लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आर्मीनियाई जनसंहार स्मरण दिवस

सूची आर्मीनियाई जनसंहार स्मरण दिवस

आर्मीनियाई जनसंहार स्मरण दिवस (Mets Yegherrni zoheri hishataki or, Ermeni Soykırımı Anma Günü) या Armenian Genocide memorial day, आर्मेनिया और नागोर्नो-काराबाख़ में एक राष्ट्रीय छुट्टी का दिन है जो की २४ अप्रैल को आर्मेनियाई लोगों के द्वारा १९१५ के आर्मीनियाई जनसंहार की याद में मनाया जाता है। इस दिन येरेवन आर्मेनिया में हज़ारों लोग जनसंहार स्मारक की तरफ जाते हैं और अमर ज्योति पर मारे गये लोगों की याद में फूल चढाते हैं। .

8 संबंधों: तुर्की, नागोर्नो-काराबाख़, येरवान, जेराल्ड फ़ोर्ड, आर्मीनिया, आर्मीनियाई जनसंहार, कैलिफ़ोर्निया, अमेरिकी हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव

तुर्की

तुर्की (तुर्क भाषा: Türkiye उच्चारण: तुर्किया) यूरेशिया में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी अंकारा है। इसकी मुख्य- और राजभाषा तुर्की भाषा है। ये दुनिया का अकेला मुस्लिम बहुमत वाला देश है जो कि धर्मनिर्पेक्ष है। ये एक लोकतान्त्रिक गणराज्य है। इसके एशियाई हिस्से को अनातोलिया और यूरोपीय हिस्से को थ्रेस कहते हैं। स्थिति: 39 डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा 36 डिग्री पूर्वी देशान्तर। इसका कुछ भाग यूरोप में तथा अधिकांश भाग एशिया में पड़ता है अत: इसे यूरोप एवं एशिया के बीच का 'पुल' कहा जाता है। इजीयन सागर (Aegean sea) के पतले जलखंड के बीच में आ जाने से इस पुल के दो भाग हो जाते हैं, जिन्हें साधारणतया यूरोपीय टर्की तथा एशियाई टर्की कहते हैं। टर्की के ये दोनों भाग बॉसपोरस के जलडमरूमध्य, मारमारा सागर तथा डारडनेल्ज द्वारा एक दूसरे से अलग होते हैं। टर्की गणतंत्र का कुल क्षेत्रफल 2,96,185 वर्ग मील है जिसमें यूरोपीय टर्की (पूर्वी थ्रैस) का क्षेत्रफल 9,068 वर्ग मील तथा एशियाई टर्की (ऐनाटोलिआ) का क्षेत्रफल 2,87,117 वर्ग मील है। इसके अंतर्गत 451 दलदली स्थल तथा 3,256 खारे पानी की झीलें हैं। पूर्व में रूस और ईरान, दक्षिण की ओर इराक, सीरिया तथा भूमध्यसागर, पश्चिम में ग्रीस और बुल्गारिया और उत्तर में कालासागर इसकी राजनीतिक सीमा निर्धारित करते हैं। यूरोपीय टर्की - त्रिभुजाकर प्रायद्वीपी प्रदेश है जिसका शीर्षक पूर्व में बॉसपोरस के मुहाने पर है। उसके उत्तर तथा दक्षिण दोनों ओर पर्वतश्रेणियाँ फैली हुई हैं। मध्य में निचला मैदान मिलता है जिसमें होकर मारीत्सा और इरजिन नदियाँ बहती हैं। इसी भाग से होकर इस्तैस्म्यूल का संबंध पश्चिमी देशों से है। एशियाई टर्की - इसको हम तीन प्राकृतिक भागों में विभाजित कर सकते हैं: 1.

नई!!: आर्मीनियाई जनसंहार स्मरण दिवस और तुर्की · और देखें »

नागोर्नो-काराबाख़

नागोर्नो-काराबाख़ दक्षिण कॉकस के इलाक़े में स्थित एक क्षेत्र है। यह कॉकस पर्वत शृंखला की हीनकॉकस पहाडियों में आता है। इसका ज़्यादातर हिस्सा पहाड़ी है और वनों से भरपूर है। इसका क्षेत्रफल लगभग ४,४०० वर्ग किमी है। अज़रबैजान इस अपना हिस्सा मानता है और औपचारिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी इसे उस देश का हिस्सा माना जाता है। यहाँ पर अज़रों की बजाए अर्मेनियाई लोगों की बहुतायत है और, आर्मीनिया की मदद से सन् १९९१ के बाद से नागोर्नो-काराबाख़ अपने-आप को वास्तविकता में अज़रबैजान से अलग कर चुका है और स्वतन्त्र राष्ट्र की तरह अपने मामले संभालता है। उसने अपना नाम "नागोर्नो-काराबाख़ गणतंत्र" रखा हुआ है जिस से अज़रबैजान को सख़्त आपत्ति है। इस मतभेद को सुलझाने के लिए अज़रबैजान और आर्मीनिया की सरकारों में समय-समय पर बातचीत के दौर चलते रहते हैं। .

नई!!: आर्मीनियाई जनसंहार स्मरण दिवस और नागोर्नो-काराबाख़ · और देखें »

येरवान

येरवान आर्मेनिया का एक प्रांत है। इसकी जनसंख्या 1,091,235 है। यह आबादी देश की कुल आबादी का 36.3% है। यहां का जनसंख्या घनत्व ५,१९६.४/km² (१३,४५८.६/sq mi) है। यहां की राजधानी कोई नहीं है। आर्मेनिया के प्रांत .

नई!!: आर्मीनियाई जनसंहार स्मरण दिवस और येरवान · और देखें »

जेराल्ड फ़ोर्ड

गेराल्ड रुडोल्फ फोर्ड जूनियर संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल १९७४ से १९७७ तक था। ये रिपब्लिकन पार्टी से थे। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति श्रेणी:1913 में जन्मे लोग.

नई!!: आर्मीनियाई जनसंहार स्मरण दिवस और जेराल्ड फ़ोर्ड · और देखें »

आर्मीनिया

आर्मीनिया (आर्मेनिया) पश्चिम एशिया और यूरोप के काकेशस क्षेत्र में स्थित एक पहाड़ी देश है जो चारों तरफ़ ज़मीन से घिरा है। १९९० के पूर्व यह सोवियत संघ का एक अंग था जो एक राज्य के रूप में था। सोवियत संघ में एक जनक्रान्ति एवं राज्यों के आजादी के संघर्ष के बाद आर्मीनिया को २३ अगस्त १९९० को स्वतंत्रता प्रदान कर दी गई, परन्तु इसके स्थापना की घोषणा २१ सितंबर, १९९१ को हुई एवं इसे अंतर्राष्ट्रीय मान्यता २५ दिसंबर को मिली। इसकी राजधानी येरेवन है। अर्मेनियाई मूल की लिपि आरामाईक एक समय (ईसा पूर्व ३००) भारत से लेकर भूमध्य सागर के बीच प्रयुक्त होती थी। पूर्वी रोमन साम्राज्य और फ़ारस तथा अरब दोनों क्षेत्रों के बीच अवस्थित होने के कारण मध्य काल से यह विदेशी प्रभाव और युद्ध की भूमि रहा है जहाँ इस्लाम और ईसाइयत के कई आरंभिक युद्ध लड़े गए थे। आर्मेनिया प्राचीन ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहर वाला देश है। आर्मेनिया के राजा ने चौथी शताब्दी में ही ईसाई धर्म ग्रहण कर लिया था। इस प्रकार आर्मेनिया राज्य ईसाई धर्म ग्रहण करने वाला प्रथम राज्य है। देश में आर्मेनियाई एपोस्टलिक चर्च सबसे बड़ा धर्म है। इसके अलावा यहाँ ईसाईयों, मुसलमानों और अन्य संप्रदायों का छोटा समुदाय है। आर्मेनिय़ा का कुल क्षेत्रफल २९,८०० कि.मी² (११,५०६ वर्ग मील) है जिसका ४.७१% जलीय क्षेत्र है। अनुमानतः (जुलाई २००८) यहाँ की जनसंख्या ३२,३१,९०० है एवं वर्ग किमी घनत्व १०१ व्यक्ति है। इसकी सीमाएँ तुर्की, जॉर्जिया, अजरबैजान और ईरान से लगी हुई हैं। आज यहाँ ९७.९ प्रतिशत से अधिक आर्मीनियाई जातीय समुदाय के अलावा १.३% यज़िदी, ०.५% रूसी और अन्य अल्पसंख्यक निवास करते हैं। यहां की जनसंख्या का १०.६% भाग अंतर्राष्ट्रीय गरीबी रेखा (अमरीकी डालर १.२५ प्रतिदिन) से नीचे निवास करता है। आर्मेनिया ४० से अधिक अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का सदस्य है। इसमें संयुक्त राष्ट्र, यूरोप परिषद, एशियाई विकास बैंक, स्वतंत्र देशों का राष्ट्रकुल, विश्व व्यापार संगठन एवं गुट निरपेक्ष संगठन आदि प्रमुख हैं। .

नई!!: आर्मीनियाई जनसंहार स्मरण दिवस और आर्मीनिया · और देखें »

आर्मीनियाई जनसंहार

सशत्र ऑटोमान सैनिक आर्मीनियाई नागरिकों को मार्च कराकर जेल ले जाते हुए (अप्रैल १०१५) ऑटोमान सरकार द्वारा योजनाबद्ध रूप से अल्पसंख्यक आर्मीनियों का जो संहार कराया गया वह आर्मीनियाई नरसंहार (Armenian Genocide या Armenian Holocaust) कहलाता है। (Hayots Tseghaspanutyun)। इस दौरान १० लाख से १५ लाख लोगों की हत्या का अनुमान है। यह जनसंहार २४ अप्रैल १९१५ से शुरू हुआ जब ऑटोमान सरकार ने 250 आर्मीनियाई बुद्धिजीवियों को कांन्स्टेनटीनोपोल में बन्दी बना लिया। इसके बाद प्रथम विश्वयुद्ध और उसके बाद तक नरसंहार जारी रहा। इसे दो चरणों में किया गया: पुरुषों की एकमुश्त हत्याएँ, सेना द्वारा जबरन गुलामी व महिलाओं, बच्चों व बूढों को सीरिया के रेगिस्तान में मौत की पदयात्रा (डेथ मार्च) पर भेजना। सैनिकों द्वारा खदेडे जाते हुए प्राय ही इन लोगो के साथ बार बार लूटपाट, भूखे रखे जाने, बलात्कार, मारपीट व हत्याएँ हुईं। इनके साथ ही अन्य ईसाई समूहों जैसे कि असीरियाई व ओट्टोमन के यूनानियों को भी निशाना बनाया गया। इतिहासकार इसे ओट्टोमन साम्राज्य की उसी नरसंहार नीति का हिस्सा मानते हैं। राफाएल लेम्किन इस घटना से इतने आहत हुए थे कि उन्होने १९४३ में नरसंहार genocide शब्द की परिभाषा दी। अपने प्रायोजित व योजनाबद्ध कत्लेआम के लिये आर्मीनियाई नरसंहार को आधुनिक काल के पहले नरसंहारों में गिना जाता है। यहूदी नरसंहार के बाद यह दूसरा सबसे ज्यादा अध्ययन किया जाने वाला नरसंहार है। हालाँकि तुर्की हमेशा ही इस घटना को नरसंहार कहे जाने का विरोध करता रहा है। .

नई!!: आर्मीनियाई जनसंहार स्मरण दिवस और आर्मीनियाई जनसंहार · और देखें »

कैलिफ़ोर्निया

कैलिफ़ोर्निया संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित एक राज्य है। यह अमेरिका का सबसे अधिक आबादी और क्षेत्रफल में अलास्का और टेक्सस के पश्चात तीसरा सबसे बड़ा राज्य हैं। कैलिफ़ोर्निया के उत्तर में औरिगन, और दक्षिण में मेक्सिको है। कैलिफ़ोर्निया की राजधानी सैक्रामेण्टो है। संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था में यह राज्य 14 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है। अगर कैलिफ़ोर्निया एक स्वतंत्र देश होता तो दुनिया में उसका सकल घरेलू उत्पाद (जी॰ डी॰ पी॰) 6वां स्थान पर होता और जनसंख्या 35वें स्थान पर होती। अंग्रेज़ी राज्य की अधिकारिक भाषा है जो लगभग 57% प्रतिशत जनता मातृभाषा के रूप में बोलती है। स्पेनी 29% प्रतिशत, चीनी 2% और टागालोग भाषा 2% द्वारा बोली जाती है। लॉस एंजेलिस सबसे बड़ा शहर है। .

नई!!: आर्मीनियाई जनसंहार स्मरण दिवस और कैलिफ़ोर्निया · और देखें »

अमेरिकी हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव

युनाईटेड स्टेट्स हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव अमरीकी काँग्रेस की निचली प्रतिनिधि सभा है। युनाईटेड स्टेट्स सेनेट काँग्रेस की उपरी प्रतिनिधि सभा है। भारतीय लोकतंत्र में हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव की तुलना लोकसभा से की जा सकती है। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार श्रेणी:चित्र जोड़ें श्रेणी:विधायिकायें.

नई!!: आर्मीनियाई जनसंहार स्मरण दिवस और अमेरिकी हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »