्यादा जनसंख्या वाला देश है और इसमें 85.2 लाख से अधिक लोग बसे हुए हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से यह अफ़्रीका का दसवाँ सबसे बड़ा देश है। इसकी राजधानी अदीस अबाबा है। इथियोपिया सूडान से दक्षिणपूर्व में, इरिट्रिया से दक्षिण में, जिबूती और सोमालिया से पश्चिम में, केन्या से उत्तर में और दक्षिण सूडान से पूर्व में स्थित है। यह दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला स्थल-रुद्ध देश है। . बेनिशंगुल-गुमुज़ प्रदेश (ቤንሻንጉል-ጉምዝ, Benishangul-Gumuz Region) इथियोपिया के ९ जाति-आधारित प्रदेशों में से एक है। यह पहले प्रदेश-६ के नाम से जाना जाता था। इस प्रदेश का नाम यहाँ बसने वाले बेर्ता समुदाय (जिन्हें बेनिशंगुल के नाम से भी जाना जाता है) और गुमुज़ समुदाय के ऊपर पड़ा है। इस प्रान्त में से नीली नील नदी निकलती है जिसे प्रान्तीय लोग 'अबाय नदी' कहते हैं। प्रान्त बहुत पिछड़ा है और इस नदी पर पुल न होने से लोगों को एक ओर से दूसरी ओर जाने के लिए प्पाद़ॉशा क्कॅ ओरोमिया प्रदेश और अम्हारा प्रदेश इलाक़ों से निकलकर १,२५० किमी का फ़ासला तय करना पड़ता है। अगर इस नदी पर पुल होता तो यह केवल १८० किमी होता। इस प्रदेश की प्रश्चिमी सीमाएँ सूडान के साथ लगती हैं। बारिश के मौसम में यहाँ भारी वर्षा होती है।, Philip Briggs, pp.

इथियोपिया और बेनिशंगुल-गुमुज़ प्रदेश के बीच समानता

इथियोपिया और बेनिशंगुल-गुमुज़ प्रदेश आम में 2 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): सूडान, अम्हारी भाषा

सूडान

सूडान, आधिकारिक तौर पर सूडान गणराज्य, उत्तरी पूर्व अफ्रीका में स्थित एक देश है। यह अफ्रीका और अरब जगत का सबसे बड़ा देश है, इसके अलावा क्षेत्रफल के लिहाज से दुनिया का दसवां सबसे बड़ा देश है। इसके उत्तर में मिस्र, उत्तर पूर्व में लाल सागर, पूर्व में इरिट्रिया और इथियोपिया, दक्षिणपूर्व में युगांडा और केन्या, दक्षिण पश्चिम में कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और मध्य अफ़्रीकी गणराज्य, पश्चिम में चाड और पश्चिमोत्तर में लीबिया स्थित है। दुनिया की सबसे लंबी नदी नील नदी, देश को पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में विभाजित करती है। इसकी राजधानी खार्तूम है। सूडान दुनिया के उन गिने-चुने देशों में शामिल है, जहां आज भी 3000 ईपू बसी बस्तियां अपना वजूद बचाए हुए हैं। यूनाइटेड किंगडम से 1956 में स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद सूडान को 17 साल तक चले लंबे गृह युद्ध का सामना करना पड़ा, जिसके बाद अरबी और न्यूबियन मूल की बहुतायत वाले उत्तरी सूडान और ईसाई और एनिमिस्ट निलोट्स बहुल वाले दक्षिणी सूडान के बीच जातीय, धार्मिक और आर्थिक युद्ध छिड़ गया, जिसकी वजह से 1983 में दूसरा गृहयुद्ध शुरू हुआ। इन लड़ाइयों के बीच कर्नल उमर अल बाशिर ने 1989 में रक्तविहिन तख्तापटल कर सत्ता हथिया ली। सूडान ने व्यापक आर्थिक सुधारों को लागू कर वृहदतर आर्थिक विकास दर हासिल की और 2005 में एक नया संविधान के माध्यम से दक्षिण के विद्रोही गुटों को सीमित स्वायत्तता प्रदान करने और 2011 में स्वतंत्रता के मुद्दे पर जनमत संग्रह कराने की बात सहमति बनने के बाद गृहयुद्ध समाप्त किया। प्राकृतिक संसाधन के रूप में पेट्रोलियम और कच्चे तेल से भरे-पूरे सूडान की अर्थव्यवस्था वर्तमान में विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। जनवादी गणराज्य चीन और रूस सूडान के सबसे बड़े व्यापार भागीदार हैं। .

इथियोपिया और सूडान · बेनिशंगुल-गुमुज़ प्रदेश और सूडान · और देखें »

अम्हारी भाषा

अम्हारी या अम्हारिक उत्तर-मध्य इथियोपिया में अम्हारा द्वारा बोली जाने वाली भाषा है, जिसे इथियोपिया संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य में आधिकारिक कामकाजी भाषा का दर्जा दिया गया है। अरबी के बाद, यह दुनिया की दूसरी सबसे ज़्यादा बोली जाने वालि सामी भाषा है। इथियोपिया के अलावा मिस्र, इज़राइल और स्वीडन में बसने वाले २७ लाख लोग इसे बोलचाल में प्रयुक्त करते हैं। .

अम्हारी भाषा और इथियोपिया · अम्हारी भाषा और बेनिशंगुल-गुमुज़ प्रदेश · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

इथियोपिया और बेनिशंगुल-गुमुज़ प्रदेश के बीच तुलना

इथियोपिया 13 संबंध है और बेनिशंगुल-गुमुज़ प्रदेश 6 है। वे आम 2 में है, समानता सूचकांक 10.53% है = 2 / (13 + 6)।

संदर्भ

यह लेख इथियोपिया और बेनिशंगुल-गुमुज़ प्रदेश के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »