लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

इटली और जेनोवेसा (गैलापागोस)

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

इटली और जेनोवेसा (गैलापागोस) के बीच अंतर

इटली vs. जेनोवेसा (गैलापागोस)

इटली यूरोप महाद्वीप के दक्षिण में स्थित एक देश है जिसकी मुख्यभूमि एक प्रायद्वीप है। इटली के उत्तर में आल्प्स पर्वतमाला है जिसमें फ्रांस, स्विट्ज़रलैंड, ऑस्ट्रिया तथा स्लोवेनिया की सीमाएँ आकर लगती हैं। सिसली तथा सार्डिनिया, जो भूमध्य सागर के दो सबसे बड़े द्वीप हैं, इटली के ही अंग हैं। वेटिकन सिटी तथा सैन मरीनो इटली के अंतर्गत समाहित दो स्वतंत्र देश हैं। इटली, यूनान के बाद यूरोप का दूसरा का दूसरा प्राचीनतम राष्ट्र है। रोम की सभ्यता तथा इटली का इतिहास देश के प्राचीन वैभव तथा विकास का प्रतीक है। आधुनिक इटली 1861 ई. में राज्य के रूप में गठित हुआ था। देश की धीमी प्रगति, सामाजिक संगठन तथा राजनितिक उथल-पुथल इटली के 2,500 वर्ष के इतिहास से संबद्ध है। देश में पूर्वकाल में राजतंत्र था जिसका अंतिम राजघराना सेवाय था। जून, सन् 1946 से देश एक जनतांत्रिक राज्य में परिवर्तित हो गया। इटली की राजधानी रोम प्राचीन काल के एक शक्ति और प्रभाव से संपन्न रोमन साम्राज्य की राजधानी रहा है। ईसा के आसपास और उसके बाद रोमन साम्राज्य ने भूमध्य सागर के क्षेत्र में अपनी प्रभुता स्थापित की थी जिसके कारण यह संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में आधुनिक यूरोप की आधारशिला के तौर पर माना जाता है। तथा मध्यपूर्व (जिसे भारतीय परिप्रेक्ष्य में मध्य-पश्च भी कह सकते हैं) के इतिहास में भी रोमन साम्राज्य ने अपना प्रभाव डाला था और उनसे प्रभावित भी हुआ था। आज के इटली की संस्कृति पर यवनों (ग्रीक) का भी प्रभाव पड़ा है। इटली की जनसंख्या २००८ में ५ करोड़ ९० लाख थी। देश का क्षेत्रफल ३लाख वर्ग किलोमीटर के आसपास है। १९९१ में यहाँ की सरकार के शीर्ष पदस्थ अधिकारियों में व्याप्त भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ जिसके बाद यहाँ की राजनैतिक सत्ता और प्रशासन में कई बदलाव आए हैं। रोम यहाँ की राजधानी है और अन्य प्रमुख नगरों में वेनिस, मिलान इत्यादि का नाम लिया जा सकता है। . प्रिंस फिलिप्स स्टेप्स पर चढ़ाई गैलापागोस द्वीपसमूह के द्वीप जेनोवेसा द्वीप (टावर द्वीप) का नाम इटली के एक शहर जेनोवा पर आधारित है कहते हैं कि इसी स्थान पर कोलंबस का जन्म हुआ था। यह द्वीप एक ढाल ज्वालामुखी है जो पश्चिम प्रशांत महासागर में स्थित है। द्वीप का क्षेत्रफल 14 वर्ग किलोमीटर (5.4 वर्ग मील) और अधिकतम ऊंचाई 76 मीटर (249 फुट) है। द्वीप एक बड़े गर्त का किनारा है जो डूबने से बच गया है। द्वीप का एक उपनाम पक्षी द्वीप भी है जो यहाँ पाई जाने वाली पक्षियों की विविधता को देखते हुये सही जान पड़ता है। डार्विन खाड़ी में फ्रिगेट पक्षी और अबाबील-पुच्छ गल जो दुनिया की एकमात्र रात्रिचर गल प्रजाति है, पाये जाते हैं। लाल पैरों वाला बूबी पक्षी, नॉडी टर्न, कबूतर और डार्विन फिन्चेस भी देखे जा सकते हैं। प्रिंस फिलिप्स स्टेप्स एक पक्षी-दर्शन पठार है साथ ही यहाँ एक बड़ा पालो सैंटो वन भी है। .

इटली और जेनोवेसा (गैलापागोस) के बीच समानता

इटली और जेनोवेसा (गैलापागोस) आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

इटली और जेनोवेसा (गैलापागोस) के बीच तुलना

इटली 43 संबंध है और जेनोवेसा (गैलापागोस) 6 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (43 + 6)।

संदर्भ

यह लेख इटली और जेनोवेसा (गैलापागोस) के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »