लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आर्कटिक और एस्किमो

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

आर्कटिक और एस्किमो के बीच अंतर

आर्कटिक vs. एस्किमो

right कृत्रिम रूप से रंगा हुआ आर्कटिक का स्थलाकृतिक मानचित्र आर्कटिक, पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव के आसपास के क्षेत्र को ठीक उसी प्रकार कहते हैं, जिस तरह दक्षिणी ध्रुव के आसपास का क्षेत्र अंटार्कटिक कहलाता है। आर्कटिक क्षेत्र में आर्कटिक महासागर (जो उत्तरी ध्रुव पर फैला है), कनाडा के कुछ भाग, ग्रीनलैंड (डेनमार्क का एक क्षेत्र), रूस का कुछ हिस्सा, संयुक्त राज्य अमेरिका (अलास्का), आइसलैंड, नार्वे, स्वीडन और फिनलैंड शामिल हैं। आर्कटिक शब्द यूनानी शब्द αρκτικός (आर्टिकोस) से आता है जो या तो नक्षत्र-मंड़ल सप्तऋषि या फिर ध्रुव तारे को इंगित करता है। आर्कटिक क्षेत्र को आर्कटिक वृत (66°33'N) के उत्तरी क्षेत्र के रूप में परिभाषित किया जा सकता है, जो अर्धरात्रि सूर्य और ध्रुवीय रात की अनुमानित सीमा है। इसको एक दूसरी तरह से परिभाषित करने के लिए कहा जा सकता है कि, यह वह क्षेत्र है जहां सबसे गर्म माह (जुलाई) का औसत तापमान 10 डिग्री सेल्सियस (50 °F) से कम होता है और सबसे उत्तरी वृक्ष रेखा इस क्षेत्र की सीमा की समताप रेखा से लगभग मिलती है। सामाजिक और राजनीतिक रूप से आर्कटिक क्षेत्र में आठ आर्कटिक देशों के उत्तरी क्षेत्र शामिल है, हालांकि प्राकृतिक विज्ञान की परिभाषाओं के अनुसार इन देशों के इन उत्तरी क्षेत्रों को उप-आर्कटिक क्षेत्र माना जाता है। आर्कटिक क्षेत्र में एक विशाल बर्फ से ढका महासागर है (जिसे कभी कभी अटलांटिक महासागर का उत्तरी भाग भी माना जाता है) जिसके चारों ओर वनस्पतिविहीन पर्माफ्रोस्ट (स्थायीतुषार) उपस्थित है। हाल के वर्षों में समुद्र में बर्फ की मात्रा में कमी आई है। आर्कटिक के जीवनचक्र में बर्फ में रहने वाले जीव, प्राणीप्लवक, पादपप्लवक, मछलियां, समुद्री स्तनपायी, पक्षी, स्थलचर जीव, पादप और मानव शामिल हैं। आर्कटिक क्षेत्र पृथ्वी की पारिस्थितिकी प्रणालियों के बीच एक अद्वितीय क्षेत्र है। आर्कटिक के मूल निवासी और उनकी संस्कृति इस क्षेत्र की विषम शीत और चरम परिस्थितियों के लिए अभ्यस्त हो गये हैं। भूमंडलीय ऊष्मीकरण के परिणामस्वरूप ध्रुवों की ओर खिसकती समताप रेखाओं (पिछले 30 वर्षों के दौरान लगभग 35 मील प्रति दशक) के कारण आर्कटिक क्षेत्र जिसे वृक्ष रेखा और तापमान के द्वारा परिभाषित किया जाता है, वर्तमान में सिकुड़ रहा है, जिसका शायद सबसे बड़ा परिणाम समुद्री बर्फ की मात्रा में आई कमी है। भिन्न भिन्न परीक्षण अनुमानों के अनुसार आर्कटिक सागर की ज्यादातर बर्फ या तो पूरी तरह से या फिर इसकी ज्यादातर सितंबर 2040 से लेकर सन 2100 के बाद के कुछ समय तक, नष्ट हो जायेगी। . एस्किमो, कनाडा व ग्रीनलैण्ड के टुण्ड्रा प्रदेश में निवास में करने वाली एक प्रमुख जनजाति हैं। .

आर्कटिक और एस्किमो के बीच समानता

आर्कटिक और एस्किमो आम में 3 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): ग्रीनलैण्ड, कनाडा, अलास्का

ग्रीनलैण्ड

ग्रीनलैंड ('लोगों की भूमि') डेनमार्क राजशाही के अधीन एक स्वायत्त घटक देश है, जो आर्कटिक और अटलांटिक महासागर के बीच कनाडा आर्कटिक द्वीपसमूह के पूर्व में स्थित है। हालांकि भौगोलिक रूप से यह उत्तर अमेरिका महाद्वीप का एक हिस्सा है, लेकिन 18 वीं सदी के बाद से यूरोप (खास तौर पर डेनमार्क) से राजनीतिक रूप से जुड़ा हुआ है। 1979 में डेनमार्क ने ग्रीनलैंड को स्वशासन प्रदान कर किया और 2008 में ग्रीनलैंड ने स्थानीय सरकार को अधिक दक्षता हस्तांतरण के पक्ष में मत दिया। जो अगले वर्ष प्रभावी बन गई, इसके साथ ही डैनिश शाही सरकार केवल विदेशी मामलों, सुरक्षा और आर्थिक नीति तक ही सीमित रह गई। ग्रीनलैंड क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप है, जो अपने आप में एक महाद्वीप नहीं है। इसके अलावा यह दुनिया का सबसे विरल जनसंख्या वाला देश है। लेकिन 1950 के दशक के बाद से वैज्ञानिकों की यह परिकल्पना है कि यह देश वास्तव में तीन अलग-अलग द्वीपों से बना है, जो जो ग्लेशियर के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। श्रेणी:देश श्रेणी:उत्तर अमेरिका श्रेणी:उत्तर अमेरिका के देश * श्रेणी:आर्कटिक के क्षेत्र.

आर्कटिक और ग्रीनलैण्ड · एस्किमो और ग्रीनलैण्ड · और देखें »

कनाडा

कोई विवरण नहीं।

आर्कटिक और कनाडा · एस्किमो और कनाडा · और देखें »

अलास्का

अलास्का (अंग्रेज़ी: Alaska) उत्तर अमेरिकी महाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी छोर में स्थित अमेरिकी का राज्य है। इसके पूर्व में कनाडा, उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण-पश्चिम में प्रशांत महासागर और पश्चिम में रूस स्थित हैं। क्षेत्रफल के अनुसार अलास्का संयुक्त राज्य अमेरिका के 50 राज्यों में सबसे बड़ा राज्य है। अलास्का की लगभग आधी जनसंख्या 6,83,478 इसके अन्कोरेज महानगर में रहती है। सन 2009 तक अलास्का संयुक्त राज्य में सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य है। 30 मार्च 1867 को संयुक्त राज्य सीनेट ने अलास्का को रूसी साम्राज्य से खरीदने का फैसला किया, इसके लिए रूस को 72 लाख डॉलर (45 करोड़ 81 लाख रूपए) चुकाए गए, यानि की हर एकड़ के लिए 4.74 डालर (315 रूपए) दिया गया था। इसके बाद यह भूमि कई आधिकारिक बदलावों से गुज़री, तब जाकर इसको 11 मई 1912 को संगठित क्षेत्र माना गया और 49 वें राज्य के तौर पे 3 जनवरी 1953 को शामिल किया गया। इस राज्य का नाम अलास्का रूसी साम्राज्य के समय से ही इस्तेमाल होता रहा था जिसका की मतलब मुख्य ज़मीन या मात्रभूमि था और जो की "अलयूत" के शब्द "अलाक्स्स्क्साक" से लिया गया था। .

अलास्का और आर्कटिक · अलास्का और एस्किमो · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

आर्कटिक और एस्किमो के बीच तुलना

आर्कटिक 20 संबंध है और एस्किमो 7 है। वे आम 3 में है, समानता सूचकांक 11.11% है = 3 / (20 + 7)।

संदर्भ

यह लेख आर्कटिक और एस्किमो के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »