लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

इंग्लैण्ड और ऍथलस्टैन

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

इंग्लैण्ड और ऍथलस्टैन के बीच अंतर

इंग्लैण्ड vs. ऍथलस्टैन

इंग्लैण्ड (अंग्रेज़ी: England), ग्रेट ब्रिटेन नामक टापू के दक्षिणी भाग में स्थित एक देश है। इसका क्षेत्रफल 50,331 वर्ग मील है। यह यूनाइटेड किंगडम का सबसे बड़ा निर्वाचक देश है। इंग्लैंड के अलावा स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तर आयरलैंड भी यूनाइटेड किंगडम में शामिल हैं। यह यूरोप के उत्तर पश्चिम में अवस्थित है जो मुख्य भूमि से इंग्लिश चैनल द्वारा पृथकीकृत द्वीप का अंग है। इसकी राजभाषा अंग्रेज़ी है और यह विश्व के सबसे संपन्न तथा शक्तिशाली देशों में से एक है। इंग्लैंड के इतिहास में सबसे स्वर्णिम काल उसका औपनिवेशिक युग है। अठारहवीं सदी से लेकर बीसवीं सदी के मध्य तक ब्रिटिश साम्राज्य विश्व का सबसे बड़ा और शकितशाली साम्राज्य हुआ करता था जो कई महाद्वीपों में फैला हुआ था और कहा जाता था कि ब्रिटिश साम्राज्य में सूर्य कभी अस्त नहीं होता। उसी समय पूरे विश्व में अंग्रेज़ी भाषा ने अपनी छाप छोड़ी जिसकी वज़ह से यह आज भी विश्व के सबसे अधिक लोगों द्वारा बोले व समझे जाने वाली भाषा है। . ऍथलस्टैन (Æthelstan) (पुरानी अंग्रेजी: Æþelstan, Æðelstān, अर्थात "कुलीन पत्थर"; 894 – 27 अक्टूबर 939) ९२४ से ९२७ ई॰ तक ऐंग्लों-सक्सनों का राजा और ९२७ से ९३९ ई॰ तक अंग्रेजों का राजा था। वह राजा एडवर्ड द एल्डर और उसकी पहली पत्नी एग्व्यिन का बेटा था। आधुनिक इतिहासकार उसे इंग्लैंड का पहला राजा और ऐंग्लों-सैक्सनों के महानतम राजाओं में से एक मानते हैं। उसने कभी शादी नहीं की और उसके बाद उसका सौतेला भाई एडमंड प्रथम इंग्लैंड का राजा बना। जब एडवर्ड की जुलाई ९२४ ई॰ में मृत्यु हो गयी तब ऍथलस्टैन को मर्सिया के लोगों ने अपना राजा स्वीकार कर लिया। उसका सौतेले भाई ऍल्फवियर्ड संभवत: वेसेक्स का राजा घोषित हुआ था लेकिन अपने पिता की मृत्यु के कुछ ही दिनों बाद उसका भी देहांत हो गया। कुछ महीनों तक ऍथलस्टैन को वेसेक्स में गतिरोध झेलना पड़ा लेकिन सितम्बर ९२५ में वहाँ भी उसका राज्याभिषेक हो गया। ९२७ ई॰ में उसने अंतिम बचे हुए वाइकिंग साम्राज्य स्कैन्डिनेविया के यॉर्क पर भी आधिपत्य जमा लिया और पूरे इंग्लैंड में शासन करने वाला पहला आंग्ल-सैक्सन राजा बन गया। ९३४ में उसने स्कॉटलैंड पर धावा बोला और कॉन्स्टेनटाइन द्वितीय को हथियार डालने पर मजबूर कर दिया, लेकिन ऍथलस्टैन के शासन का वाइकिंगों और स्कॉटों ने भारी विरोध किया और सन् ९३७ में इंग्लैंड पर आक्रमण कर दिया। ऍथलस्टैन ने उन्हें ब्रुनान्बर की लड़ाई में हरा दिया। इस विजय ने उसे ब्रिटिश आइल्स और पूरे महाद्वीप में बहुत ख्याति दिलाई। ९३९ ई॰ में उसकी मृत्यु के पश्चात वाइकिंगों ने पुन: यॉर्क पर अधिकार कर लिया जिसे फिर ९५४ ई॰ में ही वापस पाया जा सका। ऍथलस्टैन ने सरकार का केंद्रीकरण कर दिया; उसने सरकारी अधिकारपत्रों के जारी होने पर अपना नियंत्रण स्थापित किया और विभिन्न क्षेत्रों के विद्वानों को अपनी परामर्श समिति और दरबार में जगह दी। उसकी दरबारी सभाओं में उसके अधिकार क्षेत्र के बाहर के राज्यों, खासकर वेल्स, के राजाओं की भी उपस्थिति होती थी जिन्होंने उसका आधिपत्य स्वीकार कर लिया था। उसके समय के अन्य राजाओं की तुलना में अधिक कानूनी दस्तावेज आज भी सुरक्षित बचे हुए हैं। ये दस्तावेज आपराधिक घटनाओं, लूट-पाट और सामाजिक असुरक्षा के विषयों पर उसकी गहरी रूचि और चिंता दर्शाते हैं। उसके कानूनी सुधार उसके दादा अल्फ्रेड महान के कानूनों पर आधारित थे। ऍथलस्टैन पश्चिमी सैक्सन राजाओं में सबसे धर्मपरायण था और उसे स्मारकों व गिरिजाघरों के निर्माण के लिये जाना जाता है। उसके शासनकाल में उसका घर अंग्रेजी शिक्षा का केंद्र था जिसने बाद में बेनेडिक्टियाई सूफीवादी सुधार की आधारशिला रखी। यूरोपीय राजनीति में ऍथलस्टैन के अलावा और किसी भी पश्चिमी सैक्सन राजा ने इतनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा नहीं की। उसने महाद्वीपीय राजाओं से अपनी बहनों की शादियों के प्रबंध किये और कई राजनीतिक मित्र बनाए। .

इंग्लैण्ड और ऍथलस्टैन के बीच समानता

इंग्लैण्ड और ऍथलस्टैन आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

इंग्लैण्ड और ऍथलस्टैन के बीच तुलना

इंग्लैण्ड 24 संबंध है और ऍथलस्टैन 7 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (24 + 7)।

संदर्भ

यह लेख इंग्लैण्ड और ऍथलस्टैन के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »