लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आर राजकुमार

सूची आर राजकुमार

आर...

18 संबंधों: चार्मी कौर, पलक मुच्छल, प्रभु देवा, प्रीतम, फटा पोस्टर निकला हीरो, बीबीसी हिन्दी, मुकुल देव, मीका सिंह, रघुमुदरी श्रीहरी, शादी के साइड इफ़ेक्ट्स, शाहिद कपूर, सुनिधि चौहान, सुनील लुल्ला, सोनाक्षी सिन्हा, सोनू सूद, आशीष विद्यार्थी, कुणाल गांजावाला, असरानी

चार्मी कौर

चार्मी कौर (जन्म:17 मई 1987) भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री है जो मुख्यत तेलुगू सिनेमा में काम करती है। चार्मी का जन्म एक सिख परिवार में मुम्बई में हुआ था। 13 साल की उम्र में उन्होनें नी तोडू कावली नाम की तेलुगू फ़िल्म से अपना फ़िल्मी करियर शुरु किया था। उनकी पहली सफल फ़िल्म कट्टूचेमबकम् नाम की मलयालम फ़िल्म थी। तभी से वो कई सफल दक्षिण भारतीय फ़िल्मों में काम कर चुकी है। उनकी पहली हिन्दी फ़िल्म बुड्ढा होगा तेरा बाप थी, उसके बाद वो ज़िला गाज़ियाबाद में दिखी। चार्मी ने आर राजकुमार में कैमियो भी किया था। उन्होनें कई अभिनेत्रीयों की तेलुगू डबिंग भी करी है जैसे-काजल अग्रवाल। .

नई!!: आर राजकुमार और चार्मी कौर · और देखें »

पलक मुच्छल

पलक मुच्छल (जन्म तारीख़: 30 मार्च 1992) एक भारतीय पार्श्व गायिका हैं। वे और उनके छोटे भाई पलाश मुच्छल भारत तथा विदेशो में सार्वजनिक मंच पर गाने गाकर ह्रदय पीड़ित छोटे बच्चो के इलाज के लिए चंदा इकट्ठा करते है। उन्होने मई 2013 तक ढाई करोड रुपयो का चंदा इकट्ठा कर 572 बच्चो की जान बचाने के लिये वित्तीय सहायता प्रदान की है। पलक के इस समाज सेवा में योगदान के लिये उनका नाम गिनीज़ बुक ऑफ रिकॉर्ड्स तथा लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में भी दर्ज है। भारत सरकार और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया है। सन 2011 में पलक ने हिन्दी फिल्मों में पार्श्व गायिका के रूप में गाना शुरु किया। उनके खासकर एक था टाइगर और आशिकी 2 फिल्मों के गानों की काफी सराहना हुई। .

नई!!: आर राजकुमार और पलक मुच्छल · और देखें »

प्रभु देवा

प्रभु देवा (जन्म ३ अप्रैल १९७३) एक भारतीय नर्तक, नृत्य दिग्दर्शक, फ़िल्म अभिनेता व निर्देशक है। उन्होंने भिन्न-भिन्न नृत्य के प्रकारों में महारत हासिल की है। उन्हें भारत का माइकल जैक्सन भी कहा जाता है और वे माइकल जैक्सन को अपना प्रेरणा स्रोत मानते हैं। .

नई!!: आर राजकुमार और प्रभु देवा · और देखें »

प्रीतम

प्रीतम चक्रबोर्ती (चक्रवर्ती) (बंगाली: প্রীতম চক্রবর্ত্তী) जिन्हें प्रीतम के नाम से बेहतर जाना जाता है, (14 जून 1971) बॉलीवुड फिल्मों के एक प्रख्यात भारतीय संगीत निर्देशक, संगीतकार, गायक, वादक और रिकार्ड निर्माता है जो वर्तमान में मुम्बई में रहते हैं।। लगभग डेढ़ दशकों में फैले कैरियर में, प्रीतम ने सौ से अधिक बॉलीवुड फिल्मों के लिए संगीत रचना की है। कई शैलियों को कवर कर चुके प्रीतम भारत में सबसे बहुमुखी संगीत संगीतकारों में से एक हैं। वह 2 फिल्मफेयर पुरस्कार, 4 जी सिने अवार्ड्स, 3 स्टार स्क्रीन पुरस्कार, 3 आईफा पुरस्कार और कई अन्य पुरस्कार जीत चुके हैं। .

नई!!: आर राजकुमार और प्रीतम · और देखें »

फटा पोस्टर निकला हीरो

फटा पोस्टर निकला हीरो २०१३ की बॉलीवुड की एक्शन हास्य फ़िल्म है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका शाहिद कपूर और इलियाना डी'क्रूज़ ने निभाई है। फ़िल्म के निर्देशक टिप्स म्यूज़िक फ़िल्म्स के रमेश तौरानी हैं और राजकुमार सन्तोषी फ़िल्म निर्माता हैं, जिन्होंने घायल (1990), अंदाज़ अपना अपना (1994), ख़ाकी (2004) और अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी (2009) जैसी फ़िल्मों का निर्देशन कार्य किया है। फ़िल्म 20 सितम्बर 2013 को जारी की गयी। .

नई!!: आर राजकुमार और फटा पोस्टर निकला हीरो · और देखें »

बीबीसी हिन्दी

बीबीसी हिन्दी एक अन्तरराष्ट्रीय समाचार सेवा है। इसका आरम्भ ११ मई १९४० को हुआ। प्रारम्भ में यह सेवा रेडियो के माध्यम से संचालित होती थी। वर्तमान में ये सेवा रेडियो के साथ-साथ वेबसाइट एवं सामाजिक जालस्थलों पर भी संचालित हो रही है। .

नई!!: आर राजकुमार और बीबीसी हिन्दी · और देखें »

मुकुल देव

मुकुल देव हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता है। .

नई!!: आर राजकुमार और मुकुल देव · और देखें »

मीका सिंह

अमरीक सिंह (जन्म:10 जून 1977) यागान जिन्हें इनके अन्य नाम मिका से अधिक जाना जाता है, एक भारतीय पॉप गायक व रैपर है व इन्होने कई बंगाली फ़िल्मों में भी अपनी आवाज़ दी है। वे एक बेहद लोकप्रिय पंजाबी गायक है। उन्होंने कई बॉलीवुड फ़िल्मों में गाने गाए है जिनमे सिंह इज़ किंग और जब वि मेट शामिल है। .

नई!!: आर राजकुमार और मीका सिंह · और देखें »

रघुमुदरी श्रीहरी

रघुमुदरी श्रीहरी उर्फ़ श्रीहरी (15 अगस्त 1964 - 9 अक्टूबर 2013) टॉलीवुड अभिनेता थे। उन्होंने अपना कैरियर तेलुगू सिनेमा से आरम्भ किया था। .

नई!!: आर राजकुमार और रघुमुदरी श्रीहरी · और देखें »

शादी के साइड इफ़ेक्ट्स

शादी के साइड इफ़ेक्ट्स (हिन्दी: विवाह के दुष्प्रभाव) एक हास्य हिन्दी फ़िल्म है। फ़िल्म का निर्देशन साकेत चौधरी ने किया है जिसमें अभिनय फ़रहान अख्तर, विद्या बालन, राम कपूर, वीर दास और हरिहरन ने किया है। फ़िल्म के निर्माता बालाजी मोशन पिक्चर्स और प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस हैं। फ़िल्म २८ फ़रवरी २०१४ को समीक्षकों से अच्छी समालोचनाओं के साथ जारी हुई। .

नई!!: आर राजकुमार और शादी के साइड इफ़ेक्ट्स · और देखें »

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर (जन्म २५ फरवरी, १९८१ को मुंबई, भारत में हुआ।) वे एक बॉलीवुड मॉडल और अभिनेता हैं। उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत, संगीत विडियो और विज्ञापन में काम कर के की। कपूर ने पहली बार बॉलीवुड में सुभाष घई (Subhash Ghai) कीताल (Taal) (१९९९) में पृष्ठभूमी डांसर के रूप में काम किया। ४ साल के बाद, उन्होंने इश्क विश्क (Ishq Vishk) (२००३) में मुख्य अभिनेता के रूप में काम किया और अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए फ़िल्म फेयर बेस्ट मेल डेब्यू पुरस्कार (Filmfare Best Male Debut Award) जीता। अपनी फिल्मों जैसे फिदा (२००४) और शिखर (Shikhar) (२००५) में किए गए प्रदर्शन के लिए उनकी बहुत अधिक समीक्षा की गई, उन्हें अपनी पहली व्यावसायिक सफलता सूरज आर के साथ मिली। बड़जात्या (Sooraj R. Barjatya) की विवाह (Vivah) (२००६), उनकी सबसे बड़ी व्यापारिक सफलता थी और बाद में उन्होंने इसे जब वी मेट (Jab We Met) (२००७) के साथ जारी रखा। तब से, उन्होंने अपने आप को फ़िल्म उद्योग का एक सफल अभिनेता के रूप में स्थापित कर लिया है। शाहिद कपूर का जन्म २५ फ़रवरी १९८१ को हुआ। शाहिद कपूर भारती कलाकार हैं। शाहिद कपूर पंकज कपूर के बेटे हैं। वह रझन्स विद्यालय में पड़ते थे। यह विद्यालया मुंबई मेे है। .

नई!!: आर राजकुमार और शाहिद कपूर · और देखें »

सुनिधि चौहान

सुनिधि चौहान (जन्म निधी चौहान, १४ अगस्त १९८३) एक भारतीय पार्श्वगायिका है जो हिन्दी गीतों को गाने के लिए लोकप्रिय है। उन्होंने मराठी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, बंगाली, असमिया और गुजराती फ़िल्मों में भी २००० से अधिक गीत गाए हैं। चौहान ने गायन की शुरुआत चार वर्ष की आयु से की और एक स्थानीय टीवी मेज़बान ने उनकी इस प्रतिभा को देखा। उन्हें प्रसिद्धी टेलिविज़न गायन प्रतियोगिता मेरी आवाज़ सुनो से मिली जिसमे जित के बाद उन्होंने पार्श्वगायन क्षेत्र में शस्त्र फ़िल्म से पदार्पण किया। उन्हें लोकप्रियता राम गोपाल वर्मा की फ़िल्म मस्त से मिली जिसमे उन्होंने "रुकी रुकी सी ज़िंदगी" गीत गाया जो एक हीट गीत साबित हुआ। उन्हें कुल चौदह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों का नामांकन और तीन में जित हासिल हुई। उन्होंने दो स्टार स्क्रीन पुरस्कार, दो आइफा पुरस्कार और एक ज़ी सिने पुरस्कार जीते हैं। .

नई!!: आर राजकुमार और सुनिधि चौहान · और देखें »

सुनील लुल्ला

सुनील लुल्ला एक फ़िल्म निर्माता हैं। जो ग्रे समूह में एक संस्थापक और सह-निदेशक भी हैं। .

नई!!: आर राजकुमार और सुनील लुल्ला · और देखें »

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा (जन्म २ जून १९८७) भारतीय अभिनेत्री और रैपर हैं। वो अभिनेता शत्रुघन सिन्हा और अभिनेत्री पूनम सिन्हा की पुत्री हैं। उन्होंने फ़िल्म दबंग (२०१०) से फ़िल्मों में पदार्पण किया जिसमें उन्हें सर्वश्रेष्ठ पदार्पण अभिनेत्री का फ़िल्मफेयर पुरस्कार मिला। .

नई!!: आर राजकुमार और सोनाक्षी सिन्हा · और देखें »

सोनू सूद

सोनू सूद (जन्म 30 जुलाई 1973, मोगा, पंजाब में) एक भारतीय मॉडल और अभिनेता हैं जो हिन्दी, तेलुगू कन्नड़ और तमिल फ़िल्मों में अभिनय करते हैं। वो मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता के प्रतियोगी भी रहे हैं, वो अपोलो टायर्स, एयरटेल आदि विज्ञापनों में भी काम करते हैं। टॉलीवुड फ़िल्मों में वो फ़िल्म अरुंधति (2009) में प्रतिपक्षी पसुपति के अभिनय के लिए जाने जाते हैं। .

नई!!: आर राजकुमार और सोनू सूद · और देखें »

आशीष विद्यार्थी

आशीष विद्यार्थी हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: आर राजकुमार और आशीष विद्यार्थी · और देखें »

कुणाल गांजावाला

कुणाल गांजावाला (जन्म 14 अप्रैल 1972) एक भारतीय पार्श्व गायक हैं। वह हिंदी के अलावा कन्नड़, मराठी, बंगाली में भी पार्श्व गायन करते हैं। .

नई!!: आर राजकुमार और कुणाल गांजावाला · और देखें »

असरानी

असरानी एक हिन्दी फिल्म हास्य अभिनेता हैं। .

नई!!: आर राजकुमार और असरानी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »