लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

इथियोपियन एयरलाइंस और दिल्ली

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

इथियोपियन एयरलाइंस और दिल्ली के बीच अंतर

इथियोपियन एयरलाइंस vs. दिल्ली

इथियोपियन एयरलाइंस (लघु स्थानीय रूप मेंየኢትዮጵያ አየር መንገድ; የኢትዮጵያ), पूर्व नाम इथियोपियन एयर लाइंस, प्रायः जिसे मात्र इथियोपियन भी कह दिया जाता है, बोले अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, अदिस अबाबा आधारित इथियोपिया की एक वायुसेवा है। यह कंपनी इथियोपिया सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाली है एवं राष्ट्र की आधिकारिक ध्वजवाहक वायु सेवा है। अपने बोले अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र स्थित केन्द्र (हब) से ये कंपनी ६२ अन्तर्राष्ट्रीय एवं १६ अन्तर्देशीय गंतव्यों को सेवा देती है। यह अफ़्रीका में सेवा देने वाले किसी किसी भि अन्य वायु सेवा संचालक से अधिक अफ़्रीका गंतव्यों को सेवा देती है। ये उप-सहारन अफ़्रीका क्षेत्र की कुछ लाभ अर्जित करने वाली सेवाओं में से एक है और महाद्वीप की सबसे बड़ी वायुसेवाओं में से एक है। यह इस उद्योग के तेजी से विकासशील कंपनियों में से एक है। इस कंपनी की कारगो प्रभाग को द अफ़्रीकन कारगो ऑफ़ द ईयर से २०११ में सम्मानित किया गया तथ। इथियोपियन एयरलाइन्स पूर्व इथियोपियन एयर लाइन्स (इएएल) और अक्सर बस इथियोपियन से जानी जाती है वह इथियोपिया का मुख्य वाहक है और पूरी तरह देश की सरकार के हस्तगत हैІ इएएल २१ दिसम्बर १९४५ को स्थापित किया गया था और ८ अप्रैल १९४६ को कार्य की शुरुआत की और १९५१ में अंतरराष्ट्रीय उडानो को विस्तरित किया गयाІ फर्म १९६५ में एक हिस्सेदार कंपनी बन गई और इसका नाम इथियोपियन एयर लाइन्स से बदल कर इथियोपियन एयरलाइन्स कर दिया गयाІ एयरलाइन १९५९ के बाद से इंटरनेशनल एयर ट्रान्सपोर्ट एसोसिएशन की सदस्य रही है और १९६८ के बाद से आफ्रिकन एयरलाइन्स एसोसिएशन (ए एफ आर ए ए) की सदस्य रही हैІ इथियोपियन दिसम्बर २०११ के बाद से एक स्टार एलायंस का सदस्य हैІ इसका केंद्र और मुख्यालय अदीस अबाबा में बोल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर है जहा से यह ८० यात्री स्थल – जिसमे से १६ घरेलु और १७ मालवाहक के एक नेटवर्क के रूप में कार्यान्वित हैІ किसी भी अन्य वाहक के मुकाबले इथियोपियन आफ्रिका में अधिकतम स्थलो पर उडान भरता हैІ यह उध्योग में सबसे तेजी से बढ रही कंपनियो में से एक है और आफ्रिकी महाद्वीप पर सबसे बडे में से एक में हैІ यह उप सहारन क्षेत्र में कुछ लाभदायक एयरलाइन्स में से एक हैІ एयरलाइन के मालवाहक विभाग को २०११ की शुरुआत में साल की आफ्रिकन मालवाहक एयरलाइन से सम्मानित किया गया थाІ . दिल्ली (IPA), आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (अंग्रेज़ी: National Capital Territory of Delhi) भारत का एक केंद्र-शासित प्रदेश और महानगर है। इसमें नई दिल्ली सम्मिलित है जो भारत की राजधानी है। दिल्ली राजधानी होने के नाते केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों - कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय नई दिल्ली और दिल्ली में स्थापित हैं १४८३ वर्ग किलोमीटर में फैला दिल्ली जनसंख्या के तौर पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। यहाँ की जनसंख्या लगभग १ करोड़ ७० लाख है। यहाँ बोली जाने वाली मुख्य भाषाएँ हैं: हिन्दी, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेज़ी। भारत में दिल्ली का ऐतिहासिक महत्त्व है। इसके दक्षिण पश्चिम में अरावली पहाड़ियां और पूर्व में यमुना नदी है, जिसके किनारे यह बसा है। यह प्राचीन समय में गंगा के मैदान से होकर जाने वाले वाणिज्य पथों के रास्ते में पड़ने वाला मुख्य पड़ाव था। यमुना नदी के किनारे स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है। यह भारत का अति प्राचीन नगर है। इसके इतिहास का प्रारम्भ सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है। हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में हुई खुदाई से इस बात के प्रमाण मिले हैं। महाभारत काल में इसका नाम इन्द्रप्रस्थ था। दिल्ली सल्तनत के उत्थान के साथ ही दिल्ली एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक शहर के रूप में उभरी। यहाँ कई प्राचीन एवं मध्यकालीन इमारतों तथा उनके अवशेषों को देखा जा सकता हैं। १६३९ में मुगल बादशाह शाहजहाँ ने दिल्ली में ही एक चारदीवारी से घिरे शहर का निर्माण करवाया जो १६७९ से १८५७ तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रही। १८वीं एवं १९वीं शताब्दी में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने लगभग पूरे भारत को अपने कब्जे में ले लिया। इन लोगों ने कोलकाता को अपनी राजधानी बनाया। १९११ में अंग्रेजी सरकार ने फैसला किया कि राजधानी को वापस दिल्ली लाया जाए। इसके लिए पुरानी दिल्ली के दक्षिण में एक नए नगर नई दिल्ली का निर्माण प्रारम्भ हुआ। अंग्रेजों से १९४७ में स्वतंत्रता प्राप्त कर नई दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का प्रवासन हुआ, इससे दिल्ली के स्वरूप में आमूल परिवर्तन हुआ। विभिन्न प्रान्तो, धर्मों एवं जातियों के लोगों के दिल्ली में बसने के कारण दिल्ली का शहरीकरण तो हुआ ही साथ ही यहाँ एक मिश्रित संस्कृति ने भी जन्म लिया। आज दिल्ली भारत का एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक केन्द्र है। .

इथियोपियन एयरलाइंस और दिल्ली के बीच समानता

इथियोपियन एयरलाइंस और दिल्ली आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

इथियोपियन एयरलाइंस और दिल्ली के बीच तुलना

इथियोपियन एयरलाइंस 3 संबंध है और दिल्ली 274 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (3 + 274)।

संदर्भ

यह लेख इथियोपियन एयरलाइंस और दिल्ली के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »