लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आयुवृद्धि और जीवाणु

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

आयुवृद्धि और जीवाणु के बीच अंतर

आयुवृद्धि vs. जीवाणु

एक बुजुर्ग महिला किसी जीव अथवा पदार्थ में समय के साथ इकट्ठे होने वाले परिवर्तनों को वृद्धावस्था (ब्रिटिश और ऑस्ट्रेलियन अंग्रेजी में Ageing) या उम्र का बढ़ना (अमेरिकी और कैनेडियन अंग्रेजी में Aging) कहते हैं। मनुष्यों में उम्र का बढ़ना शारीरिक, मानसिक और सामाजिक परिवर्तन की एक बहुआयामी प्रक्रिया को दर्शाता है। समय के साथ वृद्धावस्था के कुछ आयाम बढ़ते और फैलते हैं, जबकि अन्यों में गिरावट आती है। उदाहरण के लिए, उम्र के साथ प्रतिक्रिया का समय घट सकता है जबकि दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी और बुद्धिमत्ता बढ़ सकती है। अनुसंधान से पता चलता है कि जीवन के अंतिम दौर में भी शारीरिक, मानसिक और सामाजिक तरक्की और विकास की संभावनाएं मौजूद होती हैं। उम्र का बढ़ना सभी मानव समाजों का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा है जो जैविक बदलाव को दर्शाता है, लेकिन इसके साथ यह सांस्कृतिक और सामाजिक परंपराओं को भी दर्शाता है। उम्र को आम तौर पर पूर्ण वर्षों के अनुसार - और छोटे बच्चों के लिए महीनों में मापा जाता है। एक व्यक्ति का जन्मदिन अक्सर एक महत्वपूर्ण घटना होती है। मोटे तौर पर दुनिया भर में 1,00,000 लोग उम्र संबंधी कारणों की वजह से मरते हैं। "उम्र बढ़ने" की परिभाषा कुछ हद तक अस्पष्ट है। "सार्वभौमिक वृद्धावस्था" (उम्र बढ़ने के वे परिवर्तन जो सब लोगों में होते हैं) और "संभाव्य वृद्धावस्था" (उम्र बढ़ने के वे परिवर्तन जो कुछ लोगों में पाए जा सकते हैं, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ-साथ सब लोगों में नहीं पाए जाते जैसे टाइप 2 मधुमेह की शुरुआत) में भेद किए जा सकते है। एक व्यक्ति कितना उम्रदराज है, इस बारे में कालानुक्रमिक वृद्धावस्था यकीनन उम्र बढ़ने की सबसे सरल परिभाषा है और यह "सामाजिक वृद्धावस्था" (समाज की आकांक्षाएं कि बूढ़े होने पर लोगों को कैसा व्यवहार करना चाहिए) तथा "जैविक वृद्धावस्था" (उम्र बढ़ने के साथ एक जीव की भौतिक दशा) से अलग पहचानी जा सकती है। "आसन्न वृद्धावस्था" (उम्र-आधारित प्रभाव जो अतीत के कारकों की वजह से आते हैं) और "विलंबित वृद्धावस्था" (उम्र के आधार पर अंतर जिनके कारणों का पता व्यक्ति के जीवन की शुरुआत से लगाया जा सकता है, जैसे बचपन में पोलियोमाइलिटिस होना) में भी अंतर है। बुजुर्ग लोगों की आबादी के बारे में कभी-कभी मतभेद रहे हैं। कभी कभी इस आबादी का विभाजन युवा बुजुर्गों (65-74), प्रौढ़ बुजुर्गों (75-84) और अत्यधिक बूढ़े बुजुर्गों (85+) के बीच किया जाता है। हालांकि, इस में समस्या यह है कि कालानुक्रमिक उम्र कार्यात्मक उम्र के साथ पूरी तरह से जुडी हुई नहीं है, अर्थात ऐसा हो सकता है कि दो लोगों की आयु समान हो किन्तु उनकी मानसिक तथा शारीरिक क्षमताएं अलग हों. जीवाणु जीवाणु एक एककोशिकीय जीव है। इसका आकार कुछ मिलिमीटर तक ही होता है। इनकी आकृति गोल या मुक्त-चक्राकार से लेकर छड़, आदि आकार की हो सकती है। ये अकेन्द्रिक, कोशिका भित्तियुक्त, एककोशकीय सरल जीव हैं जो प्रायः सर्वत्र पाये जाते हैं। ये पृथ्वी पर मिट्टी में, अम्लीय गर्म जल-धाराओं में, नाभिकीय पदार्थों में, जल में, भू-पपड़ी में, यहां तक की कार्बनिक पदार्थों में तथा पौधौं एवं जन्तुओं के शरीर के भीतर भी पाये जाते हैं। साधारणतः एक ग्राम मिट्टी में ४ करोड़ जीवाणु कोष तथा १ मिलीलीटर जल में १० लाख जीवाणु पाए जाते हैं। संपूर्ण पृथ्वी पर अनुमानतः लगभग ५X१०३० जीवाणु पाए जाते हैं। जो संसार के बायोमास का एक बहुत बड़ा भाग है। ये कई तत्वों के चक्र में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं, जैसे कि वायुमंडलीय नाइट्रोजन के स्थरीकरण में। हलाकि बहुत सारे वंश के जीवाणुओं का श्रेणी विभाजन भी नहीं हुआ है तथापि लगभग आधी प्रजातियों को किसी न किसी प्रयोगशाला में उगाया जा चुका है। जीवाणुओं का अध्ययन बैक्टिरियोलोजी के अन्तर्गत किया जाता है जो कि सूक्ष्म जैविकी की ही एक शाखा है। मानव शरीर में जितनी भी मानव कोशिकाएं है, उसकी लगभग १० गुणा संख्या तो जीवाणु कोष की ही है। इनमें से अधिकांश जीवाणु त्वचा तथा अहार-नाल में पाए जाते हैं। हानिकारक जीवाणु इम्यून तंत्र के रक्षक प्रभाव के कारण शरीर को नुकसान नहीं पहुंचा पाते। कुछ जीवाणु लाभदायक भी होते हैं। अनेक प्रकार के परजीवी जीवाणु कई रोग उत्पन्न करते हैं, जैसे - हैजा, मियादी बुखार, निमोनिया, तपेदिक या क्षयरोग, प्लेग इत्यादि.

आयुवृद्धि और जीवाणु के बीच समानता

आयुवृद्धि और जीवाणु आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

आयुवृद्धि और जीवाणु के बीच तुलना

आयुवृद्धि 26 संबंध है और जीवाणु 33 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (26 + 33)।

संदर्भ

यह लेख आयुवृद्धि और जीवाणु के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »