लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

इज़राइल और बांटूस्तान

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

इज़राइल और बांटूस्तान के बीच अंतर

इज़राइल vs. बांटूस्तान

इज़राइल राष्ट्र (इब्रानी:מְדִינַת יִשְׂרָאֵל, मेदिनत यिसरा'एल; دَوْلَةْ إِسْرَائِيل, दौलत इसरा'ईल) दक्षिण पश्चिम एशिया में स्थित एक देश है। यह दक्षिणपूर्व भूमध्य सागर के पूर्वी छोर पर स्थित है। इसके उत्तर में लेबनॉन, पूर्व में सीरिया और जॉर्डन तथा दक्षिण-पश्चिम में मिस्र है। मध्यपूर्व में स्थित यह देश विश्व राजनीति और इतिहास की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। इतिहास और प्राचीन ग्रंथों के अनुसार यहूदियों का मूल निवास रहे इस क्षेत्र का नाम ईसाइयत, इस्लाम और यहूदी धर्मों में प्रमुखता से लिया जाता है। यहूदी, मध्यपूर्व और यूरोप के कई क्षेत्रों में फैल गए थे। उन्नीसवी सदी के अन्त में तथा फ़िर बीसवीं सदी के पूर्वार्ध में यूरोप में यहूदियों के ऊपर किए गए अत्याचार के कारण यूरोपीय (तथा अन्य) यहूदी अपने क्षेत्रों से भाग कर येरूशलम और इसके आसपास के क्षेत्रों में आने लगे। सन् 1948 में आधुनिक इसरायल राष्ट्र की स्थापना हुई। यरूशलम इसरायल की राजधानी है पर अन्य महत्वपूर्ण शहरों में तेल अवीव का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। यहाँ की प्रमुख भाषा इब्रानी (हिब्रू) है, जो दाहिने से बाँए लिखी जाती है। यहाँ के निवासियों को इसरायली कहा जाता है। . बांटूस्तान (Bantustan) उन क्षेत्रों को कहा जाता था जहाँ अपार्थाइड नामक रंगभेद नीति के अंतर्गत दक्षिण अफ़्रीका की श्वेतवर्णीय तानाशाही सरकार ने कृत्रिम रूप से कुछ तथाकथित देशों की स्थापना कर दी थी और यह कहना आरम्भ कर दिया था कि दक्षिण अफ़्रीका के श्यामवर्णी लोग दक्षिण अफ़्रीका के नागरिक नहीं बल्कि इन छोटे अलग देशों के नागरिक हैं। दक्षिण अफ़्रीका में अफ़्रीकी श्यामवर्णी लोगों की भारी बहुसंख्या थी और इन बांटूस्तानों को बनाकर श्वेतवर्णीय व्यवस्था इस तथ्य को झुठलाने का प्रयास कर रही थी। यही बांटूस्तान की नीति दक्षिण-पश्चिमी अफ़्रीका में भी अपनाई गई जहाँ दक्षिण अफ़्रीका का क़ब्ज़ा था और आज नामीबिया कहलाता है। कुल मिलाकर दस बांटूस्तान दक्षिण अफ़्रीका में और दस बांटूस्तान दक्षिण-पश्चिमी अफ़्रीका में स्थापित किये गये। अक्सर यह कई छोटे हिस्सों में खंडित थे। दक्षिण अफ़्रीका के सिवाय विश्व के किसी भी अन्य देश ने इन्हें मान्यता नहीं दी और इनकी स्थापना को कालों पर हो रहे अत्याचार का ही भाग ठहराया। १९९४ में जब दक्षिण अफ़्रीका में रंगभेद से मुक्ति हुई तो नये संविधान में इन बांटूस्तानों का तुरंत अंत कर दिया गया। इनके क्षेत्रों को दक्षिण अफ़्रीका के पुनर्गठित प्रान्तों में विलय कर दिया गया। .

इज़राइल और बांटूस्तान के बीच समानता

इज़राइल और बांटूस्तान आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

इज़राइल और बांटूस्तान के बीच तुलना

इज़राइल 40 संबंध है और बांटूस्तान 4 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (40 + 4)।

संदर्भ

यह लेख इज़राइल और बांटूस्तान के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »