लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आर्टेसियन कुएं और भूजल

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

आर्टेसियन कुएं और भूजल के बीच अंतर

आर्टेसियन कुएं vs. भूजल

मेसल पिट पर आर्टेसियन कुआँ. भूवैज्ञानिक स्तर आर्टेसियन कुएं को ऊपर की तरफ उठाता है। एक आर्टेसियन कुएं की स्किमैटिक ड्रम भरने के लिए सड़क किनारे पाइप सहित आर्टेसियन कुआँ. आर्टेसियन जलभृत (एक्विफर), भूमिगत पानी वाला एक सीमित जलभृत होता है जिसका जल पंप किये बिना ही एक कुएं के माध्यम से ऊपर की तरफ प्रवाहित होता है; ऐसे कुओं को आर्टेसियन कुआं कहा जाता है। प्राकृतिक दबाव की मात्रा उचित होने पर पानी जमीन की सतह तक भी पहुंच सकता है, ऐसी स्थिति में इस कुएं को बहता हुआ आर्टेसियन कुआं कहा जाता है। जलभृत, चूना पत्थर या रेतीले पत्थर की तरह नरम चट्टान की एक परत होती है, जो अंतर्गमन मार्ग से पानी को अवशोषित करती है। छिद्रपूर्ण पत्थर अभेद्य चट्टान या मिट्टी के बीच ही सीमित होते हैं। यही दबाव को अधिक रखता है, इसलिए जब पानी को कोई रास्ता मिलता है तो यह गुरुत्वाकर्षण बल को काबू कर नीचे जाने की बजाए ऊपर चढ़ने लगता है। जलभृतों का रिचार्ज तब होता है जब उसके रिचार्ज जोन का जल स्तर कुएं के मुहाने से ज्यादा ऊंचाई पर होता है। अगर आसपास की चट्टानों का दबाव पर्याप्त है तो जीवाश्म जलभृत भी आर्टेसियन हो सकते हैं। कई नए तेल के कुओं को दबावक्रित करने की प्रक्रिया भी इसी प्रकार की होती है। . भूजल (अंग्रेजी: Groundwater) या भूगर्भिक जल धरती की सतह के नीचे चट्टानों के कणों के बीच के अंतरकाश या रन्ध्राकाश में मौजूद जल को कहते हैं। सामान्यतः जब धरातलीय जल से अंतर दिखाने के लिये इस शब्द का प्रयोग सतह से नीचे स्थित जल (अंग्रेजी: Sub-surface water या Subsurface water) के रूप में होता है तो इसमें मृदा जल को भी शामिल कर लिया जाता है। हालाँकि, यह मृदा जल से अलग होता है जो केवल सतह से नीचे कुछ ही गहराई में मिट्टी में मौज़ूद जल को कहते हैं। भूजल एक मीठे पानी के स्रोत के रूप में एक प्राकृतिक संसाधन है। मानव के लिये जल की प्राप्ति का एक प्रमुख स्रोत भूजल के अंतर्गत आने वाले जलभरे अंग्रेजी: Aquifers) हैं जिनसे कुओं और नलकूपों द्वारा पानी निकाला जाता है। जो भूजल पृथ्वी के अन्दर अत्यधिक गहराई तक रिसकर प्रविष्ट हो चुका है और मनुष्य द्वारा वर्तमान तकनीक का सहारा लेकर नहीं निकला जा सकता या आर्थिक रूप से उसमें उपयोगिता से ज्यादा खर्च आयेगा, वह जल संसाधन का भाग नहीं है। संसाधन केवल वहीं हैं जिनके दोहन की संभावना प्रबल और आर्थिक रूप से लाभकार हो। अत्यधिक गहराई में स्थित भूजल को जीवाश्म जल या फोसिल वाटर कहते हैं। .

आर्टेसियन कुएं और भूजल के बीच समानता

आर्टेसियन कुएं और भूजल आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

आर्टेसियन कुएं और भूजल के बीच तुलना

आर्टेसियन कुएं 8 संबंध है और भूजल 20 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (8 + 20)।

संदर्भ

यह लेख आर्टेसियन कुएं और भूजल के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »